6 Best Tricks to Master Maths | A Complete Study Guide for Students
Contents
hide
1.मैथ्स में महारत हासिल करने के 6 बेहतरीन तरीके | स्टूडेंट्स के लिए सम्पूर्ण स्टडी गाइड (6 Best Tricks to Master Maths | A Complete Study Guide for Students):
- मैथ्स में महारत हासिल करने के लिए पढ़ें “मैथ्स में महारत हासिल करने के 6 बेहतरीन तरीके (6 Best Tricks to Master Maths)”।गणित में यूनिक पकड़ मजबूत करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।यह आपकी परेशानी को आसान विधि से सुलझाएगी और आप गणित में रुचि लेंगे।
Also Read This Article:6Points to Teach Backward Boys in Math
2.छात्र गणित से क्यों परेशान होते हैं? (Why Do Students Struggle with Mathematice?):
- छात्र अक्सर सुनी-सुनाई बातों पर या मन में मिथक (Myth) बना लेते हैं कि गणित बहुत कठिन विषय है,इसलिए गणित विषय को हल करने से डरते हैं।अथवा शुरुआत में गणित का कोई सवाल समझ में न आए या कोई गणित की कांसेप्ट समझ में न आए अथवा कोई एक्ससाइज समझ में न आए तो वे गणित से डरने लगते हैं।
- विद्यालय और शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं अतः इस डर को अभी से दूर करने का तरीका है कि मिथक या दूसरों की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें।प्रारम्भ से गणित का अध्ययन चालू कर देंगे तो आप गणित में महारत हासिल (Mathemathics) कर सकेंगे।
3.गणित में तेजी और आसानी से महारत हासिल के 6 बेहतरीन तरीके (6 Best Tricks to Master Maths Quickly and Easily):
(1.) सिर्फ फॉर्मूले नहीं,कॉन्सेप्टस को समझने पर ध्यान दें (Focus on Understanding Concepts,No Just Formulas):
- कुछ छात्र-छात्राओं की आदत होती है कि वे गणित की कांसेप्ट पर ध्यान न देकर केवल सूत्र याद कर लेते हैं। सूत्र याद कर लेने पर सीधे सूत्रों पर आधारित सवालों को तो हल कर लेते हैं परन्तु सवाल को थोड़ा घुमाकर पूछ लिया तो वे उसे हल नहीं कर पाते हैं।
- गणित पर मजबूत पकड़ के (master Maths) लिए यह जरूरी है कि आप गणित की कांसेप्ट और थ्योरी को भी समझें।सूत्र कैसे बना है,उसे भी समझें।यदि आप शुरु से ही गणित में कमजोर हैं तो एक बार में समझ में न आए तो दो-तीन बार में कांसेप्ट को समझें।दो बार कांसेप्ट को समझें और उस पर आधारित सवालों को हल करें और फिर से कांसेप्ट को समझें।इस प्रकार से गणित की कांसेप्ट को समझने पर हर बात क्लीयर हो जाती है।
- अच्छी तरह से कांसेप्ट और फॉर्मूला समझ में आ जाए तो फाॅर्मूलों की एक छोटी डायरी बना लें और कांसेप्ट को नोटबुक में लिख लें,जैसे नोट्स बनाते हैं,उस तरीके से लिख लें ताकि रिवीजन के समय सम्पूर्ण पुस्तक को देखने की जरूरत न पड़े और नोट बुक से ही रिवीजन करें।
- नोटबुक से रिवीजन करने से समय की बचत होती है और उसमें परीक्षा के दृष्टिकोण से ही पांइटस लिखे जाते हैं जबकि गणित की पुस्तक में समझाने के लिए भी बहुत सी बातें लिखी हुई होती हैं।
(2.) पहले बेसिक्स (अंकगणित और बीजगणित के मूल सिद्धान्त) पर महारत हासिल करें [Master the Basics first (Arithmetetic & Algebraic) Fundamentals):
- आपको सबसे पहले अपनी बेसिक बातों की कमजोरी दूर कर लेनी चाहिए।उदाहरणार्थ आप दसवी कक्षा में पढ़ रहे है हो आपको निर्देशांक,रैखिक बहुपद,परिमेय संख्या,बीजीय व्यंजकों के गुणनखण्ड,वृत्त,वृत्तखण्ड आदि की जानकारी होनी चाहिए।इसके साथ ही जोड़,गुणा,भाग,बाकी (भिन्नों और साधारण संख्याओं के),वर्गमूल,घनमूल तथा बीजगणित के सूत्र की जानकारी होनी चाहिए।
- यदि आपकी गणित की बेसिक्स में कमजोरी (Weakness in the Basics of Mathematics) हैं तो पहले उसको मजबूत कर लेना चाहिए ताकि आप गणित में शीर्ष पर पहुँच सकें।अक्सर छात्र-छात्राओं की बेसिक गणित कमजोर होती है और वे इसे सुधारने का प्रयास नहीं करते हैं फलतः वर्तमान कक्षा की गणित को हल करने में कठिनाई महसूस करते हैं।
- गणित में यदि हम कमजोर हैं तो इसके लिए दूसरा जिम्मेदार नहीं है बल्कि हम स्वयं इसके लिए जिम्मेदार हैं।हमारी आदतें,हमारी लापरवाही जिम्मेदार हैं।गणित में महारत हासिल करना और विषयों की तरह नहीं है कि उसे पढ़ लिया और अच्छे मार्क्स प्राप्त कर लिए।आप सही रणनीतेि और योजना के साथ गणित के हर टॉपिक,फॉर्मूलों,बेसिक्स,थ्योरम,शब्दावली,कांसेप्टस पर मेहनत करेंगे तो कोई कारण नहीं है कि आप गणित में टॉप पर न पहुँच सकें।हर चीज का महत्त्व है और किसी भी चीज की अनदेखी करना हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
(3.) लगातार रोजाना अभ्यास करें (Practice Daily with Consistency):
- सत्रारम्भ से ही रोजाना सवालों को हल करने की प्रेक्टिस करें।अंग्रेजी में कहावत है कि Practice make a student perfect अर्थात् रोजाना अभ्यास ही एक विद्यार्थी को पूर्ण बनाता है।आप चाहे थोड़ा समय दें लेकिन रोजाना गणित के सवालों और प्रमेयों को हल करने के लिए समय दें।रोजाना का थोड़ा-थोड़ा अभ्यास एक दिन आपको गणित के शीर्ष पायदान पर पहुंचा देगा।
- एक गणितज्ञ और वैज्ञानिक दीन-दुनिया से कटकर घण्टों अपनी प्रयोगशाला में बैठकर रिसर्च करते हैं। समाज और परिवार के लोगों से कट जाते हैं।आपको गणितज्ञ और वैज्ञानिकों की तरह दुनिया से कटने के लिए नहीं कहा जा रहा है परन्तु रोजाना कुछ गणित का अभ्यास करें।
- एक बार आप गणित में महारत हासिल कर लेते हैं तो आपकी गणित को पढ़ने के प्रति रुचि हो जाती है और रुचि होने पर आप उसका बार-बार अभ्यास करते हैं। आप शुरुआत आधा घंटे से करें,चाहे आपको गणित समझ में आए या नहीं आए।धीरे-धीरे अभ्यास करने से सवाल भी समझ में आने लगते हैं और रुचि भी जाग्रत होती है।शुरुआत में आपको अपने मन के विरुद्ध खडा होना होगा।दृढ़ संकल्लूशक्ति के बल पर ही आप मन की वृत्ति के विरुद्ध खड़े हो सकते हैं क्योंकि मन उसी काम को करने की चेष्टा करता है जिसकी आदत पड़ी हुई है या जो सरल है।
Also Read This Article:Manual of Style/Mathematics
(4.)पिछले साल के प्रश्न-पत्र और मॉक टेस्ट हल करें (Solve Previous Year Question Papers & Mock Tests):
- एक बार जब आपके गणित की कांसेप्ट क्लीयर हो जाती है,आप सवालों को हल कर लेते हैं तथा फॉर्मूले भी याद हो चले है तो अगला कदम है कि आप पिछले वर्षों में एग्जाम में आए हुए सवालों को हल करें।आप इन्हें बार-बार हल करें और जिस टॉपिक के सवालों पर कठिनाई महसूस होती हैं उन्हें चिन्हित कर लें।चिन्हित सवालों और प्रमेयों को फिर से हल करें।
- इसके बाद मॉक टेस्ट दें,एग्जाम जैसा माहौल बनाकर दें।मॉक टेस्ट देने से तीन फायदे होंगे।पहलाःआपको परीक्षा के पैटर्न का और उसमें किस प्रकार के प्रश्न पूछ जाते हैं इसका पता चलेगा।दूसरा:आपकी कमजेरियों का पता चलेगा।आपको किस-किस टॉपिक पर कठिनाई महसूस होती है इसका ज्ञान होगा।तीसरा:आपकी सवाल और प्रमेयों को हल करने की स्पीड बढ़ेगी और स्पीड बढ़ने से आप कम समय में प्रश्न-पत्र को हल कर पाएंगे जिससे परीक्षा में आपको समय की कमी नहीं खलेगी।
- अतः सत्रारम्भ से यानी अब से ही लक्ष्य बना लें कि आपको किस रणनीति के तहत गणित की एक्सरसाइज हल करनी है।पहले कांसेप्ट क्लीयर करें फिर फॉर्मूलों को समझें और याद करें,इसके बाद पुस्तक की एम्सरसाइज हल करें।अभ्यास करें और फिर अनसॉल्वड पेपर्स हल करें और मॉक टेस्ट दें।
(5.)अपनी गलतियों का विश्लेषणा करें और उनसे सीखें (Analyze and Learn from your mistakes):
- पिछले वर्षोंं के प्रश्नपत्र व मॉक टेस्ट से आपको अपनी कमजोरियों का पता चलेगा।जिस टॉपिक पर भी कठिनाई महसूस करते हैं या उससे सम्बन्धित सवाल हल नहीं कर पाते हैं,उसकी कांसेप्ट को फिर से समझें और उसके फॉर्मूलों को देखें।
- आप अपने आपका विश्लेषण करें कि कांसेप्ट क्लीयर है या नहीं या फॉर्मूला याद नहीं आ रहा है या फिर जल्दबाजी में सवाल को गलत कर देते हैं या आपकी बेसिक्स कमजोर है।जिस प्रकार की कमजोरी हो उसे समय रहते दूर करें।बार-बार समझने का प्रयास करें और अनसॉल्वड पेपर्स को हल करें,मॉक टेस्ट दें।रोजाना अपने आपका विश्लेषण करें।इस प्रकार विश्लेषण करने से आपको अपनी कमजोरियों में सुधार करने का मौका मिलेगा।गलतियों में सुधार होगा तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।आत्मविश्वास के बल पर आप और अधिक जटिल समस्याओं को हल कर सकेंगे।
(6.)अपनी सीख को मजबूत करने के लिए दूसरों को कांसेप्ट्स सिखाएँ (Teach Concepts to others to Reinforce Learning):
- जो भी पढ़े उसकी तकनीक बदलने से गणित में रुचि बनी रहती है।बदलाव से रुचि बनी रहती है।नए तरीके से करने से रुचि बनी रहती है।पहले आप थ्योरी और पुस्तक की एक्सरसाइज हल करते हैं,फिर अनसाल्वड पेपर्स,मॉक टेस्ट होते हुए अर्जित गणितीय ज्ञान को दूसरों को सिखाएँ।इस प्रकार से गणित को पढ़ने से नवीनता बनी रहती है जिससे रुचि जाग्रत होती है।स्वयं सीखना और दूसरों को सीखाने से पढ़ी हुई एक्सरसाइज का रिवीजन होता है जिससे कांसेप्ट मस्तिष्क में स्थायी रूप से परिपक्व होती है।
- दूसरा छात्र-छात्रा आपको कई सवाल पूछता है,उसके सामने कई तरह की समस्याएँ आती हैं उन्हें पूछता है। आपको उनका जबाव देना पड़ता है।यदि सवाल का उत्तर नहीं आता है तो आप अपनी नोटबुक को फिर से देखते हैं,मस्तिष्क पर जोर डालते हैं और उसको सन्तुष्ट करने की कोशिश करते है।
- दूसरों को सवाल तथा कांसेप्ट समझाना एक चुनौती है और चुनौती को स्वीकार करके उसका उत्तर देने से आपकी गणितीय प्रतिभा निखरती है।खुद को समझाना सरल होता है और कुछ कमजोरी होती है तो उसे छिपा भी ले सकते हैं।परन्तु दूसरों को समझाना और अपनी कमजोरी को छिपाना मुश्किल होता है।इसलिए जब भी मौका मिले तो दूसरे छात्र-छात्राओं को सवाल और कांसेप्ट समझाएं।एक-दूसरे से जब हम डिस्कस करते हैं तो डिस्कस करने से हमारी कई गुत्थियां सुलझती हैं।
4.मैथ्स में महारत हासिल करने के 6 बेहतरीन तरीके का निष्कर्ष (Conclusion to the 6 Best Tricks to Master Maths):
- ऊपर गणित में महारत हासिल (Master maths) के 6 तरीके बताये गए हैं।इसके अलावा भी मैथ्स को हल करने के कुछ तरीके हैं जैसे:विजुअलाइजेशन और असल जिंदगी के उदाहरणों का इस्तेमाल करें।तेजी से कैलकुलेशन के तरीके सीखें।शांत रहें और समस्या सुलझाने का आत्मविश्वास बनाएँ।गणित की पढ़ाई का असरदार रूटीन बनाएँ आदि।
- यदि आप इन सभी तरीकों को फोलो करने के अभ्यस्त नहीं है तो पहले एक नियम को फोलो करें।एक-एक,दो-दो तरीकों को फोलो करने से सभी नियमों को फोलो करना आसान हो जाता है।अतः आप इतने तरीकों और नियमों को देखकर घबराइए मत।जो आज गणित की ऊँचाइयों को छू रहे हैं कभी वे आप और हमारी ही तरह साधारण गणित के छात्र-छात्रा थे लेकिन धैर्य,आत्मविश्वास,कठिन परिश्रम,अभ्यास आदि नियमों को धीरे-धीरे जीवन में अपनाने से आगे बढ़ते गए और आज शीर्ष पर विराजमान हैं।
- शीर्ष पर पहुंचने के बाद भी वे रूक नहीं गए हैं बल्कि और अधिक सतर्कता और सावधानी के साथ गणित की जटिल समस्याओं को हल करने,नवीन खोज करने में लगे हुए हैं।कठिन परिश्रम और अभ्यास ही गणित में महारत हासिल करने की असली कुंजी है।जो छात्र-छात्रा इस बात को समझ लेता है,इस रहस्य को समझ लेता है वह कुछ न कुछ गणित में हासिल कर लेता है।सब कुछ अमल करने का कमाल है।नियम और उपदेश तो आपने बहुत से पढ़े होंगे,पढ़ रहे हैं और पढ़ते रहेंगे परन्तु मुकाम हासिल तभी होता है जब हम अमल करते हैं।
- सौ टन पढ़ लें लेकिन एक पर ही अमल करते हैं तो असली ताकत वह एक ही नियम और तरीका है,बाकी सब बेकार है,उनसे कुछ भी होने वाला नहीं है।
उपर्युक्त आर्टिकल में मैथ्स में महारत हासिल करने के 6 बेहतरीन तरीके | स्टूडेंट्स के लिए सम्पूर्ण स्टडी गाइड (6 Best Tricks to Master Maths | A Complete Study Guide for Students) के बारे में विस्तार और गहराई से समझाया गया है। - ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
* 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
* 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
* 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
**पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏
Also Read This Article:3 Tips to Use Ability to Study Maths
5.अगर गणित में डूब जाए (हास्य-व्यंग्य) (If immersed in mathematics) (Humour-Satire):
- अगर कोई छात्र-छात्रा गणित में पूरी तरह से डूब जाए तो कैसे निकलेगा?
- कैसे क्या,पूरा गीला होकर निकलेगा,रोम-रोम से गणित टपक रही होगी।
6.मैथ्स में महारत हासिल करने के 6 बेहतरीन तरीके | स्टूडेंट्स के लिए सम्पूर्ण स्टडी गाइड (Frequently Asked Questions Related to 6 Best Tricks to Master Maths | A Complete Study Guide for Students) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न:2.शांत कैसे रहें? (How to stay calm?):
उत्तर:गणित की समस्याएँ हमारे अन्दर अशांति तभी पैदा करती है जबकि हमारे अन्दर मानसिक दृढ़ता न हो।मस्तिष्क को संतुलित और शांत रखने के लिए हमें मेडिटेशन (meelitation) करना चाहिए।चिन्ता नहीं चिन्तन और मनन करना चाहिए।
प्रश्न:3.गणित का प्रभावी स्टडी प्लान कैसे बनाएं? (How to make an effective math study plan?):
उत्तर:अपनी क्षमता और पालन कर सकने वाला स्टडी प्लान बनाएं।यदि क्षमता के बाहर स्टडी प्लान बनाएंगे और उसका पालन नहीं करेंगे तो वह प्लान किस काम का है।मुख्य बात है प्लान को क्रियान्वन करने की।आप दो घन्टे से ज्यादा नही पढ़ सकते हो और प्लान बना लिया 5-6 घण्टे का,तो कैसे अमल करेंगे।यह विचारणीय बात है।
- उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर उत्तर द्वारा मैथ्स में महारत हासिल करने के 6 बेहतरीन तरीके | स्टूडेंट्स के लिए सम्पूर्ण स्टडी गाइड (6 Best Tricks to Master Maths | A Complete Study Guide for Students) की प्राइमरी टर्म्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- *”यह आर्टिकल **Satyam Mathematics** ब्लॉग पर **Satyam Coaching Centre** के द्वारा तैयार किया गया है।”*









