Singular Solution Differential Equations
अवकल समीकरण में विचित्र हल का परिचय (Introduction to Singular Solution Differential Equations):
- अवकल समीकरण में विचित्र हल (Singular Solution Differential Equations):किसी अवकल समीकरण का वह हल जो उसके व्यापक हल में स्वेच्छ अचर को विशिष्ट मान देने पर प्राप्त नहीं होता,उसको अवकल समीकरण का विचित्र हल (singular Solution) कहते हैं।
- आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके । यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए । आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:Singular solution
अवकल समीकरण में विचित्र हल (Singular Solution Differential Equations):
- (Differential Equation of First Order But Not Of First Degree )
विचित्र हल का ज्यामितीय अर्थ (Geometrical meaning of singular solution):
अवकल समीकरण
y=px+\frac{a}{p}… (1)
पर विचार करें।यह क्लैरो का समीकरण है और इसका व्यापक हल:
y=mx+\frac{a}{m}…. (2)
है,जहाँ m एक स्वेच्छ अचर है। - m को भिन्न-भिन्न मान देने पर हमारे पास भिन्न हल आएँगे जो कि अवकल समीकरण (1) की तुष्टि करेंगे तथा परवलय
y^{2}=4ax ….(3)
को स्पर्श करेंगे
अब परवलय पर बिन्दु P(x,y) लें,जिस पर स्पर्श रेखा का समीकरण होगा
y=mx+\frac{a}{m}
अतः P पर परवलय तथा स्पर्श रेखा की दिशा एक है।इसलिए P पर (2) तथा (3) के एक से \frac{dy}{dx},x तथा y हैं।चूँकि P परवलय पर कोई बिन्दु है।इससे यह तात्पर्य निकलता है कि y^{2}=4ax समीकरण (1) का हल है।यह स्वतः सत्य है कि यह हल (2) में विद्यमान नहीं है। - इसलिए y^{2}=4ax जो कि वक्र समूह (2) का अन्वालोप (envelope) है,अवकल समीकरण (1) का विचित्र हल (singular Solution) है।
यह परिणाम व्यापक स्थिति में भी सत्य है।अतः जब भी अवकल समीकरण के व्यापक हल द्वारा प्रदर्शित वक्रों के समूह (family of Curves) के अन्वालोप (envelope) का अस्तित्व (exist) होता है तब अन्वालोप का समीकरण भी अवकल समीकरण का एक हल होता है और इसको समीकरण का विचित्र हल (singular Solution) कहते हैं।
- उपर्युक्त आर्टिकल में अवकल समीकरण में विचित्र हल (Singular Solution Differential Equations) के बारे में बताया गया है।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here |
About my self
Lekhak Ke Baare Mein (About the Author)
**Satyam Narain Kumawat**
**Website Name:Satyam Mathematics**
*Owner:satyamcoachingcentre.in*
*Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)*
**Teaching Mathematics aur Anya Anubhav**
***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan
***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav
***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan*
****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.


