MCQ Type Examples of Number System
1.संख्या पद्धति के MCQ टाइप उदाहरण का परिचय (Introduction to MCQ Type Examples of Number System),MCQ टाइप सवाल (MCQ Type Questions):
संख्या पद्धति के MCQ टाइप उदाहरण (MCQ Type Examples of Number System) के इस आर्टिकल में परिमेय, अपरिमेय संख्याओं तथा सांत व असांत दशमलव प्रसार से सम्बन्धित सवालों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- Examples of Laws of Exponents Class 9
2.संख्या पद्धति के MCQ टाइप उदाहरण (MCQ Type Examples of Number System):
Example:1.निम्न में से धनात्मक परिमेय संख्या है:
(a) –\frac{7}{8} (b) \frac{7}{-8} (c) \frac{-7}{-8} (d) \frac{-8}{7}
Solution: \frac{-7}{-8}=\frac{7}{8}
अतः विकल्प (c) सही है।
Example:2.निम्नलिखित में से परिमेय संख्या है:
(a) \frac{1}{0} (b) \frac{0}{0} (c) \frac{-7}{0} (d) 0
Solution:0 के अतिरिक्त अन्य संख्याएँ अपरिभाषित है।0 परिमेय संख्या है।
अतः विकल्प (d) सही है।
Example:3.असांत दशमलव को प्रदर्शित करने वाली परिमेय संख्या है:
(a) \frac{3}{4} (b) \frac{2}{12} (c) \frac{6}{15} (d) \frac{7}{14}
Solution: \frac{2}{12}=\frac{1}{6}=\frac{1}{2 \times 3}
हर 2^m \times 5^n के रूप का नहीं है।अर्थात् हर में 2 अथवा 5 के अलावा भी अभाज्य संख्या 3 है अतः यह असांत परिमेय संख्या है।
अतः विकल्प (b) सही है।
Example:4. \frac{26}{100} का दशमलव संख्या में मान होगा:
(a) 0.26 (b) 0.026 (c) 26 (d) 2.6
Solution: \frac{26}{100}=0.26
अतः विकल्प (a) सही है।
Example:5. \frac{10}{3} का दशमलव प्रसार होगा:
(a) 0.0333….. (b) 0.333….. (c) 3.333…… (d) 33.333……
Solution: \frac{10}{3}=3.333 ……..
अतः विकल्प (c) सही है।
Example:6.निम्न में अपरिमेय संख्या नहीं है:
(a) \sqrt{2} (b) \frac{3}{4} (c) \sqrt{5} (d) \sqrt{1}
Solution: \frac{3}{4} अपरिमेय संख्या नहीं है बल्कि परिमेय संख्या है।
अतः विकल्प (b) सही है।
Example:7. \frac{1}{\sqrt{3}} के हर का परिमेयकरण होगाः
(a) \sqrt{3} (b) \frac{\sqrt{3}}{3} (C) \frac{3}{\sqrt{3}} (d) \frac{1}{3}
Solution: \frac{1}{\sqrt{3}} \times \frac{\sqrt{3}}{\sqrt{3}}=\frac{\sqrt{3}}{3}
अतः विकल्प (b) सही है।
Example:8. 23^{10} \div 23^7 का अर्थ है:
(a) 23^{10+7} (b) 23^{10-7} (c) 23^{\frac{10}{7}} (d) \left(23^{10}\right)^7
Solution: 23^{10} \div 23^7=23^{10-7}
अतः विकल्प (b) सही है।
Example:9. \frac{14}{11} की असांत आवर्ती दशमलव वाली संख्या होगी:
(a) 1 . \overline{17} (b) 1.\overline{27} (c) 1 . \overline{37} (d) 1 . \overline{47}
Solution: \frac{14}{11}=1.272727 \cdots=1. \overline{27}
अतः विकल्प (b) सही है।
Example:10.प्रत्येक में दो अपरिमेय संख्याओं का उदाहरण दीजिए जिनका:
Example:10(i).अन्तर एक परिमेय संख्या है।
Solution: 2+\sqrt{3},-2+\sqrt{3}
इनका अन्तर=(2+\sqrt{3})-(-2+\sqrt{3}) \\ =2+\sqrt{3}+2-\sqrt{3}=4
जो कि परिमेय संख्या है।
Example:10(ii).अन्तर एक अपरिमेय संख्या है।
Solution: 2+\sqrt{3}, 2-\sqrt{3}
अन्तर=(2+\sqrt{3})-(2-\sqrt{3}) \\ =2+\sqrt{3}-2+\sqrt{3}=2 \sqrt{3}
जो कि अपरिमेय संख्या है।
Example:10(iii).जोड़ एक परिमेय संख्या है।
Solution: 7-\sqrt{3}, 7+\sqrt{3}
इनका जोड़=7-\sqrt{3}+7+\sqrt{3}=14
जो कि परिमेय संख्या है।
Example:10(iv). जोड़ एक अपरिमेय संख्या है।
Solution: 3 \sqrt{5}, 2 \sqrt{5}
इनका भागफल=3 \sqrt{5}+2 \sqrt{5}=5 \sqrt{5}
जो कि अपरिमेय संख्या है।
Example:10(v).गुणनफल एक परिमेय संख्या है।
Solution: 5 \sqrt{5}, \sqrt{5}
इनका गुणनफल=5 \sqrt{5} \times \sqrt{5}=5 \sqrt{25}=25
जो कि एक परिमेय संख्या है।
Example:10(vi).गुणनफल एक अपरिमेय संख्या है।
Solution: 2 \sqrt{3}, \sqrt{5}
इनका गुणनफल=2 \sqrt{3} \times \sqrt{5}=2 \sqrt{15}
जो कि एक अपरिमेय संख्या है।
Example:10(vii).भागफल एक परिमेय संख्या है।
Solution: 2 \sqrt{3}, \sqrt{3}
इनका भागफल=\frac{2 \sqrt{3}}{\sqrt{3}}=2
जो कि परिमेय संख्या है।
Example:10(viii).भागफल एक अपरिमेय संख्या है।
Solution: 4 \sqrt{15}, \sqrt{5}
इनका भागफल=\frac{4 \sqrt{15}}{\sqrt{5}}=4 \sqrt{3}
जो कि अपरिमेय संख्या है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा संख्या पद्धति के MCQ टाइप उदाहरण (MCQ Type Examples of Number System),MCQ टाइप सवाल (MCQ Type Questions) को समझ सकते हैं।
3.संख्या पद्धति के मुख्य बिन्दु (Key Points of Number System):
(1.) \frac{1}{2}, \frac{3}{4}, \frac{-5}{12} आदि संख्याएँ पूर्णांक नहीं हैं।ऐसी स्थितियों का सामना करने के लिए,हमने संख्या पद्धति का विस्तार किया जिन्हें परिमेय संख्याएँ कहते हैं।
(2.)परिमित दशमलव स्थानों वाली संख्याएँ सांत दशमलव कहलाती हैं।
(3.)ऐसी संख्याएँ जिनमें विभाजन प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती तथा भागफल में एक अंक या अंकों के समूह की पुनरावृत्ति होने लगती है,असांत आवर्ती दशमलव कहलाती है।
(4.)प्रत्येक परिमेय संख्या को या तो सांत दशमलव के रूप में या एक असांत आवर्ती दशमलव के रूप में व्यक्त किया जाता है।
(5.)संख्या रेखा पर,एक आवर्धन शीशे की सहायता से,संख्याओं के निरूपणों को देखने की ये प्रक्रिया उत्तरोत्तर आवर्धन की प्रक्रिया कहलाती है।
(6.)एक संख्या जिसका दशमलव प्रसार या निरूपण असांत अनावर्ती होता है,एक अपरिमेय संख्या होती है।प्रसिद्ध गणितज्ञ पाइथागोरस के अनुयायियों जो पाइथागोरियन कहलाते थे,ने सर्वप्रथम लगभग 400 ईसा पूर्व में इस प्रकार की संख्याओं की खोज की।
(7.)परिमेय संख्याएँ,अपरिमेय संख्याओं के साथ मिलकर वास्तविक संख्याएँ कहलाती हैं।वास्तविक संख्याओं को R द्वारा व्यक्त किया जाता है।प्रत्येक वास्तविक संख्या की संगत संख्या रेखा पर एक अद्वितीय बिन्दु स्थित होता है तथा संख्या रेखा के प्रत्येक बिन्दु के संगत एक अद्वितीय वास्तविक संख्या होती है।इसी कारण हम संख्या रेखा को वास्तविक रेखा कहते हैं।
(8.)दो अपरिमेय संख्याओं का योग,अन्तर,भागफल तथा गुणनफल सदैव एक अपरिमेय संख्या नहीं होती है।
(9.)यदि दो व्यंजकों का गुणनफल परिमेय संख्या हो जाए तो इसमें से प्रत्येक व्यंजक एक-दूसरे का परिमेयकरण गुणक कहलाता है।
(10.)एक अपरिमेय संख्या का दशमलव प्रसार अनवसानी अनावर्ती होती है।साथ ही वह संख्या जिसका दशमलव प्रसार अनवसानी अनावर्ती होती है अपरिमेय होती है।
(11.)सभी परिमेय और अपरिमेय संख्याओं को एक साथ लेने पर वास्तविक संख्याओं का संग्रह प्राप्त होता है।
(12.)दो संख्याओं के बीच में अपरिमित रूप से अनेक परिमेय संख्याएँ स्थित होती हैं।
Also Read This Article:- Examples of Irrational Numbers Class 9
4.संख्या पद्धति के MCQ टाइप उदाहरण (Frequently Asked Questions Related to MCQ Type Examples of Number System),MCQ टाइप सवाल (MCQ Type Questions) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.संख्या रेखा पर कौनसी संख्याओं को दर्शाया जाता है? (Which Number Are Represented on the Number Line?):
उत्तर:संख्या रेखा पर प्रत्येक बिन्दु वास्तविक संख्या के संगत होता है,जो या तो परिमेय संख्याएँ होती है या अपरिमेय संख्याएँ होती है।
प्रश्न:2.अपरिमेय संख्या के दशमलव रूप पर टिप्पणी लिखो। (Write a Note on the Decimal Form of Irrational Numbers):
उत्तर:अपरिमेय संख्या का दशमलव रूप न तो सांत होता है और न ही आवर्ती होता है।
प्रश्न:3.शून्य कौनसी संख्या होती है? (What Number is Zero?):
उत्तर:0 एक परिमेय संख्या है।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा संख्या पद्धति के MCQ टाइप उदाहरण (MCQ Type Examples of Number System),MCQ टाइप सवाल (MCQ Type Questions) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
MCQ Type Examples of Number System
संख्या पद्धति के MCQ टाइप उदाहरण
(MCQ Type Examples of Number System)
MCQ Type Examples of Number System
संख्या पद्धति के MCQ टाइप उदाहरण (MCQ Type Examples of Number System) के
इस आर्टिकल में परिमेय, अपरिमेय संख्याओं तथा सांत व असांत दशमलव प्रसार से सम्बन्धित
सवालों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
Related Posts
About Author
Sanjay Kumawat
(1.)**Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.A dedicated math expert with 23+ years of teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.After guiding thousands of students through Satyam Coaching Center,now share Mathematics,Trigonometry (Upto M.sc) and Educational Strategies in simple language on this blog from December 2018.* (2.)**(Technical Expert & Co-Admin):** ***Name:Sanjay Kumawat* *Qualification:Graduate in Mechanical Engineering (B.Tec) in 2013* *Profession:Physics Lecturer* *Teaching Experience:15 Years and Teaching to NEET,JEE Students* *Technical Experience:5 Years Coding and Article Editing,Classic Photo Editing by Laptop in Satyam Coaching Centre Blog* *A school lecturer and digital content strategist.On this blog,he handles all the responsibility of coding,image editing,SEO, and technical management,so that the mathematical content reaches the readers in a very accurate and beautiful form.* Updated on 15.06.2026



