Calendar Important Questions for Competitive Exams 2026
1.काॅम्पीटेटिव एग्जाम 2026 के लिए कैलेण्डर के महत्त्वपूर्ण सवाल (Calendar Important Questions for Competitive Exams 2026):
काॅम्पीटेटिव एग्जाम 2026 के लिए कैलेण्डर के महत्त्वपूर्ण सवाल (Calendar Important Questions for Competitive Exams 2026) के इस लेख में कैलेण्डर से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवालों और शाॅर्ट ट्रिक्स दी गई हैं जो हर काॅम्पीटेटिव एग्जाम में काम आएंगी।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- Series Test in General Intelligence
2.कैलेण्डर के महत्त्वपूर्ण तथ्य (Important Facts for Calendar):
(1.)सामान्य वर्ष 365 दिन और लीप वर्ष 366 दिन का होता है।
(2.)वह वर्ष जो 4 से पूर्णतः विभाजित है अथवा शताब्दी वर्ष जो 400 से पूर्णतः विभाजित हो जाते हैं लीप वर्ष कहलाते हैं;जैसे:1996,2000,2004,2012,2016 इत्यादि।
(3.)विषम दिनों (odd days) की गणना:7 का भाग देने के बाद जो भी शेषफल बचता है वह विषम दिन होते हैं जैसे
\frac{14}{7}=2 शेष=0,odd days=0
\frac{20}{7} =2 शेष=6,odd days=6
विषम दिनों की संख्या 6 से अधिक नहीं हो सकती है।
(4.)1 जनवरी सन् 1 जो सोमवार को था।
(5.)100 वर्ष=76 साधारण वर्ष+24 लीप वर्ष
=76+24×2=124 विषम दिन
\frac{124}{7} \Rightarrow odd day=5
(6.)400 वर्षों में विषम दिनों की संख्या=odd days+1 शताब्दी लीप वर्ष
\frac{20+1}{7} \Rightarrow Odd days=0
(7.)31 दिनों में विषम दिन=odd days=3
(8.)किसी शताब्दी का अन्तिम दिन मंगलवार,बृहस्पतिवार या शनिवार नहीं हो सकता लेकिन बुधवार,शुक्रवार तथा रविवार हो सकता है।
(9.)किसी शताब्दी का प्रथम दिन सोमवार,मंगलवार,बृहस्पतिवार हो सकता है।
(10.)जब किसी प्रश्न में तिथि अथवा दिन ज्ञात करने के लिए ‘के बाद’ शब्द प्रयुक्त हुआ हो,तो 1 दिन बढ़ाकर समय ज्ञात करें;जैसे 15 मार्च के 4 दिन बाद कौन-सी तिथि होगी तो 15+4+1=20 मार्च की तिथि से अर्थ है।बृहस्पतिवार के तीन दिन बाद का दिन पूछे जाने पर बृहस्पतिवार के तीन दिन बाद का दिन अर्थात् चौथा दिन सोमवार होगा।बृहस्पतिवार के तीन दिन पहले कौन-सा दिन था का तात्पर्य है बृहस्पतिवार-3 अर्थात् सोमवार है।
(11.)वर्षों पर आधारित प्रश्नों को हल करने के लिए दोनों वर्षों के बीच का अन्तर ज्ञात करते हैं।फिर अन्तर में दोनों वर्षों के बीच जितने लीप वर्ष होते हैं उनकी संख्या जोड़ दी जाती है।फिर उनमें 7 से भाग दिया जाता है।शेषफल 0 हो तो वही दिन होगा,शेषफल कोई अंक हो,तो पीछे के लिए घटाकर तथा बाद के दिनों में पूछे जाने पर जोड़कर अभीष्ट उत्तर ज्ञात करते हैं।
3.Table of Same Calendar Years:
4.छात्रों के लिए प्रैक्टिस कैलेण्डर महत्त्वपूर्ण सवाल (Practice Calendar Important Questions for Students):
Example:1.यदि परसों शनिवार है,तो कल से तीन दिन पहले कौन-सा दिन था?
(a) बृहस्पतिवार (b) सोमवार (c) शनिवार (d) रविवार
Solution:शनिवार-2-1-3=शनिवार-6=रविवार
विकल्प (c) सही है।
Example:2.यदि परसों शुक्रवार था,तो आगामी परसों के बाद तीसरा दिन क्या होगा?
(a) बृहस्पतिवार (b) शुक्रवार (c) शनिवार (d) रविवार
Solution:शुक्रवार+2+2+3=शुक्रवार+7
अतः शुक्रवार होगा।
विकल्प (b) सही है।
Example:3.यदि किसी वर्ष 5 फरवरी को शुक्रवार है,तो उसी वर्ष 10 अगस्त को कौन-सा दिन होगा?
(a) बुधवार या मंगलवार (b) शुक्रवार (c) शनिवार या रविवार (d) सोमवार या मंगलवार
Solution:यदि फरवरी 28 दिन (Non Leap Year) की हो तो विषम दिनों की संख्या
=2(फरवरी)+3(मार्च)+2(अप्रैल)+3(मई)+2(जून)+3(जुलाई)+3(अगस्त)
=18, \frac{18}{7} \Rightarrow शेषफल=4
शुक्रवार+4=मंगलवार
यदि फरवरी 28 दिनों की हो तो शेषफल \frac{19}{7} \Rightarrow 5
शेषफल=5
शुक्रवार+5=बुधवार
अतः अभीष्ट उत्तर=मंगलवार या बुधवार
विकल्प (a) सही है।
Example:4.यदि जुलाई,1996 को बुधवार है,तो इसी तिथि को वर्ष 1980 में कौन-सा दिन था?
(a) बुधवार (b) मंगलवार (c) बृहस्पतिवार (d) शुक्रवार
Solution:दोनों वर्षों का अन्तर+दोनों तिथियों के बीच पड़ने वाले लीप वर्षों की संख्या
=(1996-1980)+4=20
\frac{20}{7} \Rightarrow शेषफल=6
अभीष्ट दिन=बुधवार-6=बृहस्पतिवार
विकल्प (c) सही है।
Example:5.यदि 5 जनवरी,1993 को सोमवार था,तो बताएँ कि 17 अगस्त,2004 को कौन-सा दिन होगा?
(a) शनिवार (b) रविवार (c) मंगलवार (d) शुक्रवार
Solution:15-1-1993 से 15-1-2004 के बीच वर्षों का अन्तर+लीप वर्षों की संख्या=2004-1993+2=11+2=13
16 जनवरी 2004 से 17 अगस्त 2004 तक विषम दिनों की संख्या=
=\frac{13+19}{7}=\frac{32}{7} \Rightarrow शेषफल=4
सोमवार+4=शुक्रवार
विकल्प (d) सही है।
Example:6.किसी माह में 3 दिन बाद 4 तिथि को शनिवार आता है।उसी माह की 27 तिथि को कौन-सा दिन होगा?
(a) सोमवार (b) बृहस्पतिवार (c) शुक्रवार (d) गुरुवार
Solution: \frac{27-4}{7}=\frac{23}{7} \Rightarrow शेषफल=2
शनिवार+2=सोमवार
विकल्प (a) सही है।
Example:7.यदि किसी माह की दसवीं तिथि रविवार के तीन दिन पहले पड़ी हो,तो दूसरी तिथि किस दिन पड़ेगी?
(a) मंगलवार (b) शुक्रवार (c) बुधवार (d) बृहस्पतिवार
Solution:रविवार के तीन दिन पहले यानी 10 तिथि को बृहस्पतिवार होगा
10-7=3 तिथि को बृहस्पतिवार तो 2 तिथि को बुधवार पड़ेगा।
विकल्प (c) सही है।
Example:8.अगर माह का तीसरा दिन सोमवार है,तो निम्नलिखित में उस माह के इक्कीसवें से आगे पाँचवा दिन कौन-सा होगा?
(a) सोमवार (b) शनिवार (c) बुधवार (d) रविवार
Solution: \begin{array}{llll}3 & 10 & 17 & 24 \\ \downarrow & \downarrow & \downarrow & \downarrow \\ \text{Monday} & \text{Monday} & \text{Monday} & \text{Monday} \end{array}
\Rightarrow 21+5=26
\Rightarrow 24+2=सोमवार+2=बुधवार
विकल्प (c) सही है।
Example:9.यदि किसी वर्ष में,जो कि लीप वर्ष नहीं है,28 फरवरी को सोमवार है,तो आगामी 2 जनवरी को कौन-सा दिन होगा?
(a) सोमवार (b) बुधवार (c) रविवार (d) शुक्रवार
Solution:2 फरवरी से आगामी 28 जनवरी के मध्य अन्तराल
=365-29-28=308 दिन
\frac{308}{7} \Rightarrow शेषफल=0
विकल्प (a) सही है।
Example:10.यदि 15 मार्च,1999 को सोमवार था,तो 10 जुलाई को कौन-सा दिन रहा होगा?
(a) शुक्रवार (b) मंगलवार (c) शनिवार (d) बुधवार
Solution:15 मार्च से 10 जुलाई तक कुल दिन
=16+30+31+30+10=117
\frac{117}{7} \Rightarrow शेषफल=5 (odd days)
सोमवार+5=शनिवार
विकल्प (c) सही है।
Example:11.यदि माह की 9 तिथि सोमवार के ठीक पहले वाले दिन वाले दिन पड़ती है,तो माह की पहली तिथि किस दिन पड़ेगी?
(a) शनिवार (b) सोमवार (c) रविवार (d) बुधवार
Solution:माह की 9 तिथि=सोमवार-1 दिन=रविवार
9-7=2 तिथि को भी रविवार
माह की 1 तिथि को शनिवार होगा।
विकल्प (a) सही है।
Example:12.वर्ष 1996 में गणतन्त्र दिवस शुक्रवार को मनाया गया था।वर्ष 2000 में स्वतन्त्रता दिवस किस दिन मनाया गया?
(a) मंगलवार (b) सोमवार (c) शुक्रवार (d) शनिवार
Solution:26 जनवरी 1996 से 26 जनवरी 2000 के मध्य वर्षों का अन्तर+लीप ईयर
=(2000-1996)+1=4+1=5
विषम दिनों की संख्या
विषम दिन=5+20=25
\frac{25}{7} \Rightarrow शेषफल=4
शुक्रवार+4=मंगलवार
विकल्प (a) सही है।
Example:13.यदि किसी वर्ष में जो कि लीप वर्ष नहीं है,28 फरवरी को सोमवार है,तो आगामी 2 जनवरी को कौन-सा दिन होगा?
(a) सोमवार (b) बुधवार (c) रविवार (d) शुक्रवार
Solution:कुल दिन=365-(29+28)=308
\frac{308}{7} \Rightarrow शेषफल=0
अतः सोमवार ही होगा।
विकल्प (a) सही है।
Example:14.लीप वर्ष में 366 दिन होते हैं,यदि इस वर्ष एक जनवरी को मंगलवार है,तो इस वर्ष कुल कितने बुधवार होंगे?
(a) 52 (b) 50 (c) 49 (d) 53
Solution:लीप वर्ष में कुल दिन=366
प्रत्येक दिन होंगे=\frac{366}{7} \Rightarrow 52 शेषफल=2
बाकी दो दिन मंगलवार व बुधवार होंगे अतः कुल 53 बुधवार होंगे
विकल्प (d) सही है।
Example:15.यदि 25 सितम्बर के दिन बृहस्पतिवार था,तो उसी वर्ष 25 अक्टूबर को कौन-सा दिन होगा?
(a) सोमवार (b) रविवार (c) शुक्रवार (d) शनिवार
Solution:25 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक दिनों की संख्या=5+25=30
\frac{30}{7} \Rightarrow शेषफल=2
बृहस्पतिवार+2=शनिवार
विकल्प (d) सही है।
Example:16.वर्ष के 5 मार्च पर जो दिन होगा वही दिन उसी वर्ष के निम्न में से किस तिथि को पड़ेगा?
(a) 5 अगस्त (b) 5 अक्टूबर (c) 5 नवम्बर (d) 5 दिसम्बर
Solution:
=\frac{245}{7} \Rightarrow शेषफल=0
विकल्प (c) सही है।
Example:17.यदि किसी अधिवर्ष में शुक्रवार के तीन दिन के बाद 1 मार्च आता है,तो 22 नवम्बर को सप्ताह का कौनसा दिन होगा?
(a) शनिवार (b) रविवार (c) बृहस्पतिवार (d) मंगलवार
Solution:1 मार्च को दिन=मंगलवार
विषम दिनों की संख्या
\frac{21}{7} \Rightarrow शेषफल=0
22 नवम्बर को मंगलवार होगा।
विकल्प (d) सही है।
Example:18.आज बुधवार है,तो अगले रविवार के 25 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
(a) रविवार (b) शनिवार (c) बृहस्पतिवार (d) सोमवार
Solution:कुल दिन 4+7+25=36
\frac{36}{7} \Rightarrow शेषफल=1
बुधवार+1=बृहस्पतिवार
विकल्प (c) सही है।
Example:19.1 जनवरी 2010 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
(a) शुक्रवार (b) शनिवार (c) रविवार (d) सोमवार
Solution:1 जनवरी 2010 से 1 जनवरी 2026 के बीच वर्षों का अन्तर+लीप वर्षों की संख्या
=(2026-2010)+4
=16+4=20
1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक विषम दिन
Total odd day=20+2+3+2=27
\frac{27}{7} \Rightarrow शेषफल=6
30 अप्रैल 2026 को बृहस्पतिवार-6=शुक्रवार
विकल्प (a) सही है।
Example:20.नौ दिन पहले मोहिनी सिनेमा देखने गई।वह केवल बृहस्पतिवार को ही सिनेमा देखने जाती है।आज सप्ताह का कौन-सा दिन है?
(a) शनिवार (b) बृहस्पतिवार (c) रविवार (d) मंगलवार
Solution:बृहस्पतिवार+9=शनिवार
विकल्प (a) सही है।
Example:21.एक बच्चा 8 अगस्त 1978 को पैदा हुआ उस दिन मंगलवार था वर्ष 1986 में उसका जन्मदिन किस दिन होगा?
(a) सोमवार (b) मंगलवार (c) शनिवार (d) शुक्रवार
Solution:वर्षों का अन्तर+लीप वर्षों की संख्या
=(1986-1978)+2=8+2=10
\frac{10}{7} \Rightarrow शेषफल=3
मंगलवार+3=शुक्रवार
विकल्प (d) सही है।
Example:22.शुक्रवार को एक नियोजित सम्मेलन स्थान पर पहुँचकर मैंने जाना कि मैं निर्धारित दिन के दो दिन पूर्व ही पहुँच गया।यदि मैं आगामी बुधवार को वहाँ पहुँचता तो कितने दिन की देरी हुई होती?
(a) एक दिन (b) दो दिन (c) तीन दिन (d) चार दिन
Solution:नियत दिन=शुक्रवार+2=रविवार
बुधवार को पहुँचने पर देरी=3 दिन
विकल्प (c) सही है।
Example:23.संगीता को याद है कि उसके पिता का जन्मदिन निश्चित रूप से 8 दिसम्बर के बाद तथा 13 दिसम्बर से पहले है।उसकी बहन नताशा को याद है कि उनके पिता का जन्म निश्चित रूप से 9 दिसम्बर के बाद लेकिन 14 दिसम्बर से पहले है।उनके पिता का जन्मदिन दिसम्बर की किस तिथि को है?
(a) 10 (b) 11 (c) 12 (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:
तिथि निश्चित नहीं है।
विकल्प (d) सही है।
Example:25.सुरेश का जन्म 4 अक्टूबर,1999 को हुआ था।शशिकान्त का जन्म सुरेश से 6 दिन पहले हुआ था।उस वर्ष स्वतन्त्रता दिवस रविवार को पड़ा था।शशिकान्त किस दिन जन्मा था?
(a) मंगलवार (b) बुधवार (c) सोमवार (d) रविवार
Solution:15 अगस्त 1999 को रविवार
15 अगस्त से 4 अक्टूबर के बीच दिन=50
\frac{50}{7} \Rightarrow शेषफल=1
रविवार+1=सोमवार
शशिकान्त का जन्म सोमवार-6=मंगलवार
विकल्प (a) सही है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा काॅम्पीटेटिव एग्जाम 2026 के लिए कैलेण्डर के महत्त्वपूर्ण सवाल (Calendar Important Questions for Competitive Exams 2026) को समझ सकते हैं।
Content Hint:किसी भी साल का कैलेण्डर कब रिपीट (repeat) होगा,यह निकालने के लिए साल के आखिरी 2 अंकों को 4 से भाग दो।अगर शेषफल 0 बचे तो 28 साल बाद रिपीट होगा।
Also Read This Article:- Inserting Missing Character
5.काॅम्पीटेटिव एग्जाम 2026 के लिए कैलेण्डर के महत्त्वपूर्ण सवाल (Frequently Asked Questions Related to Calendar Important Questions for Competitive Exams 2026):
प्रश्न:1.ग्रेगोरियन कैलेण्डर का आविष्कार किसने किया? (Who Introduced the Gregorian Calendar?):
उत्तर:पोप ग्रेगोरी XIII ने 1582 में (Pope Gregory XIII in 1582)
प्रश्न:2.लीप वर्ष में कितने दिन होते हैं? (How many days are there in a leap year?):
उत्तर:366 days (दिन)
प्रश्न:3.शक युग का आधार क्या है (भारतीय राष्ट्रीय कैलेण्डर)? (What is the base of the Saka Era (Indian National Calendar)?)
उत्तर:यह 78 AD में प्रारम्भ हुआ।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा काॅम्पीटेटिव एग्जाम 2026 के लिए कैलेण्डर के महत्त्वपूर्ण सवाल (Calendar Important Questions for Competitive Exams 2026) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
Calendar Important Questions for Competitive Exams 2026
काॅम्पीटेटिव एग्जाम 2026 के लिए
कैलेण्डर के महत्त्वपूर्ण सवाल
(Calendar Important Questions
for Competitive Exams 2026)
Calendar Important Questions for Competitive Exams 2026
काॅम्पीटेटिव एग्जाम 2026 के लिए कैलेण्डर के महत्त्वपूर्ण सवाल (Calendar Important
Questions for Competitive Exams 2026) के इस लेख में कैलेण्डर से जुड़े महत्त्वपूर्ण
सवालों और शाॅर्ट ट्रिक्स दी गई हैं जो हर काॅम्पीटेटिव एग्जाम में काम आएंगी।
Related Posts
About Author
Satyam
About my self Lekhak Ke Baare Mein (About the Author) **Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.



