Menu

7year old Genius Virat Maken of Ranchi

1.रांची का 7 वर्षीय जीनियस विराट माकन (7year old Genius Virat Maken of Ranchi),7 साल का प्रतिभाशाली वशिष्ठ नारायण (7-year-old Genius Vashistha Narayan):

  • रांची का 7 वर्षीय जीनियस विराट माकन (7year old Genius Virat Maken of Ranchi) जिसने अपनी प्रतिभा से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।यह बालक इतना प्रतिभाशाली है कि केलकुलेटर से भी तेज गति से टेबल (पहाड़ा) सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
  • मात्र 7 वर्ष का मासूम विराट माकन झारखंड राज्य की राजधानी रांची के नामकुम इलाके का रहने वाला है जिसकी चर्चा आज सर्वत्र हो रही है।इसका दिमाग केलकुलेटर से भी तेज है।
  • जीनियस विराट माकन मल्टीप्लिकेशन टेबल को स्ट्रैट और रिवर्स दोनों ही आॅर्डर से तेजी से सुना देता है।अपनी इसी प्रतिभा को उसने 2021 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।
  • विराट माकन ने 2 से लेकर 75 तक टेबल (पहाड़ा) रिवर्स आॅर्डर में मात्र 11 मिनट 6 सेकण्ड में पढ़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
  • विराट माकन के पिता गगन माकन नामकुम में खुद की एक एकेडमी चलाते हैं।
    विराट माकन के पिता ने लाॅकडाउन के पीरियड में विराट को मल्टीपल टेबल को स्ट्रैट और रिवर्स आॅर्डर में याद करने का अभ्यास कराया।
  • विराट माकन यूकेजी फैंटम आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई करता है।परंतु वर्तमान में लाॅकडाउन के कारण स्कूल तथा कक्षाएं बंद है इसलिए घर पर रहकर ही पढ़ाई करता है।उसका लक्ष्य है कि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के बाद गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराएं।
  • आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article-Charles Mbena 6Year Mathematics Genius

2.रांची का 7 वर्षीय जीनियस विराट माकन (7year old Genius Virat Maken of Ranchi),7 साल का प्रतिभाशाली वशिष्ठ नारायण (7-year-old Genius Vashistha Narayan)-

    • आइए जानते हैं कि जीवन में सबसे महत्त्वपूर्ण क्या चीज है और वह विराट माकन में है तो उसे आगे कैसे बढ़ाया जाए?
      जनसाधारण के बीच प्रतिभाशाली अलग से ही चमकते हैं जैसे पत्तों और कांटों के बीच में फूल,तारों के बीच में चंद्रमा।
      इन्हें जन्मजात प्रवृत्तियां नहीं कहा जा सकता है और न ही किसी का दिया हुआ वरदान कहा जा सकता है।
    • इसे भाग्यवश मिला हुआ आकस्मिक संयोग-सुयोग भी नहीं कहा जा सकता है।बल्कि यह स्वयं के द्वारा किया गया पुरुषार्थ है।इस कार्य में अर्थात् प्रतिभा को निखारने,उभारने में दूसरे सहायक हो सकते हैं परंतु मुख्य रूप से स्वयं के प्रबल प्रयास ही काम आते हैं।
    • धन आता है और चला जाता है।रूप-यौवन भी कुछ समय ही कायम रहता है।उसका संबंध चढ़ते खून से है। किशोर और तरुण ही सुंदर दिखते हैं।इसके बाद ढलान आरम्भ होते ही शरीर में कठोरता और चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगती है।विद्या उतनी याद रहती है जितनी व्यवहार में काम आती है।
    • मित्र,सहयोगी,संबंधी,सहायकों के मन बदलते रहते हैं। आवश्यक नहीं कि उनकी घनिष्ठता सदा एक सी बनी रहे। अधिकार भी स्थाई नहीं है।समर्थन के घटते ही वे दूसरों के पास चले जाते हैं।
    • वृद्ध होने पर परिश्रम करने की क्षमता घट जाती है।आयु वृद्धि के साथ-साथ स्मरण शक्ति और स्फूर्ति भी जवाब देने लगती है।ऐसी दशा में कोई योजना बनाना और उसे चलाना सामर्थ्य से बाहर हो जाता है।जीवनी शक्ति का भण्डार धीरे-धीरे खत्म होने लगता है और अंत में जवाब देने लगता है।
    • पूर्ण रूप से मूल्यांकन करने पर सर्वश्रेष्ठ चीज प्रतिभा को ही माना जा सकता है।उसको बढ़ाने के लिए प्राणपण से प्रयत्न किया जाता है क्योंकि वही हर हाल में साथ रहती है।अपनी तथा दूसरों की समस्याओं को सुलझाती है।
      इसलिए नन्हें बालक विराट माकन में प्रतिभा का होना शुभ संकेत है।उसे उभारना और विकसित किया जाना चाहिए जिससे देश को एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व का लाभ मिल सके।
  • कम उम्र में ही प्रतिभा का होने के साथ-साथ यह ध्यान रखने की आवश्यकता है कि उसे आगे बढ़ाया जाए वरना कई प्रतिभाओं का ख्याल न रखने के कारण दबी हुई रह जाती है ,प्रतिभा कुचल जाती है।जैसे छोटे पौधे को विकसित करने के लिए उसका ख्याल रखा जाता है।उसे तूफानों, झंझावातों,वर्षा ऋतु और गर्मी में खडा होना तथा इनका सामना करना आता है।इसी प्रकार का ख्याल प्रतिभाओं को विकसित में करने में करना चाहिए।
  • उपर्युक्त विवरण में रांची का 7 वर्षीय जीनियस विराट माकन (7year old Genius Virat Maken of Ranchi),7 साल का प्रतिभाशाली वशिष्ठ नारायण (7-year-old Genius Vashistha Narayan) के बारे में बताया गया है।

Also Read This Article-Meet JEE Main Topper Suyash Kapil

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *