Menu

Mathematician Avi Wigderson:Bigraphy/Awards and Contributions

Contents hide

1.गणितज्ञ एवी विगडरसन:जीवनी/पदक और योगदान (Mathematician Avi Wigderson:Bigraphy/Awards and Contributions):

  • गणितज्ञ एवी विगडरसन:जीवनी/पदक और योगदान (Mathematician Avi Wigderson:Bigraphy/Awards and Contributions),एबेल पुरस्कार (Abel prize) विजेता और अविश्वसनीय गणितीय योगदान के बारे में जानिए।जानें कि उन्होंने सैद्धान्तिक कम्प्यूटर विज्ञान को कैसे बदला।

Also Read This Article:Maths Professor Ram Prakash Bambah

2.गणितज्ञ एवी विगडरसन का परिचय (Introduction to Mathematician Avi Wigderson):

  • उनका जन्म हाइफा,इजराइल (Haifa,Israel) में 9 सितम्बर 1956 में हुआ।उनके माता-पिता प्रलय (Holocaust survivors) से बचे।उन्होंमें प्रारम्भिक शिक्षा इजराइल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Israel Institute of Technology) से साईंस में स्नातक और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी (princeton University) से मास्टर ऑफ साइंस तथा पीएचडी (PhD) की।
  • शुरुआत में उनकी गणित में थी,पर माता-पिता की सलाह पर उन्होंने कम्प्यूटर साईंस चुना ताकि जॉब मिल सके,पर उन्होंने दोनों को मिला दिया।बचपन में उनके पिता जो खुद गणित प्रेमी थे,उनके लिए रूसी गणित पहेलियाँ लेकर (देरी से ) आए।एवी (Avi) को रूसी नहीं आती थी,फिर भी वो सिर्फ नम्बर और डायग्राम को देखकर उन पहेलियों को हल करते थे:यहीं से उनका गणित के प्रति जुनून शुरू हुआ।
  • उन्होंने कम्यूटेशनल काॅम्प्लेक्सिटी पर काम किया जिसका आसान भाषा में अर्थ होता है कि एक कम्प्यूटर किसी गणितीय समस्या को कितनी तेजी से और कुशलता से हल कर सकता है।P VS NP समस्या पर उन्होंने गहराई से खोज कार्य किया।रैंडमनेस की अवधारणा (Randomness Ki concept) (जैसे सिक्का उछालना) का उपयोग करके आसान गणित की समस्याओं को कैसे हल किया जाता है,इसके बारे में बताया।
  • वह इतिहास के इकलौते ऐसे गणितज्ञ है,जिन्हें गणित का सर्वोच्च सम्मान एबल प्राइज (2021 में) और कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार माना जाने वाला टयूरिंग पुररकार (Turing Award) मिला।इस पुरस्कार के साथ उन्हें एक मिलियन डालर राशि भी मिली।
  • वह वर्तमान में अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित Institute for Advanced Study में प्रोफेसर हैं।गणित और कम्प्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान अद्वितीय रहा है।
  • उन्हें कम्प्यूटेशनल कॉम्प्लेक्सिटी (computational complexity) और सैद्धान्तिक कम्प्यूटर विज्ञान (Theoritical computer science) को आधुनिक गणित का मुख्य क्षेत्र बनाने के लिए एबेल पुरस्कार (2021) से सम्मानित किया।
  • एसीएम ए.एम. ट्यूरिंग पुरस्कार (Turing Award) कम्प्यूटिंग के नोबेल कहे जाने वाले पुरस्कार से उन्हें 2023 में सम्मानित किया।उन्हें यह पुरस्कार कम्प्यूटर एल्गोरिथ्म (Algorithms) में यादृच्छिकता (Randomness) की भूमिका को समझाने के लिए दिया गया।
  • गणित में योगदान द्वारा उन्होंने सैद्धान्तिक कम्प्यूटर विज्ञान और अमूर्त गणित (Discrete Mathematies) के बीच की खाई को पाटने का काम किया है।उनके काम ने न केवत गणित बल्कि क्रिप्टोग्राफी (Cryptography) और साइबर सुरक्षा को भी मजबूत आधार दिया है।उनकी रिसर्च में काॅम्प्लेक्सिटी थ्योरी,पैरेलल एल्गोरिथम,ग्राफ थ्योरी,क्रिप्टोग्राफी और डिस्ट्रिब्यूटेड कम्प्यूटिंग शामिल है।

3.एवी विगडरसन की रिसर्च और करियर (Research and career of Mathematician Avi Wigderson):

  • उन्होंने 1977 में हाइफा के टेक्नीओन में अपनी अंडरग्रेजुएट पढ़ाई शुरू की और 1980 में स्नातक हुए। टेक्नीओन में उनकी मुलाकात अपनी पत्नी एडना से हुई।इसके बाद वे प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट पढ़ाई के लिए गए,जहाँ उन्होंने रिचर्ड लिप्टन की देखरेख में “स्टडीज इन कम्प्यूटेशनल काॅम्प्लेक्सिटी” विषय पर डॉक्टरेट थीसिस पूरी करने के बाद 1983 में कम्प्यूटर साइंस में PhD हासित की।उन्हें कम्प्यूटेशनल कॉम्प्लेक्सिटी के क्षेत्र को काफी हद तक बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है।
  • यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया,बर्कले;सैन होजे,कैलिफोर्निया में IBM अल्माडेन रिसर्च सेंटर और बर्कले में मैथमेटिकल साइंसेज रिसर्च इंस्टीट्यूट में कुछ समय तक काम करने के बाद,वे इजराइल लौट आए और 1986 में हिब्रू यूनिवर्सिटी की फैकल्टी में शामिल हो गए।उन्हें 1987 में टेन्यूर (स्थायी पद) मिला और 1991 में वे फुल प्रोफेसर बन गए।1999 में उन्होंने ‘इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी’ में भी एक पद सम्भाला और 2003 में IAS में फुल-टाइम रहने के लिए उन्होंने हिब्रू यूनिवर्सिटी का अपना पद छोड़ दिया।
  • विगडरसन ने कम्प्यूटेशनल सवालों और खास तौर पर इस क्षेत्र में रैंडमनेस की भूमिका पर रिसर्च की।नोआम निसान और रसेल इम्पाग्लियाजो के साथ मिल कर,बिगडरसन ने पता लगाया कि काॅइन फ्लिपिंग (सिक्का उछालने) से समस्याओं को हल करने वाले एल्गोरिथम के लिए,एक ऐसा एल्गोरिथम भी मौजूड है जो लगभग उतना ही तेज है और कॉइन फ्लिचिंग का इस्तेमाल नहीं करता,बशर्ते कुछ शर्तें पूरी हों।
  • विगडरसन ने ओमर रींगोल्ड और सलिल वधन के साथ मिलकर ‘जिग-जैग प्रोडक्ट’ विकसित किया।जिग-जैग प्रोडक्ट कॉम्प्लेक्सिटी थ्योरी,ग्राफथ्योरी और ग्रुप थ्योरी को जोड़ता है;उदाहरण के लिए यह भूलभुलैया से बाहर निकलने का तरीका समझने में मदद कर सकता है।
    आज कॉम्प्लेक्सिरी थ्योरी का प्रयोग क्रिप्टोग्राफी में किया जाता है।
  • सिल्वियो मिकाली और ओडेड गोल्डरीच के साथ काम करते हुए,विगडरसन ने दिखाया कि जीरो-नॉलेज प्रूफ (ZKP) का इस्तेमाल गुप्त डेटा पर सार्वजनिक नतीजों को गुप्त रूप से साबित करने के लिए किया जा सकता है।
  • विगडरसन के बेटे,युवल विगडरसन,ऑस्ट्रिया के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी में गणित के प्रोफेसर हैं।

Also Read This Article:Avi Wigderson

(1.) पुरस्कार और सम्मान (Awards & Honors):

  • 1994 में कम्प्यूटेशनल कॉम्प्लेक्सिटी पर उनके काम के लिए नेवाललिना पुरस्कार।
    2009 में ग्राफ में जिग-जैग प्रोडक्ट पर काम के लिए गोडेल पुरस्कार;यह छोटे ग्राफ को मिलाकर बड़े ग्राफ बनाने का एक तरीका है,जिसका इस्तेमाल एक्सपैंडर ग्राफ बनाने में किया जाता है।
  • 2011 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एण्ड साईंसेज के सदस्य चुने गए।
    2018 में “थ्योरीटिकल कम्प्यूटर साइंस की नींव में योगदान” के लिए नुथ पुरस्कार;इसमे रैंडमाइज्ड कम्प्यूटेशन,क्रिप्टोग्राफी,सर्किट कॉम्प्लेक्सिटी,प्रूफ काॅम्प्लेक्सिटी,पैरेलल कम्प्यूटेशन और ग्राफ की बुनियादी विशेषताओं की हमारी समझ जैसे क्षेत्र शामिल है।
  • 2021 में लास्जलोलोवाज के साथ संयुस्त रूप से एबेल पुरस्कार मिला :”थ्योरेटिकल कम्प्यूटर साइंस और डिस्क्रीट गणित में उनके बुनियादी योगदान और आधुनिक गणित के मुख्य क्षेत्रों के रूप में इन्हें आकार देने में उनकी अग्रणी भूमिका के लिए।”
  • अप्रैल 2024 में एसोसिएशन फॉर कम्प्यूटिंग मशीनरी द्वारा ट्यूरिंग पुरस्कार:”कम्प्यूटेशन में रैंडमनेस (यादृच्छिकता) की भूमिका के बारे में हमारी समझ को नया रूप देने और थ्योरेटिकल कम्यूटर साईंस में दशकों तक बौद्धिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए के लिए।”

गणितज्ञ एवी विगडरसन का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction of Mathematician Avi Wigderson):

\begin{array}{|l|l|}  \hline  \text{Key Information} & \text{Exam-Oriented Point for Students} \\ \hline \text{Born} & \text{9 September 1956} \\ & \text{(age 69)} \\ & \text{Haifa,Israel}  \\  \text{Education} & \text{Israel Institute of Technology (BS)} \\ & \text{Princeton University (MS,PhD)} \\  \text{Known for} & \text{Zig-zag product,} \\ \text{Computational complexity} \\ \text{Awards} & \text{Nevanlinna Prize (1994)} \\ & \text{Gödel Prize (2009)} \\ & \text{Knuth Prize (2019)} \\ & \text{Abel Prize (2021)} \\ & \text{Turing Award (2023)}  \\ \hline \multicolumn{2}{|c|}{\textbf{Scientific Career}} \\ \hline \text{Fields} & \text{Theoretical computer science} \\  \text{Institutions} & \text{Institute for Advanced Study} \\  \text{Thesis} & \text{Studies in Computational} \\ & \text{Complexity (1983)} \\\text{Doctoral advisor} & \text{Richard Lipton} \\ \text{Doctoral students} & \text{Dorit Aharonov} \\ & \text{Ran Raz} \\ & \text{Eli Ben-Sasson} \\ \hline \end{array}

4.एवी विगडरसन का व्यक्तित्व और चरित्र (Personality and character of Mathematician Avi Wigderson):

  • उनके पदक पुरस्कारों की सूची और खोज कार्यों को देखकर यह मत सोच लीजिए कि उनको ये पुरस्कार केवल मणित और कम्प्यूटर साइंस का ज्ञान होने के कारण ही मिले है।उनके व्यक्तित्व के ऐसे अनेक सद्‌गुण और रहस्य छिये हुए हैं जो उन्हें एक आम गणितज्ञ की श्रेणी से ऊपर उठाकर -एक खास श्रेणी के गणितज्ञ की श्रेणी में ला खड़ा करते हैं।एवी विगडरसन के किरदार में कुछ ऐसी बाते हैं जो उनके व्यक्तित्व को खास पहचान देते हैं।इन गुणों को उनके व्यवहार से और उनके द्वारा दिए गए समय-समय पर स्टेटमेन्ट (कथन) के जरिए जाना जा सकता है।
  • पहला गुण है उनका लोकतांत्रिक और मैत्रीपूर्व स्वभाव (Democratic aur Friendly Nature):
    विगडरसन अपनी हाई-प्रोफाइल (High-profile) छवि के बजाय काम की गुणवत्ता पर भरोसा रखते हैं।उनका  मानना है कि गणित एक “डेमोक्रेटिक (Democratic) है और बहुत ही अनुकूल क्षेत्र है जहाँ बड़ा-छोटा नहीं होता।यह बात दर्शाती है कि वे आज,इस मुकाम तक कैसे पहुंचे है? एक आम गणितज्ञ बने रहने से व्यक्ति में अहंकार का जन्म नहीं होता है।विद्या या रिसर्च करने के लिए अहंकाररहित होना जरूरी है।डेमोक्रेटिक का अर्थ है कि अन्य लोगों के विचारों और सिद्धान्तों का भी सम्मान करते हैं और उनके साथ मिलकर सहजता अनुभव करते हैं।गणित एक डेमोक्रेटिक है इसलिए अन्य सभी बिषयों में इसकी घुसपैठ हो गई है।
  • आज आर्थिक गणितः (Economic Mathematics),कम्प्यूटर,कामर्स आदि सभी विषयों में गणित का प्रवेश हो गया है।गणित के ज्ञान के बिना इन सभी विषयों का ज्ञान अधूरा ही रहता है।इन विषयों के ज्ञान में पूर्णता तभी आती है जब विषय विशेष की गणित का अध्ययन भी किया जाता है।
  • दूसरा गुण है उनका अतुल्य सहयोगी (Incredible Collaborator) यानी अपने सहयोगी के साथ मिलकर काम करना।मिलकर काम वही गणितज्ञ कर सकता है जो अपने सहयोगियों को उनको काम करने की पूरी छूट देने के साथ-साथ उनको पूरी क्रेडिट देता है।एवी अकेले क्रेडिट नहीं लेते हैं।उन्होंने अनेक गणितज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ मिलकर रिसर्च की है।100 से अधिक अलग-अलग गणितज्ञों के साथ मिलकर शोध पत्र के सह-लेखक रहे हैं।
  • सामान्यतः जब दो व्यक्ति या गणितज्ञ साथ-साथ मिल कर काम करते हैं तो किसी न किसी बिन्दु पर विवाद या डिस्पुट हो ही जाता है।परन्तु किसी भी गणितज्ञ या वैज्ञानिक के साथ उनका विवाद नहीं हुआ।इससे सिद्ध होता है कि उन्होंने सहयोगियों को साधने के लिए किस कुशलता से काम किया होगा।
    सहयोगियों के साथ प्रेम और समर्पण देखने को मिलता है।एक-दो गणितज्ञों या चार-पाँच वैज्ञानिकों के साथ काम करने के एक नहीं ढेरों उदाहरण मिल जाते हैं परन्तु 100 से अधिक गणितज्ञों के साथ काम करके किसी के साथ विवाद न होना ऐसा उदाहरण विरले व्यक्तियों में ही देखने को मिलता है।
  • उनका अगला गुण है:यंग माइड्स के मेंटर (Young minds Ke Mentor):वे हमेशा नए चेहरों और युवा सिद्वान्तकारों (युवा दिमागों) को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं।अपने रिसर्च के दौरान उन्होंने अनेक नए गणितज्ञ खड़े कर दिए है।उनको गाइड करते रहते हैं और प्रोत्साहित करते हैं।ऐसा करने में वे आगे रहते हैं,अपने ज्ञान को उनके साथ साझा करते हैं।ज्ञान का प्रकाश इसी मान‌सिकता से आगे बढ़ता है।जो ज्ञान को अपने तक ही सीमित रखता है और औरों से ज्ञान को छिपाता है वह आगे कभी नहीं बढ सकता है।गणित के क्षेत्र में वह यादगार ऊंचाईयाँ हासिल नहीं कर सकता है।
  • युवा गुणितज्ञों को बढ़ावा देने और आगे बढ़ाने के लिए लिए उन्हें समय भी देना पड़‌ता है,उनकी समस्याओं को सुलझाना भी पड़ता है,उनके साथ इस प्रकार से खड़ा रहना पड़ता है जैसे किसी व्यक्ति के साथ उसकी परछाई रहती है।इतना समर्पण और त्याग करने पर ही नए गणितज्ञ खड़े होते हैं और ज्ञान के दीप से दीप जलता हुआ आगे बढ़ता है।
  • आपको शायद उक्त विवरण पढ़कर ऐसा महसूस हो रहा होगा जैसे हम किसी फिल्मी चरित्र (Filmi character) का वर्णन कर रहे हों।परन्तु बात ऐसी नहीं है और न ही हम बढ़ा-चढ़ाकर और उनके व्यक्तित्व का वर्णन कर रहे हैं।सही बात तो यह है कि ये गणितज्ञ आज हमारे बीच मौजूद हैं आप स्वयं इसकी तहकीकात कर सकते हैं।आज किसी के बारे में भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ढेरों माध्यम (Medium) हैं।सोशल मीडिया,इंटरनेट,यूट्यब,गूगल,कोरा (Quora),एआई एप्स आदि के द्वारा तत्काल पता लगाया जा सकता है कि सचाई क्या है?
    उनके व्यक्तित्व की कुछ बातों को ही दर्शाया है।और भी अनेक छिपे हुए रहस्य हैं।उनके व्यक्तित्व के पहलुओं से कोई भी व्यक्ति रस्क कर सकता है क्योंकि ऐसे गणितज्ञ सबके चहेते होते हैं।इनकी विशेष खासियत ही उन्हें ऊपर चढ़ाती है,बढ़ाती है।गणित को केवल वे संख्याओं का खेल नहीं समझते हैं बल्कि एक डेमोक्रेटिक और बहुत ही अनुकूल विषय समझते हैं।
  • उपर्युक्त आर्टिकल में गणितज्ञ एवी विगडरसन:जीवनी/पदक और योगदान (Mathematician Avi Wigderson:Bigraphy/Awards and Contributions) के बारे में बताया गया है।
  • ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
    * 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
    * 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
    * 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
    **पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏

Also Read This Article:Abel Prize 2026 Winner Gerd Faltings:Full Story and Achievements

5.गाणितज्ञ को छात्र ने टोका (हास्य-व्यंग्य) (Mathematician interrupted by student) (Humour-Satire):

  • छात्र:इस इंस्टीट्यूट में और जगह ही कहाँ है,जो एक और छात्र को बुला रहे हो?
  • गणितज्ञ:वह छात्र (युवा गणितज्ञ) नहीं है,इस इंस्टीट्यूट का मालिक (युवा संचालक) है।

6.गणितज्ञ एवी विगडरसन:जीवनी/पदक और योगदान (Frequently Asked Questions Related to Mathematician Avi Wigderson:Bigraphy/Awards and Contributions) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.ZKP का फुल फार्म क्या है? (What is the full form of ZKP?):

उत्तर:जीरो नाॅलेज प्रूफ (Zero Knowledge proof) का संक्षिप्त है।इसका अर्थ है कि किसी बात को बिना सबूत या उसकी डिटेल बताये सही साबित कर देना।

प्रश्न:2.काॅईन फ्लिपिंग गणित में क्या है? (What is Coin Flipping in Mathematics?):

उत्तर:विगडरसन‌ ने दिखाया कि कैसे कुछ मुश्किल गणित की समस्याओं को “Randomness” (Jaise coin flip करना) का उपयोग करके आसान बनाया जा सकता है।

प्रश्न:3.कम्प्यूटेशनल काॅम्प्लेक्सिटी क्या है? (What is Computational Complexity?):

उत्तर:इसका आसान मतलब है कि एक कम्प्यूटर किसी गणितीय समस्या को कितनी तेज गति और कुशलता से हल कर सकता है।

  • उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा गणितज्ञ एवी विगडरसन:जीवनी/पदक और योगदान (Mathematician Avi Wigderson:Bigraphy/Awards and Contributions) के कार्यों को संक्षिप्त में बताया गया है।
  • *”यह आर्टिकल **Satyam Mathematics** ब्लॉग पर **Satyam Coaching Centre** के द्वारा तैयार किया गया है।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *