Good Lifestyle of student in hindi
1.छात्र की अच्छी जीवन शैली का परिचय (Introduction to Good Lifestyle of student in hindi),एक अच्छे छात्र के गुण क्या हैं? (What are the qualities of a good student in hindi):
- छात्र की अच्छी जीवन शैली (Good Lifestyle of student in hindi),एक अच्छे छात्र के गुण क्या हैं? (What are the qualities of a good student in hindi):एक आदर्श विद्यार्थी की जीवनशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्साहित,तत्पर हो तथा उसको प्राप्त करने में उसे आनन्द का अनुभव हो।नियत समय पर सोएं तथा सुबह जल्दी उठे।उसकी दिनचर्या अव्यवस्थित न होकर व्यवस्थित हौ।इस प्रकार का विद्यार्थी केवल पढ़ने में ही कुशाग्र नहीं होता है बल्कि उसे व्यावहारिक ज्ञान भी होता है।माता-पिता,अभिभावकों,बड़ों के साथ शिष्टाचार का पालन करता है तथा अभिवादन करता है और अपने से छोटों के साथ स्नेह रखता है।
- आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस Video को शेयर करें। यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि वीडियो पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस वीडियो को पूरा देखें।
via https://youtu.be/W7S1SUr-v4o
2.छात्र की अच्छी जीवन शैली (Good Lifestyle of student in hindi),एक अच्छे छात्र के गुण क्या हैं? (What are the qualities of a good student in hindi):
- विद्यार्थी अपनी लाइफ स्टाइल बेहतरीन तथा अच्छी बना सकते हैं यदि वे ऐसे लोगों की संगत में रहते हैं जिनके संपर्क में रहने पर उन्हें यह महसूस होता है कि उनके साथ रहने से उनमें कुछ अच्छा बदलाव आया है और उनसे कुछ पाया ही है।
- वस्तुतः किसी भी मनुष्य की महानता का पैमाना होता है कि उसमें सज्जनता,विनम्रता,विशाल हृदय,सभ्यता व संस्कृति को धारण कर रखा है या नहीं।यदि विद्यार्थी वाकई में महान बनना चाहते हैं तो उसे इन गुणों को अपने जीवन में धारण करने का प्रयास करना चाहिए।कोई भी मनुष्य रातोरात महान् नहीं बन जाता है।आप भी धीरे-धीरे अपने जीवन में इन गुणों को धारण करें तो संसार के सामने एक उदाहरण बन सकते हैं।
- यदि विद्यार्थी को अच्छा तथा बेहतर बनना है और उसकी ऐसा बनने की प्रबल इच्छा है और हर मनुष्य की इच्छा होती ही है तो उसे फालतू के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करके,अच्छे तथा शुभ कार्यों में अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए।अच्छे कार्यों को व्यावहारिक रूप देने में अपना पूर्ण योगदान दें तो वह भी श्रेष्ठ मनुष्य बन सकता है।
- बहुत से विद्यार्थियों में बेहतरीन और अद्वितीय योग्यता होती है परंतु वह सुप्त ही रह जाती है क्योंकि वे उसे जागृत करने का कार्य नहीं करते हैं। जागृत तभी हो सकती है जबकि हम दृढ़ संकल्प से किसी कार्य को प्रारंभ करेंगे।अब किसी भी कार्य को करने पर कठिनाइयां तथा समस्याएँ तो आती ही है याकि आनी चाहिए भी।ज्यों-ज्यों हम उनका समाधान करते जाएंगे हमारी प्रतिभा खिलेगी अर्थात् उजागर होगी।
- जो विद्यार्थी अच्छा,बेहतर और श्रेष्ठ कार्य करने के लिए अपने मस्तिष्क में काल्पनिक चित्र बना लेता है तथा हमेशा उसी को पूर्ण करने के लिए अपना ध्यान केंद्रित रखता है,उसके जीवन में एक अनुशासन और शिक्षण उत्पन्न होता है जो विद्यार्थी को कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।
- विद्यार्थी को याद रखना चाहिए कि हमेशा विपरीत परिस्थितियों में भी पवित्र,संतुलित,उत्तम,अच्छे,शुभ तथा कल्याणकारी विचार रखेंगे और बुरे,अनुत्तम,अशुभ विचारों को मस्तिष्क में घुसने नहीं देंगे तो वे महान कार्य कर सकेंगे।
- हमेशा अच्छे तथा बेहतरीन विचारों को अपनाएं क्योंकि विचारों के परिवर्तन से हमारा व्यक्तित्व प्रगतिशील तथा विकसित होता है।शुभ विचारों से हमें गलत विचारों को सुधारने की प्रेरणा मिलती है।
- हमें प्रारंभ से ही अपनी पहचान काम के द्वारा बनानी चाहिए क्योंकि जो मनुष्य शुरू से ही अपने स्वाभिमान,आत्मविश्वास,साहस,उत्साह को नुकसान पहुंचाते हैं बाद में ऐसे मनुष्य लोगों की चापलूसी करते हुए पाए जाते हैं।ऐसे मनुष्य संसार में कोई बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं।
- यदि कोई विद्यार्थी निर्धन है तथा कोई अमीर है तो दोनों को परमात्मा ने इस पृथ्वी पर जीवित रहने का समान अधिकार देकर भेजा है।इसलिए कभी भी अपने आपको छोटा न समझे।यदि आपमें संकल्पशक्ति है तथा आप परिश्रमी है तो आप बिल्कुल भी छोटे नहीं है बल्कि छोटे वे होते हैं जो घटिया काम करते हैं,बेईमानी,चोरी,गुंडागर्दी तथा अशुभ कार्य करते हैं।जितने भी महापुरुष हुए हैं वे अपने संकल्प शक्ति व पुरुषार्थ के बल पर ही महान हुए है तथा महान कार्य किए हैं।
- यदि हमारी लाइफ स्टाइल को ऊपर बताए गए अनुसार बना लेंगे तो हमारी पर्सनैलिटी और करैक्टर बहुत ही बेहतरीन हो जाएगा और इसे कोई ओर लूटकर नहीं ले जाएगा बल्कि हमारी जीवन खुशहाल होगा और उन्नत होगा।
- उपर्युक्त आर्टिकल में छात्र की अच्छी जीवन शैली (Good Lifestyle of student in hindi),एक अच्छे छात्र के गुण क्या हैं? (What are the qualities of a good student in hindi) के बारे में बताया गया है।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here |
About my self
Lekhak Ke Baare Mein (About the Author)
**Satyam Narain Kumawat**
**Website Name:Satyam Mathematics**
*Owner:satyamcoachingcentre.in*
*Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)*
**Teaching Mathematics aur Anya Anubhav**
***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan
***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav
***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan*
****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.


