Menu

7 Tips to write best study notes

Contents hide
1 1.7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स (7 Tips to write best study notes):

1.7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स (7 Tips to write best study notes):

  • 7 सबसे अच्छी नोट्स लिखने की टिप्स (7 Tips to write best study notes) के आधार पर परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर सकते हैं। कॉलेज, स्कूल अथवा प्रतियोगिता परीक्षाओं में हर जगह यदि आप टाॅप करना चाहते हैं या बेहतरीन नतीजे प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए ये 7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स (7 Tips to write best study notes) मददगार साबित हो सकती है ।हर विद्यार्थी सत्रारंभ से पुस्तक पढ़ते हैं और शिक्षक भी पुस्तक पढ़ाते हैं ।परंतु सिलेबस की पुनरावृति करना हो या परीक्षा में पढ़ना हो तो संपूर्ण पुस्तक को पढ़ना बहुत कठिन बल्कि असंभव सा ही है।ऐसी स्थिति में स्टडी नोट्स कम समय में प्रभावी पढ़ाई करने में सहायक साबित होते हैं।
  • स्टडी नोट्स संपूर्ण पाठ्यक्रम का सारांश होता है तथा स्टडी नोट्स स्वयं की भाषा में लिखे जाते हैं,जिससे आसानी से समझ में आ जाते हैं।स्टडी नोट्स में महत्त्वपूर्ण बातों को शामिल किया जाता है।जब आप स्टडी नोट्स में महत्त्वपूर्ण जानकारी लिखते हैं तो वह आपके दिमाग में मजबूती से अंकित हो जाती है।
  • स्टडी नोट्स इस प्रकार से तैयार किए जाने चाहिए जिससे महत्त्वपूर्ण जानकारी को आसानी से याद कर सकें ।किताबी भाषा में न लिखकर स्वयं की भाषा तथा सरल रूप में स्टडी नोट्स लिखना चाहिए ।इस आर्टिकल में 7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स (7 Tips to write best study notes) बताई गई हैं जिनकी मदद से आप परीक्षा में अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।
  • आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article-How to Reduce Exam Anxiety and Stress?

2.7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स मेंं प्रथम टिप्स है कि आप स्टडी नोट्स संक्षिप्त व सार में लिखें (7 tips to write best study notes The first tips are that you write study notes in brief and summary)-

  • स्टडी नोट्स इस तरह से लिखे जाने चाहिए कि उसमें महत्त्वपूर्ण जानकारी शामिल हो जाए। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि नोट्स विस्तृत रूप में न लिखकर संक्षिप्त रूप में लिखना चाहिए।स्टडी नोट्स में पूर्ण सिलेबस का सार शामिल हो जाना चाहिए।कक्षा में शिक्षक कई ऐसी महत्त्वपूर्ण जानकारी बताते हैं जो पुस्तकों में नहीं मिलती है। इसलिए कक्षा में शिक्षक द्वारा बताई गई महत्त्वपूर्ण जानकारी को लिख लें और उन्हें भी स्टडी नोट्स में शामिल करें ।विस्तृत रूप में स्टेडी नोट्स बनाने पर बोरियत महसूस होती है ।साथ ही विस्तृत रूप से तैयार किए गए नोट्स को पूर्ण रूप से परीक्षा के समय भी नहीं पढ़ सकते हैं।

3.हर टाॅपिक को क्रम से लिखें (Write each topic in sequence)-

  • 7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स ( 7 Tips to write best study notes) में दूसरी टिप्स है कि प्रत्येक टाॅपिक को क्रम से लिखें।जिससे विषयवस्तु की तारतम्यता बनी रहे और आपको याद करने में आसानी रहे।पुस्तकों में तथा अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को समझाने के लिए विस्तारपूर्वक बताया जाता है।परंतु स्टडी नोट्स में उन्हीं बातों को लिखा जाना चाहिए जो परीक्षा में लिखा जाना के लिए आवश्यक है।

4.पुस्तकों तथा शिक्षक द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी नोट करें (Note important information given by books and teacher)-

  • 7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स (7 Tips to write best study notes) में तीसरी टिप्स है कि स्टडी नोट्स में महत्वपूर्ण जानकारी ही नोट करें। आपने पूरे वर्ष में चाहे कितनी अच्छी तैयारी की हो और कितना अधिक अध्ययन किया हो। परंतु बहुत सारी जानकारी को परीक्षा तक याद रखना मुश्किल होता है। दिमाग से बहुत सी बातें विस्मृत हो जाती है । परीक्षा के समय इतना समय नहीं होता है कि आप हर टाॅपिक को विस्तृत रूप से पढ़ें तथा पुस्तक पढ़ें।
  • इसलिए सत्र के आरंभ से ही जब भी आप पुस्तक पढ़ते हैं तो महत्त्वपूर्ण जानकारी को नोट कर लें। साथ ही शिक्षक द्वारा बताई गई महत्त्वपूर्ण जानकारी को भी नोट कर लें।पुस्तक में महत्वपूर्ण जानकारी को नोट नहीं करना चाहे तो पेंसिल से अंडरलाइन कर लें। पश्चात महत्त्वपूर्ण जानकारी के आधार पर स्टडी नोट्स तैयार कर लें।

5.चार्ट,चित्र तथा टेबल का प्रयोग करें (Use charts, pictures and tables)-

  • अपने नोट्स को रोचक बनाने के लिए जिन टॉपिक्स या जानकारी को चार्ट ,चित्र तथा टेबल के द्वारा लिखा जा सकता है उनको चार्ट ,चित्र तथा टेबल के द्वारा नोट कर लें। जैसे गणित में साईन-कोसाइन को टेबल के द्वारा आप आसानी से 0 से 90 डिग्री तक के मान याद कर सकते हैं। गणित के फाॅर्मूलों को छोटी नोटबुक में अलग से लिख लें। दरअसल लिखित सामग्री को लगातार पढ़ने से बोरियत होने लगती है। इसलिए अपने स्टेडी नोट्स को चार्ट, चित्रों तथा टेबिल का जहां आवश्यक हो वहां पर प्रयोग करें।चार्ट,चित्रों व टेबिल को एक बार में देखने पर ही आसानी से याद हो जाती है ।

6.स्टडी नोट्स को स्वयं की भाषा तथा सरल रूप में लिखें (Write study notes in your own language and simple form)-

  • पुस्तकों में बहुत बार क्रिटिकल भाषा का प्रयोग किया जाता है ।इसलिए पुस्तकों से नोट्स बनाते समय हुबहू नकल न करें। पहले पुस्तक में टॉपिक को ठीक तरह से पढ़कर समझ लें तथा पढ़ते समय महत्वपूर्ण जानकारी को अंडरलाइन कर लें।पुस्तक में महत्वपूर्ण जानकारी तथा शिक्षक द्वारा बताई गई महत्वपूर्ण जानकारी को स्टेडी नोट्स बनाते समय स्वयं की भाषा में लिख लें।आप स्वयं की भाषा में नोट्स तैयार करेंगे तो उसे आसानी से समझ सकेंगे।साथ ही उसकी पुनरावृत्ति भी आसानी से कर सकते हैं।हमेशा स्टडी नोट्स स्वयं की भाषा व सरल भाषा में ही लिखें। 7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने टिप्स (7 Tips to write best study notes) में यह पांचवीं टिप्स है।

7.हर विषय तथा टॉपिक को एक नोटबुक में लिखे (Write every topic and topic in a notebook)-

  • स्टडी नोट्स बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि नोट्स लूज पेपर्स में न बनाएं।लूज पेपर्स में बनाएं गए नोट्स को संभालना मुश्किल हो जाता है। हमेशा हर विषय और एक ही टाॅपिक से संबंधित नोट्स एक ही नोटबुक में तैयार करें। नोटबुक को आप आसानी से कहीं भी रख सकते हैं और कहीं भी ले जा सकते हैं।लूज पेपर्स तथा इलेक्ट्रॉनिक नोट पैड बनाने से बचे।स्टडी नोट्स नोटबुक में पेन व पेपर की सहायता से ही तैयार करें जिससे उसे याद करने व पढ़ने में आसानी होगी। साथ ही ये नोट्स आपके पास स्थाई रूप से रहेंगे।भविष्य में कभी आपको जरूरत हुई तो भी आप आसानी से इनका उपयोग कर सकते हैं। 7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स ( 7 Tips to write best study notes) में यह छठी टिप्स है।

Also Read This Article-How to Succeed in Career?

8.नोट्स को रोचक बनाने के लिए आकर्षक तरीके अपनाएं (Use catchy ways to make notes interesting)-

  • यह हम सब जानते हैं कि जो चीज सुंदर, व्यवस्थित और साफ-सुथरी होती है उस वस्तु के प्रति आकर्षण होता है ।इस बात को अपनी स्टडी नोट्स में भी शामिल करें।नोट्स लिखते समय सुंदर लिखावट हो,टाइटल, हेडिंग सबहेडिंग डालकर स्टडी नोट्स को आकर्षक बनाएं। एक टॉपिक खत्म होते ही एक या दो लाइन का गेप देकर अगला टाॅपिक तैयार करें । नोट्स में भी जो बात बहुत महत्त्वपूर्ण हो तथा जिसे याद करना जरूरी है ,साथ ही जिन महत्त्वपूर्ण बातों के आधार पर आप सम्पूर्ण टाॅपिक को लिख सकते हैं।उन बातों को अन्डरलाइन कर लें।7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स ( 7 Tips to write best study notes) की यह अंतिम टिप्स है।

9.7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स ( 7 Tips to write best study notes) की बोनस टिप्स-

  • (1.) नोट्स बनाना एकाएक नहीं आता है। नोट्स बनाना भी एक स्किल है।यह स्किल प्रयास करने पर धीरे-धीरे विकसित होती है।
  • (2.)किसी पुस्तक से किसी टाॅपिक को ज्यों का त्यों उतार लेना नोट्स बनाना नहीं है।
  • (3.) नोट्स बनाने के लिए कम से कम दो पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए तथा यदि आप स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं तो अध्यापक व प्राध्यापक द्वारा पढ़ाए गए टाॅपिक के महत्त्वपूर्ण अंशों को लिख लेना चाहिए।
  • (4.)किसी भी टाॅपिक पर नोट्स बनाने के लिए उस टाॅपिक को पहले पुस्तक से पढ़ ले तथा अध्यापक व प्राध्यापक द्वारा पढ़ाए गए महत्त्वपूर्ण अंशों के आधार पर नोट्स बनाएं।
  • (5.)नोट्स अपनी खुद की लैंग्वेज में तैयार करना चाहिए।
  • (6.) नोट्स बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि टाॅपिक से सम्बन्धित सारी बातों का समावेश हो जाए।
  • (7.) नोट्स बहुत ज्यादा विस्तृत और बिल्कुल संक्षेप में भी नहीं बनाना चाहिए।क्योंकि बहुत ज्यादा विस्तृत में बनाने पर आप परीक्षा के समय उसका रिवीजन नहीं कर पाएंगे। बहुत संक्षिप्त में बनाने पर हो सकता है कि आपको टाॅपिक समझ में ही नहीं आए।
  • (8.) नोट्स बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसके आधार पर आप परीक्षा में उत्तर लिख सकती हो।
  • (9.) पुस्तकें पढ़ते समय महत्त्वपूर्ण अंशों को अन्डर लाईन कर लें जिससे उन महत्त्वपूर्ण अंशों का समावेश नोट्स में कर सकें।
  • (10.)बने बनाए नोट्स के बजाए खुद के द्वारा नोट्स तैयार करना चाहिए।
  • (11.) शुरु-शुरु में हो सकता है आपको नोट्स लिखने में परेशानी हो लेकिन यदि आप धीरे-धीरे अभ्यास करेंगी तो नोट्स बनाना आ जाएगा।हौसला और धैर्य रखें।
  • (12.)इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी मां के पेट से सीखकर नहीं आता है।हम सभी बाते इस कर्मभूमि में सीखते हैं।

9.निष्कर्ष (Conclusion)-

  • यदि आप इन 7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स (7 Tips to write best study notes) को ध्यान में रखेंगे और इनको फॉलो करेंगे तो आपके द्वारा बनाए गए स्टडी नोट्स परीक्षा की तैयारी और पुनरावृत्ति में महत्वपूर्ण साबित होंगे।हमने हमारे अनुभव के आधार पर 7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स ( 7 Tips to write best study notes) बताई है।इसके अलावा ओर भी टिप्स हो सकती है।इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो आप परीक्षा में अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं ।वस्तुत: कई बार विद्यार्थी सोचते हैं कि उन्होंने परीक्षा की अच्छी तरह तैयारी भी की थी फिर भी अच्छे मार्क्स प्राप्त नहीं हुए।इसका कारण यही है कि परीक्षा की तैयारी में हम सही रणनीति का प्रयोग नहीं करते हैं।आप इन 7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स ( 7 Tips to write best study notes) को फॉलो करें और परिणाम देखें।आपको पहले से अच्छा परिणाम मिलेगा।यदि इन स्टडी नोट्स के टिप्स का ठीक तरह से फाॅलो करें तो आप टाॅप विद्यार्थियों में शामिल हो सकते हैं।
  • एक बोनस टिप्स ओर है कि आप स्टडी नोट्स के लिए कम से कम 2 पुस्तकें पढ़ें। दोनों पुस्तकों तथा शिक्षक द्वारा बताई गई महत्वपूर्ण बातों के आधार पर स्टडी नोट्स तैयार करें।लेकिन यह कार्य आपको सत्र आरंभ होते ही चालू कर देना चाहिए क्योंकि दो पुस्तकों को पढ़ने में समय लगता है। ज्यादा अच्छा होगा कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से ही यह कार्य प्रारंभ कर दें।यदि इस बोनस टिप्स को फाॅलो करेंगे तो निश्चित रूप से 7 सबसे अच्छी अध्ययन नोट्स लिखने की टिप्स ( 7 Tips to write best study notes) मील का पत्थर साबित हो सकती है।

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Twitter click here
4. Instagram click here
5. Linkedin click here
6. Facebook Page click here

No Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *