Reel VS Real Life:The Reality of Real Life and Social Media
Contents
hide
1.रील बनाम रीयल जिन्दगी:असली जिन्दगी और सोशल मीडिया की सच्चाई (Reel VS Real Life:The Reality of Real Life and Social Media):
- रील बनाम रीयल जिन्दगी (Reel VS Real Life) का क्या सच है? जानिए सोशल मीडिया की दिखावटी दुनिया और वास्तविकता (real) के बीच का फर्क,छात्र जीवन पर इसका असर और संतुलित जीवन जीने के टिप्स।आज की डिजीटल दुनिया में हम अपना ज्यादा से ज्यादा समय मोबाइल स्क्रीन पर बीताते हैं।इंस्टाग्राम रील्स,यूट्यूब शार्ट्स और वायरल वीडियो ने हमारे देखने और सोचने के तरीके बदल दिया है।लेकिन क्या जो हम स्क्रीन पर देखते हैं वह सच है?
रियल लाइफ हमारी वास्तविकता है,जबकि रील (Reel) लाइफ एक फिल्टर लगायी हुई छोटी क्लिप (short clip) है।विशेषकर छात्रों के लिए ये समझना बहुत जरूरी है कि सोशल मीडिया की दिखावटी दुनिया और वास्तविक जिन्दगी में क्या फर्क है?
Also Read This Article:Power of Social Media
2.रील लाइफ क्या है? (What is Reel Life?):
- रील लाइफ सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली एक चुनी हुई (curated) दुनिया है।इसमें लोग अपने सबसे अच्छे क्षणों,अच्छी पोशाक,खूबसूरत स्थानों और खुशी को हाईलाईट (Hishlight) करते हैं।
- (1.)रील लाईफ की खास बातें? (Real Life Highlights):
एडिटिंग और फिल्टर्स (Editing and Filters): परफेक्ट लाइटिंग,कैमरा एंगल्स और फिल्टर्स का प्रयोग करके हर चीज को सुन्दर दिखाया जाता है।हर चीज को प्रोफेशनल लुक दिया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स आकर्षित हों और उन्हें पसन्द करें। - केवल कामयाबी का दिखावा (Showing up for success):इसमें लोग सिर्फ अपनी खुशी और सफलता दिखाते हैं,उनके पीछे का संघर्ष नहीं दिखता।इसमें रातोंरात स्टार बन जाता है और पलक झपकते ही पर्दे से ही गायब हो जाता है।क्योंकि सच्ची सफलता संघर्ष,मेहनत और अनुभव से मिलती है।परन्तु कम मेहनत से सफलता का हश्र यही होता है।रील और रियल में यही फर्क है।
- अल्पकालिक मनोरंजन (short-Term Entertainment):ये लोगों का ध्यान खींचने और engagement बढ़ाने के लिए बनायी गयी शाॅर्ट वीडियो होती है।इससे थोड़े समय का मनोरंजन हो जाता है परन्तु स्थायी सुख शान्ति और सुकुन नहीं मिलता है और न ही आत्मिक-सन्तुष्टि प्राप्त होती है।
3.रियल लाइफ की वास्तविकता (The reality of real life):
- वास्तविक जीवन वो है जो हम हर दिन बिना किसी कैमरा या फिल्टर के जीते है जिसमें खुशी,दुःख, मेहनत,असली चेहरा और रोजमर्रा की चुनौतियाँ शामिल हैं।असली जिन्दगी में चुनोतियों,संघर्षों,प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हैं तभी हमारा व्यक्तित्व गढ़ता है।हमारी असलियत मुसीबतों से टक्कर लेकर उन पर विजय प्राप्त करने पर ही मालूम पड़ती है।इसमें रातोंरात कोई हीरो नहीं बन जाता है।
- अनफिल्टर्ड मोमेंट्स (Unfiltered Moments ):इसमें असली इमोशंस,उतार-चढ़ाव और वास्तविक परिस्थितियाँ होती है।संघर्ष,मेहनत में सफलता और असफलता मिलना जीवन की सचाई है।इसमें दिखावा नहीं होता है,जो होता है वही दिखाई देता है।
- कोई स्क्रिप्टिंग नहीं (No Scripting):ये बिना किसी स्क्रिप्ट,बैकगांउड म्यूजिक या री-टेक के जीई जाने वाली जिन्दगी है।
संघर्ष और मेहनत (Struggle and hard work):इसमें सफलता के साथ-साथ असफलता और उसे सीखने का अनुभव मिलता है।सफलता असफलता के मार्ग से गुजरकर बहुत से संघर्षों और कड़ी मेहनत से मिलती है।बिना खतरों और संघर्ष के सफलता की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं।कई बार तो व्यक्ति गिरता है,जख्मी हो जाता है और चकनानाचूर होने के कगार पर पहुंच जाता है।यदि उसमें हौसला है,गिर कर फिर वहाँ से उठना चालू कर देता है तभी वह शिखर पर पहुंच पाता है। - कई लोग तो टूटकर बिखर जाते हैं और उठते ही नहीं है। ऐसो लोगों को जिन्दगी में असफलता ही हाथ लगती है। यही वास्तविक जिन्दगी का सच है।
Also Read This Article:Real life
4.रील लाइफ और रियल लाइफ में मुख्य अंतर (Main Differences Between Reel and Real Life):
- रील लाइफ और रियल के बीच का सबसे बड़ा अन्तर परफेक्वान और रियलिटरी का है।रील लाइफ में हर चीज परफेक्ट दिखती है,जबकि रियल लाइफ इम्परफेक्ट और अप्रत्याशित होती है।रील पर सिर्फ रिजल्ट दिखता है,जबकि रियल लाइफ में उसके पीछे की कड़ी मेहनत और समय लगता है।रील लाइफ में कोई भी अनजान सा चेहरा एक रील के वायरल होते ही रातोंरात स्टार बन जाता है जबकि रियल लाइफ का हीरो बनने में वर्षों खफ जाते हैं यहाँ तक पूरी जिन्दगी निकल जाती है।रील लाईफ तात्कालिक खुशी देती है जबकि रियल लाईफ स्थायी खुशी और सुख-शान्ति देती है।
5.स्टूडेंट्स के लिए रील लाइफ से जुड़ी चुनौतियाँ (Reel Life Challenges for Students):
- तुलना करने की आदत (comparison Trap):छात्र रील पर दूसरों के अच्छे मार्क्स,मंहगी जीवन शैली या वायरल फेम (fame) को देखकर खुद से तुलना करने लगते है,जिसमें उनमें हीन-भावना आती है।हर छात्र-छात्रा अद्वितीय होता है।कोई छात्र-छात्रा दूसरा छात्र कभी भी नहीं बन सकता है।हरेक में कुछ मौलिक गुण होते हैं उन्हीं गुणों को तराशना चाहिए।परन्तु तुलना करने की आदत हमें आगे नहीं बढ़ने देती है।
- फोकस और एकाग्रता की कमी (Lack of focus and concentration):निरन्तर छोटे वीडियो (short vedio) देखने से दिमाग को अस्थायी डोपामाइन (खुशी) हिट मिलता है,जिससे पढ़ने में ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है और ध्यान केन्द्रित करना कम होता है।अध्ययन में ही नहीं बल्कि किसी भी कार्य में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्रता बहुत जरूरी होती है बिना एकाग्रता और कठिन परिश्रम के असफलता का स्वाद चखना पड़ता है।एक बार ही नहीं व्यक्ति को बार-बार असफला मिलती है।
- मानसिक तनाव और चिन्ता (Mental stress and anxiety):दूसरों की “परफेक्ट रील लाइफ” देखकर छात्रों को लगता है कि उनकी अपनी जिंदगी बोरिंग है,जिसे मानसिक चिंता और तनाव के कारण हमारे आत्मविश्वास में कमी आती है।एकाग्रता और कठिन परिश्रम के साथ आत्म-विश्वास ही वह सीढ़ी है जिससे हम लक्ष्य घर आगे बढ़ते जाते हैं,बिना थके,बिना रुके लगातार।
- लक्ष्य से भटकाव (Distraction from the goal):रील की अस्थायी लोकप्रियता के चक्कर में छात्र अपने असली लस्य (पढ़ाई,करियर और कौशल विकास) से भटक जाते हैं।क्योंकि सोशल मीडिया का ऐसा चस्का जो छात्र-छात्राओं के लग जाता है तो वे गिरफ्त में ऐसे आ जाते हैं जैसे जोंक किसी के शरीर के चिपक जाती है।हालाँकि सोशल मीडिया की लत वे स्वयं लगाते हैं तो उस पर नियंत्रण करना या उसकी गिरफ्त से छूटना भी उनके हाथ में ही है।
- शिक्षक,माता-पिता उन्हें समझा ही सकते हैं और समझाते ही हैं परन्तु आज के छात्र-छात्राओं के पैर जमीन पर टिकते नहीं हैं,बल्कि हवा में उड़ते हैं।हर चीज की सीमा होती है और सीमा में रहकर काम करना ही उपयोगी होता है।सीमा से बाहर निकलना अर्थात् किसी भी काम में अति नुकसानदायक ही सिद्ध होता है।
6.स्टूडेंट्स किसे तवज्जो दें:रील या रियल लाइफ (What should students prefer:Reel Life or Real Life):
- छात्र-छात्राओं को वास्तविक जीवन को ही सबसे पहली और मुख्य तवज्जो देनी चाहिए।जो बातें,जो चाल-चलन,जो रीति-रिवाज हमें रील लाईफ से सीखने को नहीं मिलती वे सब हमें रीयल लाइफ में माता-पिता,शिक्षकों,मित्रों,सम्बन्धियों और आम लोगों तथा परिवार के सदस्यों से सीखने से मिलती हैं परन्तु जभी जब हम इनके सम्पर्क में रहते हैं।सम्पर्क के बिना इन सब माता-पिता आदि का लाभ नहीं उठाया जा सकता है।
7.रील लाइफ से रियल लाइफ में आने के प्रैक्टिकल तरीके (Practical ways to move from reel life to real life):
- अगर आप रीलों और सोशल मीडिया की दुनिया में ज्यादा खो गए हैं,तो आप नीचे दिए गए तरीकों से रियल लाइफ में वापस लौट सकते हैं:
स्क्रीन टाइम फिक्स करें (Fix screen time):फोन सेटिंग्स में जाकर सोशल मीडिया ऐप्स को दैनिक सीमा (अगर आप मनोरंजन करते हैं तो 30-45 मिनट) पर सेट करें और अगर आप ऑनलाईन क्लास नहीं लेते हैं तो हफ्ते में एक दिन “डिजिटल डिटॉक्स करें।हालाँकि शुरू-शुरू में ऐसा करना आसान नहीं होता है क्योंकि किसी चीज की लत लग जाती है तो उसकी तलब हो जाती है,बार-बार उसका इस्तेमाल करने का मन करता है।दृढ़ संकल्पशक्ति के बल पर ही आप ऐसा कर सकते हैं। - नोटिफिकेशन ऑफ रखें (Keep notifications off):पढ़ाई के समय सोशल मीडिया नोटिफिकेशन को पूरी तरह से साइलेंट कर दें या ऑफ रखें ताकि ध्यान ना भटके।गैजेट्स हमारे पास होता है तो नोटिफिकेशन हमारा ध्यान भटकाते हैं,एकाग्रता के बिना पढ़ा हुआ सिर से ऊपर निकल जाता है और पढ़ना या न पढ़ना बराबर है।
- शारीरिक गतिविधियाँ अपनाएँ (Adopt physical activities):वर्चुअल दुनिया से बाहर निकलने लिए आउटडोर गेम्स खेलें।मेडिटेशन (Meditation),योगासन या आफलाइन शौक (जैसे किताब पढ़ना,लेख लिखना आदि) को समय दें। शारीरिक गतिविधियाँ और मेडिटेशन हमारे तन और मन को नियन्त्रित करते हैं और हमारा जीवन संतुलित हो जाता है।हमारा ध्यान अध्ययन पर फोकस रहता है,हमें वास्तविक जीवन की सच्चाइयों का पता लगता है।
लक्ष्य-उन्मुख शेड्यूल बनाएँ (Create a goal-oriented schedule):अपने दिन भर का एक यथार्थवादी टाइम-टेबल बनाएँ।स्पष्ट लक्ष्य होने पर बिना वजह रील्स स्क्राॅल करने का समय नहीं बचेगा।जब आप अपनी वास्तबिक दुनिया में व्यस्त रहेंगे,अध्ययन पर फोकस रहेगा तो लक्ष्य को पाना आसान हो जाएगा।
8.रियल लाइफ को तवज्जो देने के मुख्य लाभ (Key Benefits of Focusing on Real Life):
- बेहतर मानसिक स्वास्थ्य (Improved mental health):दूसरों से तुलना करने की आदत खत्म होती है,जिससे मन शांत और तनावमुक्त रहता है।दूसरों से स्वस्थ तुलना करना तो फायदेमंद होता है परन्तु ऐसा कम होता है।दूसरों से तुलना करने से हमारे अन्दर ईर्ष्या,द्वेष आदि की भावना पैदा हो जाती है और बढ़ती जाती है।
- उच्च एकाग्रता शक्ति (High concentration power):स्क्रीन टाइम कम होने से ध्यान देने की क्षमता बढ़ती है और पढ़ाई आसानी से समझ में आती है।आप अपने आपके मालिक होते हैं और एकाग्रता से,आत्मिक नियंत्रण से ऐसा सम्भव होता है,तो आपकी कार्यक्षमता बढ़ती जाती है।
- रियल करियर ग्रोथ (Real Career Growth):रियल लाइफ में पढ़ाई और सीखी गई स्किल्स ही आपको परीक्षा में पास करवाएगी और एक बेहतर करियर दिलाएगी।आज के अधिकांश युवा इसलिए भटकते हैं कि उन्हें जॉब नहीं मिलता और सही दिशा के अभाव में वे भटक जाते हैं।
सच्चे रिश्ते (True Relationships):फॉलोअर्स मुसीबत में काम नहीं आते,रियल लाईफ के दोस्त और परिवार ही हर मोड़ पर साथ खड़े होते हैं।
9.रियल लाईफ से छात्र-छात्राओं को शिक्षक कैसे कनेक्ट करें? (How to connect teachers to students in real life?):
- एक शिक्षक छात्र के जीवन में सबसे बड़ा मार्गदर्शक होता है।शिक्षक चाहे तो अपले शिक्षाशास्त्र,बातचीत और कक्षा के माहौल में विद्यार्थियों को रील लाइफ की आभासी दुनिया से निकालकर वास्तविक जीवन की व्यापकता की तरफ सफलतापूर्वक मोड़ सकता है।अब बात है कि टीचर स्टूडेंट्स को रियल लाइफ की तरफ कैसे मोड़ सकता है? शिक्षक को ऐसा क्या करना चाहिए जिससे वह छात्र-छात्राओं को बास्तविक दुनिया से जोड़े।वास्तविक दुनिया का व्यावहारिक ज्ञान पर जोर देना केवल किताबी ज्ञान या मार्क्स के पीछे भागने के बजाय,शिक्षक छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान और वास्तविक जीवन की समस्या हल करना सिखाएं।जब छात्र-छात्राओं को समझ आएगा कि वास्तविक दुनिया में क्या पढ़ाई होगी या कौनसी पढ़ाई काम आएगी,तो उनका ध्यान आभासी दुनिया से हटकर वास्तविक कौशल पर जाएगा।
(2.)क्लासरूम में “डिजिटल वेलनेस” पर चर्चा करें (Discuss “digital wellness” in the classroom):
- शिक्षकों को हफ्ते में एक बार सोशल मीडिया के अंधेरे पक्ष (जैसे डोपामाइन की लत,नकली पूर्णतावाद और मानसिक स्वास्थ्य प्रभाव) पर खुली चर्चा करनी चाहिए।जब एक सम्मानित शिक्षक इन मुद्दों पर बात करता है,तो छात्र-छात्राएँ उसे ज्यादा गंभीरता से लेते हैं।
(3.)पीयर-टू-पीयर इंटरेक्शन और ग्रुप गतिविधियां बढ़ाना (Peer to Peer Interaction and Group Activities):
- कक्षा में समूह परियोजनाएँ,वाद-विवाद,खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दें।जब छात्र एक-दूसरे के साथ आमने-सामने बातचीत करते हैं,तो उन्हें वास्तविक मानवीय संबंध और टीम निर्माण की अहमियत समझ आती है,जो स्क्रीन पर नहीं मिल सकती।छात्र-छात्राएँ इससे एक-दूसरे की अध्ययन सम्बन्धी समस्याएँ ही शेयर नहीं करते हैं बल्कि अपने दुःख-दर्द और खुशी के पलों को भी आपस में शेयर करते हैं।
(4.)”असफलता” को सामान्य बनाना और लचीला बनाना [Normalizing and resilient to “failure”):
- रील लाइफ में सिर्फ सक्सेस दिखती है,जिससे स्टूडेंट्स असफलता से डरते हैं।शिक्षक को छात्रों को ये सिखाना चाहिए कि वास्तविक जीवन में विफलता आना सामान्य है और ये सीखने का एक हिस्सा है।ये उन्हें असल जिंदगी की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
(5.) स्व-रोल मॉडल बनना (उदाहरण के आधार पर अग्रणी) [Becoming a self-role model (leading by example)]:
- शिक्षक खुद कक्षा में मोबाइल का कम प्रयोग करें और छात्रों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ें।एक ऊर्जावान,मिलनसार और चौकस शिक्षक को देखकर छात्रों को वास्तविक जीवन में जुड़ाव पसंद आता है।
(6.)स्क्रीन-मुक्त हाॅबीज को प्रोत्साहित करना (Encouraging screen-free hobbies):
- शिक्षक छात्र-छात्राओं को पुस्तक पढ़ना,रचनात्मक लेखन,विज्ञान प्रयोग,कला या खेल जैसे ऑफ़लाइन रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं और उनकी छोटी-छोटी वास्तविक जीवन की उपलब्धियों की तारीफ कर सकते हैं।
- सारांश (Summary):एक शिक्षक छात्र को ये एहसास दिला सकता है कि सोशल प्लेटफॉर्म पर लाइक मिलने से ज्यादा महत्तवपूर्ण है,असल जिंदगी में एक अच्छी स्किल सीखना और एक बेहतर इंसान बनना।
- उपर्युक्त आर्टिकल में रील बनाम रीयल जिन्दगी:असली जिन्दगी और सोशल मीडिया की सच्चाई (Reel VS Real Life:The Reality of Real Life and Social Media) के बारे में गहराई और विस्तार से बताया गया है।
- ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
* 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
* 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
* 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
**पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏
Also Read This Article:Brain VS AI
10.छात्र का रील के पक्ष में तर्क (हास्य-व्यंग्य) (Arguments in favor of the student’s reel) (Humour-Satire):
- एक बार टीचर रील के बजाय रियल लाइफ की महत्ता समझा रहे थे।महत्ता समझाने के बाद टीचर ने पूछा रील और रियल का फर्क बताओ।
- छात्र:सर,रील को कभी समाप्त नहीं किया जा सकता है।
टीचर:क्यों? - छात्र:क्योंकि रियल रहेगा तो रील भी रहेगी,रियल पर ही तो रील बनती है न।
- टीचर (झल्लाकर):अरे तुम्हारे भेजे (दिमाग) में इतनी सी बात नहीं घुस रही है,तुम्हारा क्या होगा?
- छात्र (बुदबुदाता है):छात्र शक्ति जिन्दाबाद,रील लाइफ जिन्दाबाद।
11.रील बनाम रीयल जिन्दगी:असली जिन्दगी और सोशल मीडिया की सच्चाई (Frequently Asked Questions Related to Reel VS Real Life:The Reality of Real Life and Social Media) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.रील लाइफ और रियल लाइफ में क्या मुख्य अंतर है? (Reel life aur Real life mein kya mukhya antar hai?):
उत्तर:रील लाइफ सोशल मीडिया पर दिखाने वाली एडिटेड और परफेक्ट मोमेंट्स की दुनिया है,जबकी रियल लाइफ हमारी रोज़मर्रा की वास्तविकता है जिसमें संघर्ष और असली जज़्बात होते हैं।
प्रश्न:2.सोशल मीडिया रील्स का स्टूडेंट्स की पढाई पर क्या असर पड़ता है? (Social media reels ka students ki padhai par kya asar padta hai?):
उत्तर:ज्यादा रील देखने से स्टूडेंट्स का ध्यान भटकता है,अटेंशन स्पैम कम होता है और दूसरों से मानसिक तनाव बढ़ता है।
उत्तर: हां,शिक्षक डिजिटल वेलनेस पर खुली चर्चा करके,व्यावहारिक समस्या-समाधान सिखाकर और ऑफ़लाइन समूह गतिविधियों को बढ़ावा देकर छात्र को वास्तविक जीवन की तरफ मोड़ सकते हैं।
प्रश्न:4.रील और रियल लाइफ में बैलेंस कैसे बनाएं? (Reel aur Real life mein balance kaise banayein?):
उत्तर:स्क्रीन टाइम फिक्स करें,सोशल मीडिया कंटेंट को मनोरंजन तक सीमित रखें और वास्तविक जीवन के रिश्ते,स्वास्थ्य और पढ़ाई पर प्राथमिक फोकस रखें।
- उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा रील बनाम रीयल जिन्दगी:असली जिन्दगी और सोशल मीडिया की सच्चाई (Reel VS Real Life:The Reality of Real Life and Social Media) की प्राइमरी टर्म्स के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- *”यह आर्टिकल **Satyam Mathematics** ब्लॉग पर **Satyam Coaching Centre** के द्वारा तैयार किया गया है।”*










