Asafalta Se Safalta kaise Payein: Asafalta Ko Safalta Mein Kaise Badalein
1.असफलता से सफलता कैसे पाएं: असफलता को सफलता में बदलें (Asafalta Se Safalta kaise Payein: Asafalta Ko Safalta Mein Kaise Badalein):
- असफलता से सफलता कैसे पाएं (Asafalta Se Safalta kaise Payein) जानिए पूरी डिटेल कि असफलता सफलता की नींव कैसे है और कैसे असफलता हमें सफल होने के लिए प्रेरित कर सकती है? अक्सर हम असफल होने पर मायूस हो जाते हैं,हिम्मत हार बैठते हैं।
Also Available in Hindi:8 Technique for Learning from Failures
2.सफलता पुरुषार्थ से सम्भव (safalta purusharth se sambhav):
- 2022 में कतर (शहर दोहा और उसके आसपास के स्टेडियम) में सम्पन्न फीफा अर्थात् फुटबॉल विश्व कप विशेष रूप से चर्चित रहा था।कुछ टीमों ने पराजित होने पर भी जश्न मनाया,क्योंकि उन्होंने अपनी अपेक्षा कहीं अधिक श्रेष्ठ टीमों को कड़ी टक्कर दी थी और उनकी पराजय एक शौर्यवान सैनिक की पराजय के समान थी।दूसरी महत्त्वपूर्ण खबर यह रही कि फ्रांस की टीम अपने से कमजोर टीम अर्जेंटीना से हार चुका है और उसे उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।वह अपने प्रबल प्रतिद्वंद्वी जर्मनी से हार जाता तो उसे कोई गम नहीं होता।
- यों इस विश्व कप की कई बातें उल्लेखनीय हैं जैसे:फीफा विश्व कप किसी अरब देश या मध्य पूर्व में आयोजित किया गया था।
यह पहला वर्ल्ड कप था जो जून-जुलाई की जगह नवंबर-दिसंबर के समय खेला गया था,ताकि गर्मी से बचा जा सके।
लियोनेल मेसी ने विश्व कप का खिताब जीता है,जिसमें अर्जेंटीना की चैम्पियन खिलाड़ी बनना अपना सपना पूरा किया गया है।
यह इतिहास का सबसे महंगा विश्व कप माना जाता है, जिसमें कतर ने नए स्टेडियम और बुनियादी ढांचे पर बहुत बड़ा निवेश किया था।
परन्तु उन सभी बातों का उल्लेख करना लेख से भटकना हो जाएगा।उक्त समाचार के गर्भ में जो मर्दानगी,खेल भावना और चुनौती देने-लेने का अदम्य उत्साह आदि दिखाई देते हैं,वे क्या हमें कर्मयोग,निष्काम कर्म तथा जीवन-संघर्ष आदि के उन उपदेशों के समान नहीं है।
3.लक्ष्य निश्चित करें (lakshya nishchit karein):
- जो जनार्दन भगवान् श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद् गीता के रूप में गाण्डीवधारी,सव्यसाची अर्जुन को दिए है,यथा:
“जय-पराजय को समान समझकर उसके उपरान्त युद्ध के लिए तैयार हो।” - उक्त प्रवृत्ति वाले खिलाड़ी स्वभावज चुनौती स्वीकार करने वाले वीरों की कोटि में आते हैं।वे जय-पराजय को एक ओर रखकर पूरी सामर्थ्य के साथ कर्त्तव्यपालन में विश्वास रखते हैं।ऐसे ही कर्मठ योद्धाओं से प्रेरणा लेकर हमारे चिन्तक हमें निर्द्वन्द्व होकर संघर्ष करने की प्रेरणा प्रदान करते आए हैं।
“Our greatest glory consists not in never failing but in rising every time we fail” -Oliver Goldsmith
अर्थात् हमारा महानतम् यश सदैव सफल होने में ही नहीं,अपितु प्रत्येक पतन के बाद उत्थान में है।मन्तव्य स्पष्ट है।Never say die:कभी मत कहो “मर गए” अथवा “भाड़ में जाए ऐसा संघर्ष।” - गौरवमयी असफलता पर खुशी मनाने वाले वीर खिलाड़ी केवल खुशी मनाकर नहीं रह गए हैं उन्होंने अपनी टीम के छिद्रों का अध्ययन कर लिया है और चार वर्ष बाद होने वाली आगामी प्रतिस्पर्द्धा में वे एक अधिक प्रशिक्षित एवं दृढ़ निश्चयी टीम के रूप में फुटबाल के मैदान में उतरेंगे वे यदि आज विश्व कप नहीं प्राप्त कर सके,तो कल की तारीख में उनके हाथों में विश्व कप होना ही चाहिए-ऐसा उनको विश्वास है।
4.साहस का सम्बल लें (sahas ka sambal len):
- बाधाएँ कब बाँध सकी हैं,
आगे बढ़ने वालों को।
विपदाएँ कब रोक सकी हैं,
मरकर जीने वालों को।। - अनेक व्यक्ति अपनी असफलता के कारण अन्यत्र खोजते हैं और उसके लिए कभी काल को,कभी भाग्य को तथा कभी भगवान को दोष देते हैं।ऐसे व्यक्ति कायर कहे जाते हैं,क्योंकि अपनी दुर्बलताओं को देखने का एवं उन्हें स्वीकार करने का साहस नहीं होता है।जो लोग जीवन-यापन के किसी भी क्षेत्र में हों अपनी असफलता के लिए स्वयं को दोषी मानते हैं,वे उन दोषों को दूर करके श्रेष्ठतर व्यक्ति एवं कर्मवीर बन जाते हैं।बौवी (Bovee) का कथन है कि
“A failure establishes only this,that our determination to succeed was not strong enough.”
Also Available in English:Failure
5.असफलता का कोई अस्तित्त्व नहीं'(asafalta ka koi astitva nahin):
- अर्थात असफलता केवल एक तथ्य को उजागर करती है कि हमारा संकल्प पर्याप्त शक्तिशाली नहीं था।इसी से कहा जाता है कि वह व्यक्ति असफल माना जाता है जिसने गलती की है और जो अपनी त्रुटियों,असफलता द्वारा प्राप्त अनुभव से लाभान्वित नहीं होता है।
वहीं फ्रांस के खिलाड़ी इसलिए मायूस थे,क्योंकि उनका प्रबल प्रतिस्पर्धी उनसे संघर्ष करने के पूर्व ही पराजित हो गया था।वे अपने से उन्नीस से नहीं,इक्कीस (जर्मनी) से पराजित हो जाते तो कोई गम नहीं था।अर्जेंटीना इसलिए खुश था कि वह उसने अपने से बीस को पराजित किया था क्योंकि इक्कीस पर विजयी होने के उपरान्त ही तो वे अपनी अपेक्षा पच्चीस पर विजय प्राप्ति का सुख-स्वप्न देख सकेंगे।इस कोटि के साधक न आरक्षण की माँग करते हैं और न किसी प्रकार की सुविधाओं के प्रावधान के लिए आन्दोलन करते हैं।वे तो केवल शक्ति प्रदर्शन एवं संघर्ष क्षमता के उच्चतम मानदण्ड स्थापित करना चाहते हैं:
वे तुम्हारे क्रांति डमरू के गमकते स्वर,
भस्म कर देंगे तमिसा गूँज कर घर-घर। - आप लोगों ने सफल प्रतियोगियों की भेंट वार्ताए पढ़ी होंगी।आपने देखा होगा कि ऐसे प्रतियोगियों की संख्या बहुत कम होती है जो प्रथम प्रयास में ही सफलता का वरण करने में समर्थ होते हैं।अधिकांश प्रतियोगी एक से अधिक बार प्रयास करने पर चयनित किए जाते हैं।इतना ही नहीं,इनमें कुछ के लिए असफलता का अनुभव उपयोगी सिद्ध होता है,और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने जाते हैं।आधुनिककाल के प्रसिद्ध विचारक टी. एस. हक्सले ने तो यहाँ तक कह दिया है कि “There is the greatest practical benefit in making a few failures early in life.” अर्थात् जीवन के आरम्भ में कुछ होने वाली असफलताएं प्रायः सर्वाधिक लाभकारी सिद्ध होती हैं।
- हमारे प्रतियोगियों में कुछ प्रतियोगी ऐसे भी हो सकते हैं जो अनुचित साधनों का प्रयोग करने के लोभ का संवरण न कर सकते हों।इस वर्ग के प्रतियोगियों से मैं केवल एक प्रश्न का उत्तर चाहूँगा:क्या आपमें अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ियों जैसा उत्साह एवं आत्मविश्वास होगा? जीवन में गम्भीर चुनौतियाँ उपस्थित होते समय क्या आप ताल ठोककर उनका सामना करने का साहस कर सकेंगे?
- जीवन एक संघर्ष है सफलता इसकी शोभा है,उपलब्धि इसका वरदान है।जेम्स जायस नामक उपन्यासकार का कथन है कि व्यक्ति को सफलता अपनी वजह से मिलती है,समय,स्थान या परिस्थितियों से नहीं।
- सफल जीवन सम्बन्धी अनेक पुस्तकों के प्रणेता डेल कार्नी (Dale Carnegle) ने लिखा है कि “The difference between a successful person and a failure often lies in the fact that the successful man will profit by his mistakes and try again in a different way.” अर्थात् एक सफल व्यक्ति एवं असफल व्यक्ति के मध्य अन्तर यह होता है कि सफल व्यक्ति अपनी गलतियों से लाभान्वित होकर एक भिन्न प्रकार से पुनः प्रयासरत होता है।
- असफलता की निराशा से बचने के लिए तथा सफलता की आशा धारण करने के लिए हमारे युवा पाठकों को यह सूत्र याद रखना चाहिए कि “असफलता सफलता से मात्र एक पग पीछे रह जाती है”-“Success is an extra bit over failure.”
- किसी काम को करीब-करीब ठीक करना असफलता का हेतु बनता है,उसको एकदम ठीक करके व्यक्ति सफलता का वरण कर लेता है।असफलता के ऊपर थोड़ा-सा अतिरिक्त प्रयत्न सफलता का हेतु बनता है।
6.निष्कर्ष (Conclusion):
- असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है:गिरकर उठने का हुनर कैसे सीखें?
सफलता और आसफलता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।दुनिया का कोई भी महान व्यक्ति बिना असफलता के सीधे सफल नहीं हुआ।
असफलता को डर की तरह नहीं,एक ‘फीडबैक’ की तरह देखें। - असफलता ये बताती है कि आपके तरीके में कहाँ कमी रह गई थी,न कि ये कि आप काबिल नहीं हैं।
गलती से सीखना। - थॉमस एडिसन,स्टीव जॉब्स और अमिताभ बच्चन जैसे महान् व्यक्ति असफलता का सामना किया और फिर इतिहास राचा।
सकारात्मक मानसिकता और मानसिक दृढ़ता बनाए रखें।
नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खुद पर विश्वास रखें।
नई रणनीति बनाकर दोबारा प्रयास करें (लचीलापन) - रुकना नहीं है,बच्चों अपनी पुरानी गलतियों को सुधार कर फिर से नई ऊर्जा के साथ कोशिश करनी है।
अन्त में मेरे पाठकों को सुझाव है कि वे हार ना मानें,क्योंकि हर असफलता सफलता के और करीब ले जाती है।
7.असफलता से सफलता कैसे पाएं: असफलता को सफलता में बदलें का सारांश (Summary of Asafalta Se Safalta kaise Payein: Asafalta Ko Safalta Mein Kaise Badalein):

10 Important Practical Questions on Asafalta Se Safalta kaise Payein
- (A)असफलता सफलता का द्वार से सम्बंधित छात्र-छात्राओं से व्यावहारिक प्रश्न (Asafalta Safalta ka dwar se sambandhit chhatra-chhatrao se vyavharik prashn):
(1.)असफलता सफलता का द्वार कैसे हैं? (asafalta safalta ka dwar kaise han?)
(2.) क्या जीवन में सफलता ही सफलता जरूरी है? (jeevan mein safalta hi safalta kya aavashyak hai?)
(3.)क्या जीवन में असफलता का कोई महत्त्व नहीं है? (kya jivan mein asafalta ka koi mahatva nahin hai?)
(4.) असफलता से कैसे उबर सकते हैं? (asafalta se kaise ubhar sakte han?)
(5.) असफलता हमें मजबूत कैसे बनाती है? (asafalta hamen majboot kaise banati?)
(6) असफलता से क्या सीख लेनी चाहिए? (asafalta se kya sikh leni chahiye?)
(7.)असफलता मिलने पर हमें क्या करना चाहिए? (asafalta melane par hamen kya karna chahiye?)
(8.)यदि जीवन में असफलता ही मिलती जाए तो क्या करें? (yadi jeevan mein asafalta hi melati jaye to kya karen?)
(9.)असफलता में हम आपकी क्या मदद कर सकते हैं? (asafalta mein hum aapki kya madad kar sakte han?)
(10.)असफलता मिलने पर हमें क्या चिन्तन करना चाहिए? (asafalta melane par hamen kya chintan karna chahiye?)
- (B)असफलता से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण स्मरणीय बिन्दु (asafalta se sambandhit mahatvapurn smarniya bindu):
(1.)सफलता पुरुषार्थ से सम्भव (safalta purusharth se sambhav)
(2.)लक्ष्य निश्चित करें (lakshya nishchit Karein)
(3..)साहस का सम्बल लें (sahas ka sambal len)
(4.)असफलता का कोई अस्तित्त्व नहीं (asafalta ka koi astitva nahin)
उपर्युक्त आर्टिकल में असफलता से सफलता कैसे पाएं: असफलता को सफलता में बदलें (Asafalta Se Safalta kaise Payein: Asafalta Ko Safalta Mein Kaise Badalein) के बारे में बताया गया है। - ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
* 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
* 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
* 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
**पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏
Also Available in Hindi:Causes and Prevention of Failure
8.पिता की सीख (व्यंग्य) (Father’s Lesson) (Satire):
- पिताःइस तरह मुँह क्यों लटकाये हुए हो?
- पुत्र: परीक्षा में कम अंक प्राप्त हुए हैं?
पिताः क्या उत्तर पुस्तिका की जाँच गलत हुई है? - पुत्र : नहीं,मैंने ही ठीक से तैयारी नहीं की।
- पिता : तुम्हें सत्र शुरु होने से पहले से ही कह रहा हूँ?
- पुत्र :सभी परीक्षा के समय से तैयारी करते हैं?
- पिता: सभी से अपनी तुलना क्यों करते हो?
- पिता: सभी डूबेंगे तो तुम भी डूबोगो क्या?
- पुत्र: अब समझ गया पिताजी।
9.असफलता से सफलता कैसे पाएं: असफलता को सफलता में बदलें (Frequently Asked Questions Related to Asafalta Se Safalta kaise Payein: Asafalta Ko Safalta Mein Kaise Badalein) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न 1.क्या असफलता सफलता की तरफ पहला कदम है? (Kya asafalta safalta ki taraf pehla kadam hai?):
उत्तर: हां,असफलता यह दर्शती है कि आपने कोशिश की।हर सफल व्यक्ति के जीवन में असफलता एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव रही है,क्योंकि ये हमें नए तरीके सिखाने और अपनी गलती को सुधारने का अवसर देती है।
प्रश्न 2.हम अपनी आसफलता से कैसे सीख सकते हैं? (Hum apni asafalta se kaise seekh sakte hain?):
उत्तर: असफलता के बाद एक ‘आत्म-विश्लेषण’ (आत्म-विश्लेषण) करें।ये पता लगायें की कहां हममें कमी रह गई थी:क्या प्लानिंग में कोई खामी थी या मेहनत में? अपनी उन्हीं गलतियों को दोबारा ना दोहराना ही असली सीख है।
प्रश्न 3.असफलता के डर को कैसे दूर करें? (Asafalta ke darr (Fear of Failure) ko kaise door karein?):
उत्तर: डर तब लगता है जब हम परिणाम पर ज्यादा ध्यान देते हैं।अपने डर को दूर करने के लिए प्रक्रिया या मेहनत पर ध्यान केंद्रित करें और छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं।
प्रश्न 4.क्या सपने पूरे करने के लिए गलती करना जरूरी है? (Kya sapne pure karne ke liye galti karna zaroori hai?):
उत्तर:गल्तियां इस बात का प्रमाण है कि आप कोशिश कर रहे हैं।दुनिया का कोई भी व्यक्ति बिना गलती किए या बिना असफलता का सामना किए बड़े मुकाम हासिल नहीं कर पाया है।गलती आपको अनुभवी बनाती है।
प्रश्न 5.असफलता के बाद खुद को प्रेरित कैसे रखें? (Asafalta ke baad khud ko motivate (prerit) kaise rakhein?):
उत्तर:खुद को सकारात्मक लोगो के बीच रखें,महान व्यक्तियों की सफलता की कहानियां पढ़ें और याद रखें कि हर सुबह एक नया मौका लेकर आती है।गिरने के बाद फिर से उठना ही जीत है।
- उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा असफलता से सफलता कैसे पाएं: असफलता को सफलता में बदलें (Asafalta Se Safalta kaise Payein: Asafalta Ko Safalta Mein Kaise Badalein) की प्राइमरी टर्म्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- *”यह आर्टिकल **Satyam Mathematics** ब्लॉग पर **Satyam Coaching Centre** के द्वारा तैयार किया गया है।”*
Related Posts
About Author
Satyam
Lekhak Ke Baare Mein (About the Author) **Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science. Updated on 18.06.2026








