9 Unique Ways to Succeed with Determination
1.9 दृढ़ निश्चय से सफलता पाने के नायाब तरीके (9 Unique Ways to Succeed with Determination):
- 9 दृढ़ निश्चय से सफलता पाने के नायाब तरीके (9 Unique Ways to Succeed with Determination) से जानिए सफलता पाने का सबसे मजबूत तरीका।कैसे दृढ़ निश्चय से सफलता पाई जाती है? दृढ़ निश्चय का हमारी सफलता में कितना योगदान होता है?
Also Available in Hindi:6 Magical Formula to Reach Destination
2.जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता दृढ़ निश्चय से (Success in any field of life through determination):
- जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल मंत्र व्यक्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति,अटूट विश्वास एवं एकनिष्ठ प्रयास है। अन्य बातें समान होने पर भी अनेक व्यक्तियों में से वही सफल होता है,जिसकी इच्छाशक्ति सबसे प्रबल और अधिक पूर्ण होती है।सफलता का इतिहास लिखने वाले सभी व्यक्तियों ने इसी गुण के बल पर महान् सफलताएँ अर्जित कीं।उनमें भले ही अन्य गुण न रहे हों,चाहे उनमें कुछ दुर्बलताएँ भी क्यों न रही हों,परंतु अटूट निश्चय एवं दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा वे भीषण बाधाओं के बीच भी निरंतर संघर्ष करते रहे और अंततः उन्नति के महान् शिखरों पर आरूढ़ हुए।
- ‘रिअलाइज युअर पोटेंशियल’ के विद्वान् लेखक वी. पेकेलिस ने ऐसे कई इतिहासपुरुषों का हवाला पुस्तक के अध्याय ‘डिवाइन वर्सेज सेल्फ मेड जीनियस’ में दिया है।जो बचपन या युवावस्था तक सामान्य से भी न्यून स्थिति में पड़े रहे,परंतु समय के साथ जब उन्होंने होश सँभाला तो अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं ध्येयनिष्ठा के आधार पर अद्भुत गति से सफलता के मार्ग पर आगे बढ़े।यूनान के महानतम् वक्ता डेमोस्थनीज अपने शुरुआती दौर में बहुत ही संकोची व तुतलाकर बोलने वाले बालक थे,जिनसे कोई बड़े काम की आशा नहीं की जा सकती थी।रूस के श्रेष्ठतम् विद्वान् मिखाइल लोमोनसेव एक अनपढ़ किसान परिवार में जन्मे थे।
सुविख्यात वैज्ञानिक न्यूटन को भौतिकी एवं गणित बहुत कठिन विषय लगते थे।चार्ल्स डार्विन को पिता के ताने इसलिए सुनने पड़ते थे कि उसे शिकार एवं आवारागर्दी के सिवा और कुछ नहीं आता।जेम्सवॉट,जोनाथन स्विफर और कार्ल गॉस स्कूल में नालायक विद्यार्थियों की श्रेणी में गिने जाते थे।किंतु इन सभी व्यक्तियों ने अपने अध्यवसाय के बल पर अपनी दुर्बलताओं,अक्षमताओं को तोड़ मरोड़कर रख दिया और अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं के व्यक्तित्व एवं प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ते हुए इतिहासपुरुष बन गए।
3.दृढ़ संकल्प में अद्भुत शक्ति (Amazing power in determination):
- यह एक मनोवैज्ञानिक सत्य है कि जिस भी वस्तु की इच्छा हम मन में करते हैं,उसकी ओर हमारी समूची शारीरिक एवं मानसिक शक्तियाँ लग जाती हैं।मन में संकल्प के रूप में उभरी आशा-आकांक्षाएँ ही समय के साथ जीवन में मूर्तरूप लेती हैं।सुप्रख्यात विचारक कैंडी का कहना है कि आपके हृदय में जब किसी पदार्थ के प्रति तीव्र इच्छा जाग्रत् होती है,तो समझ लीजिए कि परमात्मा ने आपके लिए विशेषतौर पर उसे सुरक्षित रखा हुआ है।फिर भले ही आप निराशा के झूले में झूलते रहें या अंधकार में भटकते रहें:इस बात की कोई चिंता नहीं।यदि आपमें ध्येय के प्रति अटूट निष्ठा और दृढ़ संकल्प है,तो आपको इसमें अवश्य सफलता मिलेगी।
- अभिनेता विल्फटन कापड़े ने जब अभिनय शुरू किया,तो लोगों का कहना था कि वह कभी भी अभिनय नहीं कर सकेगा।लेकिन कापड़े अपने निश्चय पर अटल था।वह बराबर अपना सुधार करता रहा,निरंतर अपने अभिनय को निखारता रहा और एक दिन अमेरिका का स्टार बन गया।उसकी सफलता का रहस्य केवल इतना था कि उसने अपनी समस्त शक्तियों को अपने लक्ष्य पर केंद्रित कर दिया था।जब तक व्यक्ति अपने जीवन की समूची शक्ति किसी कार्य में नहीं लगा देता,तब तक वह किसी ठोस सफलता की आशा नहीं कर सकता। अमेरिकन राष्ट्रपति रूजवेल्ट के जीवन का महान् रहस्य यही था कि वह संपूर्ण जीवनीशक्ति को दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य पर लगा देते थे।जिस भी काम को वे हाथ में लेते थे,उसमें अपनी पूरी सामर्थ्य संगठित करके झोंक देते थे।
4.(Concentration of the mind for success):
- दृढ़ संकल्प में अद्भुत शक्ति है,उससे प्रेरित व्यक्ति दृढ़ता व लगन के साथ आगे बढ़ता है।दृढ़ संकल्प पीछे लौटने के सभी रास्तों को बंद कर देता है और आगे की बाधाओं को रौंद डालता है।अब्राहम लिंकन ने स्वाधीनता संघर्ष के समय अपनी डायरी में लिखा था कि मैंने भगवान के आगे यह प्रण किया है कि मैं इस काम को अवश्य पूरा करूँगा।इस प्रण ने ही उन्हें वह सामर्थ्य दी,जिससे वे उस कार्य को पूरा कर सके और आपात्काल में देश को सफल नेतृत्व देने में समर्थ हुए।
अपना लक्ष्य निर्धारण-निश्चित होने पर ही मन-मस्तिष्क की समस्त शक्तियाँ एवं योग्यताएँ एक बिंदु पर केंद्रित हो जाती हैं और तभी अभीष्ट सफलता का मार्ग सरल व सुनिश्चित होता है युद्ध में नैपोलियन की सफलता का सबसे बड़ा कारण यही था कि उसका लक्ष्य निश्चित होता था और वह सीधा निशाने पर वार करता था।अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर ही नैपोलियन ने अपने समय की स्थिति को थाम लिया था। - ग्लैड्रस्टन का मस्तिष्क बहुत ही तीव्र था,फिर भी उसका कहना था कि वह एक समय में दो काम नहीं कर सकता।वह जिस भी काम को करता था,एकाग्रचित्त होकर करता था और उसी में अपनी सारी शक्ति लगा देता था।हाथ में लिए हुए काम में उसकी लगन व शक्ति साफ दिखने लगती थी।यहाँ तक कि जब वह किसी मनोविनोद के सामान्य से प्रसंग में लीन होता था,तब भी वह एकाग्रचित्त,तन्मय और तल्लीन हो जाता था।
5.दृढ निश्चयी व उद्देश्यनिष्ठ व्यक्ति का जीवन (The life of a determined and purposeful person):
- सफलता के अभीप्सु व्यक्ति के लिए चित्त की एकाग्रता अनिवार्य शर्त है।यदि शक्तियों को एक ही समय में कई बातों में बिखेर दिया जाए,तो सफलता प्रायः संदिग्ध हो जाती है।सभी महान् व्यक्तियों में चित्त की एकाग्रता बहुत अधिक थीं।वे अपने उद्देश्य से बाहर की बातों को ध्यान से ही निकाल देते थे।इससे कुछ अधिक स्वेट मार्डन लिखते हैं कि हिचकिचाहट या दुविधा व्यक्तित्व की कमजोरी की निशानी है।व्यक्ति की असफलता एवं दुःखी होने के वे दो कारण बताते हैं।एक है:अपनी योजनाओं के लिए पक्के निश्चय की कमी और दूसरा उन पर काम करते समय बार-बार की दुविधा।
- जोन ऑफ आर्क की सफलता का रहस्य यही था कि वह कभी दुविधा में नहीं रहती थी।वह किसी टेढ़े सवाल को सामने देखती तो फौरन उसे हल करने चल पड़ती थी। वह तुरंत निर्णय लेती थी।उसने साहस,वीरता और अद्भुत प्रतिभा से अधिक इसी गुण की बदौलत विजय पाई थीं।कोलंबस अपने निश्चय के बल पर ही सफल हुआ था।उसमें दृढ़ निश्चय शक्ति थी,जिसके बल पर वह सीधा लक्ष्य की ओर चल पड़ा था।चाहे कुछ भी हो,लोग कितनी भी निंदा करें,उसने निराशा को हावी नहीं होने दिया।
- लक्ष्य एवं आदर्श की एकनिष्ठा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए महापुरुषों ने अपने व्याख्यान ‘द पॉवर ऑफ माइंड’ में कहते हैं:यदि जीवन में अभीष्ट सफलता चाहते हो तो एक आदर्श को लो,उसका चिंतन-मनन करो,उसी को अपने सपने में पा लो और उसी को अपना जीवन बना लो।अपने मस्तिष्क,मांसपेशियों,स्नायुतंत्र व समूचे अंग-प्रत्यंगों को इसी आदर्श के विचार से ओतप्रोत कर दो और अन्य विचारों को एक तरफ हटा दो।फिर देखो सफलता कैसे तुम्हारे कदम चूमती है।
- यदि तुम अपना जीवन सफल बनाना चाहते हो व समूची मानवजाति के लिए वरदान बनना चाहते हो तो तुम्हें गहराई में जाना होगा।दृढ़ निश्चयी व्यक्ति को उसका लक्ष्य रूपी ध्रुवतारा बड़ी-से बड़ी बाधाओं को पार करने की शक्ति देता है।परिस्थितियों के ज्वारभाटों व आँधी-तूफानों के बीच भी वह हिम्मत नहीं हारता और निरंतर अपने ध्येय की ओर बढ़ता रहता है।
- महाकवि मिल्टन का कथन था:”परिस्थितियाँ संभवतः कभी व्यक्तियों की सहायता नहीं करतीं।जिन लोगों ने विजय के लिए घोर संघर्ष किया,अपने मार्ग की बाधाओं से लड़ाई लड़ी,वे ही सफलता के दरवाजे तक पहुँच पाए।
- परिस्थितियों पर विजय का सच्चा मार्ग यही है कि हम परिस्थितियों से अधिक प्रबल एवं महान् बन जाए।” डिजरायली के अनुसार मनुष्य को परिस्थितियों का दास नहीं होना चाहिए,बल्कि उसे परिस्थितियों को अपने अधीन रखना चाहिए।डिजरायली का अपना जीवन इसका प्रत्यक्ष प्रमाण था।विदेश में जन्म लेकर भी इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बनने में वे सफल हो गए थे।
6.भगवान पुरुषार्थी की सहायता करता है (God helps the man):
- जिनका कोई उद्देश्य नहीं होता,उनका जीवन बिना पतवार की नाव की तरह होता है।ऐसे व्यक्ति एक बिंदु पर ध्यान एकाग्र नहीं कर पाते।उनमें उद्देश्य,साहस व चरित्र की कमी होती है।वे जीवन को जैसे-तैसे काटते रहते हैं।उद्देश्य के अभाव में उनको न दिशाबोध होता है,न कोई योजना होती है और वे परिस्थितियों के दास होते हैं।वे बिना रीढ़ के व्यक्ति की तरह होते हैं,जो अपनी शक्ति व क्षमताओं को संगठित नहीं कर पाते।स्थिर उद्देश्य के अभाव में जीवन विचारों की झोंक के अनुसार चलता है।बिना पतवार की नाव की तरह हवा अनुकूल हुई तो शायद वह बंदरगाह तक पहुँच भी जाए और यदि उलटी हो तो नाव चट्टान से टकराकर चूर-चूर हो सकती है।
- दृढ़ निश्चयी व उद्देश्यनिष्ठ व्यक्ति जीवन की विषम परिस्थितियों के बीच भी अपना मार्ग खोज लेते हैं। साधन-सहयोग का अभाव या प्रतिकूल परिस्थितियाँ उन्हें नहीं रोक सकतीं।’इफ यू रिअली वांट टू सक्सीड’ में जॉन एंडरसन लिखते हैं कि मैंने सीखा कि किसी भी क्षेत्र में चरम शिखर पर पहुँचने वाले अनिवार्य रूप से प्राकृतिक प्रतिभा संपन्न नहीं होते।बल्कि वे दृढ़ निश्चयी व्यक्ति होते हैं,जो अथक् श्रम एवं अध्यवसाय से निरंतर लक्ष्य की ओर गतिशील रहते हैं।
जॉन लीडन इसी तरह के एक उदाहरण हैं,जो गड़रिये के घर में पैदा हुए।उनकी स्कूली शिक्षा प्राइमरी तक ही सीमित रही,किंतु उनकी ज्ञानपिपासा अदम्य थी।सारी बाधाओं का सामना करते हुए उन्होंने अंततः पुस्तकों की एक दुकान खोजी और यहीं आकर किताबें पढ़ने लगे। इस क्रम में उन्हें अन्न-जल तक की सुधि न रहती।इस रास्ते में तमाम बाधाएँ आईं,लेकिन उनकी ज्ञानपिपासा के संकल्प को हतोत्साहित न कर सकीं और अंततः एक समय वह भी आया जब उन्होंने मात्र 19 वर्ष की अवस्था में अपने ग्रीक एवं लैटिन के ज्ञान से समूचे यूरोप को आश्चर्यचकित कर दिया। - शायद इसीलिए पाश्चात्य जगत् के महान् मनीषी सैमुअल विल्सन कहा करते थे कि मैं दीर्घकालीन चिंतन-मनन के बाद इस निष्कर्ष पर पहुँचा हूँ कि निश्चित उद्देश्य वाले व्यक्ति कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं और कोई भी शक्ति इच्छाशक्ति को नहीं रोक सकती।जो अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपने समूचे अस्तित्व को दाँव पर लगाने को तैयार हैं,उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं।
- नेल्सन नामक महान् अँगरेज योद्धा द्वितीय विश्वयुद्ध में अपने अद्वितीय रणकौशल व सफलताओं की लंबी श्रृंखला के लिए चिरस्मरणीय बने हुए हैं।उनकी नीति थी कि वह प्रत्येक कार्य को सफलता के अटल निश्चय,अदम्य विश्वास व अटूट निष्ठा के साथ करते थे,जिसमें असफलता की कोई गुंजाइश शेष नहीं रहती थी।एक बार मोरचे पर उनके एक सहयोगी कैप्टन ने जब उनकी योजना की सफलता पर संदेह व्यक्त किया,तो नेल्सन का आत्मविश्वास खौल उठा और उन्होंने पूरे निश्चय से कहा- जीत निश्चय ही हमारी होगी। विजय की कहानी कहने वाला कोई बचेगा या नहीं,यह पता नहीं।कल इस समय से पहले या तो मुझे विजय मिलेगी या वेस्ट मिंस्टर में मेरी कब्र तैयार होगी।जिसके पास इस तरह का दृढ़ निश्चय,अडिग आत्मविश्वास और साहस है,उसे आगे बढ़ने से भला कौन रोक सकता है!
Also Available in English:Determination
7.दृढ़ निश्चय से सफलता का निष्कर्ष (Conclusions of success from determination):
- परिस्थितियों के अत्याचारी हाथ ऐसे संकल्पवान् को अधिक देर तक अपनी मुट्ठी में दबोचकर नहीं रख सकते।ऐसे व्यक्ति के लिए समूचा संसार भी एक ओर हटकर मार्ग दे देता है।महाकवि गेटे के अनुसार “जिसकी इच्छाशक्ति अटल व अटूट है,वह विश्व को अपनी इच्छा के साँचे में ढाल लेता है।” चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस का कहना था कि एक विशाल सेना के सेनापति को हटाया जा सकता है,किंतु एक मनुष्य की दृढ़ इच्छाशक्ति को कोई नहीं हटा या झुका सकता।
आधुनिक मनोविज्ञान के जनक विलियम जेम्स के अनुसार,किसी भी क्षेत्र में,किसी भी विषय के प्रति आपकी सच्ची लगन ही आपकी सफलता के मार्ग को प्रशस्त करती है।यदि आप लक्ष्य के प्रति ईमानदार हैं,तो आप उसे अवश्य पा जाएँगे।आप इस जीवन में धन,बल,विद्या,श्रेष्ठता,सफलता जो भी चाहते हैं,वह आपको अवश्य मिलेगी।आवश्यकता इतने भर की है कि आपको सही मायने में उस वस्तु की इच्छा करनी होगी और उसे पूर्णरूपेण चाहना होगा,न कि एक समय में सैकड़ों अन्य चीजों को उतनी ही तीव्रता से चाहें। - एक कहावत सुप्रचलित है:भगवान उसी की सहायता करता है,जो अपनी सहायता आप करते हैं।यों संसार में अपने भाग्य का रोना रोने वालों की कमी नहीं है,जो अपनी असफलताओं के लिए दूसरों को दोष देते रहते हैं या परिस्थितियों का हवाला देकर स्वयं को झूठी सांत्वना देते हैं।कुछ तो नास्तिक बनकर भगवान को कोसते रहते हैं,किंतु दृढ़ निश्चयी एवं उत्साही व्यक्ति को किसी भी तरह से निराशा या हताश होने की आवश्यकता नहीं पड़ती।उसका निश्चित उद्देश्य एवं लक्ष्य आदर्श के प्रति अदम्य उत्साह एवं अनन्य लगन उसकी सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करते हैं,क्योंकि ये ही सफलता,प्रगति एवं उन्नति के मार्ग की प्रथम आवश्यकताएँ हैं।बाकी गुण तो स्वयं ही इनका अनुसरण करते हैं और लक्ष्य की प्राप्ति को सुनिश्चित करते हैं।
8.9 दृढ़ निश्चय से सफलता पाने के नायाब तरीके का सारांश (Summary of 9 Unique Ways to Succeed with Determination):
- (A)दृढ़ निश्चय से सफलता से सम्बन्धित छात्र-छात्राओं से कुछ प्रश्न (Some questions from students related to Ways to Succeed with Determination)
(1.)क्या सफलता के लिए दृढ़ निश्चय के अलावा और भी गुण होने चाहिए? (Is there a need for success to have other qualities besides determination?)
(2.)सफलता के लिए दृढ़ निश्चय के अलावा और कौनसे गुण होने चाहिए? (What other qualities are needed for success besides determination?)
(3.)दृढ़ निश्चय का गुण कैसे विकसित किया जा सकता है? (How can the quality of determination be developed?)
(4.) दृढ़ निश्चय और संकल्प शक्ति में क्या फर्क है? (What is the difference between determination and determination?)
(5.)तुम दृढ़ निश्चय को सफलता के लिए कितना महत्त्व देते हो? (How much do you value determination for success?)
(6.) क्या सफलता के लिए तुमने अन्य विकल्प पर विचार किया है? (Have you considered other options for success?)
(7.) क्या तुम्हें अपने दृढ़ निश्चय के स्तर पर गर्व है? (Are you proud of your level of determination?)
(8.) क्या तुमने दृढ़ निश्चय के बारे में अधिक चिन्तन किया है? (Have you thought much about determination?)
(9.) क्या शिक्षण संस्थाओं में दृढ़ निश्चय के गुण को विकसित किया-जाता है? (Are the qualities of determination developed in educational institutions?)
(10.) हम दृढ़ निश्चय के गुण को विकसित करने में आपकी किस तरह मदद कर सकते हैं? (How can we help you to cultivate the quality of determination?)
- (B)दृढ निश्चय से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण टाइटल (Important Titles Related to Ways to Succeed with Determination):
(1.) जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता दृढ़ निश्चय से (Success in any field of life through determination)
(2.) दृढ़ संकल्प में अद्भुत शक्ति (Amazing power in determination)
(3.) सफलता के लिए चित्त की एकाग्रता (Concentration of the mind for success)
(4.) दृढ निश्चयी व उद्देश्यनिष्ठ व्यक्ति का जीवन (The life of a determined and purposeful person)
(5.) भगवान पुरुषार्थी की सहायता करता है (God helps the man)
(6.)दृढ़ निश्चय से सफलता का निष्कर्ष (Conclusions of success from determination)
उपर्युक्त आर्टिकल में 9 दृढ़ निश्चय से सफलता पाने के नायाब तरीके (9 Unique Ways to Succeed with Determination) के बारे में विस्तार और गहराई से समझाया गया है। - ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
* 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
* 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
* 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
**पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏
Also Available in Hindi:Success Mantra for Students:The Power of 1% Habit
9.मित्र की दृढ़ता (हास्य-व्यंग्य) (Determination of Friend) (Humour-Satire):
- मित्र (छात्र से): आजकल क्या कर रहे हो?
- छात्र : मैंने कुछ भी नहीं करने की ठानी है।
- मित्र : कुछ भी क्यों नहीं कर हो? आपका जीवन का कुछ तो लक्ष्य होगा?
- छात्र : मैं देखना चाहता है कि मैं सोच लेता हूँ ,उस पर कितना दृढ़ रहता हूं।मेरे अन्दर कितनी दृढ़ता है।
- मित्र: यह दृढ़ता नहीं है।बिना किसी लक्ष्य के उस पर दृढ रहना,दृढ़ता नहीं जिद्द होती है।इस प्रकार तो तुम अपना जीवन गँवा दोगे।
- छात्र : बार-बार लक्ष्य प्राप्त नहीं हो रहा हो,तो अपने अन्दर दृढ़ता की जाँच करना जरूरी है।
- मित्र:यदि आप अपने लक्ष्य को बार-बार बदलते हो तो यह यह कमजोरी की निशानी है।
10.9 दृढ़ निश्चय से सफलता पाने के नायाब तरीके (Frequently Asked Questions Related to 9 Unique Ways to Succeed with Determination) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.दृढ़ निश्चय से क्या आशय है? (What do you mean by determination?):
उत्तर:दृढ़ इच्छाशक्ति,सदुद्देश्य और परमात्मा के भरोसे पर मनुष्य के सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं।इसके बिना कोई भी अपने संकल्प में स्थायी सफलता प्राप्त नहीं करता।जो मनुष्य अपने जीवन में सफल होने की इच्छा करता है,वह अपनी इसी शक्ति को चैतन्य करने की चेष्टा करे और उसे सन्मार्ग में लगाए,निःसंदेह अपने लक्ष्य में सिद्धि प्राप्त कर सकेगा।
प्रश्न:2.क्या केवल दृढ़ निश्चय से सफलता प्राप्त हो सकती है? (Can only determination lead to success?):
उत्तर:यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है,तो इच्छाशक्ति को दृढ़ कीजिए।इसके बिना कोई कार्य अधूरा नहीं रहेगा।कार्य में विघ्न आना भी स्वाभाविक है,उनसे घबराना नहीं चाहिए।मनुष्य जीवन कठिनाईयों से भरा हुआ है और वे कठिनाईयाँ भी प्रयत्नपूर्वक ही दूर हो पाती हैं।
प्रश्न:3.दृढ़ निश्चय व्यक्ति कैसा दिखाई देता है? (What does a determined person look like?):
उत्तर:दृढ़ व्यक्ति भी सामान्य व्यक्ति की ही तरह दिखाई देता है परन्तु उसका मनोबल दृढ़ होता है।वह पुरुषार्थ में विश्वास करता है,भाग्य के भरोसे बैठा नहीं रहता है।Ways to Succeed with Determination
- उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा 9 दृढ़ निश्चय से सफलता पाने के नायाब तरीके (9 Unique Ways to Succeed with Determination) की प्राइमरी टर्म्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- *”यह आर्टिकल **Satyam Mathematics** ब्लॉग पर **Satyam Coaching Centre** के द्वारा तैयार किया गया है।”*
Related Posts
About Author
Satyam
Lekhak Ke Baare Mein (About the Author) **Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science. Updated on 18.06.2026










