Order of Differential Equation Class12
1.अवकल समीकरण की कोटि कक्षा 12 (Order of Differential Equation Class12),अवकल समीकरण की घात कक्षा 12 (Degree of a Differential Equation Class 12):
अवकल समीकरण की कोटि कक्षा 12 (Order of Differential Equation Class12) के इस आर्टिकल में अवकल समीकरण की कोटि और घात ज्ञात करने के बारे में अध्ययन करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- Area Between Two Curves in Class 12
2.अवकल समीकरण की कोटि कक्षा 12 के साधित उदाहरण (Order of Differential Equation Class12 Solved Examples):
1 से 10 तक के प्रश्नों में प्रत्येक अवकल समीकरण की कोटि एवं घात (यदि परिभाषित हो) ज्ञात कीजिए।
Example:1. \frac{d^4 y}{d x^4}+\left(\sin y^{\prime \prime \prime}\right)=0
Solution: \frac{d^4 y}{d x^4}+\left(\sin y^{\prime \prime \prime}\right)=0
अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक \frac{d^4y}{d x^4} है अतः कोटि 4 है।अवकल समीकरण में अवकल गुणांकों को बहुपद के रूप में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।अतः इसकी घात अपरिभाषित है।
Example:2. y'+5y=0
Solution: y'+5y=0
अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक y'=\frac{dy}{dx} है अतः कोटि 1 है।अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक की घात 1 है अतः अवकल समीकरण की घात 1 है।
Example:3. \left(\frac{d s}{d t}\right)^4+3 s \frac{d^2 s}{d t^2}=0
Solution: \left(\frac{d s}{d t}\right)^4+3 s \frac{d^2 s}{d t^2}=0
अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक \frac{d^2 s}{d t^2} है अतः कोटि 2 है।अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक की घात 1 है अतः अवकल समीकरण की घात 1 है।
Example:4. \left(\frac{d^2 y}{d x^2}\right)^2+\cos \left(\frac{d y}{d x}\right)=0
Solution: \left(\frac{d^2 y}{d x^2}\right)^2+\cos \left(\frac{d y}{d x}\right)=0
अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक \left(\frac{d^2 y}{d x^2}\right) है अतः कोटि 2 है।अवकल समीकरण में अवकल गुणांकों को बहुपद के रूप में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।अतः इसकी घात अपरिभाषित है।
Example:5. \frac{d^2 y}{d x^2}=\cos 3 x+\sin 3 x
Solution: \frac{d^2 y}{d x^2}=\cos 3 x+\sin 3 x
अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक \frac{d^2 y}{d x^2} है अतः कोटि 2 है।अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक \frac{d^2 y}{d x^2} की घात 1 है अतः अवकल समीकरण की घात 1 है।
Example:6. \left(y^{\prime \prime \prime}\right)^2+\left(y^{\prime \prime}\right)^3+ \left(y^{\prime}\right)^4+y^5=0
Solution: \left(y^{\prime \prime \prime}\right)^2+\left(y^{\prime \prime}\right)^3+ \left(y^{\prime}\right)^4+y^5=0
अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक y^{\prime \prime \prime}=\frac{d^3 y}{d x^3} है अतः कोटि 3 है।अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक की घात 2 है अतः अवकल समीकरण की घात 2 है।
Example:7. y^{\prime \prime \prime}+2 y^{\prime \prime}+y^{\prime}=0
Solution: y^{\prime \prime \prime}+2 y^{\prime \prime}+y^{\prime}=0
अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक y^{\prime \prime \prime}=\frac{d^3 y}{d x^3}[/katex] है अतः कोटि 3 है।अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक की घात 1 है अतः अवकल समीकरण की घात 1 है।
Example:8. y^{\prime}+y=e^x
Solution: y^{\prime}+y=e^x
अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक y^{\prime}=\frac{d y}{d x} है अतः कोटि 1 है।अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक की घात 1 है अतः अवकल समीकरण की घात 1 है।
Example:9. y^{\prime \prime}+\left(y^{\prime}\right)^2+2 y=0
Solution: y^{\prime \prime}+\left(y^{\prime}\right)^2+2 y=0
अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक y^{\prime \prime}=\frac{d^2 y}{d x^2} है अतः कोटि 2 है।अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक की घात 1 है अतः अवकल समीकरण की घात 1 है।
Example:10. y^{\prime \prime}+2 y^{\prime}+\sin y=0
Solution: y^{\prime \prime}+2 y^{\prime}+\sin y=0
अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक y^{\prime \prime}=\frac{d^2 y}{d x^2} है अतः कोटि 2 है।अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक की घात 1 है अतः अवकल समीकरण की घात 1 है।
Example:11.अवकल समीकरण \left(\frac{d^2 y}{d x^2}\right)^3+\left(\frac{d y}{d x}\right)^2+\sin \left(\frac{d y}{d y}\right)+1=0 की घात है:
(A)3 (B)2 (C) 1 (D)परिभाषित नहीं है
Solution:अवकल समीकरण में अवकल गुणांकों को बहुपद के रूप में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।अतः इसकी घात अपरिभाषित है।
फलतः विकल्प (D) सही है।
Example:12.अवकल समीकरण 2 x^2\frac{d^2 y}{d x^2} -3 \frac{d y}{d x}+y=0 की कोटि है:
(A)2 (B)1 (C) 0 (D)परिभाषित नहीं है।
Solution:अवकल समीकरण में उच्चतम अवकल गुणांक \frac{d^2 y}{dx^2} है अतः कोटि 2 है।
फलतः विकल्प (A) सही है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा अवकल समीकरण की कोटि कक्षा 12 (Order of Differential Equation Class12),अवकल समीकरण की घात कक्षा 12 (Degree of a Differential Equation Class 12) को समझ सकते हैं।
3.अवकल समीकरण की कोटि कक्षा 12 की समस्याएँ (Order of Differential Equation Class12 Problems):
निम्नलिखित अवकल समीकरणों की कोटि तथा घात ज्ञात कीजिए:
(1.) \frac{d y}{d x}+\sqrt{y+\left(\frac{d y}{d x}\right)}=0
(2.) \frac{d^2 y}{d x^2}=5\left(\frac{d y}{d x}\right)^{\frac{3}{2}}
उत्तर (Answers):(1.)कोटि 1 तथा घात 2 है। (2.)कोटि 2 तथा घात 3 है।
उपर्युक्त सवालों को हल करने पर अवकल समीकरण की कोटि कक्षा 12 (Order of Differential Equation Class12),अवकल समीकरण की घात कक्षा 12 (Degree of a Differential Equation Class 12) को ठीक से समझ सकते हैं।
Also Read This Article:- Area Between Two Curves Class 12
4.अवकल समीकरण की कोटि कक्षा 12 (Frequently Asked Questions Related to Order of Differential Equation Class12),अवकल समीकरण की घात कक्षा 12 (Degree of a Differential Equation Class 12) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.अवकल समीकरण की घात की परिभाषा दीजिए। (Define Degree of a Differential Equation):
उत्तर:यदि एक अवकल समीकरण अवकलजों का बहुपद समीकरण है तो उस अवकल समीकरण की घात से हमारा तात्पर्य है उस अवकल समीकरण में उपस्थित उच्चतम कोटि के अवकलज की उच्चतम घात (धनात्मक पूर्णांक)।
प्रश्न:2.अवकल समीकरण की कोटि से क्या आशय है? (What Do You Mean by Order of a Differential Equation?):
उत्तर:किसी अवकल समीकरण की कोटि उस अवकल समीकरण में सम्मिलित स्वतन्त्र चर के सापेक्ष आश्रित चर के उच्चतम कोटि के अवकलज की कोटि द्वारा परिभाषित होती है।
प्रश्न:3.अवकलजों को किन संकेतों द्वारा प्रकट करते हैं? (By What Signs Are Derivatives Represented?):
उत्तर:अवकलजों के लिए निम्न संकेतों का प्रयोग किया जाता है:
y^{\prime}=\frac{d y}{d x}=D y=y_1, y^{\prime \prime}=y_2=\frac{d^2 y}{d x^2}=D^2 y ,y^{\prime \prime \prime}=y_3=\frac{d^3 y}{d x^3}=D^3 y आदि।
उच्च कोटि वाले अवकलजों के लिए इतने अधिक डैशों (dashes) को उच्च प्रत्यय के रूप में प्रयुक्त करना असुविधाजनक होगा इसलिए nवें कोटि वाले अवकलज \frac{d^n y}{d x^n} के लिए हम संकेत का प्रयोग करते हैं।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा अवकल समीकरण की कोटि कक्षा 12 (Order of Differential Equation Class12),अवकल समीकरण की घात कक्षा 12 (Degree of a Differential Equation Class 12) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
[/katex]
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here |
Order of Differential Equation Class12
अवकल समीकरण की कोटि कक्षा 12
(Order of Differential Equation Class12)
Order of Differential Equation Class12
अवकल समीकरण की कोटि कक्षा 12 (Order of Differential Equation Class12) के
इस आर्टिकल में अवकल समीकरण की कोटि और घात ज्ञात करने के बारे में अध्ययन करेंगे।
Related Posts
About Author
Satyam
Lekhak Ke Baare Mein (About the Author) **Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.



