9 Pro-Tips About Gemini/Sarvam/ChatGPT
1.जैमिनी/सर्वम/चैटजीपीटी के बारे में 9 प्रो टिप्स (9 Pro-Tips About Gemini/Sarvam/ChatGPT):
- जैमिनी/सर्वम/चैटजीपीटी के बारे में 9 प्रो टिप्स (9 Pro-Tips About Gemini/Sarvam/ChatGPT) के द्वारा जानिए कैसे भारतीय सर्वम AI (Sarvam AI),टूल,जैमिनी (Gemini) और चैटजीपीटी (ChatGPT) को टक्कर दे रहा है? क्या AI टूल मानव का विकल्प हो सकती है? यदि नहीं तो कैसे जानिए इन सब के बारे में।
Also Read This Article:2025-26 में डिजिटल क्रांति का युग
2.एआई क्या है? (AI Kya hai?):
- सरल भाषा में AI (Artificial Intelligence) एक डिजिटल अस्सिटेंट है जो हमारी मेहनत को कम कर सकता है।गणित के विद्यार्थियों को सवालों को यह आसान और आकर्षक भाषा में समझाता है परंतु व्यक्ति के दिमाग का यह विकल्प नहीं हो सकता है।दिमाग तो विद्यार्थी को ही लगाना चाहिए।
- यह विद्यार्थी को ट्यूटर की तरह यानी 24/7 यानी 24 घण्टे उसके पास ही उपलब्ध है।नए विचार देने में माहिर है।ब्लॉगर और यूट्यूबर को आउटलाइन और हैशटेग बनाने में मदद करता है।
- AI के पास अनुभव नहीं है जो एक विद्यार्थी के पास होता है या शिक्षक के पास होता है।यह विद्यार्थी को उसका होमवर्क करने में मदद करता है।AI भावनाओं को नहीं समझ सकता है क्योंकि यह एक टूल या मशीन ही तो है।पहले पढ़ना और अध्ययन करना मौखिक (गुरुकुल में) होता था,उसके बाद पुस्तकों से होने लगा और अब AI से अध्ययन-अध्यापन और भी आसान हो गया है।
विद्यार्थियों को AI से सवाल पूछना और सीखना चाहिए लेकिन इन पर अंधाधुंध भरोसा नहीं करना चाहिए।
3.एआई की आवश्यकता क्यों हुई? (AI ki Aavashyakata Kyon huyi?):
- आज के डिजिटल युग में AI (Arifucial Intelligence) ने हमारे काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है।तकनीकी युग में प्रवेश करने के बाद हर व्यक्ति ने तकनीकी की ताकत को पहचाना है और इसीलिए आज हर घर में,हर व्यक्ति के पास मोबाइल मिल जाएगा,चाहे वह अमीर हो या गरीब।
- आज के दौर में मोबाइल,इंटरनेट और तकनीकी के बिना जीने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।मानव की तरह बात करने,कविताएँ लिखने,कोडिंग करने और जटिल सवालों के आसान जवाब देने वाले एक “कन्वर्सेशनल एआई” (Conversational AI) की कमी थी,जिसे चैटजीपीटी (ChatGPT) ने पूरा किया।
- इसकी खासियत क्या है,यह रचनात्मक है और मानवीय भाषा में जवाब देता है।
भारत अब दुनिया के सबसे बड़े टेक और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में शामिल हो गया है।एक अध्ययन के अनुसार लगभग 70% भारतीय एआई का इस्तेमाल कर चुके हैं जो वैश्विक औसत 35% से लगभग दुगना है। - यही कारण है कि ओपन एआई (GhatGPT Go),जैमिनी (Gemini Pro),परप्लेक्सिटी (Perplexity Pro) अब भारतीय यूजर्स को लुभा रहे हैं।परंतु क्योंकि भारत पहले ही एआई के भविष्य को भांप चुका था,अतः सर्वम (Sarvam) ने आते ही धूम मचा दी।
- हम सभी पॉपुलर टूल की चर्चा न करके मुख्य रूप से GhatGPT,Sarvam और Gemini के बारे में ही चर्चा करेंगे।इनकी क्या-क्या खासियत है,इनकी जरूरत क्यों हुई और इनका जन्म कब हुआ? आदि के बारे में संक्षिप्त रूप में जानने का प्रयास करेंगे ताकि छात्र-छात्राएं इससे लाभ उठा सकें।
4.जैमिनी VS सर्वम VS चैटजीपीटी की उत्पत्ति (Origin of Gemini VS Sarvam VS ChatGPT):
- आजकल हम हर छोटे-बड़े काम के लिए AI का सहारा ले रहे हैं।लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन पावरफुल टूल्स की शुरुआत कैसे हुई?
- (1.)ChatGPT (Chat Generative Pre-trained):
इसे ओपन एआई (Open AI) नाम की संस्था ने बनाया है।
उत्पत्ति (Origin):इसे आधिकारिक तौर पर 30 नवंबर 2022 को लांच किया गया था।यह GPT (Generative Pre-trained Transformer) आर्किटेक्चर पर आधारित है। - जरूर क्यों पड़ी? (Why was it needed?):सवालों,समस्याओं को आसान करने,तीव्र गति से सुलझाने और व्यक्ति की भाषा में बात करने वाले AI टूल की आवश्यकता थी,जिसे चैटजीपीटी (ChatGPT) ने पूरा किया।
खासियत (Specialty):यह बहुत क्रिएटिव और व्यक्ति की आम बोलचाल की भाषा में जवाब देता है। - (2.)जैमिनी (Gemini):गूगल का सबसे पॉवरफुल टूल।गूगल ने अपने पुराने AI ‘Bard’ को अपग्रेड करके ‘Gemini’ के रूप में पेश किया।
- उत्पत्ति (Origin):गूगल ने दिसंबर 2023 में Gemini को लांच किया।यह गूगल का अब तक का सबसे बड़ा और सक्षम AI मॉडल है।
- जरूरत क्यों पड़ी? (Why was it needed?):गूगल के पास डेटा का विशाल भंडार है।उन्हें एक ऐसे AI की जरूरत थी जो न केवल टेक्स्ट,बल्कि इमेज,वीडियो और कोड को भी एक साथ समझ सके (Mutimodal)।साथ ही,इसे Google Docs,Gmail और Maps के साथ जोड़कर यूजर के अनुभव को बेहतर बनाना था।
खासियत (Specialty):यह गूगल के इकोसिस्टम के साथ गहराई से जुड़ा है और रियल टाइम जानकारी देने में माहिर है। - (3.)सर्वम एआई (Sarvam AI):भारत का अपना ‘स्वदेशी’ एआई।सर्वम एआई (Sarvam AI) एक भारतीय स्टार्टअप है जो भारत की विशिष्ट जरूरतों के लिए एआई (AI) बना रहा है।
- उत्पत्ति (Origin):इसकी शुरुआत 2023 में प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन ने की थी।यह बेंगलुरू स्थित एक स्टार्टअप है।
जरूर क्यों पड़ी? (Why was it needed?):चैटजीपीटी (ChatGPT) और जैमिनी (Gemini) जैसे ग्लोबल मॉडल्स मुख्य रूप से अंग्रेजी और पश्चिमी डेटा पर आधारित हैं।भारत को एक ऐसे एआई (AI) की जरूरत थी जो हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं (Indic Language) को बारीकी से समझे और कम संसाधनों में भारतीय लहजे (Dialects) को पहचान सके।
खासियत (Specialty):यह ‘Sarvam:2B’ जैसे मॉडल्स पर काम कर रहा है जो भारतीय भाषाओं के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित है।
5.एक नजर में जैमिनी (Ek Nazar Mein Gemini):
- AI ki Aavashyakata Kyon huyi?
यह गूगल का अपना एआई (AI) है।इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये रियल-टाइम (real-time) इंटरनेट से जुड़ा है।अगर आपको आज की ताजा खबर या किसी नई वेबसाइट के बारे में जानकारी चाहिए,तो जैमिनी बेहतर है।
AI आज के दौर में हमारे काम करने के तरीके को बदल रहा है।लेकिन अक्सर विद्यार्थी और लोग उलझ जाते हैं कि कौन सा टूल (tool) किस काम के लिए बेहतर है।इसीलिए हम आपको संक्षिप्त में इनके बारे में बता रहे हैं।
Gemini गूगल से जुड़ा होने के कारण अपडेट और लाइव (Live) खबरे व डाटा या किसी टॉपिक पर जानकारी चाहिए,तो यह आपको बिल्कुल अपडेट जानकारी देता है। - Gemini की सबसे बड़ी ताकत है गूगल का साथ।ये आपके रोजाना के गूगल सर्च को और भी स्मार्ट बना देता है।यह यूजर्स के लिए मुफ्त है।Flash और Pro मोड़ के बीच स्विच की सुविधा है।इसमें अब एक साथ कई पीडीएफ,रिसर्च पेपर या लंबा टेक्स्ट अपलोड कर सकते हैं।नया नैनो बनाना (Nano Banana) अपडेट दो असली फोटो मिलाकर नई इमेज बना सकता है।इन सभी में काफी उपयोगी है।
6.एक नजर में सर्वम (Ek Nazar Mein Sarvam AI):
- यह भारत में बना हुआ है इसलिए हमारी अपनी भाषा को बेहतर समझता है।आजकल भारत के सर्वम टूल की हर जगह चर्चा है।यह एआई टूल हमारा बहुत-सा समय बचाता है।यदि इसे बुद्धिमानी से इस्तेमाल किया जाए तो यह हमारा सहायक है अन्यथा यह हमारी बुद्धि को लकवा लगा देता है।
- इसकी यह खास बात है कि यह हिंदी,तमिल,गुजराती आदि भाषाओं को आसानी से समझ लेता है।यह उन लोगों के लिए वरदान है जो अपनी भाषा में एआई का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
- सर्वम एआई (Sarvam AI) हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है।जहां बाकी टूल अंग्रेजी पर ज्यादा फोकस करते हैं,वहां सर्वम एआई को खासतौर पर भारतीय भाषाओं के लिए बनाया गया है।ये हमारी संस्कृति और स्थानीय भाषाओं के लहजे को बेहतर समझता है।
- ओपन एआई के चैटजीपीटी,गूगल के जैमिनी,एक्स के ग्रोक,एंथ्रोपिक के क्लाउडे या चीन के डीपसीक,परप्लेक्सिटी जैसे नाम AI की दुनिया में आते हैं।परंतु सर्वम ने इन दिग्गज मॉडल्स को चुनौती देना भी शुरू कर दिया है।
- ‘सर्वम विजन’ ओएलम ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन) बेंच Gemini 3 प्रो व डीपसीक ओसीआर वी2 से ज्यादा स्कोर हासिल किया है।वहीं इस स्टार्टअप का ‘बुलबुल v3’ टेक्स्ट टू-स्पीच मॉडल देसी भाषा में 35 से अधिक आवाजों वाला है।विशेषज्ञ इस तरह के विकल्पों को ‘इलेवन लैब्स’ जैसे विदेशी विकल्पों की बजाय ज्यादा किफायती बताते हैं।
- ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (ओसीआर) एक ऐसी तकनीक है जो वीडियो,फोटो और पीडीएफ फाइलों को पढ़ने योग्य टेक्स्ट में बदलती है।यानी बिल,फोटो,फाॅर्म,वीडियो या हाथ से लिखे नोट्स आदि को एआई टूल सटीकता से पढ़ और समझ सकता है।
7.एक नजर में चैटजीपीटी (Ek Nazar Mein ChatGPT AI):
- ये एआई (AI) की दुनिया का सबसे पुराना और मशहूर खिलाड़ी है।ये कहानियाँ लिखने,सवालों के जवाब देने और कोडिंग में बहुत माहिर है।यह AI की दुनिया का सबसे लोकप्रिय टूल है।यदि आपको कोई सवाल का हल,कविता,ईमेल या कोई लंबा आर्टिकल लिखना हो,तो ChatGPT उसमें माहिर है।इसका इस्तेमाल मुश्किल से मुश्किल सवालों को समझने के लिए किया जाता है।
- यदि आपको कोई मुश्किल टॉपिक समझना हो या कोई नया विचार चाहिए तो चैटजीपीटी (ChatGPT) से बेहतर कुछ नहीं।ये बिल्कुल एक समझदार मित्र की तरह आपको हर बात विस्तार से समझाता है।अतः आपको रचनात्मक काम करना है तो चैटजीपीटी (ChatGPT) बेहतर है।लेख,स्क्रिप्ट,सोशल मीडिया कैप्शन,ईमेल ड्रॉफ्ट आदि के लिए आदर्श है।
- अब यह मैथ्स,साइंस और जटिल विषयों (जैसे कैलकुलस) समझाने में बेहतर हो चुका है।पुरानी तस्वीरें पुनः नए रूप में बना सकता है या एनीमेशन में बदल सकता है,हालांकि इमेज लिमिटेड रहती है।
- प्रोग्रामिंग,चैटिंग और सीखने के अलावा आपके सवालों का जवाब देने और होमवर्क करने के अलावा और भी बहुत कर सकता है।चैटजीपीटी के पास अपने कस्टम जीपीटी स्टोर में खेलों का खजाना है,जिसमें आरपीजी,डंगऑन और ड्रैगन-शैली के रोमांच,क्लासिक रेट्रो गेम,कार्ड गेम,क्विज,रहस्य से जुड़े कई गेम्स शुमार हैं।
8.छात्रों के लिए जैमिनी/सर्वम/चैटजीपीटी में कौन बेहतर है? (Chatra-Chatraon Ke liye Gemini/Sarvam/ChatGPT AI mein kaun behtar hai?):
- प्रिय छात्र-छात्राओं क्या आपको पता है कि एआई (AI) आपकी पढ़ाई,होमवर्क,रचनात्मक विचारों में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकता है।
- सर्वम (Sarvam) टूल छात्र-छात्राओं को हमारी भारतीय भाषाओं में समझाता है जबकि अन्य टूल्स अंग्रेजी पर ज्यादा केंद्रित रहते हैं।सर्वम हमारी स्थानीय भाषाओं को समझ लेता है।
- चैटजीपीटी ओपन एआई (ChatGPT Open AI) रचनात्मक लेखन का साथी है।आपको अगर कोई निबंध लिखना है या केवल रचनात्मक विचार चाहिए तो चैटजीपीटी (ChatGPT) आपका सबसे अच्छा मित्र हो सकता है।ये बिल्कुल एक स्मार्ट मित्र की तरह हर मुश्किल संकल्पना को सरल भाषा में समझाता है।
- जैमिनी (Gemini) की सबसे बड़ी ताकत गूगल का बैकअप है।अगर आपको अपने स्कूल के प्रोजेक्ट के लिए ताजा आंकड़े चाहिए या इंटरनेट से अपडेट सूचना चाहिए तो जैमिनी सबसे बेहतर है।ये आपके रोजाना के गूगल सर्च को ओर भी स्मार्ट बना देता है।
- एआई (AI) की दुनिया में Gemini,Sarvam और ChatGPT तेज हलचल मचा रहे हैं,जिनकी अपनी-अपनी खासियत है।
आपको 24 घंटे वाला ट्यूटर चाहिए तो एआई टूल्स,अपडेट जानकारी लेकर आपके पास उपलब्ध है।जैमिनी हर सवाल का ताजा और सटीक जवाब और नयी जानकारी के साथ हाजिर है।जबकि सर्वम अपनी देशी भाषाओं के साथ आपको जानकारी उपलब्ध कराता है।
(1.)तुलनात्मक तालिका (Comparison Table Gemini/Sarvam/ChatGPT):
\begin{array}{|l|l|l|l|} \hline \text{विशेषता} & \text{Gemini} & \text{Sarvam AI} & \text{ChatGPT} \\ \text{निर्माता} & \text{Google} & \text{Sarvam AI (India)} & \text{Open AI} \\ \text{लाॅन्च वर्ष} & \text{2023} & \text{2023-24} & \text{2022} \\ \text{मुख्य फोकस} & \text{गूगल इंटीग्रेशन } & \text{भारतीय भाषाएँ } & \text{क्रिएटिव राइटिंग } \\ & \text{ \& मल्टीमोडल} & \text{ \& स्वदेशी AI} & \text{ \& लाॅजिक} \\ \text{डेटा स्रोत} & \text{गूगल सर्च इंजन} & \text{भारतीय क्षेत्रीय भाषाएँ} & \text{(इंटरनेट डेटा सितम्बर} \\ & & & \text{ 2021 तक-Live)} \\ \hline \end{array}(2.)जैमिनी/सर्वम/चैटजीपीटी की पहचान कैसे करें? (Gemini/Sarvam AI/ChatGPT ki pahchan Kaise karein?):
- हम यहाँ इसकी पहचान के लिए कुछ संकेत दे रहे हैं जिससे आपको पहचानने में आसानी हो।
जैमिनी (Gemini):इसमें गूगल का बहुमुखी रंग multicolored infinite spiral चिन्ह और उसके नीचे Gemini text है।
सर्वम एआई लोगो (Sarvam AI Logo):इसमें आधुनिक ऑरेंज ग्रेडियंट (Modern orange gradient) चिन्ह के साथ मेड इन इंडिया (Made In India) टैगलाइन भी है,जिससे आप पहचान सकते हैं। - चैटजीपीटी लोगो (ChatGPT Logo):इसमें ओपन एआई का स्टलाइजड ज्यामितीय ग्रीन (Stylized,geometric green) चिन्ह और नाम साफ दिख रहा।
(3.)निष्कर्ष (Conclusion):
- विद्यार्थियों को इन टूल्स का उपयोग करने के लिए कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए तभी आप इनका सही इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही शिक्षकों को भी इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।AI एक मशीन है और आप इसका उपयोग अपने टॉपिक के लिए या सवालों के लिए अथवा ब्लॉग के लिए हिंट ले सकते हैं जो आपके लिए उपयोगी हो भी सकते हैं और कभी-कभी गलत भी हो जाते हैं क्योंकि एआई (AI) के पास अनुभव नहीं है।
- यदि आप ज्ञान अर्जित करते रहेंगे,अपनी सोच को क्रिएटिव बनाए रखेंगे तो एआई (AI) टूल आपके लिए एक मित्र की तरह,सहयोगी की तरह काम करेगा।आपके काम को बूस्ट (Boost) कर देगा,लेकिन इसका सही इस्तेमाल करने की तकनीक आपको मालूम होनी चाहिए अन्यथा इसके अधिक इस्तेमाल से,सही तरीके से इस्तेमाल न करने से आपका दिमाग काम करना बिल्कुल बंद कर देगा।अपने अनुभव,ज्ञान को नए जमाने की तकनीक के साथ अपनाएंगे तो आपकी ब्रांड वैल्यू बढ़ जाएगी।इसे आप सकारात्मक ढंग से (सुझाव) या चेतावनी के रूप में (सुझाव) में लें यह आप पर निर्भर है।हम आपको एक शुभचिन्तक के दृष्टिकोण से यह सुझाव दे रहे हैं।
- उपर्युक्त आर्टिकल में जैमिनी/सर्वम/चैटजीपीटी के बारे में 9 प्रो टिप्स (9 Pro-Tips About Gemini/Sarvam/ChatGPT) के बारे में बताया गया है।
- ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
* 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
* 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं,तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें ताकि हर नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको तुरंत मिले।
* 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
*पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका वेलकम है!*
Also Read This Article:मल्टीमीडिया मीडिया का बढ़ता हुआ दायरा 2025
9.परीक्षा देने का ढंग (हास्य-व्यंग्य) (Manner of taking the exam) (Humour-Satire):
- परीक्षा देकर निकले विपिन ने गुरप्रीत से पूछा:कैसा रहा तुम्हारा गणित का पेपर?
- गुरप्रीत:मैंने जैमिनी एआई ने जो बताया था हूबहू लिख दिया।अपनी तरफ या अपनी शैली में नहीं लिखा।तुम्हारा कैसा रहा?
- विपिन:मैंने भी बिना कुछ सोचे समझे सर्वम एआई ने बताया वही लिख दिया।
- गुरप्रीत:याद फिर तो एग्जामिनर सोचेगा,इन्होंने एआई से नकल की है क्योंकि एआई की लैंग्वेज तो रोबोट जैसी होती है।
10.जैमिनी/सर्वम/चैटजीपीटी के बारे में 9 प्रो टिप्स (Frequently Asked Questions Related to 9 Pro-Tips About Gemini/Sarvam/ChatGPT) से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.क्या Sarvam AI फ्री है? (Kya Sarvam AI Free hai?):
उत्तर:Sarvam AI मुख्य रूप से डेवलपर्स और एंटरप्राइज के लिए ओपन सोर्स मॉडल्स प्रदान करता है,हालांकि इसके कुछ फीचर्स आम जनता के लिए भी उपलब्ध हो रहे हैं।
प्रश्न:2.ChatGPT और Gemini में से कौन-सा बेहतर है? (ChatGPT aur Gemini mein kon behtar hai?):
उत्तर:अगर आपको क्रिएटिव राइटिंग और कोडिंग चाहिए तो चैटजीपीटी (ChatGPT) बेहतरीन है,लेकिन अगर आपको गूगल एप्स के साथ काम करना है और रियल टाइम जानकारी चाहिए तो जैमिनी (Gemini) बेहतर है।
प्रश्न:3.भारत के लिए सर्वम एआई क्यों महत्वपूर्ण है?(Bharat Ke liye Sarvam AI kyon mahtvapurna hai?):
उत्तर:क्योंकि यह भारतीय भाषाओं,संस्कृति और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है,जो विदेशी एआई (AI) ठीक से नहीं कर पाते।
- प्रो टिप (Pro Tip):यदि आप एक कंटेंट क्रिएटर है तो आप तीनों का उपयोग अलग-अलग कामों के लिए कर सकते हैं।स्क्रिप्ट के लिए चैटजीपीटी (ChatGPT),रिसर्च के लिए जैमिनी (Gemini) और क्षेत्रीय भाषा के अनुवाद के लिए सर्वम एआई (Sarvam AI) का उपयोग करें।
- **Priy Chatro Aapki Kya Rai hai?**
“In teeno AI tools mein se aapka sabse pasandida tool kaun sa hai? Apne anubhav niche comments mein zaroor share karein! Main aapke har sawal ka jawab dene ki koshish karoonga? “
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
About my self
Lekhak Ke Baare Mein (About the Author)
**Satyam Narain Kumawat**
**Website Name:Satyam Mathematics**
*Owner:satyamcoachingcentre.in*
*Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)*
**Teaching Mathematics aur Anya Anubhav**
***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan
***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav
***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan*
****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.











