Menu

How to Apply for JEE Advanced 2021?

Contents hide

1.जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for JEE Advanced 2021?),जेईई एडवांस्ड 2021 पात्रता (JEE Advanced 2021 Eligibility):

  • जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for JEE Advanced 2021?):जेईई-मेंस के चतुर्थ चरण का परिणाम घोषित होते ही जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।जेईई मेंस 2021 में टॉप ढाई लाख कैंडिडेट्स ही जेईई एडवांस 2021 के लिए पात्र होंगे।इसलिए पात्र तथा इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके 20 सितंबर (रात 23:59 बजे) तक जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इसलिए जो कैंडिडेट्स आईआईटी में प्रवेश करने के इच्छुक है तथा जेईई एडवांस के लिए पात्र हैं उनको ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करके इस आर्टिकल में बताए गए तरीके से आवेदन करना चाहिए।
    जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु निम्न डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता है:
  • (1.)कक्षा 10 व 12 वीं की मार्कशीट (2.)जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) (3.)दिव्यांग प्रमाण पत्र या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) (4.)जन्म प्रमाण पत्र (5.)नाम परिवर्तन को दर्शाने वाला गजट यदि कक्षा दसवीं की मार्कशीट में अलग नाम हो (6.)जनरल इकोनामिक वीकर सेक्शन (GEN EWS) प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) (7.)अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी एनसीएल) प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

(1.)रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (Registration Process):

  • सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जेईई-मेन 2021 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
    अब जेईई एडवांस 2021 आवेदन पत्र में पूछे गए सभी विवरण को दर्ज करें।
  • जेईई एडवांस के शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट डाउनलोड कर ले।
  • आईआईटी खड़कपुर द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जेईई एडवांस एग्जाम 2021 के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 25 सितंबर 2021 से डाउनलोड कर सकेंगे।जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा।पेपर फर्स्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा पेपर सेकंड दोपहर 2:30 से 5:30 तक आयोजित किया जाएगा।
  • आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article:JEE Advanced Registration 2021 Update

2.जेईई एडवांस के कैंडिडेट्स के लिए टिप्स (Tips for JEE Advance Candidates):

  • छोटा उद्देश्य रखना अपराध है।जीवन में महान् लक्ष्य रखकर उसे साकार करने के लिए हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क करना।लगातार ज्ञान अर्जित करना तथा लक्ष्य पर नजर रखकर उसको प्राप्त करने का हर संभव प्रयास करना।
    जेईई एडवांस की तैयारी में बाधक शराब,धूम्रपान ,मादक पदार्थ तथा जुए आदि दुर्व्यसनों तथा बुराइयों से दूर रहना तथा साथियों को भी इनसे दूर रखने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • विवेक,धैर्य तथा साहस के साथ अपने कार्य में लगे रहना।
  • जेईई एडवांस की तैयारी के लिए नवीन तथा बेहतरीन तरीके से अध्ययन करना जिससे पढ़ाई में रुचि व जिज्ञासा बनी रहे क्योंकि रुचि व जिज्ञासा के बिना आप अपना लक्ष्य अर्थात् जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त करने से चूक सकते हैं।
  • हमेशा अपनी पढ़ाई के तरीके में बदलाव और सुधार लाने का प्रयास करते रहना ऐसा करने से आपको जेईई की तैयारी करने में आनंद महसूस होगा।
  • लगातार नया सीखते रहना।अपनी पिछली असफलताओं से सीख कर आगे की तैयारी में आवश्यक बदलाव करना।असफलता के कारणों को ढूंढ कर उनको दूर करना।
  • नकारात्मक कैंडिडेट्स तथा असफल कैंडिडेट्स से हर कीमत पर बचें क्योंकि वह आपकी जेईई एडवांस की तैयारी के लिए बची हुई हिम्मत को तोड़ देंगे।
  • हमेशा अपनी कड़ी मेहनत,स्मार्ट वर्क,विवेक,धैर्य तथा अपनी हिम्मत और परमात्मा पर अटल विश्वास रखें यही आपको जेईई एडवांस में सफलता दिलाएंगे।
  • इस आर्टिकल में जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for JEE Advanced 2021?) के बारे में बताया गया है।

Also Read This Article:JEE Advance 2021 Registration Declared

3.जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for JEE Advanced 2021?) के सम्बन्ध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.जेईई एडवांस 2021 के लिए पंजीकरण कैसे करें? (How to register for JEE Advanced 2021?):

उत्तर:जेईई एडवांस 2021: रजिस्ट्रेशन शुरू,ऐसे करें अप्लाई
चरण 1: पंजीकरण फॉर्म भरें।जेईई (मुख्य) 2021 आवेदन संख्या और जेईई (मुख्य) 2021 पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
चरण 2: स्कैन किए गए प्रमाण पत्र अपलोड करें: जेईई (मुख्य) योग्य उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्कैन किए गए प्रमाण पत्र अपलोड करने की आवश्यकता है:
(1.)कक्षा 10 व 12 वीं की मार्कशीट (2.)जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) (3.)दिव्यांग प्रमाण पत्र या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) (4.)जन्म प्रमाण पत्र (5.)नाम परिवर्तन को दर्शाने वाला गजट यदि कक्षा दसवीं की मार्कशीट में अलग नाम हो (6.)जनरल इकोनामिक वीकर सेक्शन (GEN EWS) प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) (7.)अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी एनसीएल) प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
चरण 3: पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

प्रश्न:2.क्या मैं सीधे जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकता हूं? (Can I directly apply for JEE Advanced?):

उत्तर:जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस 2020 के लिए क्वालीफाई किया लेकिन कोविड के कारण अनुपस्थित रहे,वे जेईई मेन 2021 की परीक्षा दिए बिना सीधे जेईई एडवांस 2021 के लिए उपस्थित हो सकते हैं।इन छात्रों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक ‘अद्वितीय पंजीकरण कोड (unique registration code)’ प्राप्त करना होगा।

प्रश्न:3.जेईई एडवांस 2021 कौन दे सकता है? (Who can give JEE Advanced 2021?):

उत्तर:जेईई एडवांस 2021 के लिए, उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1996 को या उसके बाद होना चाहिए था।हालांकि एससी,एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी (1 अक्टूबर 1991 को या उसके बाद पैदा हुए)।

प्रश्न:4.कितने छात्र जेईई एडवांस 2021 क्वालिफाई करते हैं? (How many students qualify JEE Advanced 2021?):

उत्तर:जेईई (एडवांस) 2021 के लिए उपस्थित होने के लिए पात्रता मानदंड
“शीर्ष” उम्मीदवारों की क्रम श्रेणी संख्या
2.ओपन-पीडब्ल्यूडी: 5063
3.जन-ईडब्ल्यूएस:23750
4.GEN-EWS-PwD:1250
5.ओबीसी-एनसीएल:64125

प्रश्न:5.क्या जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है? (Has JEE Advanced registration started?):

उत्तर:जेईई (एडवांस) 2021 के लिए नया पंजीकरण कार्यक्रम इस प्रकार है:पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि:15 सितंबर, 2021 (दोपहर) पंजीकरण की अंतिम तिथि: 20 सितंबर, 2021,23:59 IST।
जेईई (एडवांस) 2021 परीक्षा।
दिनांक: 03 अक्टूबर, 2021 (रविवार)
पेपर:1 09: 00-12: 00 IST
पेपर:2 14:30-17:30 IST

उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for JEE Advanced 2021?) के बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

How to Apply for JEE Advanced 2021?

जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
(How to Apply for JEE Advanced 2021?)

How to Apply for JEE Advanced 2021?

जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for JEE Advanced 2021?):
जेईई-मेंस के चतुर्थ चरण का परिणाम घोषित होते ही जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
जेईई मेंस 2021 में टॉप ढाई लाख कैंडिडेट्स ही जेईई एडवांस 2021 के लिए पात्र होंगे।

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *