Menu

Clock Questions with Solution for Competitive Exams

Contents hide
1 1.काॅम्पीटेटिव एग्जाम के लिए घड़ी के सवाल हल सहित (Clock Questions with Solution for Competitive Exams):

1.काॅम्पीटेटिव एग्जाम के लिए घड़ी के सवाल हल सहित (Clock Questions with Solution for Competitive Exams):

काॅम्पीटेटिव एग्जाम के लिए घड़ी के सवाल हल सहित (Clock Questions with Solution for Competitive Exams) में घड़ी के अक्षरों व डिग्री पर आधारित सवाल किस तरह पूछे जाते हैं,को जानेंगे।हल करने के बहुत ही आसान तरीके जानिए।

Also Read This Article:- Calendar Important Questions for Competitive Exams 2026

2.काॅम्पीटेटिव एग्जाम में घड़ी के महत्त्वपूर्ण तथ्य (Important Facts About Clocks in Competitive Exams):

(1.)घड़ी के डायल की सम्पूर्ण परिधि की माप 360° होती है अर्थात् हम यह कह सकते हैं कि यदि कोई सुई Clockwise ’12’ से चलते हुए ’12’ पर पहुँच जाती है,तो यह इस बात का द्योतक है कि वह सुई 360° के पथ का परिभ्रमण कर चुकी है।
(2.)घड़ी के किसी भी दो निकटवर्ती अंकों के बीच के कोण की माप ’30°’ होती है,जैसे ‘2’ और ‘3’ के बीच के कोण की माप ’30°’ होती है।
(3.)प्रति मिनट सूइयों का विचलन (डिग्री में) निम्न प्रकार होता है:
सेकण्ड की सूई \Rightarrow 360° प्रति मिनट
मिनट की सूई \Rightarrow 6° प्रति मिनट
घण्टे की सूई \Rightarrow \frac{1}{2^{\circ}} प्रति मिनट
(4.)कोण ज्ञात करने की तकनीक
(i)यदि मिनट की सूई घण्टे की सूई से पीछे रहे
अभीष्ट डिग्री=मिनट और घण्टे के बीच की संख्या में अन्तर×30°+\left( \frac{\text{मिनट}}{2}\right)
(ii)यदि मिनट की सूई घण्टे की सूई से आगे रहे
अभीष्ट डिग्री=मिनट और घण्टे के बीच की संख्या में अन्तर×30°- \left(\frac{\text{मिनट}}{2}\right)^{\circ}
(iii)जब घण्टे की सूई 12 पर हो,तो इसे ‘0’ संख्या के रूप में गिनती करके मिनट तथा घण्टे के बीच की संख्या में अन्तर ज्ञात करते हैं।
(5.)समतल दर्पण में सामने रखी गई वस्तु का प्रतिबिम्ब पलटा हुआ प्रतीत होता है अर्थात मूल प्रतिरूप में वस्तु का जो भाग बाईं ओर होता है वह प्रतिबिम्ब में दाईं ओर एवं जो भाग दाईं ओर होता है वह प्रतिबिम्ब में बाईं ओर स्थानांतरित होता है।


प्रतिबिम्बित (काल्पनिक) समय=12:00-वास्तविक समय
वास्तविक समय=12:00-काल्पनिक अर्थात् प्रतिबिम्बित समय
(6.)समय के विषय में मिनट के स्थान पर उधार लेने की जरूरत हो तो इसे घण्टे से लिया जाता है।उधार लिया गया समय हमेशा ही 60 मिनट अर्थात् एक घण्टे के रूप में लिया जाता है।इस स्थिति में घण्टे अपनी मूल स्थिति से ठीक 1 घण्टे घट जाते हैं।इसके अतिरिक्त यदि किसी समय को समय आधार 12:00 बजे से घटाने के पश्चात घण्टे के स्थान पर यदि ’00’ प्राप्त हो अथवा ऋणात्मक घण्टे प्राप्त हो,तो उसके लिए समय आधार 12:00 नहीं रखेंगे बल्कि उसके लिए समय आधार 24:00 बजे मानकर घटाएंगे जिससे अभीष्ट समय प्राप्त होगा।जैसे:24:00-12:35=11:25
(7.)क्षैतिज समतल दर्पण के सामने रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब उल्टा हुआ प्रतीत होता है अर्थात ऊपर की आकृति नीचे एवं नीचे की आकृति ऊपर हो जाती है,लेकिन बाँया भाग बाएँ ही रहेगा और दायाँ भाग दायाँ ही रहेगा।
(8.)क्षैतिज दर्पण वाले सवालों को हल करने के लिए नियम:समय आधार ‘9’ से वास्तविक समय जितना नीचे होता है,वह दर्पण में उतना ही ऊपर तथा समय आधार ‘9’ से वास्तविक समय जितना ऊपर होता है,वह दर्पण में उतना ही नीचे परिवर्तित प्रतीत होता है और ठीक यही कारक,समय आधार ‘3’ के परिप्रेक्ष्य में भी लागू होता है अर्थात समय आधार ‘3’ से जो भी सूई जितनी नीचे/ऊपर होती है वह दर्पण में उतनी ही ऊपर/नीचे की ओर परिवर्तित हो जाती है।

उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा काॅम्पीटेटिव एग्जाम के लिए घड़ी के सवाल हल सहित (Clock Questions with Solution for Competitive Exams) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

3.छात्रों के लिए घड़ी के महत्त्वपूर्ण सवाल (Clock ke Important Questions for Students):

Example:1.1 और 2 के बीच घड़ी की दोनों सुईयाँ कब आपस में मिलेंगी?
(a) 1 बजकर 30 मिनट पर (b) 1 बजकर मिनट पर (c) 1 बजकर मिनट पर (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
Solution:1 बजे दोनों सूइयों के बीच की दूरी 5 मिनट की होती है।
दोनों के मिलने में लगा समय=5 \times \frac{12}{11} मिनट
=\frac{60}{11} मिनट= 5\frac{5}{11} मिनट
अतः सूईयाँ 1 बजकर 5 \frac{5}{11} मिनट पर मिलेंगी।
विकल्प (b) सही है।
Example:2.वह कौन-सा समय है जब 2 और 3 के बीच घड़ी की सूइयाँ एक-दूसरे से 90° का कोण बनाती हैं?
(a) 2 बजकर 27\frac{3}{11} मिनट पर (b) 2 बजकर 30 मिनट पर

(c) 2 बजकर 28\frac{3}{11} मिनट पर (d) 2 बजकर 25 मिनट पर
Solution:माना x मिनट पर 90° का कोण बनाती हैं तो
\left(\frac{x}{5}-2\right)\times30-\frac{x}{2}=90^\circ \\ 6x-60^\circ-\frac{x}{2}=90^\circ\\ 6x-\frac{x}{2}=150^\circ\\ \frac{11x}{2}=150^\circ\\ x=\frac{150^\circ \times2}{11^\circ}=\frac{300}{11}=27\frac{3}{11}
अतः अभीष्ट समय=2 बजकर 27\frac{3}{11} मिनट
विकल्प (a) सही है।
Example:3.वह समय बताइए जब 4 और 5 के बीच सूइयों के मध्य 30° का कोण होगाः
(a) 4:20\frac{4}{11} बजे (b) 4:16\frac{4}{11} बजे (c) 4:30 बजे (d) 5 बजे
Solution:1 मिनट= \frac{360^\circ}{60}=6^\circ
\therefore 30° का कोण=\frac{1}{6}\times30 =5 मिनट
अतः मिनट की सूई 20-5=15 मिनट की दूरी अधिक तय करेगी
इस प्रक्रिया में लगा समय=15 \times\frac{12}{11} मिनट
=\frac{180}{11} मिनट = 16 \frac{4}{11} मिनट
4 बजकर 16\frac{4}{11} मिनट पर सूइयों के बीच 30° का कोण होगा।
विकल्प (b) सही है।
Example:4.एक घड़ी एक बजे एक बार,दो बजे दो बार,तीन बजे तीन बार बजती है।अर्थात् जितना समय होता है घड़ी भी उतनी ही बार बजती है।बताइए 24 घण्टे में घड़ी कितनी बार बजेगी?
(a)148 (b) 150 (c) 156 (d)200
Solution:12 तक का योग=\frac{n(n+1)}{2}\\ =\frac{12(12+1)}{2}=78
24 घण्टे में घड़ी बजेगी=78×2=156 बार
विकल्प (c) सही है।
Example:5.रविवार दोपहर 12 बजे मेरी घड़ी 5 मिनट आगे थी तथा हमीद की घड़ी 6 मिनट मन्द थी।बुधवार शाम को 8 बजे पता चला कि मेरी घड़ी 1 मिनट मन्द तथा हमीद की घड़ी 3 मिनट तेज हो गई।बताइए मेरी तथा हमीद की घड़ियों ने कब समान समय बताया होगा? (समय की गणना सही समय के सापेक्ष करनी है)
(a) मंगलवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर (b) मंगलवार शाम 10 बजकर 40 मिनट पर
(c) सोमवार 10 बजे (d) मंगलवार 10 बजे
Solution:रविवार 12 बजे से बुधवार शाम 8 बजे तक समय=3 दिन 8 घण्टे=80 घण्टे
80 घण्टे के दौरान पहली घड़ी 6 मिनट मन्द और दूसरी घड़ी 9 मिनट तेज हो गई।
इस प्रकार दूसरी घड़ी पहली घड़ी से 15 मिनट आगे हो गयी।किन्तु दूसरी घड़ी रविवार 12 बजे प्रथम घड़ी से 11 मिनट पीछे थी।
दूसरी घड़ी पहली घड़ी से 11 मिनट आगे \frac{80}{15} \times 11 घण्टे में होगी=58 \frac{2}{3} घण्टे
\Rightarrow 16 \frac{4}{11} घण्टे=2 दिन 10 \frac{2}{3} घण्टे
रविवार 12 बजे+2 दिन 10 \frac{2}{3} घण्टे=मंगलवार शाम 10 बजकर 40 मिनट पर समान समय बताएगी।
विकल्प (b) सही है।
Example:6.एक घड़ी प्रति 24 घण्टे में 60 मिनट तेज हो जाती है।उसे 10 बजे मिलाया गया।दूसरे दिन सही समय क्या होगा,जब घड़ी 4 pm प्रदर्शित करेगी?
(a) 2 बजकर 48 मिनट (b) 2 बजकर 30 मिनट (c) 3 बजकर 10 मिनट (d) 4 बजकर 5 मिनट
Solution:वास्तविक समय=24 घण्टे
घड़ी द्वारा प्रदर्शित समय=25 घण्टे
पहले दिन 10 बजे से दूसरे दिन 4 pm तक समय=30 घण्टे
30 घण्टे चलेगी तो वास्तविक समय
=\frac{24}{25} \times 30=28\frac{4}{5} घण्टे
वास्तविक समय=10 बजे+ 28\frac{4}{5} घण्टे
=2 बजकर 48 मिनट
विकल्प (a) सही है।
Example:7.एक घड़ी प्रत्येक 3 घण्टे में 12 सेकण्ड आगे बढ़ जाती है।यदि उसे रविवार को अपराह्न 3 बजे सही सेट कर चालू किया,तो मंगलवार को प्रातः 10 बजे क्या समय बताएगी?
(a) 10 घण्टा 2 मिनट 50 सेकण्ड (b) 10 घण्टा 3 मिनट 2 सेकण्ड
(c) 10 घण्टा 2 मिनट 54 सेकण्ड (d) 10 घण्टा 2 मिनट 52 सेकण्ड
Solution:रविवार अपराह्न 3 बजे से मंगलवार प्रातः 10 बजे तक का समय=12+24+7=43 घण्टे
घड़ी 3 घण्टे में 12 सेकण्ड आगे बढ़ती है
=28\frac{12 \times 43}{3} =172 सेकण्ड
=2 मिनट 52 सेकण्ड
घड़ी में मंगलवार प्रातः 10 बजे समय होगा
=10 बजकर 2 मिनट 52 सेकण्ड
विकल्प (d) सही है।
Example:8.मेरी घड़ी सोमवार 2 बजे दोपहर को 3 मिनट पीछे है और बुधवार 2 बजे दोपहर को 5 मिनट आगे है।इसने ठीक समय कब दिखाया होगा?
(a) मंगलवार 6 बजे सुबह (b) मंगलवार 8 बजे सुबह (c) बुधवार 4 बजे सुबह (d) बुधवार 8 बजे सुबह
Solution:

Rendered by QuickLaTeX.com

48 घण्टे के अन्दर समयान्तराल=8 मिनट
6 घण्टे के अन्दर समयान्तराल=1 मिनट
अतः 3 मिनट आगे होने में समय लगेगा=6×3=18 घण्टे
18+2=20 बजे अर्थात् मंगलवार सुबह 8 बजे सही समय दिखाया होगा।
विकल्प (b) सही है।
Example:9.यदि बारह बजे घड़ी की दोनों सूइयाँ साथ-साथ हैं,तो लगभग कितनी देर बाद (निकटतम मिनट तक) वे पुनः साथ-साथ होंगी?
(a) 1 मिनट (b) 5 मिनट (c) 1 घण्टा 5 मिनट (d) 2 घण्टे 30 मिनट
Solution:

Rendered by QuickLaTeX.com

लगभग 1 बजकर 5 मिनट पर दोनों सूई एक साथ होंगी।
विकल्प (c) सही है।
Example:10.किसी घड़ी में 12 को 1 से 11 को 2 से 10 को 3 से और आगे भी इसी प्रकार प्रतिस्थापित किया जाए।यदि सामान्य घड़ी में 3 बजकर 20 मिनट हो,तो उस घड़ी में क्या बजेगा?
(a) 11 बजकर 20 मिनट (b) 10 बजकर 40 मिनट (c) 11 बजकर 40 मिनट (d) 9 बजकर 40 मिनट
Solution:

Rendered by QuickLaTeX.com

उस घड़ी में 9 बजकर 40 मिनट समय होगा।
विकल्प (d) सही है।
Example:11.सायंकाल साढ़े आठ बजे घड़ी के घण्टे एवं मिनट की सूइयों के बीच का कोण होगा
(a) 90^{\circ} (b) 75^{\circ} (c) 60^{\circ} (d) 85^{\circ}
Solution:

Rendered by QuickLaTeX.com

अभीष्ट कोण= \frac{360^{\circ} \times 2.5^{\circ}}{12}
=75°
विकल्प (b) सही है।
Example:12.एक व्यक्ति को आइने में दीवार घड़ी की तस्वीर दिखाई देती है।तस्वीर में मिनट की सूई 12 पर तथा घण्टे की सूई 9 पर दिखाई दे रही है।बताइए कि घड़ी में सही समय क्या हो रहा होगा?
(a) 8 बजे (b) 4 बजे (c) 5 बजे (d) 3 बजे
Solution:

Rendered by QuickLaTeX.com


तस्वीर में सही समय=9:00 सही समय=3:00
विकल्प (d) सही है।
Example:13.एक घड़ी का प्रतिबिम्ब दर्पण में दिखाई दे रहा था।घड़ी में उस समय 5 बजकर 25 मिनट हुए थे।अगर दर्पण में बने घड़ी के प्रतिबिम्ब का किसी दूसरे दर्पण में पुनः प्रतिबिम्ब दिखाई दे,तो इस दूसरे दर्पण में बने घड़ी के प्रतिबिम्ब में क्या समय प्रदर्शित हो रहा होगा?
(a) 5 बजकर 25 मिनट (b) 5 बजकर 20 मिनट (c) 6 बजकर 35 मिनट (d) 6 बजकर 30 मिनट
Solution:


घड़ी में समय:5:25 प्रतिबिम्ब में समय=5:25
विकल्प (a) सही है।
Example:14.एक घड़ी पर केवल 3,6,9 और 12 के निशान अंकित है।यदि घड़ी में 5 बजकर 40 मिनट समय हो,तो घड़ी के सामने रखे दर्पण में क्या समय दिखेगा?
(a) 8 बजकर 20 मिनट (b) 6 बजकर 20 मिनट (c) 6 बजकर 25 मिनट (d) 7 बजकर 25 मिनट

Solution:वास्तविक समय प्रतिबिम्ब समय

Rendered by QuickLaTeX.com

विकल्प (b) सही है।
Example:15.एक घड़ी में 3,6,9 एवं 12 निशान बने हुए हैं।यदि उसके सामने रखे दर्पण में समय 11:05 प्रतीत हो रहा है,तो वास्तविक समय क्या है?
(a) 12 :10 (b)12 : 05 (c) 12 : 55 (d) 12 : 45
Solution:वास्तविक समय प्रतिबिम्ब

Rendered by QuickLaTeX.com


विकल्प (c) सही है।

उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा काॅम्पीटेटिव एग्जाम के लिए घड़ी के सवाल हल सहित (Clock Questions with Solution for Competitive Exams) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Example:16.यदि घड़ी में समय 6:20 हो तथा मिनट की सूई उत्तर-पूर्व दिशा की ओर ईशारा करती हो,तो घण्टे की सूई किस दिशा की ओर इशारा करेगी?
(a) पश्चिम (b) दक्षिण-पूर्व (c) पूर्व (d) उत्तर-पश्चिम
Solution:

Rendered by QuickLaTeX.com

मिनट की सूई उत्तर की ओर है तो घण्टे की सूई पूर्व की ओर होगी।
विकल्प (c) सही है।
Example:17.एक घड़ी 4:30 समय दिखा रही है।यदि मिनट की सूई पूर्व की दिशा दिखा रही है,तो घण्टे की सूई कौन-सी दिशा दिखाएगी?
(a) पश्चिम (b) उत्तर-पूर्व (c) दक्षिण-पूर्व (d) उत्तर-पश्चिम
Solution:

Rendered by QuickLaTeX.com

अतः घण्टे की सूई उत्तर-पूर्व दिशा को दर्शाएगी।
विकल्प (b) सही है।
Example:18.एक घड़ी में 1:30 बज रहा है।यदि मिनट की सूई दक्षिण की ओर है,तो घण्टे की सूई किस दिशा में होगी?
(a) उत्तर (b) दक्षिण-पूर्व (c) उत्तर-पश्चिम (d) उत्तर-पूर्व
Solution:

Rendered by QuickLaTeX.com

1:30 बजे मिनट की सुई दक्षिण की ओर है,तो घण्टे की सूई उत्तर-पूर्व दिशा में है।
विकल्प (d) सही है।
Example:19.एक घड़ी को घड़ी की ही दिशा में 135° के कोण से घुमाया जाता है।दोपहर के 12:30 बजे उसकी मिनट की सूई किस दिशा की ओर होगी?
(a) दक्षिण-पूर्व (b) दक्षिण-पश्चिम (c) उत्तर-पूर्व (d) उत्तर-पश्चिम
Solution:स्थिर अवस्था में दोपहर के 12:30 बजे,घड़ी की मिनट की सूई दक्षिण दिशा की ओर होती है।

Rendered by QuickLaTeX.com

अब घड़ी को घड़ी की ही दिशा में 135° के कोण से घुमाया जाता है।

Rendered by QuickLaTeX.com

अतः 135° के कोण पर घुमाने से मिनट की सूई की दिशा उत्तर-पश्चिम होगी।
विकल्प (d) सही है।
Example:20.5 बजकर 15 मिनट पर घड़ी की सूइयाँ किस कोण पर झुकी होती है?
(a) 72.5^{\circ} (b) 67.5^{\circ} (c)64^{\circ} (d)58.5^{\circ}
Solution:

Rendered by QuickLaTeX.com

घण्टे की सूई की गति=30° प्रति घण्टा=30° प्रति 60 मिनट=\frac{1}{2} प्रति मिनट
12 के अंक से,घण्टे की सूई का (5 बजकर 15 मिनट पर) कोण
5 \times 30^{\circ} +15 \times \frac{1}{2}^{\circ}
=150+7.5°=157.5°
12 के अंक के मिनट की सूई का 15 पर बना कोण=3×30°=90°
दोनों सूइयों के मध्य बना अभीष्ट कोण
=157.5°-90°=67.5°
विकल्प (b) सही है।
Example:21.एक दीवार घड़ी के डायल में अँग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों को वामावर्त दिशा के अनुदिश इस प्रकार सजाया जाता है कि 12 के स्थान पर A आए और आगे यही क्रम जारी रहे,तो सायं 3\frac{1}{2} बजे घण्टे की सूई की स्थिति क्या होगी?
(a) I और J के बीच में (b) H और J के बीच में (c) C और D के बीच में (d) J और K के बीच में
Solution:घड़ी के डायल की स्थिति निम्नवत होगीः

Rendered by QuickLaTeX.com

अतः सायं 3\frac{1}{2} बजे घण्टे की सूई I और J के बीच में होगी।
विकल्प (a) सही है।
Example:22.एक कछुआ 4 घण्टे में एक किमी चलता है।प्रत्येक किमी के बाद 20 मिनट विश्राम करता है।यह बताइए कि 3.5 किमी की दूरी तय करने में उसे कितना समय लगेगा?
(a) 14 घण्टे (b) 13 घण्टे (c) 15 घण्टे (d) 12 घण्टे
Solution:1 किमी में लगा समय=घण्टे
3.5 किमी में लगा समय
=3.5\times 4 \frac{1}{3}-\frac{10}{60} \\ =3.5\times\frac{13}{3}-\frac{1}{6} \\ =\frac{45.5}{3}-\frac{1}{6} \\ =\frac{91-1}{6} \\ =\frac{90}{6} \\ =15
=15 घण्टे
विकल्प (c) सही है।
Example:23.8:50 बजे से 20 मिनट पहले बैठक स्थल पर पहुँचते हुए सतीश को यह मालूम हुआ कि वह 40 मिनट देर से आने वाले व्यक्ति से 30 मिनट पहले आ गया है।यह बताइए कि बैठक का निर्धारित समय क्या था?
(a)8 :20 (b)8 :10 (c)8:05 (d)8:50
Solution:40 मिनट देरी से आने वाले व्यक्ति से सतीश 30 मिनट पहले आया है।अतः सतीश भी बैठक के निर्धारित टाइम के 10 मिनट बाद पहुँचा है।
सही समय 8:50-0:20-0:10=8:20
विकल्प (a) सही है।
Example:24.एक कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक ने साक्षात्कार लेने के लिए हाॅल में 12:30 से 10 मिनट पूर्व प्रवेश लिया।वह चेयरमैन से 20 मिनट पूर्व आया था तथा चेयरमैन 30 मिनट विलम्ब से आया था।साक्षात्कार का नियत समय क्या था?
(a)12:00 (b)12:10 (c)12:20 (d)12:30
Solution:चेयरमैन नियत समय से 30 मिनट विलम्ब से आया था तथा प्रबन्धक निदेशक उससे 20 मिनट पूर्व आया था अर्थात् प्रबन्ध निदेशक भी 10 मिनट लेट आया
नियत समय=12:30-0:10-0:10=12:10
विकल्प (b) सही है।
Example:25.एक बस स्टैंड से हर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए एक बस रवाना होती है।एक पूछताछ क्लर्क ने एक यात्री को बताया कि एक बस 10 मिनट पहले ही छूट गई है और अगली बस 9:35 पूर्वाह्न पर छूटेगी।पूछताछ क्लर्क ने यात्री को सूचना कितने बजे दी है?
(a) 9:10 पूर्वाह्न (b) 8:55 पूर्वाह्न (c) 9:08 पूर्वाह्न (d) 9:15 पूर्वाह्न
Solution:क्लर्क से पूछने का समय=9:35-0:30+0:10=9:15
विकल्प (d) सही है।
Example:26.एक बस स्टैंड से प्रत्येक 40 मिनट पर पटना के लिए एक बस रवाना होती है।एक इन्क्वायरी क्लर्क ने एक यात्री को कहा कि 20 मिनट पहले एक बस चली गई और अगली बस 10:45 पूर्वाह्न पर पटना के लिए रवाना होगी।बताइए कि इन्क्वायरी क्लर्क ने यात्री को यह जानकारी कितने बजे दी थी?
(a) 10:05 पूर्वाह्न (b) 9:55 पूर्वाह्न (c) 10:25 पूर्वाह्न (d) 10:35 पूर्वाह्न
Solution:इन्क्वायरी क्लर्क द्वारा सूचना देने का समय=10:45-0:40+0:20=10:25
विकल्प (c) सही है।

उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा काॅम्पीटेटिव एग्जाम के लिए घड़ी के सवाल हल सहित (Clock Questions with Solution for Competitive Exams) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Also  Read This Article:- Clock

4.छात्रों के लिए प्रैक्टिस क्वेश्चन (Practice Questions for Students):

(1.)यदि किसी घड़ी में 7 बजकर 30 मिनट हो रहे हैं,तो उस वक्त घण्टे एवं मिनट की सूइयों के बीच कितने डिग्री का कोण बनेगा?
(a)120^{\circ} (b) 95^{\circ} (c) 45^{\circ} (d)75^{\circ}
(2.)यदि किसी घड़ी में 5 बजकर 45 मिनट हो रहे हैं,तो उस समय मिनट और घण्टे की सूइयों के बीच कितने डिग्री का कोण बनेगा?
(a)97\frac{1}{2}^{\circ} (b) 120^{\circ} (c) 105^{\circ} (d)142\frac{1}{2}^{\circ}
उत्तर (Answers):(1.)(c) (2.)(a)

उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा काॅम्पीटेटिव एग्जाम के लिए घड़ी के सवाल हल सहित (Clock Questions with Solution for Competitive Exams) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आज का प्रश्न (Question of Day)
Q:160 में 16 कितनी बार घटाया जा सकता है।

Also Read This Article:- Inserting Missing Character

  • ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
  • 👥 मित्रों के साथ शेयर करें: ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
  • 🔔 वेबसाइट को फॉलो करें: अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं,तो हमारे ईमेल सब्सक्रिप्शन को फॉलो करें ताकि हर नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको तुरंत मिले।
  • 💬 अपने सुझाव दें: यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं।
    पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका वेलकम है!

5.काॅम्पीटेटिव एग्जाम के लिए घड़ी के सवाल हल सहित (Frequently Asked Questions Related to Clock Questions with Solution for Competitive Exams) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.अक्षरों के व्यस्थिकरण पर आधारित प्रश्न को स्पष्ट करो। (Explain Questions Based on Arrangement of Letters):

उत्तर:साधारणतया अक्षरों के व्यस्थिकरण से सम्बन्धित प्रश्नों में अँग्रेजी वर्णमाला या विपरीत वर्णमाला के क्रमागत या एकान्तरित अक्षरों को घड़ी की चाल की दिशा में या घड़ी की चाल की विपरीत दिशा में अंकों के स्थान पर व्यवस्थित करते हुए किसी निश्चित अंक कै स्थान पर कौन-सा अक्षर आएगा,इस बात की सुनिश्चितता से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा काॅम्पीटेटिव एग्जाम के लिए घड़ी के सवाल हल सहित (Clock Questions with Solution for Competitive Exams) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न:2.डिग्री पर आधारित प्रश्न कैसे पूछे जाते हैं? (How Degree-based Questions are Asked?):

उत्तर:डिग्री से सम्बन्धित प्रश्नों में कोई समय दिया गया होता है तथा उसी निश्चित समय के आधार पर अभ्यर्थी को यह तय करना होता है कि दिए गए निश्चित समय के दौरान घण्टे और मिनट की सूई के बीच कितने डिग्री का कोण बन रहा है।इसे ज्ञात करने के लिए ऊपर सूत्र दिए गए हैं।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा काॅम्पीटेटिव एग्जाम के लिए घड़ी के सवाल हल सहित (Clock Questions with Solution for Competitive Exams) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न:3.समतल दर्पण पर आधारित प्रश्नों को उदाहरण द्वारा समझाइए। (Explain the Question Based on a Plane Mirror with an Example):

उत्तर:समतल दर्पण की ऐसी स्थिति जो किसी क्षैतिज तल के सापेक्ष 90° के कोण पर खड़ी अवस्था में रखी गई हो,ऐसे दर्पण को लम्बवत दर्पण कहते हैं।
उदाहरण:यदि किसी घड़ी में 6 बजकर 20 मिनट हो रहे हैं,तो दर्पण के सामने जब इसे रखा जाएगा तो दर्पण के प्रतिबिम्ब में कितना समय प्रतीत होगा:
(a) 5 :40 (b) 4 :55 (c) 5 :45 (d) 5 :20
प्रतिबिम्बित समय=12:00-6:20=5:40
विकल्प (a) सही है।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा काॅम्पीटेटिव एग्जाम के लिए घड़ी के सवाल हल सहित (Clock Questions with Solution for Competitive Exams) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here
6. Twitter click here
7. Twitter click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *