Menu

Triangle in Class 9

1.कक्षा 9 में त्रिभुज (Triangle in Class 9),त्रिभुज कक्षा 9 (Triangle Class 9):

कक्षा 9 में त्रिभुज (Triangle in Class 9) में सर्वांगसमता,सर्वांगसमता के नियमों,त्रिभुजों के अन्य गुणों और त्रिभुजों में असमिकाओं (inequalities) के बारे में विस्तृत अध्ययन कर चुके हैं।इस आर्टिकल में ऐच्छिक प्रश्नावली के सवालों को हल करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके । यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए । आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article:-Inequalities of Triangle in Class 9

2.कक्षा 9 में त्रिभुज के साधित उदाहरण (Triangle in Class 9 Solved Examples):

Example:1. \triangle ABC एक त्रिभुज है।इसके अभ्यन्तर में एक ऐसा बिन्दु ज्ञात कीजिए जो के तीनों शीर्षों से समदूरस्थ है।

Solution:रचना के पदः
(1.)एक \triangle ABC की रचना करते हैं।
(2.)BC का लम्ब समद्विभाजक भाजक l खींचा।
(3.)AB का लम्ब समद्विभाजक भाजक m खींचा।
(4.)l और m, O पर प्रतिच्छेद करते हैं।
अब O ही अभीष्ट बिन्दु है।
अब O को केन्द्र और OB को त्रिज्या लेकर एक वृत्त खींचने पर यह A, B और C से होकर जायेगा।
Example:2.किसी त्रिभुज के अभ्यन्तर में एक ऐसा बिन्दु ज्ञात कीजिए जो त्रिभुज की सभी भुजाओं से समदूरस्थ है।

Solution:(1.) एक \triangle ABC की रचना की।
(2.)\angle B का समद्विभाजक l खींचा।
(3.)\angle C का समद्विभाजक m खींचा।
(4.)l और m खींचने पर O पर प्रतिच्छेद करती है।
अब OM \perp BC खींचने पर, O को केन्द्र मानकर और OM त्रिज्या लेकर वृत्त की रचना करने पर यह त्रिभुज की तीनों भुजाओं को स्पर्श करेगा।
Example:3.एक बड़े पार्क में लोग तीन बिन्दुओं (स्थानों) पर केन्द्रित हैं (देखिए आकृति):
A:जहाँ बच्चों के लिए फिसल पट्टी और झूले हैं।
B:जिसके पास मानव निर्मित झील है,
C:जो एक पार्किंग स्थल और बाहर निकलने के रास्ते के निकट है।
एक आइसक्रीम का स्टाॅल कहाँ लगाना चाहिए ताकि वहाँ लोगों की अधिकतम संख्या पहुँच सके?

Solution:स्टाॅल को A, B और C से समदूरस्थ होना चाहिए।इसके लिए स्टाॅल को भुजाओं BC और CA के लम्ब अर्धकों के प्रतिच्छेद बिन्दु पर लगाना चाहिए।

Example:4.षड़भुजीय और तारे के आकार की रंगोलियों [देखिए आकृति (i) और (ii)] को 1cm भुजा वाले समबाहु त्रिभुजों से भरकर पूरा कीजिए।किसमें अधिक त्रिभुज हैं।

Solution:
(i) त्रिभुजों की संख्या=25+25+25+25+25+25
(ii त्रिभुजों की संख्या=25×12=300
चित्र (ii) में अधिक त्रिभुज है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा कक्षा 9 में त्रिभुज ,त्रिभुज कक्षा 9 (Triangle Class 9) को समझ सकते हैं।

3.कक्षा 9 में त्रिभुज पर आधारित सवाल (Questions Based on Triangle in Class 9):

(1.)दी गई आकृति में AB=AC,BD=EC तो सिद्ध कीजिए कि \triangle ADE एक समद्विबाहु त्रिभुज है।

(2.)आकृति में, \triangle PQR में, भुजा QR पर एक बिन्दु T इस प्रकार है और S इस प्रकार स्थित है कि RT=ST सिद्ध कीजिए कि PQ+PR>QS

उपर्युक्त सवालों को हल करने पर कक्षा 9 में त्रिभुज ,त्रिभुज कक्षा 9 (Triangle Class 9) को ठीक से समझ सकते हैं।

Also Read This Article:-Congruence of Triangles Class 9

4.कक्षा 9 में त्रिभुज (Frequently Asked Questions Related to Triangle in Class 9),त्रिभुज कक्षा 9 (Triangle Class 9) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.त्रिभुज के शीर्ष किसे कहते हैं? (What are the Vertices of a Triangle?):

उत्तर:उन तीन बिन्दुओं को जिन्हें मिलाने से एक त्रिभुज बनता है,त्रिभुज के शीर्ष बिन्दु या शीर्ष (Vertices) कहते हैं।

प्रश्न:2.त्रिभुज की भुजाएँ किसे कहते हैं? (What are the Sides of a Triangle?):

उत्तर:त्रिभुज के तीन रेखाखण्डों को उसकी भुजाएँ (sides) कहते हैं।

प्रश्न:3.त्रिभुज के कोण किसे कहते हैं? (What are the Angles of a Triangle?):

उत्तर:त्रिभुज के तीन रेखाखण्डों से शीर्ष बिन्दुओं पर बने तीन कोणों को त्रिभुज के कोण कहते हैं।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा कक्षा 9 में त्रिभुज ,त्रिभुज कक्षा 9 (Triangle Class 9) के बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here
6. Twitter click here

Triangle in Class 9

कक्षा 9 में त्रिभुज (Triangle in Class 9)

Triangle in Class 9

कक्षा 9 में त्रिभुज (Triangle in Class 9) में सर्वांगसमता,सर्वांगसमता के नियमों,त्रिभुजों के अन्य गुणों
और त्रिभुजों में असमिकाओं (inequalities) के बारे में विस्तृत अध्ययन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *