Menu

Statistical Mean

1.सांख्यिकीय माध्य (Statistical Mean),सांख्यिकीय माध्य सूत्र (Statistical Mean Formula):

सांख्यिकीय माध्य (Statistical Mean):केन्द्रीय प्रवृत्ति:आँकडों में से किसी एक आँकड़ें के पास जाने की उनकी प्रवृत्ति को केन्द्रीय प्रवृत्ति कहते हैं।
(1.)समान्तर माध्य (Arithmetic Mean):वह मान है जो दिए हुए आँकडों के योगफल को, आँकड़ों की संख्या से भाग देने पर प्राप्त होता है।
यथा
प्राप्त आँकड़ों से समान्तर माध्य ज्ञात करना:इस प्रकार किसी चर राशि के n मान क्रमशः x_{1}, x_{2}, x_{3}, x_{4}, \ldots, x_{n} हों तो उनका समान्तर माध्य=\frac{x_{1}+x_{2}+x_{3}+\ldots+x_{n}}{n} \\ \Rightarrow \bar{x}=\frac{1}{n} \sum_{i=1}^{n} x_{i}
प्रतीक:(i) \sum (सिग्मा ग्रीक वर्णमाला का एक अक्षर है और गणित में इसको योग या संकलन (Summation) की प्रक्रिया दर्शाने के लिए प्रयोग में लिया जाता है।
\sum_{i=1}^{n} x_{i}=x_{1}+x_{2}+x_{3}+\ldots+x_{n} को प्रकट करता है।
(ii) \bar{x} [x bar] द्वारा समान्तर माध्य प्रकट किया जाता है।
(iii)समान्तर माध्य को संक्षेप में माध्य भी कहते हैं।
(2.)यदि आँकड़ें बारम्बारता सारणी के रूप में दिए हों तो माध्य का आकलन निम्न प्रकार किया जाता है:
(i)प्रत्यक्ष विधि (Direct Method)
(ii)कल्पित माध्य विधि (Assumed Mean Method) या संक्षेप विधि (Short-Cut Method)
(iii)पद विचलन विधि (Step-deviation Method)
(i)प्रत्यक्ष रीति में निम्नलिखित सूत्र का प्रयोग किया जाता है:
माध्य \bar{x}=\frac{\sum f_{i}x_{i}}{\sum f_{i}}
अवर्गीकृत बारम्बारता बंटन से समान्तर माध्य:
क्रिया पद (Working Steps):
पद:1.प्रत्येक विचर को उसकी बारम्बारता से गुणा  f_{i} x_{i} कीजिए।
पद:2.ऐसे सभी गुणनफलों का योगफल ज्ञात कीजिए।
पद:3.उपर्युक्त योगफल में बारम्बारता के योगफल का भाग दीजिए।
पद:4.इस प्रकार प्राप्त भागफल समान्तर माध्य होगा।
वर्गीकृत (समूहित) बारम्बारता बंटन से समान्तर माध्य:
क्रियापद (Working Steps):
पद:1.वर्गीकृत बंटन में प्रत्येक वर्ग के मध्यमानों को ज्ञातकर उन्हें विचर x से प्रदर्शित कीजिए।
वर्ग चिन्ह या मध्यमान (x)=\frac{\text{(उपरि वर्ग सीमा+निचली वर्ग सीमा)}}{2}
पद:2.प्रत्येक वर्ग के मध्यमान को उसके संगत बारम्बारता से गुणा कीजिए।(किसी वर्ग का मध्यमान उस वर्ग की निम्न और उपरि दोनों सीमाओं के योगफल का आधा होता है।)
पद:3.उपर्युक्त सभी गुणनफलों के योगफल में बारम्बारताओं के योगफल का भाग दीजिए।
पद:4.यह भागफल ही समान्तर माध्य होगा।
(ii)कल्पित माध्य विधि (Assumed Mean Method) या संक्षेप विधि (Short-Cut Method):
समान्तर माध्य \bar{X}=A+\frac{\sum f_{i} d_{i}}{\sum f_{i}}
जहाँ d_{i}=x_{i}-A, A=कल्पित माध्य
\sum f_{i}=N=बारम्बारताओं का योग
(iii)पद-विचलन विधि (Step-Deviation Method):इस विधि में विचलनों d_{i}=x_{i}-A के सभी मानों को किसी एक उभयनिष्ठ संख्या (माना h) से भाग देते हैं।ऐसी स्थिति में इन सभी विचलनों  को h से विभाजित करते हुए नये विचलन u_{i}=\frac{x_{i}-A}{h} के रूप में लेते हैं।
समान्तर माध्य (\bar{X})=A+\frac{\sum f_{i} u_{i}}{\sum f_{i}} \times h  जहाँ u_{i}=\frac{x_{i}-A}{h}

या \bar{x}=a+h \bar{u} जहाँ \bar{u}=\frac{\sum f_{i} u_{i}}{\sum f_{i}}
A=कल्पित माध्य
h=वर्ग अन्तराल
\sum f_{i}=N=बारम्बारताओं का योग
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article:-Probability Class 10

2.सांख्यिकीय माध्य के उदाहरण (Statistical Mean Examples)

Example:1.विद्यार्थियों के एक समूह द्वारा पर्यावरण संचेतना अभियान के अन्तर्गत एक सर्वेक्षण किया गया जिसमें उन्होंने एक मोहल्ले के 20 घरों में लगे हुए पौधों से सम्बन्धित निम्नलिखित आँकड़ें एकत्रित किए।प्रति घर माध्य पौधों की संख्या ज्ञात कीजिए।

पौधों की संख्या घरों की संख्या
0-2 1
2-4 2
4-6 1
6-8 5
8-10 6
10-12 2
12-14 3

माध्य ज्ञात करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया और क्यों?
Solution:

पौधों की संख्या घरों की संख्या(f) मध्यबिन्दु(x) fx
0-2 1 1 1
2-4 2 3 6
4-6 1 5 5
6-8 5 7 35
8-10 6 9 54
10-12 2 11 22
12-14 3 13 39
TOTAL 20   162

माध्य (\bar{x})=\frac{\sum f x}{\sum f} \\ \Rightarrow x=\frac{162}{20}=8.1
Example:2.किसी फैक्टरी के 50 श्रमिकों की दैनिक मजदूरी के निम्नलिखित बंटन पर विचार कीजिए:

दैनिक मजदूरी (रुपयों में) 100-120 120-140 140-160 160-180 180-200
श्रमिकों की संख्या 12 14 8 6 10

एक उपयुक्त विधि का प्रयोग करते हुए, इस फैक्टरी के श्रमिकों की दैनिक मजदूरी ज्ञात कीजिए।
Solution:दैनिक मजदूरी के लिए माध्य गणना सारणी

दैनिक मजदूरी(रुपयों में) श्रमिकों की संख्या (बारम्बारता)(f) मध्यबिन्दु(x) fx
100-120 12 110 1320
120-140 14 130 1820
140-160 8 150 1200
160-180 6 170 1020
180-200 10 190 1900
Total 50   7260

समान्तर माध्य (\bar{X})=\frac{\sum f x}{\sum f} \\ =\frac{7260}{50} \\ \bar{X}=145.20
Example:3.निम्नलिखित बंटन एक मोहल्ले के बच्चों के दैनिक जेब खर्च को दर्शाता है।माध्य जेब खर्च 18 रुपए है।लुप्त बारम्बारता f ज्ञात कीजिए।

दैनिक जेब भत्ता(रुपयों में) बच्चों की संख्या
11-13 7
13-15 6
15-17 9
17-19 13
19-21 f
21-23 5
23-25 4

Solution:दैनिक जेब भत्ता 

दैनिक जेब भत्ता(रुपयों में) मध्य-बिन्दु (x) बच्चों की संख्या(f) fx
11-13 12 7 84
13-15 14 6 84
15-17 16 9 144
17-19 18 13 234
19-21 20 f 20f
21-23 22 5 110
23-25 24 4 96
Total   44+f 752+20f

समान्तर माध्य (\bar{x})=\frac{\sum f x}{\sum f}\\ 18=\frac{752+20 f}{44+f}\\ 18(44+f)=752+20 f\\ \Rightarrow 792+18 f=752+20 f\\ \Rightarrow 18 f-20 f=752-792\\\Rightarrow-2 f=-40\\\Rightarrow f=20
Example:4.किसी अस्पताल में एक डाॅक्टर द्वारा 30 महिलाओं की जाँच की गई और उनके हृदय स्पंदन (beat) की प्रति मिनट की संख्या नोट करके नीचे दर्शाए अनुसार संक्षिप्त रूप में लिखी गई।उपयुक्त विधि चुनते हुए, इन महिलाओं के हृदय स्पंदन की प्रति मिनट संख्या ज्ञात कीजिए।

हृदय स्पंदन की प्रति मिनट संख्या  महिलाओं की संख्या
65-68 2
68-71 4
71-74 3
74-77 8
77-80 7
80-83 4
83-86 2

Solution:प्रति मिनट हृदय के स्पंदन के माध्य हेतु गणना सारणी
माना कल्पित माध्य A=72.5

प्रति मिनट हृदय स्पंदन महिलाओं की संख्या(f) मध्य-बिन्दु(x)  विचलन fd  
65-68 2 66.5 66.5-72.5=-6 -12 -24
68-71 4 69.5 69.5-72.5=-3 -12
71-74 3 72.5 72.5-72.5=0 0  
74-77 8 75.5 75.5-72.5=3 24 126
77-80 7 78.5 78.5-72.5=6 42
80-83 4 81.5 81.5-72.5=9 36
83-86 2 84.5 84.5-72.5=12 24
Total 30     102  

समान्तर माध्य \bar{X}=A+\frac{\sum f d}{\sum f} \\=72.5+\frac{102}{30} \\=72.5+3.4 \\ \bar{X}=75.9

Example:5.किसी फुटकर बाजार में एक विक्रेता पेटियों में रखे आम बेच रहे थे।इन पेटियों में आमों की संख्या भिन्न-भिन्न थी।पेटियों की संख्या के अनुसार आमों का बंटन निम्नलिखित था:

आमों की संख्या 50-52 53-55 56-58 59-61 62-64
पेटियों की संख्या 15 110 135 115 25

Solution:माना कल्पित माध्य (a)=60,h=3

आमों की संख्या  पेटियों की संख्या(f) मध्य-मूल्य(x) u=\frac{x-a}{h} fu  
49.5-52.5 15 51 -3 -45 -400
52.5-55.5 110 54 -2 -220
55.5-58.5 135 57 -1 -135
58.5-61.5 115 60 0 0  
61.5-64.5 25 63 1 25 25
Total 400     -375  

समान्तर माध्य (\bar{X}) =a+\frac{\sum f u}{\sum f} \times h \\ =60-\frac{375}{400} \times 3 \\ =60-2.8125 \\ =57.1875 \\ \Rightarrow \bar{X} =57.19
Example:6.निम्नलिखित सारणी किसी मोहल्ले के परिवारों में भोजन पर हुए दैनिक व्यय को दर्शाता है:

दैनिक व्यय (रुपयों में)  परिवारों की संख्या मध्यमान
100-150 4
150-200 5
200-250 12
250-300 2
300-350 2

Solution:-

दैनिक व्यय (रुपयों में) परिवारों की संख्या(f)  मध्यमान(x) u=\frac{x-a}{h} fu  
100-150 4 125 \frac{125-275}{50}=-3 -12 -34
150-200 5 175 \frac{175-275}{50}=-2 -10
200-250 12 225 \frac{225-275}{50}=-1 -12
250-300 2 275 0 0 2
300-350 2 325 \frac{325-275}{50}=1 2
total 25     -32  

समान्तर माध्य (\bar{X})=a+\frac{\sum fx}{\sum f} \times h \\ =275+\frac{(-32)}{25} \times 50 \\ =275-64 \\ \bar{X}=211
Example:7.वायु में सल्फर डाइ-आक्साइड की सान्द्रता (भाग प्रति मिलयन में) को ज्ञात करने के लिए, एक नगर के 30 मोहल्लों से आँकड़ें एकत्रित किए गए जिन्हें नीचे प्रस्तुत किया गया है:

SO_{2}की सान्द्रता बारम्बारता
0.00-0.04 4
0.04-0.08 9
0.08-0.12 9
0.12-0.16 2
0.16-0.20 4
0.20-0.24 2

वायु में सल्फर डाइ-आक्साइड की सान्द्रता का माध्य ज्ञात कीजिए।
Solution:वायु में सल्फर डाइ-आक्साइड की सान्द्रता का माध्य ज्ञात करने की सारणी

SO_{2} की सान्द्रता  बारम्बारता(f) मध्यमान(x) fx
0.00-0.04 4 0.02 0.08
0.04-0.08 9 0.06 0.54
0.08-0.12 9 0.10 0.90
0.12-0.16 2 0.14 0.28
0.16-0.20 4 0.18 0.72
0.20-0.24 2 0.22 0.44
Total 30   2.96

समान्तर माध्य (\bar{X})=\frac{\sum f x}{\sum f} \\ =\frac{2.96}{30} \\ =0.0986 \\ \bar{X}=0.099
Example:8.किसी कक्षा अध्यापिका ने पूरे सत्र के लिए अपनी कक्षा के 40 विद्यार्थियों की अनुपस्थिति निम्नलिखित में रिकाॅर्ड (Record) की।एक विद्यार्थी जितने दिन अनुपस्थित रहा उनका माध्य ज्ञात कीजिए:

दिनों की संख्या विद्यार्थियों की संख्या
0-6 11
6-10 10
10-14 7
14-20 4
20-28 4
28-38 3
38-40 1

Solution:विद्यार्थियों की अनुपस्थिति के लिए माध्य गणना सारणी

दिनों की संख्या  विद्यार्थियों की संख्या(f)  मध्यमान(x) fx
0-6 11 3 33
6-10 10 8 80
10-14 7 12 84
14-20 4 17 68
20-28 4 24 96
28-38 3 33 99
38-40 1 39 39
Total 40   499

समान्तर माध्य (\bar{X})=\frac{\sum f x}{\sum f} \\ =\frac{499}{40} \\ =12.475 \\ \Rightarrow \bar{X} =12.48
Example:9.निम्नलिखित सारणी 35 नगरों की साक्षरता दर (प्रतिशत में) दर्शाती है।माध्य साक्षरता दर ज्ञात कीजिए:

साक्षरता दर (% में) 45-55 55-65 65-75 75-85 85-95
नगरों की संख्या 3 10 11 8 3

Solution:पद विचलन विधि से (Step-Deviation Method):
माना कल्पित माध्य (a)=60
वर्ग अन्तराल (h)=10,u=\frac{x-a}{h}
माध्य साक्षरता दर की गणना सारणी

साक्षरता दर (%में)  नगरों की संख्या(f) मध्यमान(x) u=\frac{x-a}{h} fu  
45-55 3 50 \frac{50-60}{10}=-1 -3 -3
55-65 10 60 \frac{60-60}{10}=0 0 36
65-75 11 70 \frac{70-60}{10}=1 11
75-85 8 80 \frac{80-60}{10}=2 16
85-95 3 90 \frac{90-60}{10}=3 9
Total 35     33  

समान्तर माध्य (\bar{x}) =a+\frac{\sum f u}{\sum f} \times h \\=60+\frac{33}{35} \times 10 \\=60+\frac{330}{35} \\=60+9.4285 \\ \bar{X} =69.43 \%
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा सांख्यिकीय माध्य (Statistical Mean),सांख्यिकीय माध्य सूत्र (Statistical Mean Formula) को समझ सकते हैं।

3.सांख्यिकीय माध्य के की समस्याएं (Statistical Mean Problems):

(1.)एक कक्षा में छात्रों के भार निम्न सारणी में दिए गए हैं:

भार (किग्रा में) छात्रों की संख्या
20 1
21 2
22 6
23 7
24 4
25 2
26 3
27 2
28 3

(2.)किसी कक्षा अध्यापिका ने पूरे सत्र के लिए अपनी कक्षा के 70 विद्यार्थियों के प्राप्तांक निम्नलिखित रूप में रिकाॅर्ड हैं।प्राप्तांकों का माध्य ज्ञात कीजिए:

प्राप्तांक छात्रों की संख्या
100-120 10
120-140 20
140-160 20
160-180 15
180-200 5

उत्तर (Answers):(1.)23.9 (2.)145.71
उपर्युक्त सवालों को हल करने पर सांख्यिकीय माध्य (Statistical Mean),सांख्यिकीय माध्य सूत्र (Statistical Mean Formula) को ठीक से समझ सकते हैं।

Also Read This Article:-Zeroes of Quadratic Polynomial

4.सांख्यिकीय माध्य(Statistical Mean) के सम्बन्ध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप क्या होते हैं? (What are the measures of the central tendency?):

उत्तर:केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप (माध्य,माध्यिका, बहुलक आदि) वे माप होते हैं जो सम्पूर्ण श्रेणी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनके निकट श्रेणी के अधिकतर पद केन्द्रित रहते हैं।परन्तु इनके माप से श्रेणी आकार पर प्रकाश नहीं डाला जा सकता है।दो श्रेणियों के माध्य समान होने पर भी उनके आकार एवं बनावट भिन्न-भिन्न हो सकती है।

प्रश्न:2.केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप किसे कहते हैं? (What is the measures of central tendency called?):

उत्तर:प्रारम्भिक आँकड़ों का संकलन,वर्गीकरण,सारणीयन एवं ग्राफ द्वारा प्रदर्शित कर इन्हें समझने के लिए सरल एवं सुगम बनाया जाता है।परन्तु जब आँकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन करना हो एवं आँकड़ों से निष्कर्ष निकालना हो तो इन्हें ओर अधिक सरल एवं संक्षिप्त बनाना आवश्यक हो जाता है जिससे कि उनकी विशेषताओं को एक ही अंक द्वारा प्रकट किया जा सके।यह प्रतिनिधित्व अंक, श्रेणी के लगभग मध्य में, जहाँ श्रेणी के अधिकांश पद केन्द्रित होते हैं लिया जाता है।

प्रश्न:3.असंतत बारम्बारता बंटन से समान्तर माध्य के क्रियापद लिखें (Write working steps of arithmetic mean from the ungrouped frequency distribution):

उत्तर:पद:1.सबसे पहले बारम्बारता बंटन से बारम्बारता सारणी इस प्रकार बनाते हैं कि पहला स्तम्भ x के मानों का तथा दूसरा स्तम्भ चर मानों की बारम्बारता f का हो।
पद:2.तीसरा स्तम्भ x तथा f के गुणनफल fx का बनाएंगे।
पद:3.दूसरे स्तम्भ के योग को \sum f तथा तीसरे स्तम्भ के योग को \sum fx से दर्शाने पर:
समान्तर माध्य \bar{X}=\frac{\sum fx}{\sum f}
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा सांख्यिकीय माध्य (Statistical Mean),सांख्यिकीय माध्य सूत्र (Statistical Mean Formula) के बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here

Statistical Mean

सांख्यिकीय माध्य (Statistical Mean)

Statistical Mean

सांख्यिकीय माध्य (Statistical Mean):केन्द्रीय प्रवृत्ति:आँकडों में से किसी एक आँकड़ें के पास जाने की
उनकी प्रवृत्ति को केन्द्रीय प्रवृत्ति कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *