Menu

3 Guidelines for Uniform Civil Code Implementation in India

Contents hide

1.भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने के 3 दिशानिर्देश (3 Guidelines for Uniform Civil Code Implementation in India):

  • समान नागरिक संहिता (UCC) आजकल भारत में ज्यादा चर्चा में रहने वाले कानूनी सुधारों में से एक क्यों है? जानिए भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने के 3 दिशानिर्देश (3 Guidelines for Uniform Civil Code Implementation in India) के द्वारा सम्पूर्ण डिटेल।

Also Read This Article:What is Importance of Duty in Life?

2.समान नागरिक संहिता की जरूरत क्यों पड़ी? (Why did the need for a Uniform Civil Code arise?):

  • विभिन्न धर्मों,सम्प्रदायों एवं समुदायों में आस्था रखने वालों के देश भारत में समान नागरिक संहिता का मुद्दा समय-समय पर न्यायालयों के निर्णयों के सन्दर्भ में समाचारों की सुर्खियों में आता रहता है।कुछ समय के लिए इस पर लम्बी चौड़ी बहसें होती हैं,समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में लेख और प्रतिक्रियाएं छपती हैं और अन्ततः वह ठण्डा पड़ जाता है।समान नागरिक संहिता (Universal Civil Code) न होने का सर्वाधिक प्रभाव महिलाओं और अनाथ बच्चों पर पड़ता है।भारतीय संविधान के नीति निर्देशक सिद्धान्तों के अनुच्छेद-44 (article-44) में कहा गया है कि,”राज्य,भारत के समस्त राज्य क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान सिविल संहिता प्राप्त करने का प्रयास करेगा”।अर्थात् सरकार से यह अपेक्षा की गई है कि समस्त भारतवासियों को बिना किसी प्रकार के भेदभाव के समान नागरिक संहिता के अन्तर्गत लाएगी,लेकिन अल्पसंख्यकों के कतिपय धर्मगुरुओं के प्रबल विरोध तथा इसका खामियाजा चुनावों में भुगतने की आशंका के तहत संविधान लागू होने के 76 वर्षों बाद भी सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 44 के प्रावधानों को लागू करने के लिए कुछ नहीं किया।
  • इसके ठीक विपरीत सरकार ने अल्पसंख्यक नेताओं की कट्टरपंथी नीति के आगे नतमस्तक होकर धार्मिक कानूनों को विधि सम्मत बनाकर वरीयता प्रदान कर दी। इस प्रकार की नीति से सम्बन्धित समाज के कुछ लोगों के मौलिक अधिकार (fundamental right) भी प्रभावित हुए।शाहबानो मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने एक तलाकशुदा/परित्यकता महिला शाहबानो के पति को गुजारा भत्ता देने का निर्णय सुनाया तथा यह व्यवस्था दी कि सभी परित्यकता महिलाओं को अपने पतियों से गुजारा भत्ता प्राप्त करने का अधिकार है चाहे वे किसी भी धर्म की क्यों न हों,मुसलमानों ने इस निर्णय का यह कहकर विरोध किया कि यह व्यवस्था उनके वैयक्तिक कानूनों (Personal Laws of Muslims) तथा धार्मिक मान्यताओं में सीधा हस्तक्षेप है।अन्ततः सरकार को मुसलमानों की इस माँग को स्वीकार करके कानूनों में संशोधन करके यह व्यवस्था लागू करनी पड़ी कि ये कानून मुसलमानों पर लागू नहीं होते।
  • इसी प्रकार सरला मुदगल तथा अन्य के वाद में सर्वोच्च न्यायालय की एक खण्डपीठ ने सीधे तौर पर प्रधानमन्त्री के माध्यम से सरकार को निर्देश दिया है कि सरकार संविधान के अनुच्छेद-44 को सही परिप्रेक्ष्य में लागू करने की दिशा में प्रयास करे।साथ ही भारत सरकार के विधि एवं न्याय सचिव को निर्देश दिया गया था कि वे अगस्त 1996 तक सर्वोच्च न्यायालय को अवगत कराएं कि सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में क्या प्रयास किए हैं?
    उक्त निर्णय में खण्डपीठ ने स्वीकार किया है कि समान नागरिक संहिता के अभाव में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार प्राप्त नहीं हैं और यह संविधान के मौलिक अधिकारों वाले अनुच्छेद-15 (article-15) के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है।
  • संविधान के अनुच्छेद-25 से 28 तक में भारत के नागरिकों को यह अधिकार प्रदान किए गए हैं कि वे अपनी इच्छानुसार किसी भी धर्म को अपना सकते हैं तथा उसका पालन कर सकते हैं।इसमें व्यक्तियों को स्वतंत्र रूप से धर्म परिवर्तन (Conversion) का भी अधिकार सम्मिलित है,लेकिन विभिन्न धर्मों के वैयक्तिक कानूनों में पाई जाने वाली विभिन्नताओं के तहत कभी-कभी धर्म परिवर्तन से जटिल परिस्थितियाँ उत्पन्न हो जाती हैं।
  • विशेष तौर पर तब,जबकि धर्म परिवर्तन करने के अधिकार का दुरुपयोग किसी एक धर्म के कतिपय प्रावधानों से स्वयं को बचाने के लिए किया जाए,जैसाकि उपर्युक्त विवाद में न्यायमूर्ति सहाय ने स्पष्ट किया कि,”किसी एक धर्म या समुदाय के सदस्यों द्वारा मानी जाने वाली कुछ व्यवस्थाएँ अतिवादी तथा कभी-कभी तो अन्यों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाली प्रतीत होती हैं।”

3.वैयक्तिक कानूनों में पारस्परिक टकराव एवं विरोधाभास (Conflicts and contradictions among personal laws):

  • विभिन्न धर्मों के वैयक्तिक कानूनी प्रावधान प्रायः संविधान के अनुच्छेद 25 से 28 तथा अनुच्छेद-15 के बीच विरोधाभास की स्थिति पैदा करते हैं।अनुच्छेद-15 में व्यवस्था है कि भारत में धर्म के आधार पर किसी भी नागरिक के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया  जा सकता,लेकिन भारत के वैयक्तिक कानूनों के भेदभावपूर्ण प्रावधान नागरिकों,विशेष रूप से,महिलाओं के साथ भेदभाव की नीति (Policy of discrimination against women) अपनाते हैं।अनेक महत्त्वपूर्ण मामलों में मुस्लिम कानूनों के प्रावधान अन्य धर्मों-हिन्दू,ईसाई तथा पारसी आदि के वैयक्तिक कानूनों से भेदभावपूर्ण हैं।
    संक्षेप में विभिन्न धर्मों के वैयक्तिक कानूनों के निम्नलिखित प्रावधान एक-दूसरे से भिन्न एवं भेदभावपूर्ण है:
  • (1.) हिन्दू,ईसाई एवं पारसी धर्म में एकल पत्नी विवाह ही विधि सम्मत है,जबकि इस्लाम धर्म में एक व्यक्ति एक साथ चार-चार पत्नियाँ रख सकता है।
  • (2.) इस्लाम धर्म के अनुसार व्यक्ति न्यायिक प्रक्रिया से पृथक रहते हुए ही अपनी पत्नी को तलाक दे सकता है,जबकि हिन्दू,ईसाई तथा पारसी पति को केवल न्यायालय के माध्यम से ही तलाक मिल सकता है।
  • (3.)मुस्लिम कानून के तहत विवाहित महिला का पति द्वारा केवल अपनी इच्छा अथवा खुशी से ही तलाक दी जा सकती है,जबकि हिन्दू,ईसाई तथा पारसी केवल उन्हीं आधारों पर तलाक दे सकते हैं,जिनका उल्लेख कानूनों में है।
  • (4.) मुस्लिम कानून के अन्तर्गत किसी पति के इस्लाम धर्म त्यागने (Renouncing Islam) के साथ ही मुस्लिम विवाह स्वाभाविक रूप से समाप्त हो जाता है,लेकिन यदि कोई महिला अपना धर्म परिवर्तन करती है तो ऐसा नहीं होता।
  • (5.) हिन्दू विधि के अनुसार पति या पत्नी द्वारा धर्म परिवर्तन कर लेने से विवाह विच्छेद नहीं होता,लेकिन इस आधार पर धर्म परिवर्तन न करने वाला साथी तलाक की माँग कर सकता है।
  • (6.) पारसी विधि के अनुसार यदि कोई पति या पत्नी जोरोस्ट्रियन पारसी नहीं रहता तो उसका दूसरा साथी विवाह विच्छेद की माँग कर सकता है।
  • (7.) ईसाई विधि के अनुसार पति या पत्नी में से किसी के द्वारा भी धर्म परिवर्तन किए जाने से विवाह विच्छेद (Divorce) नहीं होता सिवाए इसके कि धर्म परिवर्तन (Conversion) करने वाला पति या पत्नी दूसरा विवाह न कर ले,ऐसा कर लेने पर प्रभावित पति या पत्नी द्वारा तलाक की माँग की जा सकती है।
  • (8.) मुस्लिम विधि के अनुसार तलाकशुदा पत्नी पति से किसी भी प्रकार का गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं है,लेकिन अन्य सभी धर्मों में तलाकशुदा पत्नी (Divorced Wife) तलाक के बाद पति से गुजारा भत्ता पाने की हकदार है। (शाहबानो प्रकरण के बाद कानून में संशोधन करके मुसलमानों को इस विधिक प्रावधान से अलग कर दिया गया है।)
  • (9.) मुस्लिम विधि के अन्तर्गत माता-पिता की सम्पत्ति में पुत्री का हिस्सा पुत्र के हिस्से से आधा होता है,लेकिन हिन्दू विधि (Hindu Vidhi) में पुत्री को पुत्र के बराबर ही हिस्सा प्राप्त होता है (यहाँ यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के अन्तर्गत आने वाले हिन्दुओं से इतर पारसियों एवं अन्य धर्मावलम्बियों के लिए स्थिति ठीक उसी प्रकार है जिस प्रकार कि मुस्लिम विधि में है)।
  • (10.) मुस्लिम विधि के अनुसार कोर्ड भी व्यक्ति अपनी वसीयत (इच्छा) (last will) के द्वारा अपनी कुल सम्पत्ति के एक तिहाई से अधिक सम्पत्ति का निस्तारण नहीं कर सकता,जबकि अन्य धर्मों के लोगों के लिए इस प्रकार की कोई सीमा नहीं है।
    उपर्युक्त प्रकार के भेद-भावपूर्ण प्रावधानों के रहते हुए संविधान के अनुच्छेद-15 को बनाए रखने का क्या औचित्य है? अनुच्छेद-15 को इसके सही अर्थों में लागू किया जाता है तो विभिन्न धर्मों के उपर्युक्त वैयक्तिक कानूनी प्रावधान निश्चित रूप से असंवैधानिक एवं गैर कानूनी हैं।
    नोट:विवादित तलाक (सेक्शन 13):यह किसी एक जीवनसाथी द्वारा खास वजहों से दायर किया जाता है,जैसे क्रूरता,साथ छोड़ देना (कम से कम 2 साल), एडल्ट्री (व्यभिचार),धर्म बदलना या मानसिक रूप से अस्वस्थ होना।B. मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरिया)एप्लीकेशन एक्ट,1937/मुस्लिम विवाह विघटन अधिनियम,1939
  • मुस्लिम पति द्वारा पत्नी को तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित किया गया है और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत इसे दण्डनीय अपराध बनाया गया है।
  • तलाक के मान्य तरीके इसमें तलाक-ए-अहसन (Talaq-e-Ahsan),तलाक-ए-हसन (Talaq-e-Hasan),खुला (Khula) (पत्नी द्वारा शुरू किया गया तलाक) और 1939 के अधिनियम के तहत अदालतों के माध्यम से न्यायिक तलाक शामिल हैं।

4.निहित स्वार्यों की पूर्ति के लिए वैयक्तिक कानूनों का दुरुपयोग (Misuse of personal laws to serve vested interests):

  • यदि विभिन्न धर्मों के लोग ईमानदारी एवं आध्यात्मिक रुचि के अनुसार धार्मिक और वैयक्तिक कानूनी प्रावधानों का पालन करते रहें तो ‘अनेकता में एकता’ के सिद्धान्त पर चलने वाले देश में कहीं कोई समस्या नहीं है,लेकिन जब इन कानूनी प्रावधानों का प्रयोग निहित स्वार्थों के लिए किया जाने लगता है तो वह उससे प्रभावित होने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के मानवाधिकारों (Human Rights of Individuals) तथा संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों के हनन का प्रतीक बन जाता है।
  • उदाहरण के तौर पर इस्लाम धर्म पुरुष को चार-चार पत्नियाँ रखने की अनुमति देता है,जबकि अन्य किसी भी धर्म के पुरुष को केवल एक ही पत्नी रखने का अधिकार है।कोई भी विवाहित हिन्दू,ईसाई अथवा पारसी उस समय तक दूसरा विवाह नहीं कर सकता जब तक वह अपनी पहली पत्नी से विधि सम्मत तरीके से तलाक न ले ले।तलाक ले लेने पर भी ऐसे लोगों को अपनी तलाकशुदा पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य होना पड़ता है यदि वह इसकी माँग करे।
    इन दोनों ही कानूनी बाध्यताओं से बचने के लिए कुछ स्वार्थी हिन्दू पतियों ने अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना ही इस्लाम धर्म ग्रहण करके दूसरा या तीसरा विवाह कर लिया।ऐसे लोगों ने अपनी पूर्व पत्नी को न तो तलाक और न ही गुजारा भत्ता देना आवश्यक समझा,क्योंकि अब वे मुसलमान हो गए हैं,इसलिए उनके लिए ऐसा करना कानूनन आवश्यक नहीं है।
  • स्पष्ट है कि वैयक्तिक कानूनों के विभेदकारी प्रावधान देश की विधिक प्रणाली का मखौल उड़ाते हैं।सरला मुदगल तथा अन्य का वाद वैयक्तिक कानूनों के दुरुपयोग से सम्बन्धित है।सुष्मिता घोष,सरला मुदगल,मीना माथुर,विजय कुमारी आदि पीड़ित पत्नियों से सम्बन्धित विवाद में यही बात उभर कर सामने आई कि इनके पतियों ने इन्हें तलाक दिए बिना ही दूसरा विवाह कर लिया था।सर्वोच्च न्यायालय ने इस दूसरे विवाह को अवैध करार दिया है।न्यायालय का मानना है कि इस्लाम धर्म स्वीकार कर लेने मात्र से कोई व्यक्ति पूर्व धर्म के अन्तर्गत किए गए विवाह को विधि सम्मत तरीके से विच्छेद किए विना दूसरा विवाह कर लेने का अधिकारी नहीं हो जाता।सर्वोच्च न्यायालय के उक्त निर्णय से वे सारे विवाह अवैध हो गए हैं,जो धर्म परिवर्तन के बाद पहली पत्नी को तलाक दिए बिना किए गए हैं।यह निर्णय केवल घर्म परिवर्तन करने वालों पर ही लागू होगा जन्मना मुसलमानों पर नहीं,वे ब्रिटिश राज में 1937 में लागू मुस्लिम निजी कानून (शरीयत) के तहत चार पत्नियों रखने के अधिकारी होंगे।

Also Read This Article:Uniform Commercial Code

5.सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से जुड़े अन्य मुद्दे (Other issues related to Supreme Court judgments):

  • सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए उपर्युक्त निर्णय से निम्नलिखित मामलों में कुछ विधिक जटिलताएं पैदा हो गई हैं:
  • (1.) इस फैसले के लागू हो जाने से वे सारे विवाह अवैध माने गए हैं,जो पूर्व पत्नी को तलाक दिए बगैर धर्म परिवर्तन करके किए गए हैं।ऐसे तथाकथित अवैध विवाह वाली पत्नी से जो सन्तान उत्पन्न हुई है वह भी अवैध है।ऐसी अवैध पत्नी को अपने पति की सम्पत्ति में से कोई हिस्सा नहीं मिलेगा।
    इसी प्रकार अवैध सन्तानें भी सम्पत्ति सम्बन्धी उत्तराधिकारी प्रावधानों से वंचित हो जाएंगी।ऐसे बच्चे अपना पिता किसे कहेंगे अर्थात् अनाथ हो जाएंगे।इस विसंगति का मानवीय पहलू यह है कि अवैध विवाह से पैदा हुई सन्तानों को बिना कोई अपराध किए ही जीवनपर्यन्त अपने पिता के कर्मों की सजा भुगतनी होगी।ऐसे बच्चों के मौलिक अधिकारों के हनन की भरपाई (Reparations for violation of fundamental rights) किस प्रकार होगी? देश का कौनसा काननू ऐसी अवैध सन्तानों को संरक्षण देगा?
  • (2.)समान नागरिक संहिता लागू करने का अर्थ है कि सरकार सभी धर्मों के वैयक्तिक कानूनों को एक बारगी ही समाप्त कर दे तथा ऐसी नागरिक संहिता बनाए जो बिना किसी भेदभाव के समान रूप से सारे देशवासियों पर लागू हो।यदि ऐसा किया जाता है तो इसे धार्मिक मामलों में राज्य का सीधा हस्तक्षेप की संज्ञा दी जाएगी,जो स्वयं में असंवैधानिक हो सकती है,क्योंकि भारत एक पंथ निरपेक्ष देश है जहाँ राज्य लोगों के धार्मिक मामलों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप न करने की नीति पर चलता है।
  • (3.) भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों के
    विभिन्न प्रावधानों में विरोधाभास उत्पन्न हो जाएगा।अनुच्छेद-14 के अन्तर्गत प्रदत्त विधि के समक्ष सभी नागरिकों को समानता (Equality of citizens) तथा समान कानूनी संरक्षण का अधिकार (Right to Legal Protection),अनुच्छेद-15 के अन्तर्गत प्रदत्त लिंग,जाति,धर्म,भाषा,क्षेत्रीयता के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव न किए जाने का अधिकार तथा अनुच्छेद 25,26,27,28 में प्रदत्त धार्मिक स्वतन्त्रता के अधिकार का एक साथ पालन नहीं किया जा सकता।

6. समस्या का निदान कहाँ है? (Where does the solution to the problem lie?):

  • पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं की स्थिति सैकड़ों वर्षों से शोषितों की रही है उन्हें भोग-विलास की वस्तु ही समझा गया है।भारत में इस्लाम समर्थक शासकों के आगमन के साथ महिलाओं की सामाजिक,आर्थिक तथा राजनीतिक स्थिति में ह्रास आया है।अब जबकि भारतीय संविधान ने पुरुषों के बराबर मौलिक अधिकार प्रदान कर दिए हैं तो धर्म की आड़ लेकर उन्हें अधिकारों से वंचित कर देना न्यायोचित नहीं है।
  • भारत में जब भी समान नागरिक संहिता लागू किए जाने की बात आती है तो उसका सर्वाधिक विरोध मुस्लिम समुदाय द्वारा किया जाता है और निहित राजनीतिक स्वार्थों के  पोषण के लिए कतिपय राजनीतिज्ञ इस विरोध को हवा देते हैं।मामला चाहे परिवार को सीमित करने के लिए गर्भ निरोधकों को अपनाने का हो या पतियों के शोषण से पत्नियों को मुक्ति दिलाने का,इस्लामी कट्टरपंथियों और रूढ़िवादियों का विरोध तर्क संगत नहीं है।
    विश्व के कई ऐसे इस्लामी देश हैं जिनमें शरीयत (shariat) के उन सभी प्रावधानों को संशोधित कर दिया गया है,जो समाज के स्वाभाविक विकास में बाधक हैं या जो महिलाओं के साथ भेद-भाव की नीति अपनाते हैं।जब इस्लामी देश इस प्रकार के प्रगतिशील निर्णय ले सकते हैं तो भारतीय मुसलमानों तथा अन्य अल्पसंख्यकों को भी यह समझ लेना चाहिए कि वे अपने धार्मिक कानूनों के ऐसे सभी प्रावधानों को तत्काल समाप्त कर दें,जो उनके अपने ही समाज के सदस्यों के हितों का शोषण करते हैं।
  • इससे किसी को भी इन्कार नहीं हो सकता कि ‘अनेकता में एकता’ (unity in diversity) बनाए रखने के लिए भारत में समान नागरिक संहिता को अपनाया जाना समय की माँग है तथा इसे सम्पूर्ण भारतीय समाज की भावी प्रगति का प्रमुख कारक माना जा सकता है,लेकिन इसे जल्दबाजी में लागू करना बुद्धिमानी नहीं होगी क्योंकि इससे अल्पसंख्यक समुदाय के मन में यह भावना घर करने लगेगी कि बहुसंख्यक समुदाय अपने रीति-रिवाजों एवं धार्मिक प्रावधानों को उन पर बल पूर्वक थोप रहा है।
  • देश की एकता और अखण्डता के लिए अच्छा तो यह होता कि समान नागरिक संहिता की पहल अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से हो।इसके लिए अल्पसंख्यक समुदायों के प्रगतिशील विचारों वाले लोगों को आगे आना होगा तथा रूढ़िवादी विचारधारा वाले कट्टरपंथियों से टक्कर लेनी होगी।इस प्रकार के संवेदनशील मामलों में शिक्षित समाज की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है।

7. समान नागरिक संहिता लागू करने का निष्कर्ष (Conclusion on implementing the Uniform Civil Code):

  • समान नागरिक संहिता का मुद्दा संविधान सभा के गठन और उसमें हुई बहसों से लेकर आज तक सर्वाधिक संवेदनशील है।संविधान में राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्तों में भी इसे सम्मिलित करने से इसके लागू किए जाने का मार्ग प्रशस्त नहीं हो पाया है।वैयक्तिक कानूनों में से कुछ प्रावधानों पर न्यायालयों द्वारा प्रतिकूल टिप्पणी कर दिए जाने से यह मुद्धा समय-समय पर समाचारों की सुर्खियाँ बन जाता है,लेकिन मूल बात जहाँ की तहाँ रहती है।
  • देश की अखण्डता एवं एकता को बनाए रखने के लिए यह परमावश्यक है कि सारे देश के नागरिकों के लिए बिना किसी भेदभाव के जीवन व्यतीत करने तथा स्वयं का सर्वांगीण विकास करने के अवसर सुलभ हों तथा किसी एक व्यक्ति का धार्मिक कानून किसी अन्य व्यक्ति के शोषण अथवा मानवाधिकारों के हनन का कारण न बने।यह उसी दशा में सम्भव है जब समस्त भारतीय एक ही प्रकार की नागरिक संहिता के अन्तर्गत आच्छादित हों।यह कार्य अकेले सरकार के बस का नहीं है,इसके लिए तो सभी धर्मों के लोगों,विशेष रूप से अल्पसंख्यकों को ही पहल करनी होगी।

8.समान नागरिक संहिता लागू करने का सारांश (Summary of Implementation of Uniform Civil Code):

  • भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने के दिशानिर्देश के महत्वपूर्ण बिन्दु (Important points of 3 Guidelines for Uniform Civil Code Implementation in India):
    (1.) समान नागरिक संहिता की जरूरत क्यों पड़ी? (Why did the need for a Uniform Civil Code arise?)
    (2.) वैयक्तिक कानूनों में पारस्परिक टकराव एवं विरोधाभास (Conflicts and contradictions among personal laws)
    (3.) सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से जुड़े अन्य मुद्दे (Other issues related to Supreme Court judgments)
    (4.) समस्या का निदान कहाँ है? (Where does the solution to the problem lie?)
    (5.) समान नागरिक संहिता लागू करने का निष्कर्ष (Conclusion on implementing the Uniform Civil Code)
  • लैंगिक समानता और संपत्ति के समान अधिकारों को प्राथमिकता देना।सभी पर्सनल लॉ में भेदभावपूर्ण प्रथाओं को खत्म करना।सभी धर्मों की महिलाओं के लिए विरासत,अभिभावकत्व और संपत्ति के स्वामित्व के समान अधिकारों को सुनिश्चित करना।सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण और आदिवासी समुदायों को छूट।पारंपरिक प्रथाएं बनाम नागरिक कानून (Customary practices VS civil laws):भारत की ताकत उसकी विशाल सांस्कृतिक विविधता में है। व्यापक स्वीकृति और संवैधानिक तालमेल सुनिश्चित करने के लिए,UCC लागू करने के मॉडल में ज़रूरी नागरिक अधिकारों और स्थानीय सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के बीच अंतर करना ज़रूरी है।
  • पारंपरिक सुरक्षा (Customary protections):शादी और सामुदायिक रीति-रिवाजों से जुड़ी पारंपरिक प्रथाओं,रस्मों और समारोहों की सुरक्षा करना।आदिवासी सुरक्षा (Tribal safeguards):मूल निवासी और आदिवासी समुदायों (जैसे पांचवीं और छठी अनुसूची के तहत आने वाले) को उनके अनोखे सामाजिक ढांचे को बनाए रखने के लिए दी गई विशेष संवैधानिक गारंटियों का सम्मान करना।
    चरणबद्ध और मॉड्यूलर तरीके से लागू करने का तरीका (A Phased & Modular Rollout Approach):सभी पर्सनल कानूनों में एक साथ और तुरंत बड़े पैमाने पर बदलाव करने की कोशिश से प्रशासनिक अड़चनें और जनता में असंतोष पैदा हो सकता है।चरणबद्ध तरीके से लागू करना एक व्यावहारिक रास्ता है।
  • सबसे पहले मुख्य समानताएं (Core Commonalities First):ऐसे सिद्धांतों से शुरुआत करना जिन्हें सब मानते हैं,जैसे शादी का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन,शादी की न्यूनतम उम्र तय करना और गोद लेने के एक जैसे अधिकार।धीरे-धीरे आगे बढ़ना (Iterative Progression):प्रशासनिक दक्षता और कानूनी स्पष्टता स्थापित करने के बाद,बिना वसीयत के उत्तराधिकार और संपत्ति के बंटवारे जैसे जटिल मामलों की ओर धीरे-धीरे बढ़ना।
    डिजिटलीकरण और एक समान सिविल रजिस्ट्री (Digitalization & Uniform Civil Registries):आधुनिक कानून के लिए आधुनिक प्रशासनिक ढांचे की ज़रूरत होती है।UCC को प्रभावी ढंग से लागू करना आसान और पारदर्शी रिकॉर्ड-कीपिंग सिस्टम पर निर्भर करता है।
    सेंट्रलाइज्ड डिजिटल रजिस्ट्री (Centralized Digital Registries):शादी,तलाक और गोद लेने के दस्तावेजों के अनिवार्य डिजिटल रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही पोर्टल बनाना।
  • न्यायिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना (Judicial Streamlining):अधिकार क्षेत्र के टकराव और पर्सनल कानूनों की अलग-अलग व्याख्याओं को खत्म करके फैमिली कोर्ट पर मुकदमों का बोझ कम करना,जिससे विवादों का निपटारा तेज़ी से हो सके।
    व्यापक जन-परामर्श और हितधारकों के साथ बातचीत (Extensive Public Consultation & Stakeholder Dialogue):एक जीवंत लोकतंत्र में कानून बनाने के लिए आम सहमति बनाना ज़रूरी है। UCC जैसे संवेदनशील कानून के लिए जनता और विषय के विशेषज्ञों के साथ लगातार बातचीत करना बहुत ज़रूरी है।
  • कई हितधारकों के साथ परामर्श (Multi-Stakeholder Consultatiokns):स्पष्ट कानून का मसौदा तैयार करने में कानूनी विद्वानों,न्यायिक विशेषज्ञों,महिला अधिकार संगठनों,सामुदायिक प्रतिनिधियों और धार्मिक विद्वानों को शामिल करना।
    गलतफहमियों को दूर करना (Addressing Misconceptions):जन-जागरूकता अभियान चलाना ताकि यह स्पष्ट हो सके कि UCC में क्या शामिल है (नागरिक और कानूनी अधिकार) और यह किस चीज़ में दखल नहीं देता है (धार्मिक रस्में और व्यक्तिगत पूजा-पाठ के तरीके)।
  • छात्र-छात्राओं से UCC से संबंधित चलते-चलते कुछ प्रश्न (Some quick questions for students regarding the UCC):
  • (1.)कट्टरपंथियों और रूढ़िवादियों की UCC विरोधी सोच कैसे बदलें? (How can the mindset of hardliners and conservatives who oppose the UCC be changed?)
  • (2.)अल्पसंख्यकों के मन में UCC के प्रति भ्रान्तियों का निवारण कैसे करें? (How can misconceptions regarding the UCC held by minorities be dispelled?)
  • (3.)क्या उच्च न्यायालय और संसद को विभिन्न धर्मों के रीति-रिवाज और वैयक्तिक प्रथाओं में दखल नहीं देना चाहिए? (जैसे खाप पंचायत,मुस्लिमों में मांस खाना,सबरीमाला मंदिर,मस्जिद में महिलाओं का प्रवेश निषेध आदि) (Should the High Courts and Parliament refrain from interfering in the customs and personal practices of various religions? (e.g., Khap Panchayats,meat consumption among Muslims,the Sabarimala temple issue,the ban on women entering mosques, etc.))
  • (4.) क्या प्रत्येक भारतवासी के लिए UCC का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कानून बनना चाहिए? (Should a law be enacted making compliance with the UCC mandatory for every Indian citizen?)
  • (5.) क्या अल्पसंख्यक विद्यालयों में UCC के तहत वांछनीय राष्ट्र‌गान के बजाय साम्प्रदायिक गान की अनुमति मिलनी चाहिए।(Should minority schools be permitted to use sectarian hymns instead of the national anthem, even under the UCC framework?)
  • (6.)UCC की किस बात से किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं? (Which aspect of the UCC could potentially hurt an individual’s religious sentiments?)
  • (7.)क्या UCC से मानवाधिकारों के उल्लंघन की सम्भावना बढ़ेगी? (Will the UCC increase the likelihood of human rights violations?)
  • उपर्युक्त आर्टिकल में भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने के 3 दिशानिर्देश (3 Guidelines for Uniform Civil Code Implementation in India) के बारे में गहराई और विस्तार से समझाया गया है।
  • ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
    * 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
    * 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
    * 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
    **पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏

Also Read This Article:Understanding Freedom of Expression:Rights and Reasonable Restrictions

9.छात्र के तर्क से टीचर द्विविधा में पड़ गए (हास्य-व्यंग्य) (The student’s argument left the teacher in a dilemma) (Humour-Satire):

  • टीचर व्यंग्यपूर्वक (छात्र से):राष्ट्रगान क्यों नहीं गा रहे हो?
  • छात्र:हमारे सम्प्रदाय में राष्ट्रगान वर्जित है।
  • टीचर:तुम्हें पता नहीं भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो गई है और उसमें राष्ट्रगान वांछनीय है।
  • छात्र:क्या जबरदस्ती UCC लागू करके,राष्ट्रगान के लिए बाध्य करोगे? क्या मार-मार कर हमें मुसलमान (जबरदस्ती) बनाओगे?
  • टीचर:कल को तुम आंतकवादी बनने के पक्ष में भी यही तर्क दोगे।
  • छात्र:आंतकवादी की राष्ट्रगान से तुलना क्यों कर रहे हो? आंतकवादी बनना देश के साथ गद्दारी करना और देश तोड़ना है।
    जयचन्दों और मीरजाफरों (गद्दारों) का क्या हश्र हुआ था,हम और आप जानते हैं।
  • टीचर छात्र के तर्क से द्विविधा में पड़ गए (राष्ट्रगान या सम्प्रदाय गान कौन सर्वोपरि है?)

10.भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने के 3 दिशानिर्देश (Frequently Asked Questions Related to 3 Guidelines for Uniform Civil Code Implementation in India) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):

प्रश्न:1.भारतीय संविधान में अनुच्छेद 44 क्या है? (What is article-44 in the Indian constitution?):

उत्तर:अनुच्छेद 44 राज्य के नीति-निर्देशकों (Directive Principles of State Policy) में से एक है,जिसमें कहा गया है कि राज्य पूरे भारत में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता (UCC) सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।

प्रश्न:2.क्या यूनिफॉर्म सिविल कोड धार्मिक विवाह रीति-रिवाजों की जगह ले लेगा? (Will the uniform civil code replace religious marriage rituals?):

उत्तर:नहीं। UCC कानूनी अधिकारों और नागरिक मामलों—जैसे रजिस्ट्रेशन,शादी की उम्र,तलाक के आधार और विरासत—पर ध्यान केंद्रित करता है,न कि पारंपरिक धार्मिक समारोहों या रीति-रिवाजों पर रोक लगाता है।

प्रश्न:3.किस भारतीय राज्य ने सबसे पहले आधुनिक UCC का ड्राफ्ट पास किया? (Which Indian state was the first to pass a modern UCC draft?):

उत्तर:उत्तराखंड आज़ाद भारत का पहला राज्य बना जिसने 2024 की शुरुआत में अपनी विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पास किया।

  • उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने के 3 दिशानिर्देश (3 Guidelines for Uniform Civil Code Implementation in India) की प्राइमरी टर्म्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *