Menu

How to Grow in Career: 3 Foolproof Mantras for Employees

Contents hide

1.कैरियर में ग्रोथ कैसे करें : एम्प्लाइज के लिए 3 अचूक मंत्र (How to Grow in Career: 3 Foolproof Mantras for Employees):

  • कैरियर में ग्रोथ कैसे करें (How to Grow in Career) कैसे उन्नति और तरक्की करते जाए।ऐसे कौनसे अचूक मंत्र है जिन्हें अपनाने पर जॉब में आपकी ग्रोथ होती जाएगी? आइए जानते कुछ विशिष्ट व अचूक मंत्र।

Also Read This Article:9 Top Working Style Tips for Employees

2.अपने आइडियाज को शेयर करें (Share your ideas):

  • आज के युग में लगातार सीखते रहना जरूरी है परन्तु आपका यह सीखना तब ज्यादा गुणवत्तापूर्ण होता है जब आप अपने नए-नए आइडियाज और अनुभव को साथी एम्प्लॉईज और बाॅस के साथ मिलकर शेयर करते हैं।दूसरों के अनुभव से लाभ उठाना भी एक अनुभव है। खुद अनुभव करके सीखने में जिन्दगी छोटी पड़ जाएगी।परन्तु साथी एम्लॉईज और बॉस के साथ चर्चा करने,आइडियाज शेयर करने से नए-नए तथ्य सामने आते हैं।
  • आज हम जिस स्थिति में हैं वहाँ तक इसलिए पहुँचे हैं क्योंकि बुर्जुगों और बड़ों ने अपने ज्ञान को दूसरों के साथ साझा (Share knowledge with others) किया है।उन्होंने जो कुछ सीखा है उसे आने वाली पीढ़ी को स्थानान्तरित किया है।मीटिंग इसलिए की जाती है कि वहाँ आप अपने एक्सपीरियंस को शेयर करें।मीटिंग अनौपचारिक होती है और उसमें कई ऐसी गूढ़ बाते निकलकर आती है जो आपके प्रोफेशन के लिए महत्त्वपूर्ण साबित होती है।मीटिंग का अर्थ तय एजेन्डा पर चर्चा करने का मकसद ही नहीं होता है बल्कि अपने विचारों को शेयर करें,अपनी समस्याओं को उठाएँ और उनका समाधान प्राप्त करें।
    काम के दौरान अपने गैजेट्स (मोबाइल को ऑफ रखें) के नोटिफिकेशन ऑफ रखें ताकि आपका ध्यान भंग न हो।बहुत जरूरी और अत्यावश्यक कार्यों (Urgent Tasks) की चर्चा मीटिंग में करें।जिन छोटे-छोटे कामों को आप मैन्युअल और खुद कर सकते हैं उन्हें मीटिंग में उठाना समझदारी नहीं है।हार्ड वर्क से ज्यादा जरूरी है स्मार्ट वर्क (Smart work) करना।
  • टी ब्रेक के समय या लंच के समय गैजेट्स लेपटाॅप,कम्प्यूटर को ऑन न रखें।इससे अनावश्यक बिजली और इंटरनेट डाटा खर्च होता है और गैजेट्स की आयु घटती है।और जल्दी ही खराब हो जाते हैं।जब आप काम पर हों तभी गैजेट्स को चालू रखें।
  • अपने विचारों को दूसरे एम्प्लाॅईज या बॉस के साथ शेयर करते समय ऑफिस शिष्टाचार का पालन करें।बाॅस या एम्प्लाॅईज की बात काटकर अपनी बात को रखना,तवज्जो देना शिष्टाचार (courtesy) नहीं है।भले ही वह एम्प्लाॅई आपसे पद में नीचे हो या ऊँचे पद पर हो।आपकी पोशाक आधुनिक और ऑफिस कल्चर के अनुसार हो और आप पर फबनी चाहिए।आपके बाहरी व्यक्तित्व का दूसरों पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
  • साथी एम्प्लॉईज की फाइलों,कम्प्यूटर और व्यक्तिगत आर्टिकल्स को बिना पूछे काम में न लें।शिष्टाचारपूर्वक इजाजत लेकर और साथी एम्प्लाॅईज उसका प्रयोग न कर रहा हो तभी काम में लें।समय पर ऑफिस पहुंचना और समय पर ऑफिस वर्क को निप‌टाना आपकी संजीदगी (seriousne) और काम के प्रति लगाव को दर्शाता है।ये बातें छोटी-छोटी हैं परन्तु इनका पालन करने से आपकी ग्रोथ में ये बहुत मदद‌गार साबित होती हैं।

3.पहल करने के प्रभावी गुर (Effective tricks to take initiative):

  • ऑफिस में आपसे अलग आइडिया रखने वाले एम्प्लाॅईज हैं तो उनसे ईर्ष्या करने के बजाय सीखने की कोशिश करें।जब एक ही विचारधारा के एम्प्लॉईज होते हैं तो उनसे आप ज्यादा कुछ नहीं सीख सकते हैं।आप बेहतर कब सीखते हैं जब आइडियाज में विविधता,नवीनता और प्रगतिशीलता (Diversity and progressiveness) जैसे गुण होते हैं।आपको जॉब करने के नए मेथड मालूम होते हैं।आप तुलना करके या प्रैक्टिकल तरीके से आजमाकर देख सकते हैं कि कौनसा मेथड ज्यादा सही और सरल है।इससे गलतियाँ होने की सम्भावना बहुत कम हो जाती है।
  • आप अलग-अलग तरह के कस्टूमर की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।हर कस्टूमर की जरूरतें और सोच अलग-अलग होती हैं।कम्पनी अलग-अलग तरह के कस्टूमर्स को बेहतर समझ सकती हैं क्योंकि टीम में अलग-अलग अनुभव,संस्कृति और सोचे वाले एम्प्लाॅईज विद्यमान हैं,वे एक ही समस्या को अलग-अलग एंगल से देखते हैं।विभिन्न अध्ययनों से भी यह प्रमाणित हुआ है कि एक जैसी सोच वाली टीमोंं की तुलना में विविध सोच रखने वाली टीमें ज्यादा आइडिया जनरेट करती हैं और कस्टूमर्स को सन्तुष्ट करती हैं।
  • यदि आपको सैलरी बढ़वानी है या पदोन्नति चाहते (Want a promotion) हैं तो खुद पहल न करें।आपको पहल क्या करनी हैं? अपने आपको प्रूव करें।अपनी प्रतिभा,अपनी स्किल्स (skills) और उपलब्धियों (achievements) के जरिए बताएं कि आप कम्पनी के कितने काम के आदमी हैं? आप कम्पनी को कितना फायदा पहुंचा रहे हैं? इससे बॉस या नियोक्ता के सामने आपके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू प्रकट होंगे।वे खुद आपकी पदोन्नति तथा सैलरी बढ़ाने के बारे में सोचेंगे।वो खुद तय करेंगे और फिर आपसे बातचीत करते हैं तो आपको साबित करने में बढ़त मिलती है।
  • याद रखें सैलरी जैसे मुद्दों पर खुद पहल करने की जरूरत नहीं है।अपने आइडियाज,अपनी प्रतिभा,अपनी स्किल्स के विभिन्न पहलुओं को जरूर प्रूव करें और पहल करें।जाॅब तो सभी एम्प्लॉइज करते हैं परन्तु पहचान उनकी ही बनती है जो पहल (Take the initiative) करते हैं।यह आपकी पहचान को कई तरह से सामने लाती है।आपके प्रति बाॅस या नियोक्ता की सकारात्मक सोच बनती हैं।जब आप कोई नई पहल करते हैं,तो कम्पनी की गुडबुक में आ जाते हैं और चर्चा के केन्द्र बन जाते हैं।आपकी वजह से कम्पनी के एनवायरमेंट में सकारात्मक बदलाव (Positive changes) आता है।हो सकता है आपके कुछ साथी एम्प्लॉइज को आपकी सोच,आपके आइडियाज और आपके पहल करने की आदत पसन्द न आएं। उनसे नाराज होने के बजाय असली कारण समझें।
    उनके सही और गलत पक्ष को समझें।इससे आपको पहल करने को इम्प्रूव करने में मदद मिलेगी।नया करने,कुछ परिवर्तन करने और प्रगति करना हरेक एम्प्लॉई की सोच होती है।पहल करने की आपके गुण से आपके प्रमोशन में आने वाली अड़चनों को दूर करने में मदद मिलती हैं।

Also Read This Article:Career

4.सफल करियर के लिए फुटकर टिप्स (Retail Tips for a Successful Career):

  • एआई का इस्तेमाल करें (Use of AI):आज बिजेनस और पढ़ाई आदि सभी क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) का दखल बढ़ता जा रहा है।अतः एआई टूल्स की समझ के साथ-साथ बुद्धिमानी से इस‌का प्रयोग करना जरूरी हो गया है।बुद्धिमानी के साथ इनका इस्तेमाल न करने से आप इस पर बहुत अधिक निर्भर हो जाएंगे और आपके सोचने-विचारने की क्षमता कम हो जाएगी।आप पंगु बन जाएंगे।
  • एआई की समझ विकसित करने के लिए इससे जुड़े ब्लॉग्स और इस पर लिखे विशेषज्ञों के लेख पढ़ें।प्रमुख रूप से जो पापुलर एआई टूल्स हैं वे हैं:Gemini ChatGPT,Claude,Canva AIऔर Microsoft Copilot जैसे एआई टूल्स का उपयोग करना सीखें।इससे आपको जाॅब को अधिक तेजी से निपटाने में मदद मिलेगी और नए-नए तरीके,स्मार्ट तरीके पता चलेंगे और अपने जाॅब को प्रभावी तरीके से निपटा सकते हैं।
  • मोबाइल एप्स,सॉफ्टवेयर और वेबसाइट्स में लगातार नए एआई फीचर्स (AI Features) जुड़ रहे हैं इन्हें प्रयोग में लाकर समझें कि ये आपके जॉब को कैसे आसान बना सकते है।नए ट्रेंड्स जानने के लिए एआई से जुड़े कोर्स,सोशल मीडिया ग्रुप्स और प्रोफेशनल नेटवर्क का हिस्सा बनें।
  • सफल करियर के लिए डिग्री या टेक्नोलॉजी के ज्ञान के साथ ऐसी स्किल्स भी जरूरी हैं,जिनकी डिमाण्ड हर क्षेत्र में बनी रहती हैं।यही कौशल आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाने के साथ बेहतर प्रदर्शन (Improved Performance) और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करता है।कम्यूनिकेशन स्किल (comunication skill):अपने विचारों को स्पष्ट और प्रभावी ढंग से रखना हर क्षेत्र में जरूरी है।अच्छी तरह बोलने,लिखने और सुनने की क्षमता बेहतर तालमेल बनाने और नेतृत्व की भूमिका निभाने में बदद करती है।क्रिटिकल थिंकिंग (critical Thinking):किसी भी जटिल स्थिति,समस्या का सही विश्लेषण कर सही निर्णय लेने की क्षमता सफलता की अहम कुंजी है।तथ्यों को समझकर तार्किक निष्कर्ष निकालने की आदत आपको दूसरों से अलग बनाती है।
  • प्रॉब्लम साल्विंग (Solving problems):हर कम्पनी ऐसे एम्प्लॉईज को महत्त्व देती है जो चुनौतियों और समस्याओं का व्यावहारिक समाधान खोज सकें।नई परिस्थितियों में शांत रहकर निर्णय लेना एक महत्त्वपूर्ण पेशेवर गुण है।प्रॉब्लम सॉल्विंग में निपुण कब हो सकेंगे? जब आप नियमित रूप से कुछ समय पढ़ने की आदत डालेंगे।नई टेक्नोलॉजी और एआई का प्रयोग करने की तकनीक समझेंगे।अपनी विचारधारा से मेल खाने वाले एम्प्लॉईज के साथ डिस्कस करेंगे और कुछ न कुछ नया सीखेंगे।डिस्कस से कुछ नई बातें निकल कर आती हैं।समस्याओं का समाधान ढूँढने में रुचि लें,उनसे मुँह नहीं मोड़ें बल्कि अपनी स्किल के आधार पर समाधान करें।टीम को नेतृत्व देने की क्षमता विकसित करें।टीम में अलग-अलग सोच और संस्कृति के एम्प्लॉईज होते हैं अतः उनका कुशलतापूर्वक नेतृत्त्व करना एक चुनौती है।
  • टीम वर्क (Team work):आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में अलग-अलग लोगों के साथ मिलकर काम करना,जिम्मेदारियाँ निभाना (Fulfilling Responsibilities) और एक एम्प्लॉई का दूसरे एम्प्लाॅई के विचारों का सम्मान करना सफलता की राह आसान बनाता है।हालाँकि टीम वर्क के रूप में काम करना एम्प्लॉई के लिए आसान कार्य नहीं क्योंकि विभिन्न विचारों,दृष्टिकोणों,मान्यताओं (Assumptions) और संस्कृति के एम्प्लॉईज के साथ काम करना होता है जिससे कई बार टकराव की स्थिति पैदा करता है।लेकिन ऐसे कॉम्प्लेक्स वर्क करने से ही तो एम्प्लॉईज की प्रतिभा और विशेषता का पता चलता है और तभी पदोन्नति व उन्नति के चांस बनते हैं।भावनात्मक परिपक्वता (Emotional Intelligence):अपनी और दूसरो की भावनाओं को समझना तालमेल तथा समन्वय बिठाकर कार्य एक एम्प्लॉई की परिपक्वता (maturity) को दर्शाता है। अत्यधिक भावुक भी नहीं होना चाहिए और न बिल्कुल संवेदनाहीन ही होना चाहिए।
  • तालमेल बिठाकर काम करने से तनाव को सम्भालना और सकारात्मक रिश्ते बनाए रखना ऑफिस में महत्त्वपूर्ण माना जाता है।यही गुण एक अच्छे प्रोफेशनल और प्रभावी लीडर की पहचान बनते हैं।
  • टेक्नोलॉजी कितनी भी आगे बढ़ जाए परन्तु अनुभव,आत्मीयता,मानवीय सम्बन्ध बनाने की कला और अपनी बात स्पष्टता के साथ रखना आदि बातें कभी पुरानी नहीं पड़ती है।
  • टीम में काम करना,सहानुभूति के साथ दूसरों को समझना और अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि (Cultural Background) के साथ तालमेल बैठाना आज की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है।
  • सफल करियर के लिए डिग्री तथा टेक्नोलॉजी ज्ञान के साथ कुछ जरूरी स्किल्स भी हैं जिनकी जरूरत हर क्षेत्र में बनी रहती है।यही कौशल आपको दूसरों से अलग आईडेंटिटी दिलाने के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करते हैं।
    आज की स्किल कल पुरानी पड़ सकती है।इससे सबसे बड़ी स्किल है खुद को लगातार अपडेट (Keep Updating) करते रहने की आदत।जो एम्प्लाॅई नई चीजें सीखने से नहीं डरते और बदलाव को अपना लेते हैं।वे कैरियर के किसी भी मोड़ पर पर टिके रहते हैं।

5.करियर में ग्रोथ का विचारणीय निष्कर्ष (Thoughtful Conclusions of Career Growth):

  • हमने कैरियर में उन्नति करने के लिए अनेक लेख वेबसाइट पर पोस्ट किए हुए है।हर पोस्ट में कुछ-न-कुछ नई सामग्री और सीखने की बातें मिलेगी।इस पोस्ट में हमने पिछली बातों का रिपीटेशन न करके कुछ नया कन्टेन्ट लिखा है।हालांकि करियर में ग्रोथ करने के लिए कुछ कामन बातें हैं परन्तु बहुत-सी बातें ऐसी होती हैं जो कॉमन नहीं होती।
  • करियर में आगे बढ़ने के लिए कितना ही कन्टेन लिख दिया जाए तो भी कुछ न कुछ बल्कि बहुत कुछ लिखने से शेष रहता ही है।अनेक लेखकों ने न‌ जाने कितनी पुस्तकें लिख दी है,परन्तु फिर भी करियर में सीखने को,पढ़ने को बाकी रह जाती है।और यह शेष रहता है अनुभव।आपका अनुभव ही आपको बताएगा कि आपको किन-किन बातों को सीखना चाहिए और कितना  सीखना जरूरी है।
  • अपना लक्ष्य स्पष्ट करें (Clarify your goal)।बिना लक्ष्य के न तो आपको प्रेरणा मिलेगी और न आपको यह पता होगा कि आपकी मंजिल क्या है? आज डिग्री और टेक्नोलॉजी ही पर्याप्त नहीं है बल्कि आपमें स्किल भी होनी चाहिए।अतः स्किल विकसित करें (Develop skills):आपके जॉब के लिए किस प्रकार की स्किल जरूरी है यह आप ही बेहतर जानते हैं।बिना स्किल और आन्तरिक गुणों के आज के आर्थिक और तकनीकी युग में कोई नहीं पूछता है।
    यदि बाॅस आपको जॉब के अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हैं तो जिम्मेदारी लें (Take responsibility)।जिम्मेरारी से डरें नहीं,काबिल व्यक्ति को ही जिम्मेदारी दी जाती है और एम्प्लाॅईज की परख भी जिम्मेदारी से होती है।सक्सेस (success),ग्रोथ (Growth),स्किल (skill),सीखने (Learning) का मंत्र याद रखें।

6.करियर में ग्रोथ कैसे करें का सारांश (Summary of how to grow in a career): करियर में ग्रोथ कैसे करें के महत्त्वपूर्ण अंश (Important Takeaways from How to Grow in Career):

  • (1.)अपने आइडियाज को शेयर करें। (Share your ideas)
    (2.)पहल करने के प्रभावी गुर (Effective tricks to take initiative)
    (3.)सफल कैरियर के लिए फुटकर टिप्स (Retail Tips for a Successful Career)
    (4.)करियर में ग्रोथ का विचारणीय निष्कर्ष (Thoughtful Conclusions of Career Growth)
    (5.)करियर में ग्रोथ कैसे करें का सारांश (Summary of how to grow in a career)
  • करियर में ग्रोथ के लिए एम्प्लॉईज से क्रिटिकल प्रश्न (Critical Questions from Employees for Career Growth)
  • (1.)आपके जॉब निपटाने की चार अच्छी आदतें कौनसी हैं? (What are your four good job handling habits?)
    (2.)आप समस्या को किस तरह हैन्डिल करते हैं? समस्या मानकर,चुनौती या अवसर मानकर। (How do you handle the problem? By acknowledging the problem,the challenge or the opportunity)
    (3.)क्या आप समस्या का समाधान न होने पर उसके अन्य विकल्पों पर विचार करते हैं? (Do you consider other options if the problem is not resolved?)
    (4.)क्या आप समस्या का समाधान का सुझाव (दूसरों को) देना पसन्द करते हैं? (Do you like to suggest a solution (to others)?)
    (5.)क्या आप समस्या के मूल कारण को ढूँढने का प्रयास करते हैं? (Do you try to find the root cause of the problem?)
    (6.)आप समस्या क्रिएट करने या समस्या समाधान में से किसका हिस्सा बनते हैं? (Which do you become a part of in problem creation or problem solving?)
    (7.)क्या आप समस्या के सारे तथ्यों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करके निर्णय लेते हैं? यदि हाँ तो क्यों और नहीं तो क्यों नहीं? (Do you make a decision by carefully analyzing all the facts of the problem? If yes,why and if not,why not?)
    (8.)क्या आप एक बार सावधानीपूर्वक निर्णय लेने के बाद उसके परिणाम की चिंता में उलझे रहते हैं? (Do you get caught up in worrying about the outcome once you’ve made a careful decision?)
    उपर्युक्त आर्टिकल में कैरियर में ग्रोथ कैसे करें : एम्प्लाइज के लिए 3 अचूक मंत्र (How to Grow in Career: 3 Foolproof Mantras for Employees) के बारे में गहराई और विस्तार से जानकारी दी गई है।
  • ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
    * 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
    * 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
    * 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
    **पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏

Also Read This Article:9 Important Tips to Develop Art of Job

7.एम्प्लॉई द्वारा बाॅस की हँसी उड़ाना महँगा पड़ा (हास्य-व्यंग्य) (Mocking the boss by the employee) (Humour-Satire):

  • एक एम्प्लॉई को अपने जॉब का गहरा ज्ञान था।अंग्रेजी पर भी उसकी अच्छी पकड़ थी।
  • एम्प्लॉई (बॉस से):मैं आई कम इन सर।
  • बॉस:यस,वाई नोट,कम हीयर।
  • एम्प्लॉई :आई हेव डिस्पोज्ड ऑफ वर्क।टेल मी व्हाट आई केन डू,सर
  • बॉस:डू यू क्नाऊ (know) टाइ‌पिंग।
  • एम्प्लॉई (प्रमोद) बॉस की कमजोरी ताड़ गया कि बॉस को अँग्रेजी कम आती है।
    प्रमोद अपने साथ एम्प्लॉईज से कहता (व्यंग्यपूर्वक):अरे बाॅस को अंग्रेजी में कुछ भी टाइप करके या लिखकर दे दो।उन्हें क्या समझ में आने वाला है।
    एक वर्ष बाद उसके साथ ज्वाइन करने वालों को प्रमोशन लेटर मिल गया।प्रमोद हैरान था।उसने सेक्रेटरी से पूछा कि क्या बॉस ने उसका प्रमोशन लेटर दिया है।
  • सेक्रेटरी:नहीं।
  • प्रमोद अन्त में बास से मिला और कहा सर मेरे साथ सभी  ज्वाइनिंग वालों को प्रमोशन लेटर मिला है।
  • बॉसः हां,बिल्कुल ठीक सुना है।
  • प्रमोद ( हिचकिचाते हुए):मुझे प्रमोशन लेटर वयों नहीं मिला।
  • बाॅस ( व्यंग्यपूर्वक):प्रमोद,मुझे आपके स्तर की अंग्रेजी नहीं आती है,सीख रहा हूं।जिस दिन आपके स्तर तक पहुंचा जाँऊंगा तो आपके लिए प्रमोशन लेटर बना दूंगा।
  • प्रमोद:बॉस की बात से सकते में आ गया।उसे अब महसूस हुआ कि अनुभव ज्ञान से श्रेष्ठ है।लेकिन अब पश्चाताप के सिवा कुछ नहीं बचा था।

8.कैरियर में ग्रोथ कैसे करें : एम्प्लाइज के लिए 3 अचूक मंत्र (Frequently Asked Questions Related to How to Grow in Career: 3 Foolproof Mantras for Employees) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.क्या एम्प्लॉई को मिलकर काम करने की जरूरत है? (Do employees need to work together?):

उत्तर:किसी भी कम्पनी में या संगठन में अलग सोच और मिल कर काम करने और जिम्मेदारी लेने की स्किल सबसे ज्यादा मांगी जाने वाली क्षमताओं में से एक है।

प्रश्न:2.क्या एआई की जरूरत है? (Is AI needed? ):

उत्तर:आज हर क्षेत्र में एआई का दखल बढ़ रहा है।जो एम्प्लाॅई टूल्स को समझकर अपने काम में इस्तेमाल कर पाते हैं,वे काफी आगे निकल जाते हैं।यह जरूरी नहीं है कि आप कोडर हों,लेकिन एआई की बेसिक जानकारी जरूरी है।

प्रश्न:3.एआई और अनुभव में श्रेष्ठ क्या है? (What’s superior in AI and experience?):

उत्तर:दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है।दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।

  • उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा कैरियर में ग्रोथ कैसे करें : एम्प्लाइज के लिए 3 अचूक मंत्र (How to Grow in Career: 3 Foolproof Mantras for Employees) की प्राइमरी टर्म्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *