Mean and Median in Class 9th
1.कक्षा 9वीं में माध्य और माध्यक (Mean and Median in Class 9th),माध्य और बहुलक (Mean and Mode):
कक्षा 9वीं में माध्य और माध्यक (Mean and Median in Class 9th) के इस आर्टिकल में माध्य,माध्यक और बहुलक से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ,लघुत्तरात्मक सवालों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- Volume of Cylinder and Cone in Class 9
2.कक्षा 9वीं में माध्य और माध्यक पर आधारित उदाहरण (Examples Based on Mean and Median in Class 9th):
Example:1.किसी कक्षा 11 के छात्रों के गणित में प्राप्तांक 2,4,2,3,2,4,3,5,6,2,2 हैं तो 2 का मिलान चिह्न होगा:
(a) |||| (b) \bcancel{||||} \quad || (c) \bcancel{||||} \quad \bcancel{||||} (d) \bcancel{||||}
Solution:विकल्प (d) सही है।
Example:2.एक टीम ने हाॅकी के 5 मैचों में 4,3,2,1,5 गोल किये।इन गोलों का माध्य होगा:
(a) 5 (b) 3 (c) 4 (d) 2
Solution: माध्य=\frac{\Sigma X}{N}=\frac{4+3+2+1+5}{5}=\frac{15}{5}=3
विकल्प (b) सही है।
Example:3.प्रेक्षणों का योग 52 है तथा प्रेक्षणों की संख्या 10 हो,तो माध्य होगा:
(a) 2.5 (b) 5.2 (c) 0.25 (d) 0.52
Solution:माध्य=\frac{\text{प्रेक्षणों का योग}}{\text{प्रेक्षणों की संख्या}}=\frac{52}{10}=5.2
विकल्प (b) सही है।
Example:4.यदि 5,4,6,8,7,a,2 का माध्य 5 हो,तो a का मान होगाः
(a) 4 (b) 3 (c) 6 (d) 5
Solution:माध्य=\frac{5+4+6+8+7+a+2}{7}=5 \\ \Rightarrow \frac{32+a}{7}=5 \Rightarrow 32+a=35 \\ \Rightarrow a=35-32=3
विकल्प (b) सही है।
Example:5.एक कक्षा के 10 छात्रों की लम्बाई इस प्रकार मीटर में दी गई है:
(a) 1.1 (b) 1.9 (C) 0.8 (d) 0.9
1.1,1.3,1.4,1.8,1.7,1.6,1.2,1.5,1.2,1.9 इन आँकड़ों का परिसर होगाः
Solution:आँकड़ों का परिसर=1.9-1.1=0.8
विकल्प (c) सही है।
Example:6.यदि 4,5,7,4,a,10 का माध्य 6 है तो a का मान होगा:
(a) 7 (b) 6 (c) 5 (d) 4
Solution:माध्य=\frac{4+5+7+4+4+10}{6}=6 \\ \Rightarrow \frac{30+a}{6}=6 \\
\Rightarrow 30+a=36 \Rightarrow a=36-30=6
विकल्प (b) सही है।
Example:7.प्रेक्षण 4,7,8,5,4,2,4,8,10,5,4,3,2,5,6,4 में संख्या 4 की बारम्बारता है:
(a) 3 (b) 4 (c) 5 (d) 6
Solution:4 की बारम्बारता 5 है।
विकल्प (c) सही है।
Example:8.बंटन 15,28,30,24,18,29,36 का परिसर है:
(a) 28 (b)30 (c)24 (d) 21
Solution:परिसर=36-15=21
विकल्प (d) सही है।
Example:9.वर्ग 25-30 की ऊपरि सीमा हैः
(a) 25 (b) 35 (c) 40 (d) 50
Solution:ऊपरि सीमा 50 है।
विकल्प (d) सही है।
Example:10.यदि प्रेक्षण का बंटन 4,1,5,7,2,6,9,2,3,5,11,5,2,4,13 हो तो वर्ग अन्तराल 3-6 की बारम्बारता होगी:
(a) 10 (b) 3 (c) 4 (d) 5
Solution:विकल्प (a) सही है।
Example:11.दिए गए बारम्बारता बंटन का बहुलक होगा:
\begin{array}{|ccccc|} \hline \text{अंक} & 1 & 3 & 5 & 7 \\ \text{बारम्बारता} & 2 & 5 & 12 & 10 \\ \hline \end{array}
(a) 1 (b) 3 (c) 5 (d) 7
Solution:सबसे अधिक बारम्बारता अंक 5 की 12 है।अतः बहुलक=5 अंक
विकल्प (c) सही है।
Example:12.यदि निम्न बंटन का माध्य 5 है,तो p का मान हैः
\begin{array}{|ccccc|} \hline \text{प्राप्तांक} & 2 & 4 & 6 & p \\ \text{छात्रों की संख्या} & 3 & 2 & 1 & 4 \\ \hline \end{array}
(a) 6.5 (b) 7 (c) 7.5 (d) 8
Solution: माध्य=\frac{2 \times 3+4 \times 2+6 \times 1+p \times 4}{3+2+1+4}=5 \\ \Rightarrow \frac{6+8+6+4 p}{10}=5 \\ \Rightarrow \frac{20+4 p}{10}=5 \\ \Rightarrow 4 p=50-20 \\ \Rightarrow p=\frac{30}{4}=7.5
4p=50-20=30
विकल्प (c) सही है।
Example:13.बंटन 1,12,10,6,4,8,1 का माध्यक हैः
(a) 10 (b) 6 (c) 5 (d) 4
Solution:आरोही क्रम में रखने परः
1,1,4,6,8,10,12
\frac{n+1}{2}=\frac{7+1}{2}=\frac{8}{2}=4
माध्यक=6
विकल्प (b) सही है।
Example:14.बंटन 5,5,6,4,9,5,3,27,6,3,8,4 में वर्ग अन्तराल 3-5 की बारम्बारता है:
(a) 3 (b) 5 (c) 6 (d) 7
Solution:3-5 की बारम्बारता 5 है।
विकल्प (b) सही है।
Example:15.निम्नलिखित बारम्बारता बंटन का परिसर होगा:
3.2,2.8,3.1,2.1,3.2,2.4,2.1,2.8,2.7,2.7
(a) 2.7 (b) 3.1 (c) 2.4 (d) 1.1
Solution:परिसर=3.2-2.1=1.1
विकल्प (d) सही है।
Example:16.निम्नलिखित बारम्बारता बंटन में 25 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों की संख्या हैः
\begin{array}{|cc|} \hline \text{आयु (वर्षों में)} & \text{विद्यार्थियों की संख्या} \\ 5-10 & 3 \\ 10-15 & 6 \\ 15-20 & 8 \\ 20-25 & 8 \\ 25-30 & 2 \\ \hline \end{array}
(a) 8 (b) 16 (c) 9 (d)25
Solution:25 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों की संख्या=3+6+8+8=25
विकल्प (d) सही है।
Example:17.दण्ड आलेख में आयत की ऊँचाई होती है:
(a)वर्ग की आवृत्ति के व्युत्क्रमानुपात में (b) वर्ग की आवृत्ति के समानुपात में
(c)वर्ग अन्तराल के समानुपात में (d)वर्ग अन्तराल के व्युत्क्रमानुपात में
Solution:विकल्प (b) सही है।
Example:18.विद्यालय की किसी कक्षा के परीक्षा परिणाम का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सकता है:
(a)वृत्ताकार लेखाचित्र से (b)दण्ड लेखाचित्र से (c)रैखिक लेखाचित्र से (d)उपर्युक्त सभी से
Solution:विकल्प (b) सही है।
Example:19.बंटन 6,1,2,3,9,8,3,4,8,2,3 का परिसर (परास) होगा:
(a) 4 (b) 8 (c)7 (d) 6
Solution:परिसर=9-1=8
विकल्प (b) सही है।
Example:20.यदि विचर का बंटन 5,1,5,2,3,6,5,4 हो तो विचर 5 की बारम्बारता होगी:
(a) 1 (b) 2 (c) 3 (d) 4
Solution:विचर 5 की बारम्बारता=3
विकल्प (c) सही है।
Example:21.11,2,7,8,9,3,5 की माध्यक होगी:
(a) 7 (b) 9 (c) 5 (d) 11
Solution: \frac{n+1}{2}=\frac{7+1}{2}=\frac{8}{2}=4
4 (चौथा) विचर है=7
विकल्प (a) सही है।
Example:22.15,0,10,5 का माध्य होगा:
(a) 15 (b) 10 (c)5 (d) 7.5
Solution:माध्य=\frac{15+0+10+5}{4}=\frac{30}{4}=7.5
विकल्प (d) सही है।
Example:23.4,3,4,5,4,2,4,1 में बहुलक होगाः
(a)1 (b)2 (c) 5 (d) 4
Solution:सबसे अधिक बारम्बारता विचर 4 की है।
विकल्प (d) सही है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा कक्षा 9वीं में माध्य और माध्यक (Mean and Median in Class 9th),माध्य और बहुलक (Mean and Mode) को समझ सकते हैं।
Also Read This Article:- Cube and Cuboid in Class 9th
3.कक्षा 9वीं में माध्य और माध्यक (Frequently Asked Questions Related to Mean and Median in Class 9th),माध्य और बहुलक (Mean and Mode) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.आँकड़े कितने प्रकार के होते हैं? (What Are the Types of Data?):
उत्तर:(1.)प्राथमिक आँकड़े (2.)द्वितीयक आँकड़े
प्रश्न:2.आलेख कितने प्रकार के होते हैं? (What Are the Types of Graphs?):
उत्तर:(1.)दण्ड आलेख (Bar Graph) (2.)आयत चित्र (Histogram) (3.)बारम्बारता बहुभुज (Frequency Polygon)
प्रश्न:3.व्यक्तिगत श्रेणी का माध्य ज्ञात करने का सूत्र लिखो। (Write Formula to Find the Mean of the Individual Series):
उत्तर:(1.)व्यक्तिगत श्रेणी का माध्य=\frac{\text{प्रेक्षणों का योग}}{\text{प्रेक्षणों की संख्या}}=\frac{\Sigma x}{N}
(2.)खण्डित श्रेणी का माध्य (\overline{X})=\frac{\Sigma f x}{N}
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा कक्षा 9वीं में माध्य और माध्यक (Mean and Median in Class 9th),माध्य और बहुलक (Mean and Mode) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
Mean and Median in Class 9th
कक्षा 9वीं में माध्य और माध्यक
(Mean and Median in Class 9th)
Mean and Median in Class 9th
कक्षा 9वीं में माध्य और माध्यक (Mean and Median in Class 9th) के इस आर्टिकल में
माध्य,माध्यक और बहुलक से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ,लघुत्तरात्मक सवालों को हल करके
समझने का प्रयास करेंगे।
Related Posts
About Author
Sanjay Kumawat
(1.)**Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.A dedicated math expert with 23+ years of teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.After guiding thousands of students through Satyam Coaching Center,now share Mathematics,Trigonometry (Upto M.sc) and Educational Strategies in simple language on this blog from December 2018.* (2.)**(Technical Expert & Co-Admin):** ***Name:Sanjay Kumawat* *Qualification:Graduate in Mechanical Engineering (B.Tec) in 2013* *Profession:Physics Lecturer* *Teaching Experience:15 Years and Teaching to NEET,JEE Students* *Technical Experience:5 Years Coding and Article Editing,Classic Photo Editing by Laptop in Satyam Coaching Centre Blog* *A school lecturer and digital content strategist.On this blog,he handles all the responsibility of coding,image editing,SEO, and technical management,so that the mathematical content reaches the readers in a very accurate and beautiful form.* Updated on 15.06.2026



