Preparation for College Exam 2026
1.कॉलेज परीक्षा 2026 की तैयारी (Preparation for College Exam 2026),काॅलेज परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for College Exams?):
- कॉलेज परीक्षा 2026 की तैयारी (Preparation for College Exam 2026) के आधार पर आप अपनी परीक्षा की तैयारी के नए और सटीक मंत्र जान सकेंगे।कॉलेज परीक्षा की तैयारी हेतु एक लेख पहले भी लिखा जा चुका है उसे पढ़ेंगे तो आपकी तैयारी पर में परफेक्शन की युक्ति समझ में आएगी।
- आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:2026 में काॅलेज परीक्षा की तैयारी
2.निजी प्रयास जरूरी (Self effort is necessary):
- अक्सर कॉलेज छात्र-छात्राएं काॅलेज में यदा-कदा तफरी मारने के लिए जाते हैं।बहुत कम ऐसे छात्र-छात्राएं होते हैं जो कॉलेज नियमित रूप से जाते हैं।कॉलेज की फैकल्टी और प्राध्यापक वगैराह भी छात्र-छात्राओं पर अंकुश नहीं रखते हैं और उन्हें व्यक्तिगत प्रयास करके छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रेरित नहीं करते हैं।छात्र-छात्राएं आते हैं तो ठीक है और नहीं आते हैं तो ठीक हैं।कुछ प्राध्यापक तो पढ़ाने में ही रुचि नहीं लेते हैं।अधिकांश कॉलेज नाम-मात्र के चलते हैं।सैद्धांतिक रूप से वे कॉलेज जैसे लगते हैं परंतु वास्तविकता में वे व्यवसाय चलाते हैं।
- छात्र-छात्राएं फॉर्म भरने जाते हैं,परीक्षाएं देने जाते हैं परंतु क्लास के नाम पर वहाँ पाटिया सफाचट है अर्थात् कोई पढ़ाई लिखाई नहीं होती है।केवल कुछ ही कॉलेज तथा विश्वविद्यालय ऐसे होते हैं जहाँ रेगुलर क्लासे चलती हैं,छात्र-छात्राओं को पढ़ाने में प्राध्यापक रुचि लेते हैं,नियमित रूप से क्लासे अटेंड करने के लिए प्रेरित भी किया जाता है।
- उपर्युक्त विवरण से यह निष्कर्ष निकलता है कि छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी एफर्ट (effort) जरूरी हो जाता है।यदि वे निजी एफर्ट (प्रयास) नहीं करते हैं तो सेमेस्टर में या तो पेपर बेक रह जाता है या अंततः उनको अनुत्तीर्ण होना पड़ता है।निजी प्रयास में शामिल है:निजी नोट्स तैयार करना और उनका नियमित रूप से अध्ययन करना,निजी नोट्स बनाने में पढ़ने के बजाय एकाग्रता अधिक सधती है। इसके बाद निजी प्रयास करके किसी विषय की कोचिंग कर सकते हैं।कोचिंग में खानापूर्ति नहीं की जा सकती है क्योंकि कोचिंग में अध्ययन करना आपका खुद का निर्णय है,खुद की सजगता और जागरूकता का सूचक है।जो जागरूक और सजग होता है वह कोचिंग में अध्ययन का पूरा फायदा उठाता है।अपनी अधिकांश समस्याओं को हल करने का प्रयास करता है।बस ध्यान रखने की यह बात है कि किसी उम्दा कोचिंग संस्थान में ही अध्ययन किया जाए।
- निजी प्रयास करने का तीसरा तरीका है कि जिस विषय में आप कमजोर हैं उस विषय की किसी ट्यूटर से ट्यूशन करें।ट्यूटर अपने विषय का ज्ञाता और विद्वान होना चाहिए।माता-पिता व छात्र-छात्रा को विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना चाहिए।अन्यथा आप अपना धन तो व्यर्थ खर्च करेंगे ही साथ ही अपना अमूल्य समय भी नष्ट करेंगे।
- अगला कदम है निजी रूप से अध्ययन करना।केवल कॉलेज व कोचिंग की पढ़ाई पर ही निर्भर न रहें बल्कि स्वयं भी अध्ययन करें।जो घर पर,लाइब्रेरी में स्वयं अध्ययन करते हैं,पढ़ाए हुए टॉपिक को स्वयं पढ़ते,समझते हैं और याद करते हैं वे विद्यार्थी सफल होते हैं।कॉलेज परीक्षा को उत्तीर्ण करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि पढ़ा हुआ आत्मसात भी होना चाहिए।जो पढ़ा है उसकी छोटी-छोटी,बेसिक बातें स्पष्ट होनी चाहिए,समझ में आनी चाहिए।यदि आप अब नहीं समझेंगे तो इसका इंपैक्ट बाद की परीक्षाओं,प्रतियोगिता परीक्षाओं पर पड़ेगा।
3.युक्ति से पढ़ें (Read from the tactics):
- युक्ति का अर्थ है उपाय,योजना,उचित विचार।स्कूल और कॉलेज के सिलेबस में जमीन आसमान का फर्क होता है।स्कूल में टीचर्स व्यक्तिगत ध्यान देकर क्लास टेस्ट,रैंकिंग टेस्ट,पाक्षिक टेस्ट,हाफ इयरली एग्जाम,प्री बोर्ड आदि के द्वारा तैयारी कराते रहते हैं।यानी छात्र-छात्रा को युक्ति,उपाय और योजना तैयार नहीं करनी पड़ती बल्कि टीचर्स और स्कूल प्रशासन उनकी मदद कर देते हैं। परंतु यहां पर सब कुछ नदारद मिलता है।ना पढ़ाई होती है,ना प्रेरित करने वाला कोई होता है,ना क्लास टेस्ट वगैरह होते हैं यानी एकदम से आपके सारे सहारे छूट जाते हैं।छात्र को स्वयं पढ़ना पड़ता है,स्वयं प्रेरित होना होता है,स्वयं रणनीति तैयार करनी होती है और कोर्स एकदम बढ़ा हुआ होता है।यानी एक तरफ विशालकाय कोर्स और दूसरी तरफ कोई सहारा नहीं यानी कोढ़ में खाज वाली स्थिति हो जाती है।
- साइंस के कई छात्र-छात्राओं की तो इतनी पतली हालत हो जाती है कि उन्हें अपना ऐच्छिक विषय परिवर्तित करना पड़ता है अर्थात् वे आर्ट्स विषय ले लेते हैं और उससे डिग्री हासिल कर लेते हैं।समस्याओं से घबराना,संघर्षों से कतराना नींव को कच्ची रख देता है और कच्ची नींव पर खड़ा भवन कभी भी थोड़े से आंधी-तूफान या वर्षा से भरभरा कर गिर जाता है।
- उन्हें कोई काउंसलर नहीं मिलता है यदि कोई काउंसलर मिलता भी है तो ऐसा काउंसलर मिलता है जो उसकी रही-सही हिम्मत को तोड़ देता है।आज का युवा सबसे अधिक अहमियत अपने करियर को देता है।करियर के लिए छात्र-छात्रा की सही काउंसलिंग की जानी आवश्यक है।यह एक बहुत बड़ी विडम्बना है कि विद्यालय,कॉलेज और विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं से मोटी-तगड़ी फीस तो ऐंठ लेते हैं लेकिन उनकी सही तरह से काउंसलिंग नहीं की जाती है।इन संस्थानों में बहुमुखी प्रतिभा के काउंसलर की आवश्यकता है परंतु उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है।जब उनकी काउंसलिंग नहीं की जाती तो उनके स्किल (कौशल) का विकास कैसे करेंगे,स्किल विकास की व्यवस्था कैसे करेंगे? ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राएं उल्टे-सीधे निर्णय ले लेते हैं जो उसके जीवन को या तो बर्बाद कर देते हैं और सही निर्णय से आबाद हो जाते हैं।दिशाहीन विद्यार्थी नशाखोरी,अय्याशी,अपहरण,डकैती,चोरी-चकोरी आदि गलत कार्यों की तरफ मुड़ जाता है।प्रोफेशनल काउंसलर विद्यार्थी की सटीक काउंसलिंग नहीं कर सकता है।परंतु जो छात्र-छात्रा के व्यक्तित्व से परिचित है,उसके साथ समय व्यतीत करता है,गुणों का पारखी है और विद्वान है वही उसकी सही काउंसलिंग कर सकता है।
- ऐसे विशालकाय कोर्स को युक्तिपूर्वक पढ़ें,समझें और हल करें।पहले सिलेबस को समझें और फिर यह भी देखें कि उनके पास कितना समय परीक्षा की तैयारी के लिए है।हर विषय को समय दें।जो कठिन विषय है उसको अधिक समय दें और सरल विषय को कम समय दें।कुछ समय रिवीजन के लिए निर्धारित करें।मसलन यदि किसी विषय की पाँच यूनिट है तो उनमें से देखें कि किस यूनिट को आसानी से और कम समय में तैयार किया जा सकता है।अधिक समय पढ़ने की बजाय कम समय पढ़ें परंतु पढ़ा हुआ समझ में आ जाए और याद हो जाए यह जरूरी है।प्रश्नावली या चैप्टर को पढ़ने में अधिक समय लग रहा हो तो सलेक्टेड तैयारी करें (यदि आपके पास बहुत कम समय है) अन्यथा प्रत्येक यूनिट्स की संपूर्ण सामग्री को पढ़ना चाहिए।बीच-बीच में स्वमूल्यांकन भी करते रहना चाहिए।सरल से कठिन टॉपिक को तैयार करने की विधि अपनाएं।जहां कहीं भी कठिनाई महसूस हो तो सहयोग लेने में संकोच न करें।
4.विद्यार्थी सावधानी रखें (Students should be careful):
- अब कॉलेज परीक्षा में कुछ समय ही बचा है अतः इस समय नोट्स बनाना उचित नहीं होगा।अब तक आपके पढ़कर,समझने के बाद नोट्स बन जाने चाहिए।गणित विषय में नोट्स बनाने में समय नहीं लगता है,यदि आपके सवाल समझ में आ गए हैं।परंतु भौतिकी और रसायनशास्त्र अधिकांशतया थ्योरीटिकल सब्जेक्ट हैं अतः थ्योरी को पढ़ने,समझने और फिर नोट्स बनाने में समय लगता है जो अब असंभव है।
- यदि आपने इन विषयों को अब तक नहीं पढ़ा है और नोट्स नहीं बनाये हैं तो चैप्टर को समझें और प्रश्नोंत्तर विधि से सलेक्टेड नोट्स बनाएं।यानी प्रश्न को समझें और उसका उत्तर समझे और याद कर लें फिर उसे लिखें ताकि रिवीजन भी हो जाएगा।साथ ही लिखने से प्रश्न-पत्र में उत्तर लिखने जैसा पूर्वाभ्यास भी हो जाएगा। लेकिन इसमें नुकसान यह है कि यदि जिस प्रश्न को अपने याद किया है,जरूरी नहीं है प्रश्न-पत्र में आएगा ही।सलेक्टेड तैयारी का खतरा तो है ही कम समय में विषय की संपूर्ण तैयारी नहीं हो पाती है,खतरा तो लेना पड़ता ही है।अच्छा तो यह है कि आपको सत्रारम्भ से ही दत्तचित्त होकर विषय की संपूर्ण और गहन तैयारी करनी चाहिए।
- यदि आपने अब परीक्षा की तैयारी प्रारंभ की है तो दो-तीन महीने में संपूर्ण विषय की तैयारी करना,नोट्स बनाना और रिवीजन बहुत मुश्किल कार्य है।ऐसे छात्र-छात्राएं सलेक्टेड तैयारी ही करते हैं और केवल उत्तीर्ण ही होते हैं।छात्र-छात्राओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि केवल उत्तीर्ण होना ही पर्याप्त नहीं हैं।इस प्रकार से बहुत से छात्र-छात्राएं सीरीज,गैस पेपर पढ़ कर उत्तीर्ण हो जाते हैं परंतु इससे विषय पर पकड़ मजबूत नहीं होती है और आगे की कक्षा में उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।विषय ठीक से समझ नहीं पाते हैं और हर कहीं मात खा जाते हैं।
- इस प्रकार के छात्र-छात्राएं भयंकर बेरोजगारी का सामना करते हैं।पढ़ते समय उन्हें कोई समझाये तो समझने के लिए तैयार नहीं होते हैं,कोई भी सीख उनके गले नहीं उतरती है।फिर बेरोजगारी का रोना रोते हैं और अपनी बेरोजगारी का ठीकरा सरकार पर,शिक्षा प्रणाली पर फोड़ते हैं।शिक्षा प्रणाली में दोष हैं,लेकिन जो शिक्षा पद्धति है उसे तो हम बदल नहीं सकते अतः उससे ही लाभ उठाना है और यह लाभ किस प्रकार उठाया जा सकता है,स्वयं के एफर्ट से।
अतः जो भी विषय पढ़ें उसकी ठोस तैयारी करें।मन की रुचि-अरुचि को रुकावट न बनने दें।कर्त्तव्य समझकर अध्ययन करें और जो साधन-सुविधाएँ मिली हुई है उनका भरपूर उपयोग करें। - गणित,भौतिकी,रसायन शास्त्र और अन्य विषयों की तैयारी यूनीक तरीके से करें।आपको जो अवसर मिला है उसका पूर्ण दिलचस्पी के साथ उपयोग करें।सोचें कि यह अवसर जिंदगी में दुबारा आने वाला नहीं है,यह विद्यार्थी काल दुबारा आने वाला नहीं है,उसका बेहतरीन उपयोग करना है।इसको ऐसे ही सोने-खाने,आलस्य,लापरवाही,मौज-मस्ती आदि में न गुजारें।जीवन का एक-एक क्षण अनमोल है,उसकी कीमत तब पता चलती है जब यह समय गुजर जाता है या थोड़े से एफर्ट की कमी से किसी अवसर का लाभ लेने से चूक जाते हैं।आप इस दृष्टिकोण के साथ तैयारी करेंगे तो कठिन से कठिन विषयवस्तु और विशालकाय सिलेबस को अपनी मुट्ठी में कर सकते हैं।
5.यह न सोचें और न करें (Don’t think and don’t do it):
- (1.)मुझे अध्ययन करना चाहिए ताकि मैं बस उत्तीर्ण हो सकूँ,भगवान करे सरल सा प्रश्न पत्र आ जाए,कठिन सा प्रश्न पत्र ना आए।बल्कि सोचें मैं परीक्षा में अपना श्रेष्ठ से श्रेष्ठ उत्तर देकर रहूंगा चाहे कितना भी मुश्किल प्रश्न-पत्र क्यों ना आ जाए?
- (2.)अगर शिक्षक,सहपाठी मेरी मदद कर दें तो मैं आसानी से परीक्षा उत्तीर्ण कर सकता हूं।इसके बजाय विचार करें कि कोई मदद नहीं भी करें तो भी अध्ययन मैं स्वयं कर लूंगा,समस्याओं को खुद हल कर लूँगा,सवालों को मैं खुद हल कर लूंगा।
- (3.)अभी परीक्षा में समय बाकी है,परीक्षा के निकट तैयारी करना ठीक रहेगा ताकि भूल ना सकूंगा तब तक मैं कोई और काम कर लेता हूं।बल्कि यह सोचें कि मैं तब तक किसी काम में हाथ नहीं डालूंगा जब तक परीक्षा की तैयारी पूर्ण नहीं हो जाती है,यदि समय बचता भी है तो रिवीजन कर लूंगा ताकि परीक्षा में उत्कृष्ट परफॉर्मेंस दे सकूं।
- (4.)कुछ दिन आराम कर लेता हूं,ये दिन तो खेलने-कूदने और खाने-पीने और मौज-मस्ती के लिए हैं।इसके बजाय यह सोचें कि मेरा केवल एक ही लक्ष्य है कॉलेज परीक्षा की तैयारी करना।मैं छोटे-मोटे फायदों और इस अमूल्य समय को मेरे भविष्य के निर्माण की कीमत पर नहीं करूंगा,मैं लक्ष्य से भटकाने वाले कामों में नहीं फसूंगा,मैं किसी प्रलोभन का शिकार नहीं होऊँगा।कॉलेज की परीक्षा के लक्ष्य से एक पल के लिए नहीं भटक सकता हूँ।
- (5.)मेरे पास साधन-सुविधाएँ (संदर्भ पुस्तकें,कोचिंग आदि) भी नहीं है।कोई सहपाठी तथा शिक्षक भी मदद नहीं कर रहा है।लगता है मुझे अपना ऐच्छिक विषय बदलना पड़ेगा।साइंस मैथ की जगह आर्ट्स विषय लेकर आसानी से उत्तीर्ण हो जाऊंगा।बल्कि यह सोचें कि चाहे मेरे पास साधन-सुविधाएँ खत्म हो रही है या नहीं हैं।मैं कोचिंग भी नहीं कर सकता हूं क्योंकि कोचिंग की फीस नहीं चुका सकता हूं।अब तो पीछे कदम हटाने का कोई प्रश्न ही नहीं है।ऐसी स्थिति में परीक्षा की तैयारी करके सफल होने का आनन्द ही कुछ और है।ऐसी स्थिति में ही मेरी असली काबिलियत की परीक्षा होगी।दूसरे के दम पर उत्तीर्ण होने में उतना आनंद नहीं है।मुझे चाहे कितना ही कठिन संघर्ष करना पड़े,मैं अवश्य करूंगा।परीक्षा की तैयारी करूंगा और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होऊँगा।
- (6.)न जाने मैंने साइंस मैथ जैसा कठिन विषय क्यों ले लिया,न तो मैं इसकी ठीक तरह से तैयारी कर पा रहा हूं और न मेरे में इतनी काबिलियत है।मैं मेरी काबिलियत का उपयोग और कहीं भी नहीं कर पा रहा हूं।इससे अच्छा होता मैं पढ़ाई न करके कोई काम-धंधा ही सीख लेता या आर्ट्स जैसा विषय लेकर आसानी से उत्तीर्ण हो जाता,कम से कम डिग्री तो मिल जाती है।इसके बजाय यह संकल्प लें अच्छा हुआ मैंने साइंस मैथ विषय लेकर एक अच्छा लक्ष्य निर्धारित कर लिया और इससे मेरी अंतर्निहित शक्तियों को जाग्रत करने का मौका मिल गया।मुझे विश्वास है कि मैं अपनी सारी शक्ति सही विषय की तैयारी करने पर लगा रहा हूं।गणित जैसे विषय से मेरी ऐसी शक्तियों का जागरण हो रहा है जो अन्य विषय लेने पर जाग्रत नहीं होती।
- उपर्युक्त विश्लेषण को ध्यान से पढ़ें और मनन करें।आपके मस्तिष्क में कैसे विचार आते हैं।प्रथम स्थिति वाले या द्वितीय स्थिति वाले।यदि प्रथम स्थिति वाले विचार आते हैं तो सावधान हो जाइए यह लक्ष्य से भटकाने वाले विचार हैं जो आपको रसातल में ले जाएंगे।ऐसे विचार आपको अपने लक्ष्य पर नहीं पहुंचने देंगे भले ही आप कोई भी लक्ष्य का निर्धारण कर लें।
- उपर्युक्त आर्टिकल में कॉलेज परीक्षा 2026 की तैयारी (Preparation for College Exam 2026),काॅलेज परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for College Exams?) के बारे में बताया गया है।
Also Read This Article:कॉलेज छात्रों के लिए ऑनलाइन अध्ययन उपकरण
6.छात्र का संकल्प (हास्य-व्यंग्य) (Student Resolution) (Humour-Satire):
- उमराव:क्या सोच रहे हैं,किस विचार में खोये हो।परीक्षा की तैयारी क्यों नहीं कर रहे हो।
- दुर्गेश:मैंने एक प्रण किया है और वचन दिया है।
- उमराव:क्या प्रण किया है और वचन दिया है।
- दुर्गेश:मैं परीक्षा की तैयारी नहीं करूंगा चाहे मुझे कुछ भी कुर्बानी देनी पड़े।रघुकुल रीत सदा चली आई,प्राण जाए पर वचन न जाए।
7.कॉलेज परीक्षा 2026 की तैयारी (Frequently Asked Questions Related to Preparation for College Exam 2026),काॅलेज परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for College Exams?) से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.अध्ययन करने के लिए मशक्कत क्यों करें? (Why bother studying?):
उत्तर:जब हम दैनिक जीवन में बस पकड़ने,टिकट लेने,रेड लाइट्स में निकलने आदि में छोटे-छोटे कार्यों में इतनी मशक्कत करते हैं तो अपने जीवन निर्माण के लिए होने वाली परीक्षा में मशक्कत क्यों नहीं कर सकते।
प्रश्न:2.लक्ष्य से क्यों न भटकें? (Why not deviate from the goal?):
उत्तर:लक्ष्य से भटकने वाला कहीं नहीं पहुंचता।जैसे घाणी का बैल चक्कर काटता रहता है परंतु पहुंचता कहीं नहीं।लक्ष्य को प्राप्त करने में अनेक कष्टों और संघर्षों का सामना करना पड़ता है।
प्रश्न:3.कठिनाइयाँ क्या दर्शाती हैं? (What do the difficulties represent?):
उत्तर:कठिनाइयां लक्ष्य प्राप्ति में रुकावट नहीं होती।वे केवल यह जांच करती है कि क्या आपके अंदर परीक्षा को उत्तीर्ण करने का माद्दा,हिम्मत और हौसला है।एक बार ठान लेने पर मुसीबतें हल होने लगती हैं।
- उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा कॉलेज परीक्षा 2026 की तैयारी (Preparation for College Exam 2026),काॅलेज परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for College Exams?) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
Related Posts
About Author
Satyam
About my self I am owner of Mathematics Satyam website.I am satya narain kumawat from manoharpur district-jaipur (Rajasthan) India pin code-303104.My qualification -B.SC. B.ed. I have read about m.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 15 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.










