Menu

JEE Advance 2021 Registration Declared

Contents hide
2 2.जेईई-एडवांस की तैयारी हेतु टिप्स (Preparation Tips for JEE Advance):

1.जेईई-एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Registration Declared),जेईई-एडवांस परीक्षा तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Examination Date Declared):

  • जेईई-एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Registration Declared) कर दी गई है।इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी खड़कपुर इस बार जेईई एडवांस 2021 को आयोजित कर रहा है।जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 सितंबर 2021 से शुरू करेगा।
    इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके जेईई-एडवांस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर,2021 है।इसके पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।जेईई एडवांस के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन की फीस का भुगतान अंतिम तिथि के अगले दिन अर्थात् 17 सितंबर 2021 तक करना है।
  • जेईई एडवांस के लिए महत्वपूर्ण तिथियां:
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तिथि:11 सितंबर 2021
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि:16 सितंबर 2021
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अवधि:25 सितंबर 2021 से 3 अक्टूबर 2021
  • जेईई-एडवांस एग्जाम डेट:3 अक्टूबर 2021
  • जेईई-एडवांस एग्जाम प्रोविजनल आंसर की:10 अक्टूबर 2021
  • जेईई-एडवांस एग्जाम प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति:11 अक्टूबर 2021
  • जेईई-एडवांस एग्जाम फाइनल आंसर की:15 अक्टूबर 2021
  • जेईई-मेन 2021 परीक्षा में टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट जेईई-एडवांस 2021 परीक्षा में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
  • परीक्षा 3 अक्टूबर को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।प्रथम शिफ्ट में पेपर I (पेपर फर्स्ट) सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी।वही सेकंड शिफ्ट 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पेपर II (पेपर सेकंड) के लिए आयोजित की जाएगी।
  • वर्तमान में जेईई-मेन चतुर्थ सेशन 26 अगस्त 2021 से प्रारंभ हो चुका है तथा 2 सितंबर 2021 तक जेईई-मेन चतुर्थ चरण की परीक्षा आयोजित होगी।इस परीक्षा में लगभग 7.32 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
    जेईई-मेन चतुर्थ सेशन देशभर के 334 शहरों में आयोजित की जा रही है।इन 334 शहरों में लगभग 828 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
  • जेईई एडवांस से संबंधित जारी नोटिफिकेशन तथा अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
    उपर्युक्त विवरण में जेईई-एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Registration Declared),जेईई-एडवांस परीक्षा तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Examination Date Declared) के बारे में बताया गया है।
  • आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article:Harmonic Progression

2.जेईई-एडवांस की तैयारी हेतु टिप्स (Preparation Tips for JEE Advance):

  • किसी भी परीक्षा की तैयारी करने हेतु छात्र-छात्राओं के सामने यह समस्या होती है कि ऐसा क्या किया जाए जिससे परीक्षा की तैयारी को ठीक तरह से अंजाम दे सकें।परीक्षा की तैयारी करने हेतु एकाग्रता व ध्यान का बहुत महत्त्व है।परन्तु ध्यान को उपलब्ध होने से पहले एकाग्रता का अभ्यास करना आवश्यक है।एकाग्रता अर्थात् किसी एक ही विषय पर केंद्रित होना।
  • एकाग्रता के द्वारा आप अपनी ऊर्जा को केन्द्रित कर सकते हैं तथा उसको अपनी परीक्षा की तैयारी में लगा सकते हैं।जो टाॅपर्स होते हैं वे भी एकाग्रता के बिना परीक्षा में टाॅप  पर नहीं आ सकते है।हो सकता है उन्होंने ध्यान व एकाग्रता का अभ्यास नहीं किया है लेकिन पढ़ते समय,पढ़ाई पर ही अपने मन को एकाग्र रखने से अनजाने में ही एकाग्रता सधने लगती है।उसी एकाग्रता के बल पर वे परीक्षा टॉप करते हैं।परंतु चूँकि यह एकाग्रता अनजाने में पढ़ाई करते समय सधी हुई रहती है।इसलिए इस एकाग्रता का अभ्यास बाद में ऐसे छात्र-छात्राओं का भंग हो जाता है। इसलिए जो बड़े-बड़े आईएएस,आरएएस अधिकारी रिश्वत,दुराचरण,अयाशी और गलत कार्य में लिप्त हो जाते हैं।यदि एकाग्रता को जान समझकर उसका अभ्यास किया जाए तथा उसको सही दिशा दी जा सके तो ऐसे व्यक्ति की एकाग्रता भंग नहीं होती है।बल्कि ऐसा व्यक्ति ध्यान की ओर अग्रसर हो जाता है।इस प्रकार होशपूर्वक तथा सही दिशा में एकाग्रता का अभ्यास तथा ध्यान किया जाए तो ऐसे कैंडिडेट्स कभी भी किसी पद पर दुराचरण व रिश्वत जैसे गलत कार्य में लिप्त नहीं होते हैं,बल्कि अच्छे कार्यों द्वारा देश का नाम रोशन करते हैं और आम जनता के दिल और दिमाग में बस जाते हैं।एकाग्रता के लिए मन को नियंत्रित करना आवश्यक है।लेकिन मन एकाएक एकाग्र नहीं होता है इसके लिए बार-बार अभ्यास करना होता है।मन को नियंत्रित करना अर्थात् किसी एक विषय पर केंद्रित करना तथा सही दिशा में लगाना भी एक साधना है।
  • किसी भी विषय के बारे में ज्ञान का आदान प्रदान करने वाला तथा सभी इंद्रियों से कार्य लेने वाला तथा इंद्रियों का मालिक मन है।इंद्रियां मन के बिना न तो कोई ज्ञान प्राप्त कर सकती हैं और नहीं सक्रिय हो सकती हैं।मन सदा गतिशील और अत्यंत तीव्र गति वाला है।इसकी सहायता के बिना बुद्धि किसी विषय का चिंतन नहीं कर सकती है।मन के कार्यों के उचित या अनुचित होने के विषय में निर्णय करने का कार्य बुद्धि का है।अंतः करण में मन,बुद्धि,अहंकार और चित्त शामिल है।आत्मा जिन साधनों से काम लेता है वह अन्त:करण कहलाता है।हमारी स्मृतियों तथा संस्कारों का आधार चित्त ही है।हमारी आदतों को प्रेरणा देना व सक्रिय करना चित्त का काम है।इस चित्त के बर्ताव को नियंत्रित करने से मन एकाग्र और संयमित रहता है।चित्त वृत्ति को रोकना और अ-मन (Absent of Mind) की अवस्था को उपलब्ध होना ही योग है।ध्यान में भी है अ-मनी अवस्था उपलब्ध होती है।जब चित्त वृत्ति का निरोध हो जाता है तभी हम आत्मा की तरफ यानी अपने आप की तरफ मुड़ते हैं।मैं हूं,यह मेरा है इस प्रकार की भावना रखना अहंकार है।
  • हम हमारी स्वाभाविक स्थिति में नहीं रह पाते हैं क्योंकि मन इंद्रियों को अपनी मर्जी के मुताबिक चलाता रहता है।हमारी बुद्धि मन का साथ दे रही है,हमारा अहंकार मन का साथ दे रहा है और चित्त भी मन के रंग में रंगा हुआ है।
  • मन चंचल और गतिशील होता है तभी तो इसके होने का पता चलता है।जैसे वायु गतिशील नहीं होती तो उसके होने का पता नहीं चलता।इसी प्रकार मन के चंचल होने पर ही हमें इसका पता चलता है,अहसास होता है।जिससे मनन किया जाता है वह मन है।मन अंतःकरण चतुष्टय में शामिल होने पर भी एक इंद्रिय भी है क्योंकि सुख-दुख का अनुभव हमें मन के द्वारा ही होता है।
    मन ज्ञानेंद्रियों तथा कर्मेन्द्रियों को कार्य करने में सहायता प्रदान करता है।मन ज्ञानेन्द्रियों तथा कर्मेन्द्रियों को सहयोग करते समय उनके रूप का हो जाता है।मन की गति अत्यंत तीव्र है जिससे यह एक साथ एक ही समय में विभिन्न ज्ञानेंद्रियों के साथ सहयोग कर सकता है।मन के योग के बिना ज्ञानेंद्रियां अपना कार्य नहीं कर सकती।इसलिए इसे ज्ञानेंद्रियों और कर्मेन्द्रियों का स्वामी कहा जाता है।
  • मन का धर्म है मनन करना,संकल्प-विकल्प करना। मन तथा इंद्रिया विषयों में फंस जाती है तो मनुष्य के बंधन का कारण होती है।यदि इंद्रियों को मन के द्वारा नियंत्रण में रखा जाए तथा मन पर विवेक का नियंत्रण हो तो हम अध्ययन कार्य को श्रेष्ठ तरीके से सम्पन्न कर सकते है।मन को विवेक पूर्वक वश में करना चाहिए।मन को श्रेष्ठ पुस्तकें पढ़ने,स्वाध्याय,सत्संग अथवा अपने लक्ष्य जैसे जेईई-मेन परीक्षा की तैयारी,जेईई-एडवांस की तैयारी में लगाना रखना चाहिए।गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि मन को अभ्यास अर्थात् अपनी पुस्तकों का बार-बार अध्ययन करना और वैराग्य अर्थात् मौज-मश्ती,कामवासना,नशा करना तथा बुरी चीजों, बुरी आदतों से दूर रहना इत्यादि से वश में करना चाहिए।
  • वस्तुत: मन की गति नीचे की ओर होती है जिससे मनुष्य पतन के मार्ग की ओर अग्रसर होता है।मन को साधना बहुत कठिन है।सबसे मुश्किल कार्य मन को जीतना,मन को वश में करना ही है।स्वाध्याय,सत्संग अर्थात् अच्छी संगति में रहना इत्यादि से मन को वश में करना चाहिए।विवेक से काम ले कर मन को सदा अच्छे और शुभ और कल्याणकारी कार्यों में लगाना चाहिए।हमेशा अच्छी कंपनी में रहना चाहिए।बुरे विचारों का साथ नहीं देना चाहिए।एकाग्रता व ध्यान के अभ्यास से भी मन को वश में किया जा सकता है।एक ही विचार पर मन को केंद्रित रखना एकाग्रता का अभ्यास करना होता है।इस प्रकार अच्छे विचारों को धारण करने तथा बुरे विचारों को दूर रखने का अभ्यास करना चाहिए,इतने उपाय करने से मन को वश में किया जा सकता है।मन वश में करने तथा एकाग्र होने पर आप इससे अपने मिशन के लिए अद्भुत क्षमता उत्पन्न कर सकते हैं।
  • उपर्युक्त विवरण में जेईई-एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Registration Declared),जेईई-एडवांस परीक्षा तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Examination Date Declared) की तैयारी हेतु टिप्स बताई गई है।

Also Read This Article:JEE Advanced 2021 Postponed

3.जेईई-एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Registration Declared),जेईई-एडवांस परीक्षा तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Examination Date Declared) के सम्बन्ध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.क्या जेईई एडवांस परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई? (Did JEE advanced exam dates announce?):

उत्तर:शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने 03 अक्टूबर, 2021 को जेईई (एडवांस) 2021 परीक्षा की तारीख घोषित की।
जेईई (एडवांस) 2021।
दिनांक: 03 जुलाई, 2021 (शनिवार)
पेपर 1 09: 00 – 12:00 IST
पेपर 2 14:30 – 17:30 IST

प्रश्न:2.क्या 2021 में जेईई एडवांस होगी? (Will there be JEE advanced in 2021?):

उत्तर:जेईई एडवांस परीक्षा 2021 को 7 आईआईटी क्षेत्रों में वितरित विभिन्न परीक्षण शहरों में कंप्यूटर आधारित (online as computer-based exam across various test cities distributed over 7 IIT Zones) परीक्षा के रूप में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।जेईई एडवांस 2021 में दो अनिवार्य पेपर हैं – पेपर 1 और 2. केवल टॉप 2,50,000 जेईई मेन 2021 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस 2021 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

प्रश्न:3.क्या जेईई मेन्स 2021 की तारीख पक्की है? (Is JEE Mains 2021 date confirmed?):

उत्तर:जेईई मेन 2021 परीक्षा का चरण 4 26, 27, 31, 1 और 2 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।जेईई मेन 2021 चरण 4 के लिए प्रवेश पत्र 21 अगस्त को जारी किया गया है।
जेईई मेन 2021 के बारे में (चरण 4 प्रारंभ)
चरण 3 संशोधित परीक्षा तिथियां 20,22,25 और 27 जुलाई, 2021 चरण 4 संशोधित परीक्षा तिथियां 26, 27, 31, सितंबर 1 और 2, 2021

प्रश्न:4.जेईई एडवांस 2021 कौन आयोजित करेगा? (Who will conduct JEE ADV 2021?):

उत्तर:आईआईटी-खड़गपुर (IIT-Kharagpur)

प्रश्न:5.जेईई एडवांस 2021: आवेदन कैसे करें? (JEE Advanced 2021: How to apply):

उत्तर:इस वर्ष, IIT-खड़गपुर परीक्षा आयोजित कर रहा है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए योग्यता परीक्षा है।परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी – सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (पेपर -1) और दोपहर 14:30 बजे से शाम 17:30 बजे तक (पेपर-2)।

प्रश्न:6.क्या जेईई एडवांस्ड दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा है? (Is JEE Advanced the toughest exam in the world?):

उत्तर:जेईई एडवांस 2020: जेईई एडवांस को क्रैक करने के लिए सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, केवल जेईई मेन के शीर्ष 2,50,000 रैंक धारक जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में अध्ययन करना चाहते हैं,परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।जेईई एडवांस को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा जेईई-एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Registration Declared),जेईई-एडवांस परीक्षा तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Examination Date Declared) के बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

JEE Advance 2021 Registration Declared

जेईई-एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन तिथि घोषित
(JEE Advance 2021 Registration Declared)

JEE Advance 2021 Registration Declared

जेईई-एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन तिथि घोषित (JEE Advance 2021 Registration Declared) कर दी गई है।
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी खड़कपुर इस बार जेईई एडवांस 2021 को आयोजित कर रहा है।
जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 सितंबर 2021 से शुरू करेगा।

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *