Menu

Make yourself strong in bad times

1.बुरे समय में खुद को मजबूत बनाएं (Make yourself strong in bad times)-

  • बुरे समय में खुद को मजबूत  बनाएं (Make yourself strong in bad times) , इसके बारे में कुछ टिप्स बताएंगे।खराब समय में क्या करें?खराब समय में कैसे बनाएं खुद को मजबूत? (How to Make yourself strong in bad times?) इन सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे।हर व्यक्ति तथा विद्यार्थी के जीवन में बुरा वक्त जरूर आता है जिसे कोई भी याद करना नहीं चाहता है।हम बुरे समय को याद करके तथा हर किसी व्यक्ति के सामने चर्चा करके अपना समय तो बर्बाद करते ही हैं। साथ ही वर्तमान के सुखद पहलुओं का आनन्द लेने से वंचित रह जाते हैं।
  • आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

2.बुरे समय में खुद को मजबूत बनाने के लिए बुरा समय आने के कारणों को दूर करें (To make yourself strong in bad times, remove the reasons for bad times)-

  • बुरा समय आने के कारणों का पता लगाएं क्योंकि बुरा समय ऐसे ही नहीं आता है।ठीक से आत्म-चिंतन करें।जो भी कारण रहे हों उनको दूर करने की कोशिश करें।बुरे समय में धैर्य बनाएं रखें और बुरे कारणों को धीरे-धीरे दूर करते रहें।बुरे वक्त में सभी साथ छोड़ देते हैं यहां तक आपकी छाया भी आपसे दूर रहने की कोशिश करती है। कहने का तात्पर्य यह है कि बुरे वक्त का कोई भी संगी-साथी नहीं होता है।बुरे वक्त में मौन धारण कर लें और चुपचाप अपना कर्त्तव्य करते रहें।

Also Read This Article:-How to increase your ability to study?

3.खराब समय का सामना कैसे करें? (How to face bad times?)-

  • खराब समय में हमारा ध्यान इस बात पर केन्द्रित रहता है कि हमारा धन नष्ट हो गया। हमारे संगी-साथियों ने साथ छोड़ दिया। चारों ओर आनेवाली समस्याओं के बारे में विचार करने लगते हैं।बुरे समय में हमारे अन्दर नकारात्मकता का प्रवेश हो जाता है।हम अपने आपको कमजोर और हीन समझने लगते हैं।खराब समय में समस्याओं के बारे में नहीं बल्कि समस्याओं के समाधान के बारे में सोचें।हमेशा सकारात्मक रहें।यह सोचें कि जब बड़े-बड़े धर्मात्माओं, राजाओं के जीवन में बुरा वक्त आया है परन्तु उन्होंने कभी भी गलत रास्ता नहीं अपनाया। जैसे-नल-दमयन्ती,राम-लक्ष्मण-सीता, पांचों पाण्डव और द्रौपदी,राजा हरिश्चंद्र इत्यादि। इनके जीवन में बुरा वक्त आया है और उसके बाद अच्छा वक्त भी आया है।बुरे वक्त के दौर को बार-बार याद करके आप उस बुरे वक्त से निकलने का मौका खो देते हैं। इसलिए हमेशा यह सोचें कि जिस प्रकार यह बुरा वक्त आया है उसी प्रकार अच्छा वक्त भी आएगा।बुरे वक्त में हिम्मत बनाएं रखें तथा धैर्य धारण करें।
  • बुरा वक्त आपके चाहने से समाप्त नहीं होगा बल्कि बुरे वक्त में आनेवाली समस्याओं का समाधान करके आगे बढ़ते रहें। धीरे-धीरे बुरा वक्त समाप्त होता जाएगा। समस्याएं आपको समाप्त करने,आपकी परीक्षा करने के लिए आती है तो आपका हौसला समस्याओं को समाप्त करने का होना चाहिए।

4.बुरे समय में सही रास्ते पर चलें (Follow the right path in bad times)-

  • बुरे वक्त में हमारा धैर्य,साहस,विवेक जवाब दे देता है। अर्थात् विवेक, धैर्य,साहस साथ छोड़ देता है। इसलिए व्यक्ति गलत रास्ते की तरफ चल पड़ता है। परिणामस्वरूप व्यक्ति का बुरा समय समाप्त नहीं होता है।बल्कि बुरे कर्मों का ओर निर्माण हो जाता है।
    इसलिए बुरे वक्त में खुद को मजबूत बनाएं (Make yourself strong in bad times)।विवेक, धैर्य व साहस का साथ न छोड़ें।विवेक, धैर्य और साहस के द्वारा आप बड़ी से बड़ी विपत्ति का भी सामना कर सकते हैं।
    बुरे वक्त का,बुरी यादों का तथा अपने नष्ट हुए धन के बारे में सोचते रहेंगे, पछताते रहेंगे तो हम निराशा के घोर अन्धकार में गिर जाते हैं। उससे व्यक्ति बाहर निकलने के बजाय ओर गिरता चला जाता है।
  • विद्यार्थी जब असफल हो जाता है तो चारों ओर से आलोचनाएं सहन करनी पड़ती है।उस समय असफल विद्यार्थी के साथ कोई भी खड़ा रहना नहीं चाहता है।सभी असफल विद्यार्थी को दोषी ठहराते हैं।उसकी निंदा करते है।उसे बार-बार याद दिलाते हैं कि उसने कठिन परिश्रम नहीं किया है।कई बार विद्यार्थी इतने दबाव में आ जाते हैं कि अपने आपको समाप्त कर देते हैं।क्या जिंदगी को समाप्त करने से समस्याएं समाप्त हो जाएगी। दरअसल अपने आपको समाप्त करना बुद्धिमानी नहीं है।बल्कि समस्याओं का समाधान करके उससे बाहर निकलना है।हमेशा सकारात्मक सोच रखें।इन टिप्स के आधार पर अपने आपको बुरे समय में खुद को मजबूत बनाएं (Make yourself strong in bad times)।

Also Read This Article:-How to reduce exam anxiety and stress?

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Twitter click here
4. Instagram click here
5. Linkedin click here
6. Facebook Page click here

12 Comments
  1. 카지노게임방법 May 20, 2020 / Reply
  2. Shad Abram May 24, 2020 / Reply
  3. Leonore Schultes June 7, 2020 / Reply
  4. Dominque Schuster June 9, 2020 / Reply
  5. Henry Klusman June 11, 2020 / Reply
  6. Yukiko Baj June 12, 2020 / Reply
  7. Phillip Gaglia June 13, 2020 / Reply
  8. Jerrod Riherd June 14, 2020 / Reply
  9. Ronnie Sturgul June 16, 2020 / Reply
    • Satyam Mathematics June 16, 2020 / Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *