Menu

Mathematical Intuitionism in Hindi

Contents hide

1.गणित में Intuitimism क्या है?। गणितीय अन्तः प्रज्ञावाद हिन्दी में (Mathematical Intuitionism in Hindi):

  • गणितीय अन्तः प्रजावाद हिन्दी में (Mathematical Intuitionism in Hindi) क्या है? इसकी उत्पत्ति क्यों हुई और गणितीय समस्याओं का समाधान करने में यह कहाँ तक सफल है,आइए चर्चा करते हैं।

Also Available in Hindi:Cultural Values of Mathematics

2.गणित के दर्शन का आशय (Meaning of the philosophy of mathematics):

  • किसी दर्शन को एक ऐसी व्याख्या माना जा सकता है,जो कि अनुभवों के किसी समुच्चय की स्वाभाविक अव्यवस्था से कोई आशय (sense,अर्थ) निकालने की चेष्टा करता है।इस दृष्टिकोण से यह सम्भव हो जाता है कि प्रत्येक बस्तु का दर्शन है,यथा कला,संगीत,साहित्य,संस्कृति,जीवन इतिहास,समाज,धर्म और स्वयं दर्शन का दर्शन।दर्शन की कार्यात्मक अवधारणा (Functional concept) में निम्नलिखित को सम्मिलित किया जाता है।
  • अनुभवों (Experiences) और मूल्यों (Values) को व्यवस्थित (ordering) और परिष्कृत (Refining) करना।
    सामान्य रूप में असमान (Disparate) दिखाई देने वाली वस्तुओं में सम्बन्ध स्थापित करना।
    सामान्यतः समान समझी जाने वाली वस्तुओं में अन्तर स्पष्ट करना।
    वस्तु की प्रकृति से सम्बन्धित सिद्धान्त का वर्णन करना।
  • विशिष्ट रूप में गणित का दर्शन युगों से संचित (Accumulated) अस्त-व्यस्त पुनर्निमित (Reconstruct) करने का प्रयास (Attempt) है। स्पष्ट है कि दर्शन काल (Time) का फलन (Function) है।कोई भी विशिष्ट दर्शन नये युग में निरर्थक हो सकता है अथवा इसको नये और अतिरिक्त,अनुभवों के प्रकाश में बदला जा सकता है। यहाँ गणित के आधुनिक दार्शनिक विचारों पर चर्चा करना पर्याप्त है।इनके विकास की भूमिका कण्टाॅर (Cantor,1899) के विरोधाभासों (Paradox) और रिचर्ड (J.A. Richard,1905) द्वारा इनकी जानकारी से तैयार हुई।इन्हें तर्कातभूतवाद (Logicism),अन्तः प्रज्ञा गणितवाद (Intuitionism) और आकारिक गणितवाद (formalism) कहा जाता है।
    ये तीनों गणितवाद 20वीं सदी के प्रथम चतुर्थक (Quarter) में प्रतिपादित हुए।इन सभी ने गणित की प्रकृति से सम्बन्धित न्यूनाधिक परम्परागत विचार देखे जा सकते हैं।गणित के आधारों में संकट (Crisis) के समाधान (Resolving) की दिशा में ही इनका उदय हुआ।

3.अन्त: प्रज्ञावाद (Intuitionism):

  • इस विचारधारा की यह स्थापना (Thesis) है कि गणित का पूर्ण निर्माण अन्तःप्रज्ञा आधारित संख्याओं (Natural numbers) के उपलब्ध अनुक्रम (sequence) पर सीमित (Finite) निर्माणात्मक विधियों (constructive methods) के द्वारा होता है। इस विचारधारा के अनुसार गणित के आधार मूल में आदिम अन्तः प्रज्ञा (primitive intuition) स्थित है। बेशक यह ह‌मारे पूर्व (Before) और उत्तर (After) कालबद्ध संवेदन (Temporal sense) के साथ सहबद्ध (Allied) है।इससे हमें किसी एक वस्तु का संप्रत्ययन (conceiving) होता है।फिर एक और वस्तु का,तब एकऔर का,इसी प्रकार अनन्त रूप से अन्यान्य का संप्रत्ययन होता रहता है तथा इस प्रकार हमें अनन्त अनुक्रम उपलब्ध होते रहते हैं।इनमें सर्वोत्तम अनुक्रम प्राकृतिक संख्या व्यवस्था है।प्राकृत संख्याओं के अनुक्रम के अन्त: प्रज्ञा जनित आधार पर विशुद्ध रूप से रचनात्मक तरीके से कोई भी अन्य गणितीय वस्तु-अनुक्रम बनाया जा सकता है।इस निर्माण को सीमित चरणों (steps) में सीमित संक्रियाओं (operations) के द्वारा पूरा किया जाता है।
  • अन्तः प्रज्ञा गणितवाद का प्रतिपादन 1908 में ब्राउअर ने किया था।इससे पूर्व क्रोनक्किर (Kronecker,1880) और प्वायंकर (Poincare,1902-06) के गणितीय साहित्य में भी ऐसे विचार देखने को मिलते है।

4.अन्त: प्रज्ञावाद और शास्त्रीय गणित (Intuitionism and classical mathematics):

  • जब हम किसी बच्चे को उंगलियों पर गिनती सिखाते है,तो असल में वह केवल नम्बर नहीं सीख रहा होता है,बल्कि वह समय के प्रवाह को महसूस कर रहा होता है।क्या गणित इंसानी दिमाग की उपज है या यह ब्रह्माण्ड में पहले से मौजूद थी? यहीं से अंतः प्रज्ञा (Intuition) का विचार जन्म लेता है।
    हम जो गिनती 1,2,3,4 हम सीखते हैं वह समय बीतने और हमारे सोचने के तरीके का पहला कदम है।गणित कोई स्कूल की डरावनी किताब या पहले से बनी-बनाई मशीनरी दुनिया नहीं है,बल्कि यह इंसानी दिमाग की ही उपज है।प्राकृतिक संख्याओं का यह क्रम (n,n+1) आगे चलकर पूर्णांकों,परिमेय और वास्तविक संख्याओं (Real Numbers) की पूरी इमारत खड़ी करता है।
  • क्लासिकीय गणित में हम कई बार ऐसी चीजों को मान लेते है जिन्हें हम देख या बना नहीं सकते,लेकिन अंत: प्रज्ञावाद इस बात पर जोर देता है कि गणित में हर उस चीज का ‘निर्माण’ सम्भव होना चाहिए जिसे हम सच मान रहे हैं।क्लासिकीय गणित में हम कई बार तर्को (जैसे कि विरोधाभास विधि या proof by Contradictin) से यह सिद्ध कर देते हैं कि “यह संख्या या वस्तु मौजूद है,” भले ही हम उसे बना न सकें।लेकिन अंत:प्रज्ञावाद इसे अस्वीकार करता है।इसके अनुसार “यदि आप किसी गणितीय वस्तु को स्पष्ट रूप से निर्मित (Construct) नहीं कर सकते,तो उसका कोई अस्तित्व नहीं है।”
    मध्य-निषेध का नियम (Law of Excluded Middle) का खंडन: अंतः प्रज्ञावाद असीम समुच्चयों पर काम करते समय इस शास्त्रीय नियम को नहीं मानता है कि हर कथन या तो सत्य होगा या असत्य।जब तक आपके हर पद की जाँच करने का कोई एल्गोरिथ्म या निर्माण प्रक्रिया नहीं है,आप निश्चित दावा नहीं कर सकते।अर्थात् या तो यह गुण सभी में है या किसी में नहीं।
  • शास्त्रीय गणित ‘वास्तविक अनंत (Actual Infinity,एक ऐसा अनंत संग्रह जो पहले से पूरा और अनंत है) को मानता है।इसके विपरीत,अंतः प्रज्ञावाद केवल संभावित अनंत?” (potensial infinity) को स्वीकार करता है यानी एक ऐसी प्रक्रिया जो कभी रुकती नहीं (जैसे:प्राकृतिक संख्याओं में अनुक्रम, जो हमेशा आगे बढ़ सकता।लेकिन कभी ‘समाप्त’ या ‘सम्पूर्ण’ नहीं होता)।
  • आज के एल्गोरिथ्म (AIgorithms) कंम्प्यूटर प्रोग्रामिंग लॉजिक और फाॅर्मल वेरिफिकेशन की रीढ़ बना हुआ है,क्योंकि कम्प्यूटर भी बिना स्पष्ट प्रक्रिया (Construction) के किसी अनन्त या अस्पष्ट सत्य को नहीं समझ सकता।उसे हर चीज के लिए एक स्पष्ट,क्रमिक और निर्मित निर्देश (construction) चाहिए होता है।इस प्रकार आधुनिक डिजिटल युग में अंतः प्रज्ञावाद की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है।

Also Available in English:Intuitionism

5.विद्यार्थियों के लिए अन्त: प्रज्ञावाद (Intuitionism for Students):

  • अंत: ‌प्रज्ञावाद हमें सिखाता है कि गणित कोई निर्जीव या मशीनी नियमों का पुलिंदा नहीं है,बल्कि यह मानवीय कल्पना,समय की समझ और बौद्धिक क्षमताओं का जीवंत विस्तार है।
  • गणित को अक्सर एक कठोर और सार्वभौमिक सत्य माना जाता है,लेकिन इसकी नींव किस पर टिकी है:यह हमेशा से बहस का मुद्दा रहा है।अंतः प्रज्ञावाद यह मानता है कि गणितीय वस्तुएं केवल मानवीय अंतः प्रज्ञा (Intuition) का परिणाम हैं,न कि बाहरी दुनिया के स्वतंत्र सत्य।गणित अमूर्त नियमों का संकलन नहीं है,बल्कि यह मानवीय चेतना और प्राकृतिक संख्याओं के क्रमिक विकास का जीवंत विस्तार है।अंतः प्रज्ञावाद (Intuitionism) एक बेहद क्रांतिकारी और विचारोत्तेजक दृष्टिकोण है।गणित बाहरी दुनिया का खोजा गया सार्वभौमिक सत्य (Universal truth) नहीं है,बल्कि यह मानवीय चेतना और अंतःप्रज्ञा (Human consciousness and Intuition) का एक आंतरिक उत्पाद है।
  • गणित केवल आसमान में टंगे हुए अमूर्त सत्यों का खजाना नहीं है,बल्कि यह हमारी अपनी चेतना,समय के बोध और प्राकृतिक संख्याओं के उस अनन्त अनुक्रम का जीवंत विस्तार है,जिसे हर विद्यार्थी और शोधकर्ता अपने भीतर महसूस करता है।
  • हिल्बर्ट आदि आकारिक गणिवाद के हिमायती गणित को केवल प्रतीकों का खेल समझते हैं।कुछ इसे तर्काभूत गणितवाद को तर्कशास्त्रीय स्वरूप प्रदान करते हैं।जबकि हम जानते हैं कि गणित या किसी भी थ्योरी का जन्म किसी गणितज्ञ की चेतना और बुद्धि में उतरती है या प्रकट होती है और उसके बाद उसके प्रतीकों का निर्धारण होता है।हाँलाकि पाश्चात्य गणितज्ञ,विचारक और मनीषियों के अनुसार अन्तः प्रज्ञा और भारतीय मनीषियों के अनुसार अन्तः प्रज्ञा में फर्क है।भारतीय मनीषियों के अनुसार ज्ञान का वह स्वरूप जो अनुभव और बोध के साथ होता है वह अन्तः प्रज्ञा हो जाता है।
  • भारतीय मनीषियों ने बताया है कि मन विकारों से मुक्त हो जाता है और उसके अन्तरात्मा द्वारा बोध होता है वही सच्चा ज्ञान होता है।हमारे भारतीय (प्राचीन) गणितज्ञों के पास कौनसी साधन-सुविधाएं थी।उन्होंने अन्तः प्रज्ञा के आधार पर ही गणित शास्त्र में अनेक खोजें की थी।
  • तर्काभूत गणितवाद के पक्षधर गणितज्ञ मानते हैं कि गणित तर्कशास्त्र की एक शाखा है।दो और दो चार होते हैं।चतुर्भुज के चारों कोणों का योग 360° होता है आदि वाक्य अनुभव सापेक्ष वाक्य नहीं है क्योंकि ये वाक्य तथ्यात्मक (factual) नहीं है अर्थात् किसी तथ्य को वर्णित नहीं करते हैं।इन वाक्यों की सत्यता इनमें प्रयुक्त शब्दों पर निर्भर करती है।
  • यह सत्य है कि गणित की बहुत सी खोजें अन्तः प्रज्ञा के बल पर हुई हैं।गणितज्ञों को यह आश्चर्य होता था कि उन्हें फाॅर्मूलों,प्रमेयों का बोध कैसे हो गया? इन सबके पीछे उनकी साध,उनकी लगन,मेहनत और अन्तःप्रज्ञा द्वारा ही सम्भव हुआ था।आज भी अनेक गणितज्ञ इस बात को स्वीकार करते हैं कि उन्हें अन्तः प्रज्ञा से ऐसे निर्देश मिलते हैं,ऐसा बोध होता है जिससे वे गणित की जटिल से जटिल समस्या को हल कर पाते हैं।
    जो गणितज्ञ तथा वैज्ञानिक केवल बौद्धिक तल को ही गणित का आधार मानते हैं,वे केवल गणित के तार्किक पक्ष को झू पाते हैं।परन्तु गणितज्ञ बौद्धिक तल से आगे,मन के पार चले जाते हैं,अन्तःकरण में प्रवेश करते हैं,अपनी अन्तरात्मा की अनुभूति करते हैं वे ऐसे-ऐसे गणित में चमत्कार कर दिखाते हैं जिन्हें देख-सुनकर आश्चर्य होता है।

6.गणितीय अन्तः प्रज्ञावाद हिन्दी में का सारांश (Summary of Mathematical Intuitionism in Hindi):

  • (A)गणित में अन्तः प्रज्ञावाद से सम्बन्धित छात्र-छात्राओं से कुछ गूढ़ प्रश्न (Some esoteric questions for students related to intuitionism in Mathematics):
    (1.) अन्त: प्रज्ञावाद क्या है? (What is intuitionism?)
    (2.) गणित में अन्तः प्रज्ञावाद की विचारधारा कब  विकसित हुई? (When did the ideology of intuitionism develop in mathematics?)
    (3..) अन्त: प्रज्ञावाद वास्तव में किस विचारधारा से प्रेरित है? (Intuitionism is actually inspired by which ideology?)
    (4.) क्या वाकई में अन्तः प्रज्ञावाद से गणित को पूर्णतया समझा जा सकता है? (Can mathematics really be fully understood by intuitionism?)
    (5.)अन्तः प्रज्ञावाद दर्शन क्या है? (What is the philosophy of intuition?)
    (6.)अन्तः प्रज्ञावाद और अमूर्त गणित में क्या अन्तर है? (What is the difference between Intrinsic Mathematics and Abstract Mathematics?)
    (7.)अन्तः प्रज्ञावाद को सरल भाषा में क्या कहा जा सकता है? (What can be called intuitionism in simple language?)
    (8.) आप अन्तः प्रज्ञावाद को सरलता से कैसे स्पष्ट करेंगे? (How would you explain intuitionism simply?)
Some of the main points related to intuitionism in mathematics

Some main points related to Mathematical Intuitionism in Hindi

  • (B)गणित में अन्तः प्रज्ञावाद से सम्बन्धित कुछ मुख्य सूत्र (Some of the main points related to intrinsic cognition in mathematics
    (1.)गणित के दर्शन का आशय (Meaning of the philosophy of mathematic)
    (2.)अन्तः प्रज्ञावाद (Intuitionism)
    (3.)अन्त: प्रज्ञावाद और शास्त्रीय गणित (Intuitionism and classical mathematics)
    (4.)विद्यार्थियों के लिए अन्त: प्रज्ञावाद (Intuitionism for Students)
  • ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
    * 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
    * 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
    * 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
    **पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏

Also Read This Article:
उपर्युक्त आर्टिकल में गणितीय अन्तः प्रज्ञावाद हिन्दी में (Mathematical Intuitionism in Hindi) के बारे में बताया गया है।

Also Available in Hindi:Moral Values of Mathematics

7.छात्र-छात्रा का असमंजस (हास्य-व्यंग्य) ():

  • छात्रा (छात्र से) :यों आँखें बंद क्यों किए हुए हो,ज्ञानी ध्यानी बने हुए हो?
  • छात्र: अन्दर की ओर झांकने का प्रयास कर रहा हूँ।
  • छात्राः अन्दर क्या देखने का प्रयास कर रहा हो?
  • छात्र: अरे अन्त: प्रज्ञावाद का अभ्यास कर रहा हूँ?
  • छात्रा :अन्तः प्रज्ञावाद का गणित से क्या सम्बन्ध है?
  • छात्र: अरे,बुद्दूध तुम नहीं समझोगी।
  • छात्रा: मैं नहीं समझूंगी तो तुमने ऐसा कौनसा टाॅनिक खा लिया जिससे तुम समझ जाओगे।
  • छात्र: बात तो ठीक है पहले इसकी थ्योरी समझेंगे और प्रैक्टिस करेंगे तो ही समझ पाएंगे।केवल थोरी से समझ नहीं आएगा।

8.गणितीय अन्तः प्रज्ञावाद हिन्दी में (Frequently Asked Questions Related to Mathematical Intuitionism in Hindi) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.गणितीय अंतःप्रज्ञावाद से क्या आशय है? (What is meant by mathematical intuitionism?):

उत्तर: इस विचारधारा के अनुसार गणित के आधार मूल में आदिम प्रज्ञा स्थित है।

प्रश्न:2.तर्काभूत गणितवाद का क्या आधार है? (What is the basis of rational mathematicalism?):

उत्तर: विचारधारा के अनुसार गणित तर्कशास्त्र की एक शाखा है।

प्रश्न:3.आकारिक गणितवाद गणित का कैसा स्वरूप मानता है? (What is the nature of morphological mathematics?):

उत्तर: यह विचारधारा गणित को केवल प्रतीक के रूप में स्वीकार करता है।

  • उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा गणितीय अन्तः प्रज्ञावाद हिन्दी में (Mathematical Intuitionism in Hindi) की प्राइमरी टर्म्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *