Menu

9 Best Techniques for Freshers to Job

Contents hide

1.फ्रैशर्स के लिए जॉब करने की 9 बेहतरीन तकनीक (9 Best Techniques for Freshers to Job),फ्रैशर एम्प्लाॅईज जाॅब कैसे करें? (How to Fresher Employees Job?):

  • फ्रैशर्स के लिए जॉब करने की 9 बेहतरीन तकनीक (9 Best Techniques for Freshers to Job) के आधार पर फ्रेशर्स जॉब करने का हुनर जान सकेंगे।फ्रैशर्स के पास जब तक अनुभव नहीं होता है तब तक छोटे-छोटे कार्य के लिए किसी से पूछना पड़ता है,सहायता लेनी पड़ती है।हालाँकि फ्रैशर्स के लिए कई लेख इस साइट पर मिल जाएंगे।आइए कुछ और तकनीक जानते हैं।
  • आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article:फ्रैशर्स एम्प्लाॅईज के लिए 9 करियर मन्त्र

2.अनुभव कैसे बढ़ाए? (How to enhance the experience?):

  • फ्रैशर्स की सबसे बड़ी कमजोरी होती है,अनुभव की कमी।जाॅब को करने का प्रेक्टिकल अनुभव न होने के कारण काम धीमा होता है,काम के गलत होने का डर समाया हुआ होता है।काम करने में झिझक महसूस होती है।फ्रैशर्स के पास प्रोफेशनल डिग्री है तो अनुभव बढ़ाने के कुछ तरीके हैं।पार्ट टाइम जॉब करें और धीरे-धीरे सीखते जाएं और जब कुछ प्रैक्टिकल स्किल विकसित हो जाए तो पूर्णकालिक (fulltime) जाॅब प्राप्त करें।इसके अलावा फ्रीलांसर बनकर भी आप अनुभव अर्जित कर सकते हैं।अच्छा तो यह है कि व्यावसायिक डिग्री लेते समय कुछ समय पार्ट टाइम जॉब करें जिससे थ्योरीटिकल नॉलेज प्राप्त होने के साथ-साथ प्रेक्टिकल नॉलेज भी अर्जित हो सके।
  • इसके अलावा इंटर्नशिप,अप्रेंटिसशिप आदि के द्वारा भी एक्सपीरियंस बढ़ता है।आजकल की अधिकांश नामी और बड़ी कंपनियां आपको कुछ अनुभव के आधार पर ही नियुक्तियां देती हैं।हालांकि कुछ कंपनियां फ्रेशर्स को भी नियुक्तियां देती है।कारण स्पष्ट है कि फ्रेशर्स को कम वेतन देना पड़ता है।दूसरा कारण यह है कि फ्रैशर्स में काम करने का जोश और जुनून होता है।
  • ज्यों-ज्यों आप में अनुभव बढ़ता जाता है तो आत्मविश्वास भी बढ़ता जाता है।अनुभव अर्जित करने के लिए अहंकार को त्यागना पड़ता है।क्योंकि अहंकार हमें अनुभव अर्जित नहीं करने देता है।अहंकार हमें हम जितने हैं उससे बड़ा-चढ़ाकर भ्रम में रखता है।ज्ञान हमें दूसरों से मिलता है और अनुभव खुद को अर्जित करना पड़ता है,स्वयं को वर्क करने की प्रक्रिया से गुजारना होता है।

3.अपनी स्किल में पूर्णता लाएं (Bring perfection to your skills):

  • आपने जो प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त की है और जिसके आधार पर आपने जाॅब प्राप्त किया है,उसमें परफेक्शन लाने की कोशिश करें।आपने डिग्री या तकनीकी डिग्री,डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किया है इसका मतलब यह नहीं है कि आप पूर्ण रूप से परफेक्ट हो गए।आप कितनी भी डिग्री,डिप्लोमा आदि प्राप्त कर लें तब भी स्किल में परफेक्शन लाने के लिए आगे बढ़ते रहना होता है।
  • स्किल में पूर्णता लाने के लिए फ्रेशर्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि जिस क्षेत्र में उसकी रुचि है,उसी में व्यावसायिक डिग्री हासिल करें और उसी क्षेत्र में जाॅब प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।अपनी रुचि और पेशन वाले क्षेत्र में एंप्लॉई मन लगाकर काम करता है।पूर्ण दिलचस्पी के साथ काम करता है।
  • आज का युग तकनीकी और विज्ञान का युग है।पहले जो काम मैन्युअल हुआ करता था,उस काम को आज कंप्यूटर और तकनीकी के सहारे करना होता है।तकनीकी भी बदलती रहती है,अपडेट और अपग्रेड होती है अतः लगातार परफेक्शन के लिए नई से नई टेक्नोलॉजी को सीखते रहना चाहिए।
  • फ्रेशर्स को तो विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए क्योंकि उसके सामने पूरा भविष्य रहता है।भविष्य के निर्माण के लिए,सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क करना जरूरी है।स्मार्ट वर्क का तात्पर्य है किसी काम को कम समय में तकनीकी के इस्तेमाल से बेहतरीन तरीके से करना।कोई एम्प्लाॅई या व्यक्ति उसी क्षेत्र में आगे और ऊंचाइयों तक चलता है जिसे रुचि और आनंद के साथ किया जाए।

4.अपने अंदर सुधार का तरीका (A way to improve yourself):

  • नए-नए एम्प्लाॅई से गलतियां होती हैं और गलतियां ही सीखने का मार्ग प्रशस्त करती है।संसार में ऐसा इंसान या एम्प्लॉई मिलना मुश्किल है जिससे गलतियां न हुई हो और वह शिखर पर पहुंच गया हो।बार-बार गलतियां न हो,जो गलती हो जाती है उसमें सुधार करते रहें।गलतियों को तभी पहचान पाएंगे जब आप अपने आप पर पैनी नजर रखेंगे।
  • प्रतिदिन कुछ समय अपने जॉब करने के ढंग और निपटाने पर कुछ समय नजर डालें,आत्मनिरीक्षण करें,मूल्यांकन करें।धीरे-धीरे आपको खुद ही समझ में आने लग जाएगा कि क्या गलती हुई है और उसमें सुधार किस तरह से किया जा सकता है।
    यदि आपको आपके बाॅस गलती होने पर डांटते-फटकारते हैं तो भी शांत रहें और जो भी निर्देश दें उसका पालन करने की कोशिश करें।धैर्य रखें और गलतियां कम से कम हों इस बात का ख्याल रखें।प्रतिदिन काम को प्रारंभ करने से पहले चिंतन-मनन करें कि उस जाॅब को बेहतरीन तरीके से किस युक्ति से किया जा सकता है।
  • कई बार स्किल की कमी की वजह से भी गलतियां हो जाती हैं।जो स्किल आपमें नहीं है उसे सीखें और हमेशा आगे बढ़ते रहें।एकाग्रता की कमी की वजह से भी गलतियां हो जाती है।एकाग्रता काम को रुचिपूर्वक और पेशन के साथ करने से सधती है।कुछ समय मन को एकाग्र करने का अभ्यास करना चाहिए।
  • जाॅब को मजबूरी समझकर न करें,पूर्ण उत्साह के साथ सम्पन्न करें,चाहे काम छोटा हो या बड़ा हो।याद रखें एम्प्लाॅई पर नए होने का टैग लगा हुआ होता है,आपको उस नए होने का टैग हटाना है।अतः जाॅब को इस शिद्दत के साथ करें जैसे आप एक अनुभवी एम्प्लॉई हैं।कई एंप्लॉईज ऐसे होते हैं जो कम समय में ही बहुत कुछ सीख जाते हैं जबकि कई एम्प्लाॅईज ऐसे होते हैं जिन्हें सालों गुजर जाते हैं परंतु उनके सीखने के तरीके,काम करने के तरीके में कोई खास बदलाव नहीं होता है क्योंकि वे सीखने के प्रति जागरूक नहीं है,काम में ग्रोथ कैसे हो इस पर विचार नहीं करते हैं।

5.झिझक को दूर करें (Overcome hesitation):

  • शुरुआत में नए एम्प्लॉई को जॉब करने में झिझक होती है,संकोच होता है कि इस काम को किस विधि से करूं। कहीं यह काम गलत तो नहीं हो जाएगा।याद रखें एम्प्लाॅई में झिझक,संकोच आत्म-विश्वास की कमी को दर्शाता है।
  • यदि आप में आत्मविश्वास है तो जिस काम के बारे में थोड़ी जानकारी है उसे भी पूर्ण दक्षता के साथ कर सकते हैं,हां यह अवश्य है कि उस काम को करने की टेक्निक तो जाननी ही पड़ेगी।यदि आप किसी काम को करने में झिझकते हैं,संकोच करते हैं तो जाॅब को करने की तकनीक जानते हुए भी गलती कर बैठेंगे।
  • विचार करें कि आज जिस स्टेज पर है उसी स्टेज से हर एम्प्लाॅई अपनी शुरुआत करता है।चाहे वह आपका बॉस या ऑफिसर हो अथवा कोई अन्य अनुभवी एम्पलाॅई।
  • उस समय को याद करें जब आपको वर्णमाला भी नहीं आती थी लेकिन आप बार-बार गिरे और फिर उठे।आगे बढ़ते रहे,क्लास में उत्तीर्ण होते रहे और आगे की क्लास में चलते गए।आगे की क्लास में जाने के बाद आपको महसूस होता है कि वह बेवजह से डर रहा था।
  • आप जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचाने के लिए वर्षों लग गए,आपने धैर्य रखा,सीखने के प्रति ललक रखी तब जाकर आप इस काबिल बनें कि आप एम्प्लाॅई हैं।
  • इसी तरह यही रुचि,जिज्ञासा और उत्साह जॉब के प्रति बनाए रखा तो जॉब में निपुण और सिद्धहस्त हो जाएंगे। इसके लिए निरंतर प्रयास,धैर्य (patience),जुनून रखने की आवश्यकता है।

6.जाॅब को सुरक्षित रखने का तरीका (How to secure a job):

  • आप चाहे नये एम्प्लाॅई हो या पुराने एम्प्लाॅई जब तक उसकी डिमांड बनी रहती है कंपनी तभी तक रखती है।ज्योंही एम्प्लाॅई की डिमांड खत्म हुई और आपको बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।पहले के समय एक बार एम्प्लाॅई जाॅब प्राप्त कर लेता था तो अपनी पूरी जिंदगी एक ही कंपनी,संगठन में निकाल देता था,लेकिन आज के युग में यह बात नहीं है।
  • अतः आपकी डिमांड बराबर बनी रहे इसके लिए आपको समझना होगा।आपकी डिमांड बनी रहेगी यदि आप कंपनी और कस्टमर के काम के आदमी है,आपके बिना काम कंपनी का काम नहीं चलता है।कस्टमर आपकी डिमांड करते हैं।आप प्रतिदिन या समय-समय पर अपनी स्किल में वृद्धि करते रहते हैं।
  • आप केवल अपनी जॉब की नॉलेज ही नहीं रखते हो बल्कि बहुमुखी प्रतिभा (multi-talented) के एम्प्लॉई हैं।जैसे आप अकाउंटेंट है तो जाहिर सी बात है कि आपको एकाउंट्स का नॉलेज तो होना ही चाहिए साथ ही आपको आध्यात्मिक ज्ञान है,हेल्थ का नॉलेज है तो यह भी आपकी स्किल को डेवलप ही करता है।
  • आध्यात्मिक व्यक्ति में पेशेंस होता है,विनम्रता होती है,सरल और शांतिचित्त होता है।ये गुण कस्टमर को हैंडल करने में बहुत बड़ा रोल प्ले करते हैं।हेल्थ से संबंधित ज्ञान है तो अपने सहकर्मियों को एनर्जेटिक रखने के लिए टिप्स दे सकते हैं।इस प्रकार ये स्किल प्रत्यक्ष रूप से आपकी स्किल में न सही परंतु अप्रत्यक्ष रूप से सहायता करती हैं।अतः केवल अपनी स्किल का ज्ञान ही न बढ़ाते रहे बल्कि अपनी हॉबीज की स्किल भी बढ़ाते रहें।
  • नए एम्प्लॉई को विशेष रूप से अपनी हॉबीज पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।हालांकि नए एम्प्लॉई के पास इतना समय नहीं होता है कि वो नई स्किल,नई हाॅबी सीख सके परंतु यदि आप विद्यार्थी काल से ही किसी हाॅबी को समय देते रहे हैं,विकसित करते रहे हैं तो उसको बनाए रखने,तराशते में कोई ज्यादा मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा।

7.तकनीकी का इस्तेमाल करें (Use technology):

  • यदि आपके जॉब के लिए नई स्किल सीखने की जरूरत है तो आनाकानी ना करें।नई स्किल सीखने के लिए किसी प्रोफेशनल डिग्री की आवश्यकता नहीं है।यदि आपके पास पहले से ही प्रोफेशनल डिग्री है और जाॅब प्राप्त कर लिया है तो नई स्किल सीखने के लिए पुनः प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं है।आप अपनी रुचि और जाॅब की डिमांड के अनुसार इसे सीख सकते हैं।
  • अपनी स्किल और हाॅबी को पहचानना और इसे अपने ऑफिस में इस्तेमाल करना भी एक कला है।कुछ नया सीखने की ललक ही नई स्किल को सीखने का काम करता है।अगर अपने जॉब को कुछ हटकर करना चाहते हैं और कुछ पाना चाहते हैं तो नई स्किल सीखें।
  • नई स्किल सीखना,जॉब को कुछ हटकर करना,जाॅब को स्मार्ट और बेहतरीन तरीके से करना आदि आदतें आपके जॉब को सिक्योर करती है।अपने आप को प्रूव करने की कोशिश करें,यह सिद्ध करने की कोशिश करें कि आप ही इस काम को इतने बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं।
  • कंपनी की जरूरतों और डिमांड के अनुसार अपने आप को ढालने का प्रयास करें।कंपनी के काम करने या निपटाने के बाद अथवा कस्टमर को सर्विस देने के बाद फीडबैक लेकर अपनी कमजोरियों को सुधारें।जाॅब केंद्रित नॉलेज अर्जित करें।जितना और जैसा जॉब के प्रति आपका नजरिया होगा वैसा ही उतना ही परिणाम दिखाई देगा।

8.फ्रेशर्स के लिए जरूरी टिप्स (Tips for Freshers):

  • एक्सपर्ट्स से जुड़ेःअपने जॉब में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन ऐसे प्लेटफार्म से जुड़े जो आपके जॉब में विशेषज्ञता रखते हैं।उनके अनुभवों का लाभ उठाएं।वे आपको जाॅब से संबंधित खट्टी-मीठी,ऊँच-नीच आदि के बारे में बताएंगे।आपको खुद को अनुभव करके सीखने में समय लगेगा जबकि एक्सपर्ट्स के अनुभवों से सीख कर आगे बढ़ने में समय कम लगेगा,कम समय में बहुत अधिक सीख सकेंगे।
  • नई स्किल सीखने के लिए सेमिनार,वर्कशॉप,प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लें और एक्टिव रहें।कंपनी व कस्टमर की जरूरतों को समझने के लिए इनमें हिस्सा लेना जरूरी है।यदि कंपनी या संगठन की ओर से कोई रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाए तो उसे जरूर करें।रिफ्रेशर कोर्स में कुछ नई बातों और स्किल्स,जरूरी बातों तथा जाॅब को हैंडल करने की तकनीक सिखाई जाती है।
  • ऑफलाइन भी ऐसे लोगों से जुड़े जिनसे आपके जॉब की बारीकियाँ सीखने को मिलती है।आप कोशिश करेंगे तो अपने जाॅब से संबंधित आपके आस-पास कोई ना कोई व्यक्ति मिल ही जाएगा।बस,जरूरत है कि आपका दृष्टिकोण जाॅब से संबंधित टिप्स की रिसर्च करते रहना और सीखने की ललक का होना।तकनीक बहुत जल्दी बदलती रहती है इसलिए प्रतिदिन कुछ ना कुछ नया करने की सोचें,सीखें,संपर्क रखें।सीखने की कोई उम्र नहीं होती है,आप तो वैसे भी फ्रैशर एम्प्लाॅई हैं तो फ्रेशर्स को जल्दी से जल्दी अधिक से अधिक सीखने की जरूरत रहती है।
  • अपने फ्यूचर को शानदार बनाने के बारे में विचार करें और उसके अनुसार अपने आप को तैयार करने की लगातार कोशिश करते रहें।आने वाले समय में आप अपने आप को ब्रांड में कैसे तब्दील कर सकते हैं,कैसे अपने आप को यूनिक बना सकते हैं,इस तरह से काम करें।अपने आप को स्थापित करने के लिए हर संभव जायज,नैतिक तरीके अपनाएं।अनैतिक तरीके न अपनाएं।नकारात्मक,ईर्ष्यालु,अहंकारी,झगड़ालू,निराश,हताश एम्प्लाॅईज से संबंध नहीं रखें।ऐसे लोगों से ना दोस्ती अच्छी है और न दुश्मनी अच्छी है।कोयला गरम होता है तो हाथ को जला देता है (दुश्मनी) और कोयला ठंडा होता है (मित्रता,संगति) तो हाथ काले कर देता है।अतः ऐसे लोगों से तटस्थता रखें।दूरी बनाकर रखें और अपने काम से काम रखें।
  • नेगेटिव व बुरे एम्प्लाॅईज की पहचान करने की कला सीखें।इंसान की पहचान करना सीखें वरना ठोकर खाने और नुकसान उठाने के लिए रहें।अच्छे और बुरे इंसान हर जगह होते हैं अतः अच्छे लोगों से संपर्क बढ़ाएं और बुरे लोगों से सावधान तथा सतर्क रहें।कई दिखावटी मित्र होते हैं जो सामने तो प्रशंसा करते हैं और पीठ पीछे निंदा व चुगली करते हैं।दिखावटी मित्र आस्तीन के सांप हैं तो बुरे लोग सामने खड़ा अजगर है।दोनों से ही बचकर रहना जरूरी है।जिंदगी की राह पर और जाॅब के सही ट्रैक पर चलना तलवार की धार पर चलने के समान है।कई मौके ऐसे आते हैं जिसमें फिसल सकते हैं अतः बहुत सतर्क और सावधान होकर चलना पड़ता है।यदि एक बार ट्रैक से उतर जाते हैं तो वापस ट्रैक पर आना बहुत मुश्किल काम हो जाता है।
  • ना तो किसी की निंदा करें और न निंदा सुनें।यदि आप अपने सहकर्मियों की,बाॅस की,सीनियर्स की निंदा करेंगे,चुगली करेंगे तो वह बात अवश्य ही उन तक पहुंच जाएगी।उससे आपका कुछ भला तो होने वाला है नहीं नुकसान जरूर हो जाएगा।निंदा करने की आदत हमारा ध्यान जाॅब से हटा देती है और हम अपना दिन नुक्ताचीनी करने में ही गुजार देते हैं।सही रास्ते पर चलना तपस्या है और तपस्या में सुख-सुविधाओं की आशा छोड़ देनी चाहिए।शुरू में तो परेशानी उठानी पड़ती है परंतु तपस्या से बाद में हमारा जीवन सुखद और आनंददायक हो जाता है।
  • उपर्युक्त आर्टिकल में फ्रैशर्स के लिए जॉब करने की 9 बेहतरीन तकनीक (9 Best Techniques for Freshers to Job),फ्रैशर एम्प्लाॅईज जाॅब कैसे करें? (How to Fresher Employees Job?) के बारे में बताया गया है।

Also Read This Article:फ्रेशर्स के लिए कार्यशैली के 9 मंत्र

9.फ्रेशर्स एम्प्लॉई का करतब (हास्य-व्यंग्य) (Feat of Freshers Employee) (Humour-Satire):

  • फ्रेशर्स एम्प्लाॅई सीट पर न बैठकर,खड़े-खड़े काम कर रहा था।मैनेजर क्या हो गया?
  • फ्रेशर एम्प्लाॅई:कुछ नहीं,नए एम्प्लॉई को तप करना पड़ता है इसलिए खड़े-खड़े ही जॉब को निपटा रहा हूं।

10.फ्रैशर्स के लिए जॉब करने की 9 बेहतरीन तकनीक (Frequently Asked Questions Related to 9 Best Techniques for Freshers to Job),फ्रैशर एम्प्लाॅईज जाॅब कैसे करें? (How to Fresher Employees Job?) से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.स्किल को कैसे समझें? (How to understand skill?):

उत्तर:पहले कंपनी की जरूरतों और डिमांड को समझें और फिर अपनी स्किल में सुधार करें।कंपनी की जरूरतों को फ्रेशर्स एंप्लॉई को जानना जरूरी है,विशेष  कर आज के डिजिटल युग में।

प्रश्न:2.नई स्किल कैसे सीखें? (How to learn a new skill?):

उत्तर:नई स्किल सीखने के लिए आजकल ऑनलाइन अनेक प्लेटफार्म हैं।लेकिन नई स्किल आपकी जॉब में काम आने वाली होनी चाहिए।ज्ञान केंद्रित नहीं बल्कि जाॅब केंद्रित स्किल सीखें।यदि आपके पास कोई अलग स्किल है,तो उस स्किल को जाॅब में काम लेने की कला सीखें।

प्रश्न:3.फ्रैशर्स को सीखते रहना क्यों आवश्यक है? (Why is it necessary to keep learning freshers?):

उत्तर:फ्रैशर्स को जाॅब को स्मार्ट और बेहतरीन तरीके से करने,अपने आपको स्थापित करने,यूनिक क्वालिटी अर्जित करने,भविष्य को सुरक्षित करने,तेजी से बदलती तकनीक के कारण समय के साथ चलते रहने आदि के कारण सीखते रहना जरूरी है।

  • उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा फ्रैशर्स के लिए जॉब करने की 9 बेहतरीन तकनीक (9 Best Techniques for Freshers to Job),फ्रैशर एम्प्लाॅईज जाॅब कैसे करें? (How to Fresher Employees Job?) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here
6. Twitter click here
7. Twitter click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *