Menu

Mathematical Statement and Conclusion Questions with Answer

Contents hide

1.गणितीय कथन और निष्कर्ष प्रश्न उत्तर सहित (Mathematical Statement and Conclusion Questions with Answer):

गणितीय कथन और निष्कर्ष प्रश्न उत्तर सहित (Mathematical Statement and Conclusion Questions with Answer) में जानिए गणितीय कथनों को दी गई शर्तों के अनुसार कैसे हल किया जाता है।सरल व स्टेप-बाइ-स्टेप के द्वारा सम्पूर्ण हल।

Also Read This Article:- Mathematical proof

2.गणितीय कथन और निष्कर्ष (Mathematical Statement and Conclusion Solved Illustrations):

निर्देश (प्र. सं. 1-5) नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में संकेतों के माध्यम से कुछ सम्बन्ध व्यक्त किए गए हैं जो निम्नलिखित है:
'\Rightarrow' का अर्थ है \to बराबर (equal to)
‘+’ का अर्थ है \to से बड़ा नहीं (Not greater than)
'\times' का अर्थ है \to से कम (Less than)
'\phi' का अर्थ है \to से कम नहीं (Not less than)
'\square' का अर्थ है \to से बड़ा (Greater than)
'\triangle' का अर्थ है \to बराबर नहीं (Not equal to)
उपरोक्त संकेतों के आधार पर नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर दीजिए।
Illustration: 1. यदि a \triangle b \times c हो, तो नीचे दिया गया कौन-सा समीकरण इससे व्यक्त (Imply) नहीं होता है?
(a) a \square b + c (b) a \triangle b \square c (c) a \phi b \triangle c (d) a + b + c
Solution: a \triangle b \times c \Rightarrow a \neq b < c
\Rightarrow a > b < c \Rightarrow a < b < c
चूँकि दिए गए विकल्प (a) में हम देखते हैं कि a, b से बड़ा है तथा b, c से छोटा भी हो सकता है अथवा बराबर भी हो सकता है, साथ ही प्रश्नानुसार दिए गए समीकरण से भी यह अर्थ निकलता है कि a, b से बड़ा है तथा b, c से छोटा है अतः प्रश्नानुसार दिए गए समीकरण से विकल्प (a) में प्रयुक्त समीकरण कल्पनात्मक आधार पर ही सही लेकिन Imply करता है। फिर विकल्प (b) में हम देखते हैं कि a, b के बराबर नहीं है अर्थात् a, b से
बड़ा या छोटा हो सकता है साथ ही b, c से बड़ा और प्रश्नानुसार दिए गए समीकरण में a, b से बड़ा या छोटा तो है लेकिन b, c से बड़ा नहीं बल्कि छोटा है। अतः हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि प्रश्नानुसार दिए गए समीकरण के अनुसार विकल्प (b) में प्रयुक्त समीकरण Imply नहीं करता। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) होगा ।
Illustration: 2. यदि a \Rightarrow b \square c हो, तो नीचे दिया गया कौन-सा समीकरण इसे व्यक्त करता है?
(a) a \times b \times c (b) a \Rightarrow b \square c (c) a \times b \triangle c (d) a \Rightarrow b \phi c
Solution: प्रश्नानुसार, a \Rightarrow b \square c \Rightarrow a = b > c
a \Rightarrow b \phi c \Rightarrow a = b \geq < c अर्थात् a = b > c or a = b = c
विकल्प (d) सही है।
Illustration: 3. यदि a \times b \triangle c है, तो नीचे दिया गया कौन-सा समीकरण इसे व्यक्त करता है?
(a) a \triangle b \times c (b) a + b \square c (c) a \Rightarrow b \square c (d) a \times b \phi c
Solution: प्रश्नानुसार, a \times b \triangle c or a < b \neq c अर्थात् a < b < c या a < b > c
(c) a \Rightarrow b \square c \Rightarrow a = b > c
विकल्प (c) सही है।
Illustration: 4. यदि a \times b \times c हो, तो नीचे दिया गया कौन-सा समीकरण इसे व्यक्त करता है?
(a) a \Rightarrow b \phi c (b) a + b \Rightarrow c
(c) a + b \triangle c (d) a \not\Rightarrow b \triangle c
Solution: प्रश्नानुसार, a \times b \times c \Rightarrow a < b < c
\Rightarrow c > b > a
(c) a + b \triangle c \Rightarrow a \leq b \neq c अर्थात्
a = b < c or a < b < c
केवल विकल्प (c) प्रश्न में दिए गए समीकरण से Imply करता है।
Illustration: 5. यदि a \phi b \phi c हो, तो नीचे दिया गया कौन-सा समीकरण इसे व्यक्त नहीं करता है?
(a) a \triangle b \Rightarrow c (b) a + b \square c (c) a \triangle b \square c
(d) a \times b \phi c
Solution:
प्रश्नानुसार, a \phi b \phi c \Rightarrow a \geq b \geq c
अर्थात् a > b > c or a = b = c
अब दिए गए विकल्पों से
(d) a \times b \phi c \Rightarrow a < b \geq c
अर्थात् a < b > c \Rightarrow a < b = c
विकल्प (d) में a < b दर्शाया गया है, जो प्रश्न में दिए गए समीकरण के आधार पर बिल्कुल ही सम्भव नहीं है।
विकल्प (d) सही है।
निर्देश (प्र. सं. 6-10) नीचे एक परिभाषा दी गई है तथा उसके पश्चात् प्रत्येक प्रश्न में एक कथन दिया गया है। कथन तथा परिभाषा के आधार पर बताइए कि दिए गए चार निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष सही है?
परिभाषा: A = बड़ा है, B = छोटा है, C= बड़ा नहीं, D = छोटा नहीं, E= बराबर है तथा F= बराबर नहीं है।
Illustration: 6. कथन (a B 2b) तथा (b B 3c)
(a) a B 6c (b) a A 6c (c) 2b E 6c (d) a E c
Solution: वास्तविक चिन्हों का प्रयोग करने पर
a < 2b, \quad b < 3c \Rightarrow a < 2b, \quad 2b < 6c
\Rightarrow a < 6c \Rightarrow a B 6c
विकल्प (a) सही है।
Illustration: 7. कथन x < 2y तथा 2y B 3z
(a) x y 3z (b) x < 3z (c) y x 3z (d) y D 3z
Solution: वास्तविक चिन्हों का प्रयोग करने पर:
x \ngtr 2y, \quad 2y < 3z \Rightarrow x \leq 2y, \quad 2y < 3z
\Rightarrow x < 3z
विकल्प (b) सही है।
Illustration: 8. कथन (m C 3n) तथा (3n B 2d)
(a) m B 2d (b) m A 2d (c) 2m B d (d) इनमें से कोई नहीं
Solution: वास्तविक चिन्हों का प्रयोग करने पर:
m \ngtr 3n, \quad 3n < 2d \Rightarrow m < 2d \Rightarrow m B 2d
विकल्प (a) सही है।
Illustration: 9. कथन (p D 2q) तथा (2q D 3r)
(a) p A 3r (b) p E 3r (c) p D 3r (d) p B 3r
Solution: वास्तविक चिन्हों का प्रयोग करने पर:
p \nless 2q, \quad 2q \nless 3r \Rightarrow p \geq 2q, \quad 2q \geq 3r
\Rightarrow p \geq 3r \Rightarrow p D 3r
विकल्प (c) सही है।

Illustration: 10. कथन (I A K) तथा (2I B 3r)
(a) 2K A 3r (b) 2K B 3r (c) 2K E 3r (d) 2K D 3r
Solution: वास्तविक चिन्हों का प्रयोग करने पर:
I > K, \quad 2I < 3r \Rightarrow 2I > 2K, \quad 2I < 3r
\Rightarrow 2K < 3r \Rightarrow 2K B 3r
विकल्प (b) सही है।
Illustration: 11. यदि A का अर्थ ‘बड़ा है’, B का अर्थ ‘बड़ा नहीं’, C का अर्थ ‘छोटा है’, D का अर्थ ‘छोटा नहीं’ है तथा E का अर्थ ‘बराबर है’ हो, तो नीचे दी गई शर्तों के अनुसार कौन-सा कथन सत्य है?
P C 3Q, \quad 1.5 P E 3R
(a) 4R A 6Q (b) 4R C 6Q (c) 6Q C 4R (d) 3P A 3Q
Solution: वास्तविक चिन्हों का प्रयोग करने पर P < 3Q एवं
1.5 P = 3R \Rightarrow P = 2R \Rightarrow 2R < 3Q
\Rightarrow 4R < 6Q
विकल्प b के अनुसार 4R < 6Q यानि 4R < 6Q
अतः विकल्प (b) का कथन सत्य है।
निर्देश (प्र. सं. 12-16) निम्नलिखित जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दें।
A @ B का अर्थ है, ‘A + B‘
A * B का अर्थ है, ‘A \times B‘
A # B का अर्थ है, ‘A \div B‘
A $ B का अर्थ है, ‘A - B‘
प्रत्येक प्रश्न में कुछ जानकारी दी गई है, आपको पता लगाना है कि कौन-सी अभिव्यक्ति कथन को सही ढंग से निरूपित करती है?
Illustration: 12. 12 लड़कों की कुल आयु x है और 13 लड़कियों की कुल आयु y है सभी लड़कों एवं लड़कियों को मिलाकर औसत आयु (A) कितनी है?
(a) A = (x @ y) # 25
(b) A = (x $ y) # 25
(c) A = (x @ y) * 25
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
Solution: प्रश्नानुसार A = (x @ y) # 25
विकल्प (a) सही है।
Illustration: 13. राज्य M की जनसंख्या (P_1) राज्य N की जनसंख्या (P_2) के आधे से 150000 कम है।
(a) P_2 = (P_1  # 2) $ 150000
(b) P_1 = (P_2 # 2) 150000
(c) P_1 = (P_2 # 2) $ 150000
(d) P_2 = (P_1 # 2) 150000
Solution: प्रश्नानुसार
P_1 = \frac{P_2}{2} - 150000
\Rightarrow P_1 = (P_2 \div 2) - 150000
\Rightarrow P_1 = (P_2 # 2) $ 150000
विकल्प (c) सही है।
Illustration: 14. कक्षा के लड़कों की संख्या  B कक्षा में लड़कियों की संख्या (G) से तीन गुना के एक-चौथाई के बराबर है:
(a) B = (3 # G) * 4  (b) B = (3 * G) @ 4  (c) B = (3 * G) # 4 (d) B = (3 $ G) # 4
Solution: प्रश्नानुसार
B = (3 \times G) \div 4
\Rightarrow B = (3 * G) # 4
विकल्प (c) सही है।
Illustration: 15. श्री X का वेतन (S_1) श्री Y के वेतन  (S_2) के 40% से ₹ 8000 से अधिक है
(a) S_1 = [ S_2 * (40 @ 100)] # 8000
(b) S_1 = [ S_2 * 40 # 100] @ 8000
(c) S_2 = [ S_1 * (40 # 100)] @ 8000
(d) S_2 = [ S_1 * (40 @ 100)] # 8000
Solution: प्रश्नानुसार
S_1 = S_2 \times \frac{40}{100} + 8000
\Rightarrow S_1 = S_2 \times 40 \div 100 + 8000
\Rightarrow S_1 = [S_2 * 40 # 100] @ 8000
विकल्प (b) सही है।
Illustration: 16. सुजीत को इतिहास में मिले अंक (H), विज्ञान में उसे मिले अंक (M) के 85% हैं:
(a) H = (100 # 80) * M
(b) H = 85 # 100 * M
(c) H = 85 # 100 # M
(d) H = (85 # 100) * M
Solution: प्रश्नानुसार
H = M \times \frac{85}{100}
\Rightarrow H = M \times (85 \div 100)
\Rightarrow H = (85 # 100) * M
विकल्प (d) सही है।

निर्देश (प्र. सं. 17-23) इन प्रश्नों में #, $, @, \copyright, * प्रतीकों को निम्नानुसार भिन्न अर्थों में प्रयोग किया गया है:
# – न तो बड़ा न समान
$ – छोटा नहीं
@ – न तो बड़ा न छोटा
\copyright – से बड़ा नहीं
* – न तो छोटा न समान
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में यह मानते हुए कि दिए गए कथन सत्य हैं, पता लगाइए कि उनके नीचे दिए गए निष्कर्ष I और II में से कौन-सा/से निश्चित रूप से सत्य है/हैं?
उत्तर दीजिए:
(a) यदि केवल निष्कर्ष I सत्य है
(b) यदि केवल निष्कर्ष II सत्य है
(c) यदि न तो निष्कर्ष I न ही II सत्य है
(d) यदि दोनों निष्कर्ष I और II सत्य है
Illustration: 17. कथन: M * N, N @ Q, Q $ R
निष्कर्ष: I. N $ R
II. R # M
Solution: प्रश्नानुसार
\# \Rightarrow <
 \$ \Rightarrow \geq
@ \Rightarrow =
\copyright \Rightarrow \leq
* \Rightarrow >
M * N, N @ Q, Q $ R
\Rightarrow M > N, N = Q, Q \geq R
\Rightarrow M > N = Q \geq R
निष्कर्ष : \text{I. } N \$ R \Rightarrow N \geq R \Rightarrow सत्य है
\text{II. } R \# M \Rightarrow R < M \Rightarrow सत्य है
विकल्प (d) सही है।
Illustration: 18.
कथन : L \$ C, C * G, G @ U
निष्कर्ष : \text{I. } L \$ U
\text{II. } L \$ G
Solution:
L \$ C, C * G, G @ U
\Rightarrow L \geq C, C > G, G = U
\Rightarrow L \geq C > G = U
निष्कर्ष : \text{I. } L \$ U \Rightarrow L \geq U \Rightarrow असत्य है
\text{II. } L \$ G \Rightarrow L > G \Rightarrow असत्य है
विकल्प (c) सही है।
Illustration: 19. कथन : K @ D, M \# D, F \$ M
निष्कर्ष : \text{I. } K * F
\text{II. } K * M
Solution:
K @ D, M \# D, F \$ M
\Rightarrow K = D, M < D, F \geq M
\Rightarrow K = D > M \leq F
निष्कर्ष : \text{I. } K * F \Rightarrow K > F \Rightarrow असत्य है
\text{II. } K * M \Rightarrow K > M \Rightarrow सत्य है
विकल्प (b) सही है।
Illustration: 20.
कथन : B \# R, V @ R, D \$ V
निष्कर्ष : \text{I. } D * B
\text{II. } R @ D
Solution:
B \# R, V @ R, D \$ V
\Rightarrow B < R, V = R, D \geq V
\Rightarrow B < R = V \leq D
निष्कर्ष : \text{I. } D * B \Rightarrow D > B \Rightarrow सत्य है
\text{II. } R @ D \Rightarrow R > D \Rightarrow असत्य है
विकल्प (a) सही है।
Illustration: 21.
कथन : D * T, T \$ R, R \copyright J
निष्कर्ष : \text{I. } R \# D
\text{II. } J \# D
Solution: D * T, T \$ R, R \copyright J
\Rightarrow D > T, T \geq R, R \leq J
\Rightarrow D > T \geq R \leq J
निष्कर्ष : \text{I. } R \# D \Rightarrow R < D \Rightarrow सत्य है
\text{II. } J \# D \Rightarrow J < D \Rightarrow असत्य है
विकल्प (a) सही है।
Illustration: 22.
कथन : H @ K, B \copyright K, M \# B
निष्कर्ष : \text{I. } H * M
\text{II. } K * M
Solution: H @ K, B \copyright K, M \# B
H = K, B \leq K, M < B
\Rightarrow H = K \geq B > M
निष्कर्ष : \text{I. } H * M \Rightarrow H > M \Rightarrow सत्य है
\text{II. } K * M \Rightarrow K > M \Rightarrow सत्य है
विकल्प (d) सही है।
Illustration: 23.
कथन : H * T, T \copyright M, N @ M
निष्कर्ष : \text{I. } N * T
\text{II. } H @ N
Solution: H * T, T \copyright M, N @ M
\Rightarrow H > T, T \leq M, N = M
\Rightarrow H > T \leq M = N
निष्कर्ष : \text{I. } N * T \Rightarrow N > T \Rightarrow असत्य है
\text{II. } H @ N \Rightarrow H = N \Rightarrow असत्य है
विकल्प (c) सही है।
उपर्युक्त उदाहरणों के हल द्वारा गणितीय कथन और निष्कर्ष प्रश्न उत्तर सहित (Mathematical Statement and Conclusion Questions with Answer) को समझ सकते हैं।

### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
* 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
* 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
* 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
**पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏

Also Read This Article:- Clerical Aptitude MCQ in Competitive Exam

3.गणितीय कथन और निष्कर्ष प्रश्न उत्तर सहित (Mathematical Statement and Conclusion Questions with Answer) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.गणितीय कथनों के प्रश्नों को किस तरह से पूछा जाता है? (Frequently Asked Questions Related to How are the questions of mathematical statements asked?):

उत्तर:इसके अन्तर्गत सामान्यतः अक्षरों एवं गणितीय चिह्नों या अन्य संकेतों से युक्त कुछ गणितीय कथन दिए गए होते हैं तथा इनके नीचे इन कथनों पर आधारित दो निष्कर्ष दिए गए होते हैं। कथनों में प्रयुक्त प्रत्येक चिह्न या संकेत विशेष गणितीय अर्थों से युक्त होते हैं जिनका विवरण दिए गए निर्देश रूपी तथ्य में ही उल्लेखित किया गया होता है। अभ्यर्थियों को निर्देशानुसार चिह्नों या संकेतों के आधार पर दिए गए कथनों को वास्तविक गणितीय चिह्नों के साथ संयोजित करते हुए यह ज्ञात करना होता है कि दिए गए कथनों के आधार पर दिए गए निष्कषों में से कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से निकलता है।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा गणितीय कथन और निष्कर्ष प्रश्न उत्तर सहित (Mathematical Statement and Conclusion Questions with Answer) की प्राइमरी टर्म्स के बारे में जान सकते हैं।

प्रश्न:2.गणितीय कथनों के प्रश्नों में किस तरह के चिह्नों का प्रयोग किया जाता है? (What kind of symbols are used in the questions of mathematical statements?):

उत्तर:गणितीय कथन के अन्तर्गत साधारणतयाः निम्न पाँच गणितीय चिह्नों का प्रयोग किया जाता है:
गणितीय चिह्न
> (बड़ा)
< (छोटा)
= बराबर
\geq बड़ा या बराबर
\leq छोटा या बराबर 
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा गणितीय कथन और निष्कर्ष प्रश्न उत्तर सहित (Mathematical Statement and Conclusion Questions with Answer) की प्राइमरी टर्म्स के बारे में जान सकते हैं।

प्रश्न:3.गणितीय कथनों के प्रश्नों को कैसे हल किया जा सकता है? (How can the questions of mathematical statements be solved?):

उत्तर:निर्देशानुसार कथनों के आधार पर निष्कर्षों में कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से निकलता है इसकी जाँच करके हल किया जाता है।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा गणितीय कथन और निष्कर्ष प्रश्न उत्तर सहित (Mathematical Statement and Conclusion Questions with Answer) की प्राइमरी टर्म्स के बारे में जान सकते हैं।

4.छात्र-छात्राओं से आज का प्रश्न (Today’s Question to Students):

🎯 विनर्स कॉर्नर:क्या आप इस सवाल का सही जवाब दे सकते हैं?अपने नाम के साथ नीचे कमेंट करें!सही जवाब देने वाले Top Students के नाम हमारी आगे post/is article ke update में Photo ya Special Mention के साथ publish की जाएगी।अपना जवाब अभी दर्ज करें!👇
*”निम्नलिखित प्रश्न में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर क्या आसन्नतः मान आएगा?
625 का 1.5%+2.5% का \frac{?}{4} =10.78 “*
(What approximate value should come in place of the question mark (?) in the following question?
1.5% of 625+2.5% of \frac{?}{4} =10.78)
*पिछली प्रश्नोत्तरी का हल*
ब्रम्हांड में सबसे चमकीला तारा ऐटा करीना (Eta carinae) है।इसकी चमक सूर्य से 65,00,000 गुना अधिक है।1843 में इस तारे की चमक अस्थायी रूप से सूर्य से 60 मिलियन अधिक हो गई थी।
*Previous Quiz Solution*
The brightest star in the universe is Eta Carinae. Its luminosity is 65,00,000 times that of the Sun. In 1843, the brightness of this star was temporarily increased to 60 million times that of the Sun.
*”यह आर्टिकल **Satyam Mathematics** ब्लॉग पर **Satyam Coaching Centre** के द्वारा तैयार किया गया है।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *