Meditation kaise karein: Jaane Meditation Ke Labh Aur Asan Tarike
1.मेडिटेशन कैसे करें: जाने मेडिटेशन के लाभ और आसान तरीके (Meditation kaise karein: Jaane Meditation Ke Labh Aur Asan Tarike):
- मेडिटेशन कैसे करें (Meditation kaise karein जानिए मेडिटेशन करने का आसान तरीका और उससे होने वाले लाभ।छात्र-छात्राओं के लिए मेडिटेशन विशेष उपयोगी और लाभप्रद है।उनका आज की भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में ध्यान भंग हो जाता है।
Also Available in Hindi:State of Getting Engrossed in Meditation
2.ध्यान क्यों किया जाता है? (dyan kyon kiya jata hai?):
- ध्यान न एक कसरत है,न मानसिक व्यायाम।यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है,जो चित्तवृत्तियो का परिष्कार करते ही सहज ही होने लगती है।’योगा’ शब्द जुड़ जाने के कारण एवं उसके बहिरंग पक्ष की ही अधिक चर्चा होती रहने की वजह से ‘ध्यान’ को भी एक एक्सरसाइज बना दिया गया,जिसने बड़ी भ्रान्तियाँ फैलायी है।ध्यान का अर्थ है:व्यष्टि का समष्टि से समन्वय स्थापित करने हेतु सम्पादित एक योगाभ्यास।विचारों की सृजनात्मक शक्ति का आश्रय लें,उन्हें बार-बार आमंत्रित कर अपने व्यक्तित्व को उनका स्नान कराके बार-बार उसे सुगढ़ बनाने का प्रयास ही ध्यान का लक्ष्य होना चाहिए।
- ध्यान एक ऐसी विधा है,जिसकी आवश्यकता हमें दैनंदिन जीवन में पड़ती है,लौकिक भी,आध्यात्मिक क्षेत्र में भी।इसे जितना सशक्त बनाया जा सके उतना ही यह उपयोगी सिद्ध होता है।जिस उद्देश्य के लिए मनुष्य को यह जीवन मिला था:उसे सिद्धि के चरमलक्ष्य तक,पूर्णता तक पहुंचाने के लिए ही ध्यान जरूरी है।जीवन का लक्ष्य पूर्णता-परफेक्शन ही है एवं यह पूर्णता भगवदीय स्तर की ही हो सकती है।
- भगवान का स्वरूप,गुण-कर्म,स्वभाव कैसा है-हम उसके जैसे बनें,इसकी ध्यान प्रतिमा विनिर्मित की जाती और फिर इसके साथ समीपता,एकता,तादात्म्य स्थापित करते हुए उसी स्तर का बनने के लिए वैसे ही विचार आमंत्रित कर,क्रियारूप में उतारने का प्रयास किया जाता है।ध्यान क्रिया का प्रारम्भ भटकाव के स्वेच्छाचार से मन को हटाकर एक नियत निर्धारित दिशा में लगाने के अभ्यास से होता है।इसके लिए कोई प्रतीक चाहिये। जो निराकार ध्यान नहीं कर सकते उन्हें साकार ध्यान इसीलिए छात्र-छात्राओं के लिए श्रेष्ठ है,क्योंकि उन्हें सहारा मिल जाता है-चंचल-स्वेच्छाचारी मन को भटकाव से रोकने के लिए।
3.ध्यान कैसे किया जाता है? (dhyan kaise kiya jata hai?):
- हमने ऊपर पढ़ा कि मन के भटकाव को रोकने के लिए ध्यान किया जाता है।बुद्धि को प्रखर बनाने,मेधावान बनाने के लिए यह एक सर्वश्रेष्ठ उपाय है ध्यान करना। रोजाना ध्यान करने से अनेकानेक ऋद्धि-सिद्धियों के द्वार खुलते चले जाते हैं।भगवान के गुणों का,आदर्शों का समुच्चय है।भगवान के गुणों को धारण कर हम भी ईंधन के आग में डाले जाने की तरह वैसे ही प्रखर ज्योतिवान बनते चले जा रहे हैं-वे ही गुण हमारे अंदर आते जा रहे हैं:यह भावना प्रतिपल प्रबल बनायी जाती है।जिसका जो ईष्ट हो,वह उसका ध्यान कर सकता है। सत्प्रवृत्तियों को ही प्रतीक के रूप में भगवदीय प्रतिमा या चित्रों के रूप में निरूपित किया गया है।इसीलिए जब इष्ट का ध्यान किया जाता है,तो इन सत्प्रवृत्तियों पर ही ध्यान केन्द्रित किया जाता है।
- (1.)एकांत में बैठकर विचारों के प्रवाह को रोकने का अभ्यास करना चाहिए।यह कैसे सम्भव है? छात्र-छात्राएँ अध्ययन करते हैं।उनके लिए यह सरल प्रक्रिया है।उन्हें घण्टों बैठे रहकर अध्ययन करना पड़ता है।अपने स्टडी रूम में बैठकर पूर्ण दत्तचित होकर,डूबकर अध्ययन किया करें।धीरे-धीरे अभ्यास होने पर ध्यान सध जाता है।शुरु-शुरू में परेशानी होती है लेकिन अध्ययन ऐसी साधना है जिससे मन को साधा जा सकता है और ध्यान करना सम्भव हो जाता है।
- (2.) दूसरा उपाय यह है कि रोजाना सुबह नित्यकर्मों से निवृत्त होकर अपने ईष्ट का या ॐ या प्रकाशरूप का अपने आज्ञाचक्र में ध्यान किया करें।10-15 मिनट रोजाना अभ्यास करने से दिनभर ध्यान करना सम्भव हो जाता है।सुबह के 10-15 मिनट की ध्यान साधना ही पूरे दिन के लिए आपका ध्यान सध जाता है।धैर्यपूर्वक नियमित रूप से इसे करते रहना चाहिए,लगन,निष्ठा और धैर्य हो तो क्या नहीं किया जा सकता है।बस निरन्तर अभ्यास,अभ्यास और अभ्यास करते रहना चाहिए छात्र जीवन में ऐसा करना सरल होता है।
- (3.)अध्ययन करते समय अच्छे विचारों को कम्पनी देनी चाहिए,बुरे विचार मन में आएं तो उन्हें भगा दें।मन के चौकीदार रहें।आलस्य और लापरवाही से तत्काल मन में बुरे विचार आते हैं,बुरे ख्याल आने लगते हैं और हमारे ध्यान को भंग करते हैं।मन का चौकीदार है हमारा विवेक।विवेक को उसका पहरेदार बनाने दें फिर हमारा ध्यान अच्छे विचारों में ही लगेगा।धीरे-धीरे हमारा पूरा समय अच्छे विचारों में व्यतीत होगा।अच्छे विचारों से ध्यान सधना आरम्भ हो जाता है।
अच्छे विचार कैसे आ सकते हैं,जैसे मैं कठिन परिश्रम करूंगा और सही उत्तर ही लिखकर उत्तीर्ण होने का प्रयास करूँगा।और बुरे विचार कैसे घुस जाते हैं।इतनी कड़ी मेहनत कौन करेगा? मैं नकल करके या गलत तरीके अपनाकर उत्तीर्ण हो जाऊँगा।या यह उम्र तो मौज-मजे और अय्याशी के लिए है।मैं मौजमजे और अय्याशी कर लेता हूँ।
4.ध्यान से होने वाले लाभ (dhyan se hone wala labh):
- हम सबके मस्तिष्क से चेतना की तरंगे स्पंदित होती रहती हैं।अज्ञानता एवं निर्दिष्ट लक्ष्य के अभाव में मस्तिष्क पर नियंत्रण नहीं रह पाता और ये बहुमूल्य तरेंगे बिखरती रहती है।ध्यान इन ऊर्जा तरंगों के बिखराव को रोककर एक सुनिश्चित केन्द्रबिंदु पर केंद्रित करने की कला है।ध्यान द्वारा अपनी इन सुप्त शक्तियों को जाग्रत एवं केन्द्रित करके भौतिक और आध्यात्मिक सफलताओं को अर्जित किया जा सकता है।
- आज आधुनिकता में रचे-बसे लोग अनिद्रा,तनाव आदि मानसिक रोगों से ग्रस्त हैं।प्रचलित पद्धतियों से कारगर उपचार के अभाव में इन दिनों वैज्ञानिक ध्यान द्वारा उद्विग्नता,तनाव आदि के निदान हेतु गहन शोध-प्रयत्नों में जुटे हैं।’द फिजियोलॉजी ऑफ मेडिटेशन,’साइंटिफिक अमेरिकन’ (Vol 226) में आर. के. वैलेस और हर्बर्ट बेन्सन ने बताया है कि ध्यान के दौरान शरीर में ऑक्सीजन की खपत और उपापचय दर बहुत ही न्यून हो जाती है।ऑक्सीजन की खपत पाँच मिनट में ही घटकर 45 सेमी. 3 (घन सेमी.) मिनट हो जाती है,जो सामान्य से 20 प्रतिशत कम है।ध्यान के दौरान उपापचय दर अर्थात् शरीर में ऊर्जा की खपत में भी तीव्रता से कमी आने लगती है।
- सर्वमान्य है कि तनाव एवं उद्विग्नता की स्थिति में त्वचा की प्रतिरोधकता कम हो जाती है।ध्यानावस्था में जी. एस. आर. (गैल्वेनीक स्कीन रेसीस्टैन्स) 250 से 500 प्रतिशत तक बढ़ जाता है,जबकि सामान्य निद्रावस्था में यह 100 से 200 प्रतिशत तक ही बढ़ता है।अतः ध्यान प्रक्रिया से गहन विश्राम मिल सकता है।रोटर के लॉ ऑफ कन्ट्रोल स्केल और वेडिंग के एन्जाइमी स्केल द्वारा किए गए शोध द्वारा पता चला है कि ध्यान करने वाले व्यक्तियों का अंतः संयम अपेक्षाकृत अधिक है,साथ ही वे ध्यान न करने वालों की तुलना में कम उद्विग्न होते हैं।
ब्रिटिश जनरल ऑफ साइकोलॉजी के संपादक जे. सैण्डलर्स ने 20 व्यक्तियों पर प्रयोग किया।वह एक माह तक इन सबसे सोऽहम् का जप-ध्यान कराते रहे।ये - 19 से 58 वर्ष के आयु-वर्ग के थे।अध्ययन द्वारा उन्हें यह मानक प्राप्त हुआ।श्वसन दर/मिनट 15.8 से 8.3 नाड़ी स्पंदन प्रति मिनट 75.6-66.2, रक्तचाप (सिस्टोलिक) 135.7-114.5, डायस्टोलिक 85.8-81.6, जी. एस.आर. (मिलीवोल्ट) 8.4-26.5 और ई. ई. जी. 12.6 तक।इस मानक के विश्लेषण से स्पष्ट पता चलता है कि ध्यान के बाद की स्थिति ध्यान से पूर्व की अपेक्षा अधिक शांत,तनावरहित,अंतर्मुखी एवं स्थिर हो गई।
- डॉ. जी. टी. स्टालीन के एक अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार ध्यान करने वाले एक समूह के 83 प्रतिशत व्यक्तियों ने कुछ समय पश्चात् ही नशीले पदार्थों का सेवन बंद कर दिया।इन व्यक्तियों के जीवन की विविध गतिविधियों में अधिक सुव्यवस्था देखी गई।डॉ. स्टालीन ने स्कूलों,कार्यालयों आदि अनेकों स्थानों पर इस प्रकार के ढेरों प्रयोग किए थे,जिनमें उन्हें पर्याप्त सफलता मिली। इसके अलावा ‘प्रास एंड कान्स ऑफ मेडीटेशन’ नामक ग्रंथ में अमेरिका के विख्यात वैज्ञानिक गैरी ई. स्वाईन ने अपनी एक शोध का उल्लेख करते हुए कहा कि ध्यान करने वाले व्यक्ति आसानी से शराब,सिगरेट,काॅफी आदि नशीले पदार्थों के सेवन से छुटकारा पा जाते हैं।यही नहीं उनका जीवन सामान्य अमेरिकीवासियों की तुलना में अधिक व्यवस्थित एवं तनावमुक्त देखा गया।वैज्ञानिक डब्ल्यू. सीमन और टी बंट ने पंद्रह विद्यार्थियों के समूह को दो माह तक ध्यान करवाया।दो माह पश्चात् जब उनका मनोवैज्ञानिक विश्लेषण किया गया तो पता चला कि सामान्य विद्यार्थियों की तुलना में ध्यान करने वाले विद्यार्थियों के अंतः निर्देशन,सहजता,आत्मसम्मान आदि मानवीय गुणों में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि हुई।
- एक अन्य परीक्षण में हैदराबाद के एम. केसर रेड्डी ने एथलीटों पर ध्यान के प्रभाव का अध्ययन किया।इस प्रयोग-ध्यान में संलग्न एथलीटों की वाइटल केपेसिटी कार्डियो वास्कुलर एफीसियेंसी दोनों में सार्थक पाया गया।कार्डियो वास्कुलर एफीसियेंसी का अर्थ होता है,हृदय द्वारा कार्य कम,उपलब्धि अधिक।यह ऊतकों के पोषण का कार्य करता है व आपात परिस्थितियों के लिए आरक्षित क्षमता (Reserved Capacity) रखता है।
- ध्यान साधना से रक्त में लेक्टेट की मात्रा में स्पष्ट घटोत्तरी होती है।यह दर 33 प्रतिशत तक कम हो जाती है।रक्त में लेक्टेट की सघनता उद्विग्नता,उच्च रक्तचाप को सूचित करती है।कमी होने से व्यक्ति के अंदर उत्साह,उमंग और स्फूर्ति की,नवीन चेतना की लहरें हिलोरें मारने लगती हैं।इस अवस्था में श्वसन गति सामान्य विश्रामावस्था से लगभग आधी हो जाती है। कभी-कभी तो यह चार श्वास प्रति मिनट कम देखा गया है।यहाँ तक कि ध्यान करने वाले अति संवेदनशील रोगियों के सिस्टोलिक एवं डायस्टोलिक रक्तचाप में भी पर्याप्त सुधार देखा गया है।
Also Available in English:Meditation
5.ध्यान की महत्ता (dhyan ki mahatta):
- वैज्ञानिकों के लिए हृदय जो जीवन को स्पंदन देता है,अति महत्त्वपूर्ण एवं कोमल अंग है।मनुष्य विश्राम कर सकता है,पर उसका हृदय एक ही बार विश्राम करता है और वह समय होता है मौत।निरंतर कार्य करने से हृदय की उत्पादकता में विशेष दबाव पड़ता है।उत्पादकता में कमी हृदय पर कार्य-दबाव के घटने की सूचक है। ध्यानावस्था में हृदय उत्पादकता की कमी लगभग 25 प्रतिशत हो जाती है,जबकि निद्रावस्था में यह सिर्फ 20 प्रतिशत होती है।इस क्रम में हृदय की धड़कन भी औसतन पाँच प्रति मिनट की दर से कम हो जाती है।
- वैसे ध्यान योग का प्रमुख उद्देश्य मस्तिष्कीय तरंगों के बिखराव को रोकना और विशिष्ट चिंतन बिंदु पर केंद्रित करने की प्रवीणता प्राप्त करना है।यूँ तो सामान्य विश्रामावस्था में ही अधिकांश व्यक्तियों के मस्तिष्क से अल्फा तरंगें निकलती हैं।वे अल्फा तरंगें शरीर व मन की स्थिर व शांत अवस्था की द्योतक हैं।ध्यान-साधना से इन अल्फा तरंगों में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि देखी गई है।शोधकर्ता ब्राउन स्टीवर्ट एवं ब्लोगेट ने ई.ई.जी.पर ग्यारह ध्यान करने वाले व ग्यारह ध्यान न करने वाले व्यक्तियों पर अध्ययन किया।उन्होंने पाया कि ग्यारह में मे 10 साधकों की ध्यानावस्था में अधिकांश समय अल्फा तरंगें निकल रही थीं।जबकि ध्यान न करने वालों में से ही ये तरंगें हल्की-सी दिख रही थीं।
6.ध्यान करने के उदाहरण (dhyan karne ke udaharan):
- जर्मनी के मनोचिकित्सक डॉ. हंस वर्जर ने भी इलेक्ट्रो-एन्सोफेलोग्राफ के माध्यम से ध्यान के कई प्रयोग किए।उन्होंने मानवीय मस्तिष्क से भिन्न-भिन्न प्रकृति की तरंगों को प्रस्फुटित होते देखा।8 से 13 क्रम प्रति सेकंड की आवृत्तियों का नाम उन्होंने अल्फा तरंग रखा।ये विचारहीन अवस्था की द्योतक हैं।13 से 18 आवृत्ति प्रति सेकंड का नाम उन्होंने वीटा तरंग बताया। यह पाँचों इंद्रियों की सक्रिय अवस्था की द्योतक हैं।5 से 8 की आवृत्ति का नाम उन्होंने थीटा तरंग दिया व 5 से कम को उन्होंने डेल्टा तरंग कहा।
- वर्जर के शिष्यों ने शिशु एवं बच्चों पर प्रयोग करके थीटा तरंग व तीनवर्षीय शिशु में अल्फा तरंग निकलनी शुरू हो जाती हैं।जो सतत सात-आठ वर्ष तक रहती हैं।8 वर्ष के बाद वीटा तरंगों का बाहुल्य हो जाता है।डब्ल्यू. वाल्टर ने इन तथ्यों को अपने वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा पुष्ट किया।3 से 8 वर्षीय बालक की उच्च बौद्धिक जागरूक ग्रहण क्षमता अल्फा तरंगों के कारण ही मानी जा सकती है।
- अध्यात्म साधनाओं में अल्फा स्थिति उत्पन्न करने के लिए साधकों को यम-नियम से लेकर ध्यान-धारणा के विविध यौगिक उपक्रमों का आश्रय लेना पड़ता है। कषाय-कल्मषों के परिशोधनों के पश्चात् ही अल्फा तरंगों में अतिशय वृद्धि होती है।जिसे स्वभाव,आदतों व व्यवहार में उत्कृष्टता के समावेश के रूप में स्पष्ट देखा जाता है।ध्यान द्वारा प्रतिक्रिया समय (Reaction Time) में जो तीव्रता देखी जाती है,वह बढ़ी हुई सतर्कता तथा मन व शरीर के सुधरे हुए सामंजस्य व घटी हुई जड़ता की सूचक है।श्रवण क्षमता में वृद्धि एवं अन्य अनेक शारीरिक,मानसिक,बौद्धिक क्षमताओं में विकास की दर ध्यान के प्रभाव से आश्चर्यजनक रूप से बढ़ जाती है।
- इनसाइक्लोपीडिया ऑफ रीलिजन एण्ड एथीक्स (जेम्स हेस्टींग) के खंड 3.792 में एडवर्ड कारपेंटर कृत ‘द आर्ट ऑफ क्रियेशन’ में ध्यान का उल्लेख कुछ इस प्रकार से है,ध्यानावस्था में हर्ष,प्रेम,उमंग,उत्साह और साहसरूपी चैतन्य तरंगें उठती हैं,जिससे जीवन के वास्तविक मूल्यों का बोध होता है।ध्यान के माध्यम से ही मौलिक विचारों का सृजन संभव हो सकता है।
- इनसाइक्लोपीडिया के इसी खंड 3.792 में ही हेनरी वुड के शोधपत्र आइडीयल सजेशन में ध्यान को जीवन की दिव्यता बताया है।उनके अनुसार मात्र एक माह के ध्यान में ही व्यक्ति पूर्णतः शांत,नीरव हो आत्मा के पावन मंदिर में प्रवेश प्राप्त कर उसके अव्यक्त महान् संदेशों को श्रवण करना प्रारंभ कर लेता है।दिव्य जीवन के दिव्य पथ की ओर उसके कदम अनायास ही बढ़ने लगते हैं।
- ध्यान के इन प्रभावों को देखते हुए अच्छा यही है कि व्यक्ति अपना ध्यान दुनिया के लुभावने मायाजाल से हटाकर आत्मतत्त्व की ओर उन्मुख हो।अंतर्मुखी एकाग्रता की यह यात्रा जीवन में प्रसन्नता,मानस में उत्कृष्ट चिंतन और हृदय में परिष्कृत भाव तरंगों को उमगाने वाली सिद्ध होगी और जीवनक्रम भी श्रेय पथ पर सदैव ही निरंतर-निर्बाध गति से अग्रसर होता है।
7.मेडिटेशन कैसे करें: जाने मेडिटेशन के लाभ और आसान तरीके का सारांश (Summary of Meditation kaise karein: Jaane Meditation Ke Labh Aur Asan Tarike):
- (A)ध्यान से सम्बन्धित छात्र-छात्राओं से कुछ विलक्षण प्रश्न (dhyan se prashn-sambandhit chhatra- chhatra se kuch antim sanskar):
(1) ध्यान से आप क्या समझते हो? (dhyan se aap kya samajhte han?)
(2.)क्या आप नियमित रूप से अपने जीवन में ध्यान का पालन करते हो? (kya aap niyamit roop se apne jeevan mein dhyan ka palan karte han?)
(3.)आप ध्यान करते हो,तो किस तरह करते हो? (aap dhyan karte ho dhyan karte ho,to kis tarah karte ho?)
(4.) रोज ध्यान करने वाले विद्यार्थी कैसे होते हैं? (pratidin dhyan karne wale vyakti kaise hote han?)
(5.) ध्यान से आपके जीवन में क्या परिवर्तन होता है? (dhyan se aapke jeevan mein kya parivartan hota hai?)
(6.) क्या इस लेख को पढ़ने के बाद आप ध्यान करोगे? (is lekh ko padhne ke baad aap kya dhyan denge?)
(7.) क्या ध्यान भारतीय संस्कृति की थाती है? (bhartiya sanskriti ka dhyan kya hai?)
(8.) वर्तमान समय में ध्यान को क्यों नहीं अपनाया जा रहा है? (vartaman samay mein dhyan kyon nahin diya ja raha hai?)
(9.) क्या ध्यान को प्रोफेशनल दर्जा दिया जाना चाहिए? (professional pad par kya dhyan dena chahiye?
(10)ध्यान को लोकप्रिय बनाने के लिए आपके विचार से क्या किया जाना चाहिए? (dhyan ko lokpriya banane ke liye aapke vichar se kya jana chahiye?)
- (B)ध्यान से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण शीर्षक (dhyan se mahatvapurn shirshak)
(1.)ध्यान क्यों किया जाता है? (dhyan kyon kiya jata hai?)
(2.)ध्यान कैसे किया जाता है? (dhyan kaise kiya jata hai?)
(3.)ध्यान से होने वाले लाभ (dhyan se hone wala labh)
(4.)ध्यान की महत्ता (dhyan ki mahatta)
(5.)ध्यान करने के उदाहरण (dhyan karne ke udaharan)
उपर्युक्त आर्टिकल में मेडिटेशन कैसे करें: जाने मेडिटेशन के लाभ और आसान तरीके (Meditation kaise karein: Jaane Meditation Ke Labh Aur Asan Tarike) के बारे में विस्तार और गहराई से बताया गया है। - ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
* 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
* 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
* 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
**पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏
Also Available in Hindi:Meditation and Problem Solving in Math
8.छात्र द्वारा गर्लफ्रेंड का ध्यान (Attention of Girlfriends by Student):
- छात्र द्वारा गलफ्रेंड का ध्यान (हास्य-व्यंग्य)
- मित्र (छात्र से): कैसे बगुला भक्त बने बैठे हो?
- छात्र:ध्यान कर रहा हूँ।
- मित्र: क्या कोई परीक्षा की तैयारी कर रहे हो?
- छात्र. गर्ल फ्रेंड का ध्यान कर रहा हूँ?
- मित्र: गर्लफैंड का ध्यान क्यों?
- छात्र: पटाना है?
- मित्र :यह उम्र तो पढ़ने का समय है।
- छात्रः गलफ्रेंड पटाना भी पढ़ाई है।
- मित्र : ध्यान का गलत इस्तेमाल कर रहे हो? धत तेरे की की, यह भी कोई ध्यान करना हुआ?
9.मेडिटेशन कैसे करें: जाने मेडिटेशन के लाभ और आसान तरीके (Frequently Asked Questions Related to Meditation kaise karein: Jaane Meditation Ke Labh Aur Asan Tarike) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.मेडिटेशन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखो। (Write a brief note on meditation):
उत्तर:मेडिटेशन (ध्यान) केवल आसन करना या शारीरिक कसरत नहीं है बल्कि यह जीवन को बदलने की,आन्तरिक अनुशासन और मानसिक कायम करने की पद्धति है।
प्रश्न:2.मेडिटेशन विद्यार्थी कैसे कर सकता है? (How can a student meditate?):
उत्तर:विद्यार्थी जीवन में सभी गुणों की नींव लगाई जाती है क्योंकि इस अवस्था में पिछले जन्मों के संस्कार सुप्त अवस्था में होते हैं।अतः ऊपर बताए गए तीनों नियमों का पालन करके मेडिटेशन कर सकते हैं।
प्रश्न:3.मेडिटेशन क्या है? (What is Meditation?):
उत्तर:मेडिटेशन महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग का आन्तरिक अंग है।मेडिटेशन में चारों ओर के विचारों प्रवाह को रोककर एक बिन्दु पर विचारों को केंद्रित किया जाता है।
- उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा मेडिटेशन कैसे करें: जाने मेडिटेशन के लाभ और आसान तरीके (Meditation kaise karein: Jaane Meditation Ke Labh Aur Asan Tarike) की प्राइमरी टर्म्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- *”यह आर्टिकल **Satyam Mathematics** ब्लॉग पर **Satyam Coaching Centre** के द्वारा तैयार किया गया है।”*
Related Posts
About Author
Satyam
Lekhak Ke Baare Mein (About the Author) **Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science. Updated on 18.06.2026












