12th Ke Baad Career Kaise Chune?
1.12वीं के बाद करियर कैसे चुनें? (12th Ke Baad Career Kaise Chune?):
- 12वीं के बाद करियर कैसे चुनें? (12th Ke Baad Career Kaise Chune?) अक्सर विद्यार्थी कंफ्यूजन में रहते हैं।आपको करियर का चुनाव में यह लेख और हम मदद कर सकते हैं।इस पर एक विस्तृत गाइड (Guide) है।आईए जानते हैं कि करियर चुनाव में क्या ध्यान रखें?
- आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:इंटर्नशिप कैसे करें
2.समस्या:12वीं के परिणाम के बाद डर और कन्फ्यूजन (Problem:12th Ke Result Ke Baad Ka Darr Aur Confusion):
- जिद और सही दिशाःचंचल ने 12वीं साइंस मैथ से पास की थी।उसने अपने मित्रों,माता-पिता,शिक्षकों से परामर्श लिया तो सब ने कहा कि इंजीनियरिंग कर लो,पर उसका मन नहीं था।उसने 3 महीने घर वालों के दबाव में बर्बाद किये।एक दिन उसने अपने पुराने शिक्षक से बात की,जिन्होंने उसे एक पुरानी घड़ी दिखाई।शिक्षक ने कहा,चंचल यह घड़ी तभी कीमती है जब इसकी सुइयां सही दिशा में घूमें,वरना यह सिर्फ एक खिलौना है।चंचल के समझ में आ गया कि बिना रुचि और योग्यता के कोई भी करियर सिर्फ एक बोझ है।उसने इंजीनियरिंग छोड़कर डिजिटल डिजाइन (Digital Design) का कोर्स किया और आज वो एक बड़ी कंपनी में क्रिएटिव हेड है।
- करियर वो नहीं जो सब कर रहे हैं,करियर वो है जो आपको घड़ी की सूइयों की तरह सही दिशा में आगे बढ़ाए।बहुत से छात्र-छात्राओं की हालत यही है कि वे दूसरों के देखा-देखी,दूसरों के कहने पर करियर का चुनाव कर लेते हैं।यहाँ यह मंतव्य नहीं है कि दूसरों से परामर्श नहीं लेना चाहिए।आपके सच्चे कैरियर परामर्श शिक्षक,मित्र-सहपाठी और माता-पिता तथा आप स्वयं हैं।परामर्श लीजिए लेकिन निर्णय अपने दिल और दिमाग से लीजिए,दिल और दिमाग से आप सचेत हैं तो सही निर्णय ले लेंगे।लेकिन आपका मन चंचल है,हृदय की आवाज सुनना नहीं आता है तो आप कंफ्यूज हो जाएंगे।
- दोस्त ने इंजीनियरिंग करियर ऑप्शन चुना है तो वह भी चुनेगा।मार्केट में डिमांड एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की है तो वह भी वही चुनेगा।इस प्रकार से करियर का चुनाव करना एक विद्यार्थी के लिए बहुत बड़ी गलती है।आज कोई भी विद्यार्थी सबसे अधिक प्राथमिकता देता है तो वह है कैरियर।और उसका ध्यान देना वाजिब भी है क्योंकि पूरे जीवन और गृहस्थी करियर पर टिकी हुई है।यदि आपने करियर गलत चुन लिया है तो आप जिंदगी भर भटकते रहेंगे कहीं भी अपने आप को फोकस नहीं कर पाएंगे।करियर में असफल रहेंगे।बस आपका काम चलता रहेगा,बुझे हुए मन से काम करेंगे।
- आपको जॉब करने में आनंद का अनुभव नहीं होगा।पदोन्नति भी हो जाएगी तो उसका कोई हर्षोल्लास नहीं मनाएंगे।करियर वही होता है जो दिल को खुश करता है।करियर केवल वेतन पाने का ही जरिया नहीं है बल्कि इससे आपको आत्मिक संतुष्टि भी मिलती है।जिस काम को करने से आप खुश होते हैं,जिसे आप प्यार करते हैं,जिसे करने के लिए दिल बार-बार सजेशन देता है।यदि करियर के मामले में आप बेपटरी हो जाएंगे तो जिंदगी की यात्रा घसीटते हुए निकालेंगे।यह एक मुद्दा है जिसे जिंदगी खुशहाल भी हो सकती है और मुर्दे के समान भी हो सकती है।अतः सोच समझकर निर्णय लें,भ्रमित ना हो,दिल की आवाज सुने।इस लेख में बताई गई बातों पर आप अमल करेंगे तो निश्चित रूप से आप एक सही निर्णय ले सकेंगे।
3.स्वयं का विश्लेषण:सबसे पहले खुद को पहचानें (Self-Analysis Sabse Pehle Khud Ko Pehchane):
- आपकी इस पर यह प्रतिक्रिया हो सकती है कि हम अपने आप को जानते हैं तभी तो 12th कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।दरअसल 12वीं उत्तीर्ण करने वाला विद्यार्थी स्वयं को पहचानता है तो ऐसे कोई भी विद्यार्थी कर सकता है,परंतु अपने आप को पहचानना हर किसी विद्यार्थी के वश की बात नहीं है।जो अपने आप को पहचान लेता है वही सही निर्णय तक पहुंचता है।अपने आप को पहचानने के लिए हम कुछ इशारे कर रहे हैं जिनसे आप अपने आप को जान सकते हैं।
- पहला सवाल आपको क्या पसंद है? (passion) यानी किस काम को करने के लिए आपमें जुनून है? किस काम को आप किसी भी कीमत पर करना चाहेंगे? चाहे आपको कितना ही कठिन संघर्ष करना पड़े,कितनी ही चुनौतियों का सामना करना पड़े,कितने ही संकटों का सामना करना पड़े लेकिन फिर भी आप उसे करना चाहेंगे।यही बताता है कि आपको उस काम को करने की जिद है।एक सही काम पर अड़ना सही जिद है जो आपको शीर्ष पर पहुंचा देती है जबकि एक गलत बात पर अड़ना सही जिद नहीं बल्कि उस पर चलना भटकना कहा जाता है और भटकने वाला विद्यार्थी कहीं नहीं पहुंचता।
- दूसरा प्रश्न है कि आप किस चीज में अच्छे हैं? स्किल (Skill) आप इस प्रश्न विचार करें कि आपमें किस काम को करने की काबिलियत है,योग्यता है और उसको करने का कौशल है।अपनी स्किल और अपनी योग्यता को पहचानें।जैसे साइंस मैथ लेने वाला छात्र-छात्रा डॉक्टरी नहीं कर सकता है,नीट (NEET) परीक्षा नहीं दे सकता है।इसी प्रकार अपनी हाॅबी के साथ-साथ योग्यता और स्किल को पहचानेंगे तो समझ में आ जाएगा कि उसे करियर का कौनसा चुनाव करना चाहिए,किस क्षेत्र को करियर के रूप में अपनाने से उसकी जिंदगी बेहतर हो सकती है।किस काम को करने से वह शीर्ष पर पहुंच सकता है।ध्यान रखें केवल एक अकेले रुचि के दम पर आप उतनी ऊंचाइयां हासिल नहीं कर सकते हैं जितनी ऊंचाई आप अपनी रुचि और योग्यता व स्किल के द्वारा हासिल कर सकते हैं।
- तीसरा प्रश्न है:क्या उस काम का मार्केट में पैसा है? मार्केट की डिमांड (Market ki Demand) यह बिंदु भी बहुत महत्त्वपूर्ण है।आजकल बहुत से पुराने और परंपरागत कार्य अपनी अंतिम साँसे गिन रहे हैं क्योंकि आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है और जो टेक्नोलॉजी को नहीं समझता,मार्केट की डिमांड को नहीं पहचानता,मार्केट में कौन-कौन से जाॅब चलन में है,इस पर विचार नहीं करता है वह भी ठोकर खाकर गिर सकता है।मसलन आज कोई बैलों से खेती करने की सोचें तो क्या वह इसमें सफल हो सकता है,क्या कोई हाथ की चाकी से गेहूं या अनाज पीसना चाहे तो क्या करियर के रूप में वह सफल हो सकता है।इसलिए अपनी रुचि,योग्यता,स्किल के साथ-साथ मार्केट की डिमांड को समझना भी निहायत ही जरूरी है।अगर आपने इन तीनों बिंदुओं पर ठीक से विचार कर लिया है,इसका ठीक से विश्लेषण कर लिया है तो आप एक सही दिशा में सही निर्णय कर सकते हैं।अब इन तीनों बिंदुओं पर विश्लेषण वही विद्यार्थी कर सकता है जो विद्यार्थी अपने को जानता है,अपने आप का विश्लेषण कर सकता है,अपनी शक्तियों को जानता है।
4.उभरते करियर ऑप्शन 2026 (Emerging Career Options 2026):
- अब हम आपको बता रहे हैं कि आज मार्केट की डिमांड में कौन-कौन से करियर ऑप्शन हैं:
- (1.)पहला टेक्नोलॉजी और एआई (Technology and AI:Data Science aur Artificial Intelligence):
इसमें शॉर्ट टर्म कोर्सेज की आज बहुत मांग है।आप यदि तकनीकी का थोड़ा बहुत इस्तेमाल करते हैं तो एआई (AI) की ताकत को पहचान गए होंगे।AI ने लोगों की दुनिया को कितना प्रभावित किया है।आज पूरी दुनिया AI की ताकत को पहचान रही है और AI को अपनाती जा रही है,इसलिए एआई (AI) में जॉब के अवसर भी बढ़ते जा रहे हैं।
(2.)डिजिटल आर्ट्स:ग्राफिक डिजाइन (UI/UX, Digital Arts:Graphic Design):
- इसमें आपको वीडियो एडिटिंग का थोड़ा सा ज्ञान है तो डिजिटल आर्ट ग्राफिक डिजाइन में आगे बढ़ सकते हैं।कई विद्यार्थियों की हाॅबी होती है कि वे पार्ट-टाइम स्किल सीखें।इसके लिए उन्हें वीडियो एडिटिंग,फोटो एडिटिंग,कंटेंट राइटर आदि से संबंधित ऑनलाइन कोर्सेज करने चाहिए।ये ऐसे कोर्सेज है जिन्हें आप अपनी पढ़ाई के साथ भी कर सकते हैं।
- अधिकांश विद्यार्थियों की चाहत होती है कि वे हाई सैलेरी कोर्सेज (High Salary Courses),स्किल बेस्ड लर्निंग (Skill Based Learning),12वीं साइंस के बाद (After 12th Science),12वीं कॉमर्स के बाद (After 12th Commerce) क्या करें,कौन सा जाॅब अपनाएँ,कौन सी स्किल सीखें और इसी सोच में उनका समय निकल जाता है।उन्हें कोई सही काउंसलर नहीं मिल पाता है।आप भी यदि इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो चिंता ना करें।आप अपनी रुचि और योग्यता कमेंट करके बताएं।हम कोशिश करके बताएंगे कि आपके लिए कौन से करियर का चुनाव करना सही रहेगा। इस आर्टिकल में हम परंपरागत जाॅब जैसे डॉक्टर/इंजीनियर के बारे में नहीं बताएंगे बल्कि इनसे अलग निकलकर नए जमाने के करियर की बात कर रहे हैं।
- (3.)हेल्थ और वैलनेस (Health and Wellness:Yoga Science aur Nutritionist):
कोरोना महामारी के बाद लोगों का रुझान योग और हेल्थ की तरफ गया है।आप भी रुचि रखते हैं तो हेल्थ और वैलनेस में कोर्स कर सकते हैं।इसमें अच्छी सैलरी (High Salary) मिलती है।कई कंपनियां तो अपने यहाँ हेल्थ और वैलनेस ट्रेनर की नियुक्ति भी करती हैं।भारत में अनेक यूनिवर्सिटी योग और हेल्थ में प्राइवेट या रेगुलर कोर्सेज कराती हैं।अगला कोर्स हैः
(4.)मॉडर्न मैनेजमेंट:डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स (Modern Management:Digital Marketing aur E-commerce Management):
- डिजिटल मार्केटिंग भी ऐसा उभरता हुआ और आकर्षक करियर ऑप्शन है जिसे आप 12वीं के बाद चुन सकते हैं।लेकिन ध्यान यही रखना है कि आपकी रुचि और योग्यता हो और मार्केट में तो इसकी डिमांड है ही।
- ज्यादातर विद्यार्थी सोचते हैं कि एआई (AI) के आने से नौकरियां खत्म होती जा रही है परंतु यह सोचना गलत है।AI संवेदनाओं और इमोशनल इफेक्ट को नहीं समझ सकता है।अतः जहाँ इमोशनल और संवेदनाओं की जरूरत है वहाँ मशीन काम नहीं कर सकती है।कोई पेचीदा समस्या है,कई पेच फंसे हुए हैं,मानवीय सूझ-बूझ और अनुभव की जरूरत हो वहाँ एआई काम नहीं कर सकता है।डिजिटल मार्केटिंग सीखने के बाद आप फ्रीलांसिंग,पार्ट-टाइम जॉब या अपना खुद का ऑनलाइन जॉब शुरू कर सकते हैं।यदि आप एआई का कोर्स करते हैं तो एआई से वीडियो एडिटिंग,फोटो एडिटिंग,कंटेंट एडिटिंग आदि में अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं और ऊँचाईयाँ हासिल कर सकते हैं।
- डिजिटल मार्केटिंग आज के समय में सबसे अधिक मार्केट की डिमांड वाला करियर है।इसमें सोशल मीडिया,गूगल एसईओ और ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए किसी सर्विस या प्रोडक्ट को प्रमोट करते हैं।ऑनलाइन घर बैठे इस कोर्स को सीख सकते हैं।
5.Traditional VS Modern Carees:
6.वित्तीय योजना और छात्रवृत्ति (Financial Planning and Scholarship):
- कुछ छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं होते हैं अतः उन्हें कम फीस में कोर्स करने की जरूरत होती है।कुछ तो बिल्कुल ही फीस नहीं दे पाते हैं।इनका समाधान बता रहे हैं।यदि आप फीस वाले कोर्स करना चाहते हैं तो विभिन्न समाज सेवी संगठन तथा सरकारें स्कॉलरशिप देती हैं।स्कॉलरशिप लेकर आप ये कोर्स कर सकते हैं।
- कुछ कोर्स ऐसे भी कर सकते हैं जैसे यूट्यूब पर बहुत से कोर्सेज फ्री में करवाए जाते हैं।यदि आप स्कॉलरशिप और ऑनलाइन फीस चुकाकर कोर्स करना चाहते हैं तो Coursera,Udemy,YouTube ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स हैं जहां से आप ये कोर्स कर सकते हैं।
7.सामान्य गलतियां करने से बचें (Common Mistakes to Avoid):
- कई माता-पिता बच्चों पर दबाव बनाते हैं।छात्र-छात्रा को उन्हें समझाना चाहिए कि उनकी रुचि और योग्यता क्या है और मार्केट की डिमांड क्या है? समझाइश से माता-पिता मान जाएंगे।दबाव में आकर या मित्रों के देखा-देखी कोई भी कोर्स न करें।दूसरी गलती छात्र-छात्राएँ यह करते हैं कि वे अपनी स्किल को विकसित करने पर ध्यान नहीं देते हैं।उनके ख्वाब तो बहुत ऊंचे होते हैं परंतु उन ख्वाबों को साकार करने का प्रयत्न नहीं करते।
- तीसरी गलती वे यह करते हैं कि करियर का चुनाव सैलरी देखकर करते हैं जो कि गलत है।सैलरी आपके टैलेंट पर निर्भर करती है,आप कितने काम के आदमी हैं इस बात पर निर्भर करती हैं।करियर का चुनाव करने के लिए हमने ऊपर टिप्स बताएं हैं उन्हें देखकर करें।
8.निष्कर्ष और सत्यम कोचिंग सेंटर की भूमिका (Conclusion and Satyam Coaching Centre’s Role):
- करियर एक दौड़ नहीं है,यह एक यात्रा है।इसका आनंद तभी उठाया जा सकता है जब आपसे पूरे पैशन (passion) के साथ करते हैं,आपकी उस क्षेत्र में योग्यता है और मार्केट की डिमांड के अनुसार आप अपने आप को अपडेट एवं अपग्रेड करते रहते हैं।
अगर ऊपर दिए गए मार्गदर्शन के बावजूद भी आप कंफ्यूज हैं,तो सत्यम कोचिंग सेंटर में हमसे मिले या नीचे कमेंट करें।हम आपकी प्रोफाइल के हिसाब से सही रास्ता चुनने में मदद करेंगे।आपका फेवरेट सब्जेक्ट कौन सा है बताएं?
उपर्युक्त आर्टिकल में 12वीं के बाद करियर कैसे चुनें? (12th Ke Baad Career Kaise Chune?) के बारे में बताया गया है।
Also Read This Article:फ्रीलांसर कैसे बनें की 7 टॉप टिप्स
9.12वीं के बाद करियर कैसे चुनें? (12th Ke Baad Career Kaise Chune?) से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.12वीं के बाद सबसे ज्यादा सैलरी वाला कोर्स कौन सा है? (12th ke baad sabse zyada salary wala course kaunsa hai?):
उत्तर:आज के समय में Data Science,Artificial Intelligence (AI),Digital Marketing,Commercial Pilot जैसे कोर्स हाई सैलेरी जॉब उपलब्ध करते हैं।इसके अलावा अगर आप परंपरागत रहना चाहते हैं तो एमबीबीएस (MBBS) और चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountancy (CA),Engineering इंजीनियरिंग हमेशा से टॉप ऑप्शन में रहे हैं।पर याद रखें सैलरी आपकी डिग्री से ज्यादा स्किल (skill) पर निर्भर करती है।
प्रश्न:2.क्या 12th के बाद करियर में ‘गैप ईयर’ लेना सही है? (Kya 12th Ke baad career mein ‘Gap Year’ lena sahi hai?):
उत्तर:Gap year लेना तभी सही है जब आपके पास कोई सॉलिड प्लान हो,जैसे कि किसी बड़े कॉम्पिटेटिव एक्जाम (JEE,NEET,CLAT) की तैयारी या फिर कोई विशेष प्रोफेशनल स्किल सीखना।अगर आप बिना किसी मकसद के ब्रेक ले रहे हैं,तो यह आगे जाकर रिज्यूमें (resume) में दिक्कत पैदा कर सकती हैं।
प्रश्न:3.साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स के अलावा और कौन से नए ऑप्शन है? (Science/Commerce/Arts ke alawa aur kaunse naye options hai?):
उत्तर:आज का “न्यू एज करियर” (New-Age Careers) का ट्रेंड (चलन) है।आप कंटेंट क्रिएशन (content creation),योग और वैलनेस साइंस (Yoga aur Wellness science),यूआई/यूएक्स (UI/UX),डिजाइन (Desing),इवेंट मैनेजमेंट (Event Management),स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग (Stock Market Trading) जैसे फील्ड में जा सकते हैं।इनके लिए किसी खास स्ट्रीम का होना जरूरी नहीं है।
प्रश्न:4.करियर चुनने में पेरेंट्स और स्टूडेंट के बीच मतभेद हो तो क्या करें? (Career chunne mein parents aur students ke bich matbhed (conflict) ho toh kya karein?):
उत्तर:ऐसे में कम्युनिकेशन सबसे बड़ा टूल है।स्टूडेंट्स को चाहिए कि वो अपनी रुचि के करियर का “फ्यूचर स्काॅप” और “अर्निंग पोटेंशियल” माता-पिता को समझाए।अगर फिर भी बात ना बने,तो एक प्रोफेशनल करियर काउंसलर या अपने कोचिंग के टीचर से मदद लें,क्योंकि बड़े अक्सर एक्सपर्ट की बात जल्दी समझते हैं।
प्रश्न:5.क्या शॉर्ट टर्म डिप्लोमा कोर्स डिग्री से बेहतर है? (Kya Short-term diploma courses degree se behtar hai?):
उत्तर:अगर आप जल्दी अर्निंग शुरू करना चाहते हैं,तो डिजिटल मार्केटिंग या ग्राफिक डिजाइन से 6-12 महीने का डिप्लोमा कोर्सेज बहुत अच्छा है।लेकिन लॉन्ग टर्म करियर ग्रोथ और हाई लेवल मैनेजमेंट जॉब के लिए बेसिक डिग्री (B.A.B.com.,B.sc.होना हमेशा एक सुरक्षित (safe) ऑप्शन रहता है।
- नोट:हमारे सत्यम कोचिंग सेंटर में स्टूडेंट्स को इन्हीं उलझनों से निकलने में मदद करते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
Related Posts
About Author
Satyam
About my self Lekhak Ke Baare Mein (About the Author) **Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.










