Brain Exercise vs AI:Is AI Weakening Our Thinking?
1.दिमागी कसरत बनाम एआई:क्या एआई हमारी सोच को कमजोर कर रहा है? (Brain Exercise vs AI:Is AI Weakening Our Thinking?):
- दिमागी कसरत बनाम एआई (Brain Exercise vs AI) क्या हमारी सोच और समझ प्रभावित हो रही हैं? एआई का इस्तेमाल करते हुए हम हमारी सोच को कैसे बढ़ा सकते हैं।जानिए पूरी डिटेल।
Also Read This Article:9 Pro-Tips About Gemini/Sarvam/ChatGPT
2.विद्यार्थी एआई पर निर्भर (Students rely on AI):
- आज के एआई के दौर में विद्यार्थी हर काम के लिए पूरी तरह से एआई पर निर्भर होते जा रहे हैं।जहाँ जरूरत नहीं है वहाँ भी एआई का इस्तेमाल करते जा रहे है। एआई की भाषा से समझ में आ जाता है कि अमुक उत्तर,अमुक होमवर्क,अमुक प्रैक्टिकल वर्क,अमुक सवाल,अमुक नोट्स आदि एआई के द्वारा निर्मित किया हुआ है।हर विद्यार्थी की एक ही स्टाईल की भाषा से समझ आ जाता है कि विद्यार्थियों ने अपने दिमाग का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया है।
यह बात छात्र-छात्राओं पर ही लागू नहीं होती है बल्कि शिक्षक,प्रोफेसर,एम्प्लॉई,ऑफिसर आदि सभी इसका बेजा इस्तेमाल करने लगे हैं। - विद्यार्थियों के लिए यह बात ज्यादा चिन्ताजनक है क्योंकि विद्यार्थी काल ही ऐसा समय है जिसमें उसकी सोच,समझ का दायरा बढ़ाया जाता है,विकसित किया जाता है।यदि इसी उम्र में विद्यार्थी एआई का आदी हो जाएगा तो उसकी सही-गलत,उचित अनुचित,हित-अहित की क्षमता कैसे हासिल कर पाएगा? विद्यार्थी काल के बाद उन्हें जॉब हासिल करने,जॉब करने,गृहस्थ जीवन और आगे के पारिवारिक जीवन तथा सांसारिक कर्त्तव्यों का पालन करने के लिए अनेक चुनौतियों का मुकाबला करना पड़ता है।इन चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना कैसे करेंगे और कैसे उनका समाधान करेंगे?
- पारिवारिक और सांसारिक कर्त्तव्यों का पालन करने के लिए हमें संवेदनशील और जागरूक रहना होता है परन्तु हमारी संवेदनाओं के पंख लगे बिना और जागरूक हुए बिना कैसे निर्वाह होगा? एआई का जितना ज्यादा उपयोग करेंगे और कर ही रहे हैं उतना ही हमारा दिमाग कुंद होता जाएगा।
- विद्यार्थियों का दिमाग का विकास होता है उसको काम लेने से।जैसे घर्षण से बर्तन चमक जाते है उसी तरह संघर्ष से दिमाग मजबूत और सुदृढ़ होता है।परिस्थितियों और कठिनाइयों के आगे हथियार नहीं डालता है यदि हममें संघर्ष करने की क्षमता पैदा होती है।
- विद्यार्थी अथवा लोग तकनीकी और एआई पर जितना अधिक निर्भर रहेंगे उतना ही ये हमें पंगु बना देगी। इसका अर्थ यह नहीं है कि तकनीकी और एआई का इस्तेमात नहीं करना चाहिए।बेशक करना चाहिए परन्तु होशियारी और दिल व दिमाग से।कम से कम विद्यार्थी को तो एआई और तकनीक का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए यदि करना ही जरूरी है तो कुछ खास बातों का ध्यान रखकर एआई का इस्तेमाल करें।यदि इन बातों का आप ध्यान रखेंगे तो यह आपकी प्रतिभा में चार चाँद लगा देगा।आपकी प्रतिभा खिल उठेगी।हमने कुछ खास-खास हिदायते तो इससे पूर्व लेख में दे दी थी। परन्तु इसमें कुछ और बातें बताएंगे।
3.विद्यार्थी के व्यक्तित्व का निर्माण (Building the student’s personality):
- क्या एआई का अत्यधिक इस्तेमाल करने या ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं करने पर विद्यार्थी के व्यक्तित्व का निर्माण हो सकता है,कदापि नहीं।विद्यार्थी या किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण संघर्ष की भट्टी में से गुजरने पर ही हो सकता है।संघर्ष की क्षमता विकसित करने पर विद्यार्थी में धैर्य,अनुशासन,ध्यान (एकाग्रता) और गहराई से काम करने,अध्ययन करने की कला विकसित होती है।
- जीवन जीने की कला मानवीय संवेदनाओं,अनुभवों व संघर्षों से जन्म लेती है।एक लेखक कलम से लिखता है तो उसके दिमाग में नए-नए विचार आते हैं और अपने एहसास भावनाओं व कल्पनाओं को कागज पर उकेरता है।एक विद्यार्थी किसी टाॅपिक पर नोट्स बनाता है तो नए-नए विचार उत्पन्न होते हैं,नए-नए क्वेश्चन्स उत्पन्न होते हैं और उन क्वेश्चन्स का उत्तर हूँढने का प्रयास करता है।इससे उसमें आत्मविश्वास पैदा होता है जो उसके व्यक्तिल को धार देता है,उसका आभा मण्डल विकसित होता है।
- दूसरी तरफ एआई से प्राप्त की गई बनी बनाई स्क्रिप्ट ऊपर-ऊपर से बहुत प्रोफेशनल दिखाई देती है,पर उनमें वो संवेदना,भाव,कल्पना और अनूठापन तथा मौलिकता दिखाई नहीं देती है जो विद्यार्थी के अपने अनुभव से,प्रयत्नों से,चिन्तन-मनन से दिखाई देती है।जब छात्र-छात्रा अपने दिमाग से अभ्यास करता है तो उसकी सोच किसी तय ढाँचे में बँधी हुई नहीं होती है।वे स्थापित नियमों व पैटर्न से अलग हटकर कुछ नया,कुछ मौलिक स्क्रिप्ट तैयार करते हैं।हालांकि इसे तैयार करने में उसे अपने दिमाग को प्रशिक्षित करना पड़ता है,धार देनी पड़ती है,संघर्ष करना पड़ता है।दूसरी तरफ एक एआई पहले से मोजूद नियमों,पैटर्न और डेटा को काम लेकर काम करता है।
- एक विद्यार्थी दिमागी कसरत करता है तो किसी बँधी-बंधायी लीक या निययों पर न चलकर रचनात्मकता का एक अनोखा खाका तैयार करता है जो उसरी सृजनात्मक क्षमता को पंख लगाता है।जबकि एआई द्वारा तैयार माल देखते ही मन को लुभाता है लेकिन ज्योंही थोड़े से दिन उससे काम लेने पर उसका खोखलापन नजर आने लगता है।बहुत से क्षेत्र तो ऐसे हैं जहाँ एआई कुछ भी काम का नहीं है जैसे लेख लिखने,किसी मरीज को दवाई बताने या इलाज करने यानी जिन-जिन क्षेत्रों में संवेदना की दरकार होती है वहाँ इंसानी दिमाग ही बेहतर काम करता है।
- यदि सब कुछ तैयार माल,नोट्स या सवाल के हल इतने ही बढ़िया होता तो मार्केट में पास बुक्स हैं उन्हें विद्यार्थी पसन्द करते या टीचर ही सब कुछ बता देता और आपको कुछ करना ही नहीं पड़ता।परन्तु एक महान् टीचर इसे समझता है और इसीलिए आपको कक्षा में थ्योरी बताकर और एक-दो सवाल समझाकर और फिर आपसे सवाल करवाता है,आपसे प्रैविटस करवाता है जिससे आपका दिमाग खुलता है और आपके व्यक्तित्व का निर्माण होता है।
Also Read This Article:Artificial intelligence
4.विद्यार्थी एआई पर निर्भर न रहें (Students should not depend on AI):
- तो क्या एआई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए? विद्यार्थी को एआई का कम इस्तेमाल करना चाहिए और बहुत जरूरत होने पर ही सही तरीके से इसका इस्तेमाल करें।एआई पर पूरी तरह निर्भरता आपके दिमाग को विकसित नहीं होने देती,आपकी मौलिकता को खिलने नहीं देती है।एआई का इस्तेमाल समझदारी के साथ किया जाए तो आपका व्यक्तित्व निखरेगा,उभरेगा और बिना सोचे-समझे और अंधाधुंध इस्तेमाल करने से यह हमारे लिए नुकसानदायक साबित होता है।
कैसे करें इस्तेमाल? अपने सोचने,विचारने,चिन्तन करने की आदत को बनाएं रखें।एआई का उपयोग करने से पहले आप खुद उस पर चिन्तन करें,विचार करें और सोचें कि इसका हल क्या होगा? जैसे आपने किसी टॉपिक पर नोट्स बनाया तो एआई से पूछे कि इस नोट्स में क्या-क्या कमियाँ हैं और इसे बेहतर कैसे बनाया जा सकता है।इसे बेहतर बनाने के सुझाव दें।इस प्रकार एआई आपकी सोच को कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर,अधिक स्पष्ट और व्यापक तथा गहरा बनाने का काम करेगा। - हमें अपने अन्दर कुछ ऐसी आदतें,ऐसी स्किल विकसित करनी होंगी जो हमारी सोच के दायरे को बढ़ाती हो।हर समस्या खड़ी होने पर तत्काल हल करने की मत सोचिए,पहले अपने विभाग पर जोर डालिए,अपने दिमाग को इस्तेमाल कीजिए और जो भी हल सूझता हो उसे बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग कीजिए।
हर छोटी-छोटी बातों के लिए,हर समय,हर बात पर एआई से सलाह मत मांगिए।किसी जटिल और कठिन विषय पर ही एआई की मदद लें,वो भी तब जब आपने खुद प्रयास कर लिया हो।यदि कोई सवाल या समस्या किसी एक तरीके से हल नहीं हो रही हो तो उसके विकल्पों पर विचार कीजिए।उस पर मनन चिन्तन कीजिए,उस पर पहले अपना दृष्टिकोण बनाइए और फिर उसके बारे में मदद लीजिए।
इस प्रकार की प्रक्रिया से आपका दिमाग जागरूक और एक्टिव रहेगा।दिमाग एक्टिव होगा तभी तो विकसित होगा।यही विधा आपकी मौलिकता और सृजनात्मकता को विकसित करेगी।
- एआई के सामने आप अपना जो भी पक्ष रखते हैं,अक्सर उससे सहमति दर्शाता है।और विद्यार्थी उनसे ज्याद प्रभावित होता है,आकर्षित होता है जो उन्हें सही महसूस करवाते हों,भले ही वे पूरी तरह सही न हो। धीरे-धीरे हमें अपने विचारों को पोषण करने और विकसित करने पर आनन्द आने लगता है और उसे बिल्कुल सही ठहराने पर हम उसे सन्तुष्ट हो जाते हैं और हमारी सोचने की क्षमता कमजोर होती है,निर्णय क्षमता कमजोर होती है।
केवल सही ठहराने से नहीं बल्कि उसमें कमियाँ बताएं और सुधार के कुछ उपाय बताएं तभी हमारी सोचने की क्षमता किरसित होगी।इसलिए ठीक तरीके से एआई का उपयोग करेंगे तो यह हमारे लिए एक मित्र और सहायक की तरह काम करेगा अन्यथा हमारे लिए यह जी का जंजाल बन जाएगा क्योंकि इसकी लत से पीछे छुड़ाना मुश्किल है।
5.सीखने का महत्त्व समझें (Understand the Importance of Learning):
- सीखना केवल यह नहीं होता है कि जो भी हम करें वह सही है।गलतियाँ भी हमे सीखाती हैं और सही उत्तर हमारा आत्म-विश्वास बढ़ाता है।हम बार-बार गलतियाँ करते हैं,गलतियों में सुधार करते हैं,प्रयत्न करते हैं फिर असफल जाते हैं और कभी सफल होते हैं और अंततः हम अपने लक्ष्य तक पहुँच जाते हैं,यह पूरी यात्रा ही सीखना होता है।केवल सही सवाल हल कर देना या परीक्षा में सफल होना ही सीखना नहीं कहा जा सकता है।इसलिए केवल परिणाम का ही महोत्सब न मनाएं बल्कि शुरुआत से अंत तक उठना,गिरना,पड़ना और फिर खड़े होना,असफल होना,सफल होना आदि सारी प्रक्रिया को भी जीना सीखें।
- हालाँकि अध्ययन करना,कठिन परिश्रम करना,रात-दिन एक ही धुन में लगे रहना कठिनइयों से भरी डगर है और सीधे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजैस) से नोट्स,होमवर्क आदि कर लेना बहुत सरल और मन को सुकून देने वाला लगता है।परन्तु असली सुकून तभी मिलता है जब हम कठिन परिश्रम करते हैं और अपने लक्ष्य तक सही तरीके अपनाकर परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं।
- पहले ब्रेन एक्सरसाइज छोटे-छोटे लक्ष्य यथा सवाल,प्रश्नों को प्राप्त करने में लगाएँ।जब मन और मस्तिष्क उसका अभ्यस्त हो जाए तो धीरे-धीरे कठिन लक्ष्य बनाएं।यह हमारी मनःस्थिति के लिए नहीं सुन्दर भविष्य के लिए बनाएं।परन्तु वस्तुतः हम बड़े लक्ष्य या कठिन लाक्ष्य को प्राप्त करने की प्लानिंग (Planning) तो बना लेते हैं परन्तु प्लानिंग का क्रियान्वयन करने के लिए अपने आपको तैयार नहीं कर पाते हैं।लेकिन यदि उस पर चलने की कोशिश भी कर देते हैं और मनमाफिक परिणाम नहीं मिलता है।
- वस्तुतः हर छोटी-छोटी गणनाओं के लिए AI पर निर्भर रहने से दिमाग का इस्तेमाल कम हो गया है।गहराई से सोचने की क्षमता (Critical thinking) में कमी:AI से बने बनाए जवाब मिलने की वजह से हमारी “क्यों” और “कैसे ” पूछने की आदत कमजोर (Analytical skills) हो जाती है।
याददाश्त कमजोर (poor memory) होना:फोन नम्बर,तारीखें या बुनियादी बातें याद रखने की जरुरत खत्म होने से चीजों को याद करने की क्षमता कम हो जाती है।
- सर्जनात्मकता (creativity) में कमीःAI टेम्प्लेट और शाॅर्टकट से इंसानी कल्पना और मौलिक सोच की प्रक्रिया पर असर पड़ता है।
उपर्युक्त आर्टिकल में दिमागी कसरत बनाम एआई:क्या एआई हमारी सोच को कमजोर कर रहा है? (Brain Exercise vs AI:Is AI Weakening Our Thinking?) के बारे में विस्तार से और गहराई से समझाया गया है। - ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
* 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
* 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
* 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
**पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏
Also Read This Article:High-Tech Brain:How to Make Mind High-Tech?
6.टीचर का सुझाव (हास्य-व्यंग्य) (Teacher’s suggestion) (Humour-Satire):
- टीचर (सोनू से):तुम होमवर्क किससे कर रहे हो ?
- सोनू:मोबाइल में AI एप से।
- टीचर:तुम्हें इतना भी पता नहीं कि एआई से होमवर्क नहीं करना है।
- सोनू:तो पासबुक से कर लेता है।
7.दिमागी कसरत बनाम एआई:क्या एआई हमारी सोच को कमजोर कर रहा है? (Frequently Asked Questions Related to Brain Exercise vs AI:Is AI Weakening Our Thinking?) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.क्या AI सच में इंसानी दिमाग को कमज़ोर बना रहा है? (Is AI really making human brains weaker?):
उत्तर:AI खुद हमारे दिमाग को कमज़ोर नहीं कर रहा है,बल्कि उस पर हमारी ज़रूरत से ज़्यादा निर्भरता ऐसा कर रही है।जब हम क्रिटिकल थिंकिंग,याददाश्त का इस्तेमाल और समस्या सुलझाने जैसी चीज़ें करना बंद कर देते हैं,तो दिमागी कसरत की कमी के कारण हमारी सोचने-समझने की क्षमता (Cognitive abilities) स्वाभाविक रूप से धीमी हो जाती है।
प्रश्न:2.हम AI के इस्तेमाल और दिमागी कसरत के बीच संतुलन कैसे बना सकते हैं? (How can we balance the use of AI with brain exercises?):
उत्तर:AI का इस्तेमाल काम को बेहतर और तेज़ी से करने के लिए करें,न कि सोचने की प्रक्रिया की जगह लेने के लिए।अपने दिमाग को रोज़ एक्टिव रखने के लिए गणित की पज़ल सुलझाने,किताबें पढ़ने,मेंटल मैथ (बिना पेन-पेपर के गणित) करने और माइंडफुलनेस की प्रैक्टिस करने में समय बिताएं।
प्रश्न:3.AI पर निर्भरता को कम करने के लिए रोज़ाना कौन सी दिमागी कसरत सबसे अच्छी हैं? (What are the best daily brain exercises to counter AI dependency?):
उत्तर:मेडिटेशन,सीखना,गणित के सवाल मन में हल करना,शतरंज खेलना,अच्छी किताबें पढ़ना और क्रिएटिव राइटिंग दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए बेहतरीन कसरत हैं।
प्रश्न:4.क्या AI के दौर में मेडिटेशन फोकस बेहतर करने में मदद कर सकता है? (Can meditation help improve focus in an AI-dominated world?):
उत्तर:हाँ,मेडिटेशन दिमाग में ग्रे मैटर बढ़ाता है,ध्यान लगाने की क्षमता (attention span) को बेहतर बनाता है और लगातार स्क्रीन देखने और टेक्नोलॉजी पर निर्भरता से होने वाली डिजिटल थकान को कम करता है।
- उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा दिमागी कसरत बनाम एआई:क्या एआई हमारी सोच को कमजोर कर रहा है? (Brain Exercise vs AI:Is AI Weakening Our Thinking?) की प्राइमरी टर्म्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- *”यह आर्टिकल **Satyam Mathematics** ब्लॉग पर **Satyam Coaching Centre** के द्वारा तैयार किया गया है।”*










