Weight Loss for Students Update 2026
1.छात्र-छात्राओं के लिए वजन घटाने के अपडेट 2026 (Weight Loss for Students Update 2026):
- छात्र-छात्राओं के लिए वजन घटाने के अपडेट 2026 (Weight Loss for Students Update 2026) के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए वेट लॉस के आसान और असरदार तरीके जानेंगे।पढ़ाई के साथ फिटनेस (fitness) कैसे मेंटेन करें।क्या पढ़ाई के साथ वजन कम करना चाहते हैं? जानिए छात्र-छात्राओं के लिए आसान डाइट और वर्कआउट टिप्स जो आपके व्यस्त दिनचर्या को चुस्त-दुरुस्त रखेंगे।
- आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:बुद्धिबल बढ़ाने के औषधीय प्रयोग
2.छात्र जीवन में वजन कम कैसे रखें? (Student Life Mein Weight Loss Kaise Karein:Ek Complete Guide):
- छात्र-छात्राओं को लंबे समय तक बैठकर पढ़ने से स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।छात्र-छात्राओं को ध्यान रखना चाहिए कि केवल गणित के सवाल हल करना ही काफी नहीं है,शरीर की Calculation भी फिट होनी चाहिए।
आज के प्रतियोगी जमाने में छात्र-छात्राएं घंटों बैठकर अध्ययन करते हैं।अध्ययन और सेहत के बीच संतुलन होना चाहिए।यदि आप पढ़ाई के दौरान थोड़ा-सा समय दें तो संतुलन बनाना मुश्किल नहीं है,इसके लिए आपको सही रणनीति अपनानी चाहिए।
यह रणनीति इस प्रकार से होनी चाहिए:पानी पीने का सही तरीका क्या हो? पढ़ाई के दौरान ब्रेक में क्या एक्टिविटी करें और क्या नहीं करें।आपका डाइट प्लान क्या होना चाहिए? नींद और तनाव का वेट लॉस से रिश्ता।कौन-से योगासन-प्राणायाम और ध्यान करें। - आज के प्रतिस्पर्द्धा के माहौल में छात्र-छात्राएं स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं।योगासन-प्राणायाम से केवल शरीर ही स्वस्थ नहीं रहता है बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है।तन-मन स्वस्थ हो तो पढ़ाई एकाग्र होकर की जा सकती है,स्मरणशक्ति बढ़ती है।परीक्षा के डर को समाप्त करता है।पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।पढ़ाई पर ही अधिक ध्यान केंद्रित करने से शुरू में शरीर सहन कर लेता है क्योंकि युवा ऊर्जा से भरे होते हैं परंतु अति हर चीज की खराब होती है।कसकर शरीर से काम लेने पर शरीर रोगी हो जाता है।सिरदर्द,सर्दी-जुकाम,तनाव,थकान,अनिद्रा आदि अनेक रोग हमें दबोच लेते हैं।
डॉक्टर की शरण में जाते हैं तो आजकल जो एलोपैथिक दवाइयां है वे उल्टा असर करती हैं।इन दवाइयों के लेते ही एकदम तो राहत महसूस होती है परंतु उनका असर खत्म होते ही पुराने रोग दुगुनी ताकत से हम पर हमला कर देते हैं।इस प्रकार अस्पताल के चक्कर चालू हो जाते हैं।समय और पैसा बर्बाद होने के बावजूद हमारा इलाज नहीं होता है।हम समझ ही नहीं पाते हैं कि ऐसा हमारे साथ क्यों हो रहा है।

Weight Loss for Students Update 2026 (A woman drinking coconut water for weight loss)
- हमारा 30 साल का अनुभव है कि जबसे हमने योगासन-प्राणायाम को अपनाया है तो रोग दूर ही रहता है।कभी-कभी कोई हल्की सी बीमारी हो जाती है तो एक-दो डोज लेकर फिर से तत्काल खड़े हो जाते हैं।अव्वल तो बीमारी हमारे पास फटकती ही नहीं है,यदि कभी कोई वायरल इंफेक्शन हो जाए या खाने-पीने में गड़बड़ हो जाए तो स्वतः ही ठीक हो जाती है।दवाई तो बमुश्किल कभी लेनी पड़ जाती है।यह कमाल है रोजाना योगासन-प्राणायाम का।योगासन-प्राणायाम के लिए रोजाना 25-30 मिनट का समय देते हैं फिर दिन भर कसकर मेहनत करते हैं।शरीर बिल्कुल एक्टिव और एनर्जेटिक रहता है।आप भी थोड़ा समय निकालकर रोजाना कुछ समय देंगे तो इसके अनेक फायदे होंगे।
3.छात्र-छात्राओं के लिए प्रभावी वेट लॉस टिप्स (Effectuve Weight Loss Tips for Students):
- सुबह उठते ही रोजाना खाली पेट तीन से चार गिलास गर्म पानी पीना चाहिए।गर्म पानी हमारे शरीर की अनावश्यक चर्बी को हटाता है,अनावश्यक गर्मी को शांत करता है।कोष्ठबद्धता (कब्ज) दूर होती है।वजन बढ़ाने में मुख्य कारण होता है कब्ज का होना और बिल्कुल भी शारीरिक श्रम न करना।आज के किशोर किशोरियों में देखने को मिलता है कि उनका शरीर थुलथुल हो जाता है।थुलथुल शरीर से न पढ़ाई ढ़ंग से हो सकती है और न घर का कोई काम ढंग से कर पाते हैं।
- छात्र-छात्राएं,गृहिणी और व्यस्त प्रोफेशनल जिम नहीं जा सकते हैं।परंतु वे चाहे तो घर बैठे ही वजन कम कर सकते हैं।शरीर पर चढ़ी हुई अनावश्यक चर्बी को हटा सकते हैं।सुबह गर्म पानी पीकर थोड़ा टहले और फिर शौच जाकर मंजन व स्नानादि कर लें।इसके अलावा दिन भर में 8-10 गिलास पानी पिएं।इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।शरीर में खुश्की और शुष्कता नहीं बढ़ती है। खुश्की और शुष्कता से बेचैनी और चिड़चिड़ाहट बढ़ती है जो छात्र-छात्राओं की एकाग्रता को भंग करती है।साथ ही पानी न पीने से विषाक्त तत्त्व शरीर के जोड़ों में जमा होने लगते हैं और हमारे शरीर का वजन बढ़ाते हैं।
- डाइट प्लान भी संतुलित रहना चाहिए।जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम खाना चाहिए।खाना खाने के तुरंत पहले और बाद में पानी नहीं पीना चाहिए।क्योंकि इससे भोजन को पचने में समय लगता है।यदि आप एक-एक घंटे के अंतराल से पानी पीते रहेंगे तो खाना खाने के तुरंत पहले और तुरंत बाद में पानी पीने की जरूरत ही महसूस नहीं होगी।भोजन करने के बाद एक-दो घूंट पानी पी सकते हैं जिससे गला साफ हो जाए।भारी भोजन से परहेज करना चाहिए।कभी-कभी शादी वगैरह में भारी भोजन करना अपवाद है।यदि भारी भोजन करेंगे तो आलस्य और सुस्ती आएगी और अध्ययन करने में बाधा पैदा होगी।
- जितना भारी भोजन करेंगे उतना ही शारीरिक व्यायाम या श्रम भी करना चाहिए ताकि भारी भोजन पच सके। भोजन और शारीरिक कसरत में 70% डाइट और 30% शारीरिक व्यायाम का होना चाहिए।हमेशा ही कुछ ना कुछ चबाते न रहें।पढ़ाई के वक्त हल्का भोजन करें जिससे सुस्ती नहीं आएगी।यदि पढ़ाई के दौरान आप कुछ नाश्ता लेना चाहे तो जंक फूड,चिप्स,फास्ट फूड नहीं खाना चाहिए बल्कि भुने हुए चने,भुने हुए मखाने,नट्स (Nuts) या फ्रूट्स खाएं।
- याद रखें स्वस्थ मस्तिष्क में तेज दिमाग का निवास होता है।शरीर रुग्ण और रोगी होगा तो मन-मस्तिष्क भी रोगी हो जाएंगे।पढ़ाई करने वालों,दिमागी काम करने वालों और छात्र-छात्राओं के लिए दिमाग का स्वस्थ और तरोताजा रहना निहायत जरूरी है।छात्र-छात्राओं के लिए स्वस्थ जीवन शैली (Healthy Life Style for Students) को अपनाना जरूरी है।ये ऊपर जो टिप्स बताई गई है वे दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करके,दिनचर्या पर ध्यान देकर अपनायी जा सकती हैं। घर बैठे-बैठे ये जीवन शैली अपना सकते हैं और सबसे बड़ी बात इसके लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं देना है।यदि आप में आत्मानुशासन (Self-discipline) है तो इन सब बातों का पालन करना बिल्कुल आसान बात है।यदि आप में आत्मानुशासन (Self-discipline) और निरंतरता (Consistency) नहीं है तो वजन घटाना मुश्किल है।वजन घटाने के प्राकृतिक तरीके होने चाहिए।यों शरीर को तोड़ने और वजन घटाने के अप्राकृतिक तरीके भी बताएं जाते हैं परंतु वे अस्थायी हैं।
4.छात्र-छात्राओं के लिए फिटनेस टिप्स (Fitness Tips for Students):
- पानी पीने का तरीका है कि आप खड़े-खड़े पानी न पिएं।बैठकर (मलासन में) पानी घूँट-घूँट कर मुंह में घुमाते हुए पिएं।पढ़ाई के दौरान एक-एक घंटे के बाद 5 मिनट का ब्रेक लेते हैं उस 5 मिनट में इधर-उधर चहलकदमी कीजिए या प्राणायाम कीजिए।चहलकदमी करने से शरीर फिर से चार्ज हो जाता है और यह शारीरिक गतिविधि (Physical Activity) वजन घटाने (Weight Loss) में भी मददगार साबित होती है।
- पढ़ने के बाद ब्रेक टाइम में गर्दन को गोल-गोल घुमाएं,दाएं-बाएं करें और ऊपर-नीचे करें।इससे रक्त संचार बढ़ता है,गर्दन की एक्सरसाइज होती है और गर्दन तथा कंधों पर अनावश्यक चर्बी नहीं बढ़ती है। हथेलियां को कंधों पर रखकर गोल-गोल घुमाएं।इस प्रकार छोटी-छोटी एक्सरसाइज आप पढ़ने के दौरान बैक्र के समय ही कर सकते है।इसी प्रकार भ्रामरी प्राणायाम व अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास भी आप आसानी से कर सकते हैं।तनाव और आलस्य (Stress and Lazyness) ऐसे दूर भाग जाते हैं जैसे बैल को लाल कपड़ा दिखा दिया हो।
- वजन घटाना भी एक गणित की समीकरण की तरह ही है:Calories out > Calories in जितनी कैलोरी हम लेते हैं और उसे खर्च नहीं करेंगे तो वजन तो बढ़ेगा ही।
- यहां वजन घटाने का यह अर्थ नहीं है कि शरीर को लकड़ी की तरह सुखा लिया जाए।वजन घटाने का तात्पर्य है कि शरीर पर जो अनावश्यक चर्बी चढ़ जाती है उसे हटाया जाए।शरीर का गठन ठोस और फीगर सुडौल हो अर्थात् थुलथुल न हों।कुछ विद्यार्थी या लोग डाइटिंग करके वजन घटाते हैं और इस तरह शरीर को भूखों मार कर वजन घटाने का तरीका अप्राकृतिक तरीका है।प्राकृतिक तरीके तो वे हैं जिससे शरीर पर किसी प्रकार का हानिकारक प्रभाव न पड़े।दिनचर्या,खान-पीन, हल्का भोजन,नाश्ता किस प्रकार का लिया जाए,ब्रेक के दौरान चहलकदमी,प्राणायाम,गर्दन,कन्धों,हाथ की एक्सरसाइज के द्वारा आपको बताया है कि इससे वजन घटता है।
- वजन घटाने के जो उपाय ऊपर बताए गए हैं ये शरीर की फिगर को ही ठीक नहीं करते हैं बल्कि आपके अध्ययन को प्रॉपर तरीके से करने में मदद करते हैं।जैसे आप तला-भुना,भारी-गरिष्ठ,चिप्स आदि नहीं खायेंगे तो मन और शरीर का संतुलन बना रहेगा।जबकि तेल मिर्च-मसाले और चिप्स,जंक फूड से शरीर में उत्तेजना बढ़ती है और मन चंचल हो जाता है।चंचल मन से अध्ययन नहीं किया जा सकता है।ठीक इसी प्रकार एक्सरसाइज का मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- योगाचार्य वेटलाॅस के लिए टिप्स बताते हुए:
:
5.वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज (Exercise for Weight Loss):
- अब हम आपको योगासन और एक्सरसाइज के कुछ सरल से तरीके बता रहे हैं जिनसे आप न केवल वजन घटा सकते हैं बल्कि अध्ययन के लिए मन को एकाग्र भी कर सकते हैं।सुबह शौचादि से निवृत्त होकर मेट,चटाई आदि पर बैठकर सबसे पहले नाड़ीशोधन प्राणायाम तथा कपालभाति प्राणायाम करें।यदि आप शुरुआत ही कर रहे हैं तो 10-15 से धीरे-धीरे संख्या बढ़ाएँ।इसके पश्चात ब्रह्ममुद्रा,वज्रासन,धनुरासन,शलभासन,अर्द्ध-मत्स्येन्द्रासन,चक्रासन,मयूरासन,सुप्तवज्रासन,पाद पश्चिमोत्तानासन आदि आसन करें और अंत में शवासन करें।ये आसन करने से तत्काल वजन नहीं घटेगा।योगासन-प्राणायाम आदि से तत्काल परिणाम सामने नहीं आता है बल्कि समय लगता है।लंबे समय के अभ्यास से वजन घटना प्रारंभ होता है।
योगासन-प्राणायाम से वजन तो घटता ही है साथ ही मन की एकाग्रता सधती है,शरीर एक्टिव रहता है।इस प्रकार योग हमारा पूरी तरह से कायाकल्प कर देता है शर्त यही है कि योग को केवल फिजिकल कल्चर की तरह न किया जाए।योग के सभी आठ अंगों का पालन करने से हमारे अंदर सकारात्मक बदलाव प्रारंभ हो जाता है।निगेटिव विचार,खोटे,निकृष्ट विचार हमारे दिल और दिमाग से निकल जाते हैं।
- यदि योगासन-प्राणायाम नहीं करना चाहते हैं तो आप दौड़ लगा सकते हैं।योगासन-प्राणायाम (Yogaasan Pranayama) को आप घर पर बैठकर,खुले हवादार जगह या कमरे में बैठकर भी कर सकते हैं जबकि दौड़ के लिए आपको घर छोड़कर कहीं मैदान या गार्डन में जाना पड़ेगा और उसमें समय भी लग सकता है।यदि घर पर ही बैठकर करना चाहते हैं तो योगासन-प्राणायाम बेहतरीन एक्सरसाइज है जो वजन तो घटाती ही है साथ ही दिमाग को भी संतुलित करती है।दिमाग मजबूत होता है और जब दिमाग मजबूत हो जाता है तो हम हर तरह की समस्याओं,संकटों का सामना कर सकते हैं।एकाग्रता और स्मरणशक्ति (Concentration and Memory Power) बढ़ती है।एक विद्यार्थी को और क्या चाहिए पढ़ने के लिए मन एकाग्र हो और स्मरणशक्ति अच्छी हो।
- आधुनिकता की दौड़ में हमने योग और भजन जैसी हमारी शास्त्रीय विधाओं को त्याग दिया है।इनको भी अब व्यवसाय बना दिया गया इसलिए ये पुनर्जीवित हो गई है।हमें हमारी विरासत का महत्त्व तभी समझ में आता है जब इन पर प्रोफेशनल ठप्पा लग जाता है।
- तो विद्यार्थियों ये योग ऐसी तकनीक है जिसके लिए आपको कोई फीस नहीं चुकानी पड़ेगी।सिर्फ घर बैठकर आप इस तकनीक को सीख सकते हैं।इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है,अमृत के समान गुणकारी है।यदि आपका शरीर भारी हो गया है और आप चाहते हैं कि आपके शरीर का गठन सही हो जाए तो योगासन या दौड़ में किसी एक को अपनाकर दोनों प्रकार के लाभ उठाएं।वजन घटाकर शरीर को संतुलित करें और मन को एकाग्र करके,स्मरणशक्ति को बढ़ाकर अध्ययन में महारत हासिल करें।
- छुट्टियों में अपने आप को अनुशासन में ढाल लेंगे तो परीक्षा के निकट आप तनावग्रस्त नहीं रहेंगे।इस समय जो कुछ भी आदत अपनाना चाहेंगे उसको अपनाना आसान होगा,एग्जाम का डर (exam Fear),तनाव नहीं सताएगा।मार्निंग वाकिग (Morning walking) से भी वजन घटता है।
- उपर्युक्त आर्टिकल में छात्र-छात्राओं के लिए वजन घटाने के अपडेट 2026 (Weight Loss for Students Update 2026) के बारे में बताया गया है।
Also Read This Article:परीक्षा की तैयारी हेतु मेंटली फिट कैसे रहें?
6.छात्र का वजन कम ( Student’s Weight Loss) (Humour-Satire):
- शिक्षक (छात्र से):अगर तुम्हारा मित्र आज से एक्सरसाइज चालू करें और महीने में एक किलो वजन कम हो तो पूरे साल में कितना वजन कम हो जाएगा।
- छात्र:कुछ भी नहीं।
- शिक्षक:तुम साधारण गणित भी नहीं जानते हो।
- छात्र:सर,मैं तो गणित जानता हूं पर आप मेरे मित्र को नहीं जानते।
7.छात्र-छात्राओं के लिए वजन घटाने के अपडेट 2026 (Frequently Asked Questions Related to Weight Loss for Students Update 2026) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.क्या स्टूडेंट को डाइटिंग करनी चाहिए? (Kya Student Ko dieting karani chahiye?):
उत्तर:नहीं छात्र को क्रश डाइटिंग (crush dieting) (भूखों रहना) के स्थान पर स्मार्ट डाइटिंग (smart dieting) (पौष्टिक भोजन और संतुलित भोजन) पर ध्यान देना चाहिए ताकि मस्तिष्कीय शक्ति कम ना हो,पॉजिटिव एनर्जी का ह्रास ना हो।
प्रश्न:2.क्या वजन घटाने का गणितीय सूत्र है? (Kya weight loss ka koi mathematical formula hai?):
उत्तर:जब आप खाएं कम और मेहनत से ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं तभी वजन घटता है।
प्रश्न:3.क्या पढ़ाई के साथ वर्कआउट के लिए टाइम मिल सकता है? (Kya padhai Ke saath workout Ke liye time mil sakta hai?):
उत्तर:बिल्कुल!सिर्फ 20 से 30 मिनट का योग या टहलना अथवा दौड़ लगाना काफी है।
प्रश्न:4.क्या डाइटिंग से मेमोरी कम होती है? (Kya dieting se memory kam hoti hai?):
उत्तर:गलत डाइटिंग से असर पड़ता है,लेकिन हेल्दी ईटिंग से दिमाग और तेज चलता है।
- उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए वजन घटाने के अपडेट 2026 (Weight Loss for Students Update 2026) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
About my self
Lekhak Ke Baare Mein (About the Author)
**Satyam Narain Kumawat**
**Website Name:Satyam Mathematics**
*Owner:satyamcoachingcentre.in*
*Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)*
**Teaching Mathematics aur Anya Anubhav**
***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan
***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav
***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan*
****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.
Related Posts
About Author
Satyam
About my self Lekhak Ke Baare Mein (About the Author) **Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.










