MCQ Type Examples of Polynomials
1.बहुपद के एमसीक्यू टाइप उदाहरण का परिचय (Introduction to MCQ Type Examples of Polynomials),बहुपद के महत्त्वपूर्ण उदाहरण कक्षा 9 (Important Examples of Polynomials Class 9):
बहुपद के एमसीक्यू टाइप उदाहरण (MCQ Type Examples of Polynomials) के इस आर्टिकल में बहुपद के बहुविकल्पीय सवालों एवं अन्य सवालों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- MCQ Type Examples of Number System
2.बहुपद के एमसीक्यू टाइप उदाहरण (MCQ Type Examples of Polynomials):
Example:1.निम्न में से कौन-सा व्यंजक बहुपद नहीं है:
(a) x^2+2 (b) x+\sqrt{2} (c) x+\frac{2}{x} (d) x^2+\sqrt{2} x
Solution:विकल्प (c) सही है।
Example:2.निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक एक चर में बहुपद नहीं है:
(a)2 x^2-3x+5 (b) y^2+\sqrt{3} (c) x^2+y^2 (d) z^2+3 z
Solution:विकल्प (c) सही है।
Example:3.यदि x^3-a^3 में (x-a) का भाग दिया जाय तो शेषफल होगा:
(a) x^2-a^2 (b)x-a (c)0 (d)x+a
Solution: f(x)=x^3-a^3 \Rightarrow f(a)=a^3-a^3=0
विकल्प (c) सही है।
Example:4.यदि p(x)=2 x^3-5 x^2+3 x-2 में (x-1) का भाग दिया जाय तो शेषफल होगा:
(a)-2 (b) -1 (c)0 (d)2
Solution: p(x)=2 x^3-5 x^2+3 x-2 \\ p(1)=2(1)^3-5(1)^2+3 \times 1-2 \\ \Rightarrow p(1)=-2
विकल्प (a) सही है।
Example:5. x^3-125 का एक गुणनखण्ड हैः
(a) x^2+5 x+25 (b)x^2-5 x+25 (c)x+5 (d)x-25
Solution: x^3-125 \\ =x^3-5^3=(x-5)\left(x^2+5 x+25\right)
विकल्प (a) सही है।
Example:6. a^3+125 के गुणनखण्ड हैं:
(a)(a+5)\left(a^2-5 a+25\right) (b)(a-5)\left(a^2+5 a+25\right)
(c)(a+5)\left(a^2+5 a+25\right) (d)(a-5)\left(a^2-5 a+25\right)
Solution:
विकल्प (a) सही है।
Example:7.व्यंजक 1+8 x^3 के गुणनखण्ड हैं:
(a)(1-2 x)\left(1+4 x^2-2 x\right) (b)(1-2 x)\left(1+4 x^2+2 x\right)
(c)(1+2 x)\left(1+4 x^2+2 x\right) (d)(1+2 x)\left(1+4 x^2-2 x\right)
Solution: 1+8 x^3 \\ =1+(2 x)^3=(1+2 x)\left(1-2 x+4 x^2\right)
विकल्प (d) सही है।
Example:8.व्यंजक x^3-9 x-10 एक गुणनखण्ड है:
(c) x+2 (b)x-2 (c)x+1 (d)x-1
Solution: f(x)=x^3-9 x-10 \\ \Rightarrow f(-2)=(-2)^3-9 x-2-10=-8+18-10=0
विकल्प (a) सही है।
Example:9.व्यंजक a^3+b^3-c^3+3 abc के गुणनखण्ड हैं:
(a) (a+b-c)\left(a^2+b^2-c^2-a b+b c-a c\right)
(b) (a+b-c)\left(c^2+b^2+c^2+2 a b-2 a b-2 b c-2 a c\right)
(c) (a+b-c)\left(a^2+b^2+c^2-a b+b c+a c\right)
(d) (a+b-c)\left(a^2+b^2+c^2+a b+b c-a c\right)
Solution: विकल्प (c) सही है।
Example:10.निम्नलिखित व्यंजकों में कौन-कौन बहुपद नहीं हैं?
Example:10.(i). 2 x^3-\sqrt{3} x+7
Solution:व्यंजक में चर x की घात एक ऋणेत्तर पूर्णांक है।अतः यह एक बहुपद है।
Example:10(ii). 2 \sqrt{z}+4 z+5 z^2
Solution:व्यंजक में चर z की घात है (धनात्मक पूर्णांक नहीं है)।अतः यह बहुपद नहीं है।
Example:10 (iii). \sqrt{a} x+x^2-x^3
Solution:व्यंजक में चर x की घात एक ऋणेत्तर पूर्णांक है।अतः यह एक बहुपद है।
Example:10(iv). \sqrt{a} x^{\frac{1}{2}}+a x+9 x^2+5
Solution:व्यंजक में चर x की घात \frac{1}{2} है (धनात्मक पूर्णांक नहीं है)।अतः बहुपद नहीं है।
Example:10(v). 2 x^{-2}+3 x^{-1}+4+5 x
Solution:दिए गए व्यंजक के पहले व दूसरे पदों में चर x की घात -2 और -1 हैं (धनात्मक पूर्णांक नहीं है)।अतः बहुपद नहीं है।
Example:10(vi). x^2+x^{-2}
Solution:दिए गए व्यंजक के दूसरे पद में चर की घात -2 है (धनात्मक पूर्णांक नहीं है)।अतः बहुपद नहीं है।
Example:11.निम्नलिखित व्यंजकों में कौन-कौन बहुपद एकपदी,कौन-कौन द्विपद और कौन-कौन त्रिपद हैंः
Example:11(i). \sqrt{5}
Solution:एकपदी है।
Example:11(ii). u^3-u^2
Solution:बहुपद द्विपद है।
Example:11(iii). y^4+y+5
Solution:बहुपद त्रिपदी है।
Example:11(iv). 6x^5
Solution:बहुपद एकपदी है।
Example:12.बताइए कि निम्नलिखित बहुपदों में कौन-कौन बहुपद रैखिक हैं:
Example:12(i). 4x^3+x^2-3x+1
Solution:बहुपद की घात 3 है।अतः यह त्रिघाती बहुपद है।
Example:12(ii). x-7
Solution:बहुपद की घात 1 है।अतः यह रैखिक बहुपद है।
Example:12(iii). 2 x^2+9 x+9
Solution:बहुपद की घात 2 है।अतः यह द्विघाती बहुपद है।
Example:13.बहुपद p(x)=2x+1 का शून्यक ज्ञात कीजिए।
Solution: p(x)=2 x+1-0 \Rightarrow x=-\frac{1}{2}
अतः बहुपद 2x+1 का शून्यक -\frac{1}{2} है।
Example:14.जाँच कीजिए कि -3 बहुपद x+3 का शून्यक है या नहीं।
Solution: p(x)=x+3 \Rightarrow p(-3)=-3+3=0
-3 बहुपद x+3 का शून्यक है।
Example:15.जाँच कीजिए कि 2 और -2 बहुपद x^2-4 के शून्यक है।
Solution: p(x)=x^2-4 \\ \Rightarrow p(2)=2^2-4=4-4=0 \\ p(-2)=(-2)^2-4=4-4 =0
अतः 2 और -2 दोनों ही बहुपद के शून्यक हैं।
Example:16.गुणनखण्ड प्रमेय से बताइए कि (x-1) , 2 \sqrt{2} x^3+5 \sqrt{2} x^2-7 \sqrt{2} का गुणनखण्ड है।
Solution: p(x)=2 \sqrt{2} x^3+5 \sqrt{2} \cdot x^2-7 \sqrt{2}
x=1 को p(x) में रखने परः
p(1)=2 \sqrt{2} \times 1^3+5 \sqrt{2} \times 1^2-7 \sqrt{2} \\ =2 \sqrt{2}+5 \sqrt{2}-7 \sqrt{2}=7 \sqrt{2}-7 \sqrt{2}=0
अतः (x-1),बहुपद का गुणनखण्ड है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा बहुपद के एमसीक्यू टाइप उदाहरण (MCQ Type Examples of Polynomials),बहुपद के महत्त्वपूर्ण उदाहरण कक्षा 9 (Important Examples of Polynomials Class 9) को समझ सकते हैं।
3.बहुपद के महत्त्वपूर्ण बिन्दु (Important Points of Polynomial):
(1.)चर को एक प्रतीक से प्रकट किया जाता है,जो कोई भी वास्तविक मान धारण कर सकता है।किसी भी चर को x,y,z आदि अक्षरों से प्रकट किया जाता है।2x,3x,-x, \frac{1}{2} x आदि बीजीय व्यंजकों के कुछ उदाहरण है।यदि हमें अचर ज्ञात न हो,तो ऐसी स्थिति में अचर a,b,c आदि अक्षरों से प्रकट किया जाता है।
(2.)एक ऐसा बीजीय व्यंजक जिसमें चर की घातांक कोई पूर्ण संख्या हो,जैसे 2 x, x^2+2 x आदि।इस रूप के व्यंजकों को एक चर वाला बहुपद कहा जाता है।
(3.)बहुपद x^2+2 x में x^2 और 2x बहुपद के पद कहे जाते हैं।
(4.)बहुपद के प्रत्येक पद का एक गुणांक होता है।अतः x^2+2 x में x^2 का गुणांक 1 तथा x का गुणांक 2 है।
(5.)2 (अचर संख्या) भी एक बहुपद है।अतः 2,-5,7,-9 आदि अचर बहुपदों के उदाहरण है।अचर बहुपद 0 को शून्य बहुपद कहा जाता है।
(6.)बीजीय व्यंजक x^{-1} का घातांक -1 है,जो कि एक पूर्ण संख्या नहीं है।अतः बहुपद नहीं है।
(7.)यदि बहुपद में चर x हो,तो हम बहुपद को p(x) या q(x) या r(x) आदि के द्वारा प्रकट करते हैं।उदाहरण p(x)=x^2+5x-3 ,r(y)=y^3+y+1
(8.)वे बहुपद जिनमें केवल एक पद होता है,ऐसे बहुपदों को एकपदी कहा जाता है।जैसे 2x, 5 x^2, y और u^4 ।इन बहुपदों में से प्रत्येक का केवल एक पद है।अतः ये सभी बहुपद एकपदी हैं।
(9.)दो पदों वाले बहुपदों को द्विपद कहा जाता है।जैसे p(x)=x+1 , q(x)=x^2-x आदि।इन बहुपदों में से प्रत्येक बहुपद में दो पद विद्यमान हैं।अतः ये सभी बहुपद द्विपद है।
(10.)एक शून्येतर अचर बहुपद की घात शून्य होती है।जैसे 9 \Rightarrow 9 x^{0} ।वे बहुपद जिनका घातांक 2 हो अर्थात् 2 घात वाले बहुपद को द्विघाती या द्विघात बहुपद कहते हैं।जैसे 5 y^2 ; 4 y+5 y^2 तथा 6 y-y-y^2 आदि।तीन घात वाले बहुपदों को त्रिघाती बहुपद कहा जाता है।जैसे 4 x^3 , 6 x^3-x , 2 x^3+4 x^2+6 x+7 आदि।
Also Read This Article:- Examples of Laws of Exponents Class 9
4.बहुपद के एमसीक्यू टाइप उदाहरण (Frequently Asked Questions Related to MCQ Type Examples of Polynomials),बहुपद के महत्त्वपूर्ण उदाहरण कक्षा 9 (Important Examples of Polynomials Class 9) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.बीजीय व्यंजक से क्या आशय है? (What Do You Mean by Algebraic Expression?):
उत्तर:एक चर वाला वह व्यंजक जिसके चर की घात शून्य पूर्णांक या पूर्णांक हो,वह बीजीय व्यंजक कहलाता है।जैसे 2 x^3 , 7 x^{-5}, x^3+3 आदि।
प्रश्न:2.गुणनखण्ड का क्या अर्थ है? (What Does Factor Mean?):
उत्तर:जब दो या दो से अधिक राशियों का गुणा किया जाता है,तो प्राप्त परिणाम ‘गुणनफल’ (product) कहलाता है तथा गुणा की जाने वाली राशियाँ इन गुणनफल के ‘गुणनखण्ड’ कहलाते हैं।
प्रश्न:3.बहुपद किसे कहते हैं? (What is a Polynomial?):
उत्तर:जब किसी बीजीय व्यंजक में चर x या अन्य चर के घातांक पूर्ण संख्या में हैं तो वह बहुपद कहलाता है।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा बहुपद के एमसीक्यू टाइप उदाहरण (MCQ Type Examples of Polynomials),बहुपद के महत्त्वपूर्ण उदाहरण कक्षा 9 (Important Examples of Polynomials Class 9) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
MCQ Type Examples of Polynomials
बहुपद के एमसीक्यू टाइप उदाहरण
(MCQ Type Examples of Polynomials)
MCQ Type Examples of Polynomials
बहुपद के एमसीक्यू टाइप उदाहरण (MCQ Type Examples of Polynomials) के इस आर्टिकल
में बहुपद के बहुविकल्पीय सवालों एवं अन्य सवालों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
Related Posts
About Author
Sanjay Kumawat
(1.)**Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.A dedicated math expert with 23+ years of teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.After guiding thousands of students through Satyam Coaching Center,now share Mathematics,Trigonometry (Upto M.sc) and Educational Strategies in simple language on this blog from December 2018.* (2.)**(Technical Expert & Co-Admin):** ***Name:Sanjay Kumawat* *Qualification:Graduate in Mechanical Engineering (B.Tec) in 2013* *Profession:Physics Lecturer* *Teaching Experience:15 Years and Teaching to NEET,JEE Students* *Technical Experience:5 Years Coding and Article Editing,Classic Photo Editing by Laptop in Satyam Coaching Centre Blog* *A school lecturer and digital content strategist.On this blog,he handles all the responsibility of coding,image editing,SEO, and technical management,so that the mathematical content reaches the readers in a very accurate and beautiful form.* Updated on 15.06.2026



