Puzzle Test in General Intelligence
1.सामान्य बुद्धि में पहेली परीक्षण (Puzzle Test in General Intelligence), पहेली परीक्षण (Puzzle Test):
सामान्य बुद्धि में पहेली परीक्षण (Puzzle Test in General Intelligence) के इस आर्टिकल में पहेली परीक्षण पर आधारित प्रश्नों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- Blood Relations in Reasoning Test
2.सामान्य बुद्धि में पहेली परीक्षण पर आधारित उदाहरण (Examples Based on Puzzle Test in General Intelligence):
निर्देश (प्र०सं० 1-5) निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
P,Q,R,S,T और U एक परिवार के सदस्य हैं।इस परिवार में दो विवाहित जोड़े हैं।Q व्यवसायी है तथा T का पिता है।U,R का दादा है तथा शिक्षक है।S,T की दादी है तथा गृहणी है।R,P की पुत्री है।इस परिवार में एक इन्जीनियर तथा दो विद्यार्थी है।
Example:1.निम्नलिखित में से कौन-से जोड़े विवाहित हैं?
I. US 2. QP 3.RP 4. QT
(a) 1 और 3 (b) 1 और 2 (c) 2 और 3 (d) 2 और 4
Solution:
\begin{array}{|cccc|} \hline \text{सदस्य} & \text{ पेशा } & \text{लिंग} & \text{ सम्बन्ध } \\ \hline P & \text{ इन्जीनियर } & \text{ महिला} & \text{ R की माँ,Q की पत्नी } \\ Q & \text{ व्यवसायी } & \text{ पुरुष } & \text{ T का पिता,P का पति } \\ R & \text{ विद्यार्थी } & \text{ महिला } & \text{ P की पुत्री } \\ S & \text{ गृहणी} & \text{ महिला } & \text{ T की दादी,U की पत्नी } \\ T & \text{ विद्यार्थी } & \text{ पु०/म० } & \text{ R का दादा } \\ U & \text{शिक्षक} & \text{ पुरुष } & \text{ S का पति } \\ \hline \end{array}
विकल्प (b) सही है।
Example:2.निम्नलिखित में P का व्यवसाय क्या है?
(a) गृहणी अथवा इन्जीनियर (b) इन्जीनियर (c) शिक्षक (d) कुछ नहीं कह सकते
Solution:विकल्प (b) सही है।
Example:3.निम्नलिखित में कौन मुख्यतः परिवार के पुरुषों का समूह है?
(a) UGT (b)TUR (c)QUR (d)QU
Solution:विकल्प (d) सही है।
Example:4.P का पति कौन है?
(a)R (b)Q (c)T (d) कह नहीं सकते
Solution:विकल्प (b) सही है।
Example:5.T तथा R में क्या सम्बन्ध है?
(a) T,R की बहन है (b) T तथा R बहने है (c) R,T की बहन है (d) ज्ञात नहीं किया जा सकता
Solution:विकल्प (c) सही है।
निर्देश (प्र०सं० 6-10) निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
किसी परिवार में A,B,C,D,E एवं F छः सदस्य हैं।C,F की बहन है।A,E के पति का भाई है।D,A का पिता है तथा F का दादा है।परिवार में दो पिता,तीन भाई एवं एक माँ है।
Example:6.परिवार में कितने पुरुष सदस्य हैं?
(a) 4 (b) 3 (c) 2 (d) 1
Solution:
विकल्प (a) सही है।
Example:7.F तथा E में क्या सम्बन्ध है?
(a) पुत्र-माँ (b) पति-पत्नी (c) बहनोई-साली (d) ससुर-बहू
Solution:विकल्प (a) सही है।
Example:8.निम्नलिखित में कौन-सा समूह भाइयों का है?
(a) A, B, C (b) A, B, F (c) A, B, D (d) B, D, F
Solution:विकल्प (b) सही है।
Example:9.E का पति कौन है?
(a) B (b)D (c)C (d) A
Solution:विकल्प (a) सही है।
Example:10.परिवार में माँ कौन है?
(a) A (b)C (c)B (d)E
Solution:विकल्प (d) सही है।
निर्देश (प्र०सं० 11-14) निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i)A उसी नाव में जाएगा जिसमें E को जाना है।
(ii)F उस नाव में नहीं जा सकता है जिसमें C हो तथा D न हो।
(iii)B और C को वह नाव नहीं दी जा सकती जिसमें G हो।
(iv)एक नाव में व्यक्तियों की अधिकतम संख्या चार है।
Example:11.यदि E और C एक नाव में हैं तो निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a)G;E और C के साथ एक नाव में है
(b)B उस नाव में है जिसमें G है
(c)B और C एक नाव में नहीं है
(d)E और C उस नाव में है जिसमें चार व्यक्तियों को जाना है
Solution:
\begin{array}{|cc|} \hline \text{ नाव } & \text{ सदस्य } \\ I & AEBC \\ II & FDG \\ \hline \end{array}
विकल्प (d) सही है।
Example:12.यदि E और F वाली नाव मिलती है,तब निम्नलिखित में से उन लोगों की कौन-सी पूरी और सही सूची होगी जिनको दूसरी नाव दी जायेगी?
(a) A, B और C (b) A, B और E (c) B,C और G (d) B, C और D
Solution:विकल्प (d) सही है।
Example:13.यदि F और B एक नाव में हों,तो निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a) G दूसरी नाव में है (b) D दूसरी नाव में है (c) C दूसरी नाव में है (d) E;F और B के साथ एक नाव में है
Solution:विकल्प (C) सही है।
Example:14.यदि G और D एक नाव में हैं,तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन निश्चित रूप से सत्य है?
(a)F और B एक नाव में हैं
(b)F और A एक नाव में है
(c)F,G और D एक नाव में है
(d)E;F और B के साथ एक नाव में है
Solution:विकल्प (c) सही है।
निर्देश (प्र०सं० 15-19) निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i)P,Q,R,S,T और U एक परिवार के छः सदस्य हैं।उनमें से प्रत्येक अलग-अलग व्यवसाय में लगे हुए हैं।वे हैं-डाॅक्टर,वकील,अध्यापक,इन्जीनियर,नर्स और मैनेजर
(ii)उनमें से प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक किसी एक दिन घर पर रहता है।
(iii)वकील बृहस्पतिवार के दिन घर पर रहता है।
(iv)R मंगलवार को घर पर रहता है।
(v)P जो कि डाॅक्टर है,न तो शनिवार और न ही बुधवार को घर पर रहता है।
(vi)S न तो डाॅक्टर है और न ही अध्यापक और वह शुक्रवार को घर पर रहता है।
(vii)Q इन्जीनियर है और T मैनेजर है।
Example:15.निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है?
(a) वकील-मंगलवार (b) अध्यापक-बुधवार (c) मैनेजर-शुक्रवार (d) नर्स-शुक्रवार
Solution:
\begin{array}{|ccc|} \hline \text{सदस्य} & \text{ दिन } & \text{ व्यवसाय } \\ \hline P & \text{ सोमवार } & \text{ डाॅक्टर } \\ Q & \text{ शनि/बुध } & \text{ इन्जीनियर } \\ R & \text{ मंगलवार } & \text{अध्यापक} \\ S & \text{ शुक्रवार } & \text{ नर्स} \\ T & \text{ बुध/शनि} & \text{ मैनेजर } \\ U & \text{ बृहस्पतिवार } & \text{ वकील} \\ \hline \end{array}
विकल्प (d) सही है।
Example:16.नर्स कौन है?
(a) S (b)R (c) U (d)Q
Solution:विकल्प (a) सही है।
Example:17.नर्स के घर पर रहने के ठीक बाद वाले दिन कौन घर पर रहता है?
(a)Q (b)Q अथवा T (c)R (d) S
Solution:विकल्प (b) सही है।
Example:18.शनिवार को कौन घर पर रहता है?
(a)S (b)T (c)R (d)Q अथवा T
Solution:विकल्प (d) सही है।
Example:19.निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
(a) R-अध्यापक (b) Q-इन्जीनियर (c) T-मैनेजर (d) R-डाॅक्टर
Solution:विकल्प (d) सही है।निर्देश (प्र०सं० 20-23) निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
P,Q,R,S,T और U ये छः व्याख्यान,प्रतिदिन एक व्याख्यान के हिसाब से,सोमवार से रविवार तक के बीच निम्नलिखित वर्णित अनुक्रम से आयोजित किये जाने हैं।
(i)R का आयोजन शुक्रवार को नहीं किया जाना चाहिए।
(ii)P का आयोजन S के तुरन्त बाद किया जाना चाहिए।
(iii)Q और U के मध्य दो दिनों का अन्तर होना चाहिए।
(iv)किसी एक दिन कोई व्याख्यान नहीं है (पर शनिवार ऐसा दिन नहीं है) और उस दिन के ठीक पहले U आयोजित किया जाता है।
(v)T का आयोजन बुधवार को होना चाहिए और उसके पश्चात U नहीं होना चाहिए।
Example:20.S व्याख्यान का आयोजन किस दिन होगा?
(a) बृहस्पतिवार (b) शुक्रवार (c) शनिवार (d) रविवार
Solution:
\begin{array}{|cc|} \hline \text{ दिन } & \text{ व्याख्यान } \\ \hline \text{ सोमवार } & U \\ \text{ मंगलवार } & \text{ छुट्टी } \\ \text{ बुधवार } & T \\ \text{ गुरुवार } & Q \\ \text{ शुक्रवार } & S \\ \text{ शनिवार } & P \\ \text{ रविवार } & R \\ \hline \end{array}
विकल्प (b) सही है।
Example:21.कौन-से दिन व्याख्यान नहीं है?
(a) सोमवार (b) रविवार (c) शुक्रवार (d) मंगलवार
Solution:विकल्प (d) सही है।
Example:22.U और S के बीच कितने व्याख्यान आयोजित किए गए?
(a) एक (b) दो (c) तीन (d) चार
Solution:विकल्प (b) सही है।
Example:23.निम्नलिखित में से कौन-सा श्रृंखला का अन्तिम व्याख्यान होगा?
(a) R (b) P (c) Q (d) T
Solution:विकल्प (a) सही है।
निर्देश (प्र०सं० 24-27) निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i)J,K,L,M,N और O एक परिवार के सदस्य हैं और उनके व्यवसाय भी अलग-अलग हैं।
(ii)परिवार में दो विवाहित युगल हैं।
(iii)M एक डाॅक्टर है और उसकी पत्नी एक इन्जीनियर है।
(iv)’J’,O की पौत्री है और L की बहन है जो एक लिपिक है।
(v)’K’,L का पितामह है और उसका विवाह अध्यापक से हुआ है।
(vi)J की माँ जो कि इन्जीनियर है एक वकील की पुत्रवधु है।
Example:24.J का व्यवसाय क्या है?
(a) वकील (b) इन्जीनियर (c) अध्यापक (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:विवाहित युगल विवाहित युगल
\begin{array}{|cccc|} \hline \text{सदस्य} & \text{ पेशा } & \text{ लिंग } & \text{ सम्बन्ध } \\ \hline J & & \text{ महिला } & \text{ O की पौत्री,L की बहन } \\ K & \text{ वकील } & \text{ पुरुष } & \text{ L का पितामह O का पति }\\ L & \text{ लिपिक } & \text{ पु०/म० } & \\ M & \text{ डाॅक्टर } & \text{ पुरुष } & \\ N & \text{ इन्जीनियर } & \text{ महिला } & \\ O & \text{ अध्यापक } & \text{ महिला } & \\ \hline \end{array}
विकल्प (d) सही है।
Example:25.निम्नलीखित में से कौन-सा विवाहित युगलों में से एक है?
(a) KM (b)MO (c)KN (d)MN
Solution:विकल्प (d) सही है।
Example:26.परिवार में कितने पुरुष सदस्य हैं?
(a) दो (b) तीन (c) चार (d) तय नहीं कर सकते
Solution:विकल्प (d) सही है।
Example:27.M की पत्नी कौन है?
(a)N (b)O (c)J (d) L
Solution:विकल्प (a) सही है।
निर्देश (प्र०सं० 28-32) निम्नलिखित सूचनाओं को पढ़िए तथा फिर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
A,B,C,D,E और F छः व्याख्यान रविवार से शनिवार तक सात दिनों की अवधि में प्रतिदिन एक व्याख्यान के हिसाब से निम्नलिखित क्रम में आयोजित किए जाते हैं
(i)A का आयोजन बृहस्पतिवार को नहीं किया जाना है।
(ii)C का आयोजन F के तत्काल बाद किया जाना चाहिए।
(iii)E और D के बीच में दो दिनों का अन्तराल होना चाहिए।
(iv)किसी एक दिन कोई भी एक व्याख्यान नहीं होगा। (शुक्रवार वह दिन नहीं है) उसके ठीक पहले दिन D का आयोजन होना है।
(v)B का आयोजन मंगलवार को किया जाना चाहिए और उसके ठीक बाद D का आयोजन नहीं होना चाहिए।
Example:28.C और D के बीच कितने व्याख्यानों का आयोजन किया गया है?
(a) एक (b) दो (c) तीन (d) चार
Solution:
\begin{array}{|cc|} \hline \text{ दिन } & \text{ व्याख्यान } \\ \hline \text{ सोमवार } & D \\ \text{ मंगलवार } & \text{ छुट्टी } \\ \text{ बुधवार } & B \\ \text{ गुरुवार } & E \\ \text{ शुक्रवार } & F \\ \text{ शनिवार } & C \\ \text{ रविवार } & A \\ \hline \end{array}
विकल्प (c) सही है।
Example:29.निम्नलिखित में से कौन-सा इस श्रृंखला का अन्तिम व्याख्यान है?
(a)A (b)B (c)C (d)F
Solution:विकल्प (a) सही है।
Example:30.व्याख्यानों के आयोजन के सम्पूर्ण क्रम को ज्ञात करने के लिए कौन-सी सूचना अपेक्षित नहीं है?
(a) केवल (i) (b) केवल (v) (c) केवल (i) और (ii) (d) सभी अपेक्षित हैं
Solution:विकल्प (d) सही है।
Example:31.व्याख्यान F का आयोजन किस दिन किया जाएगा?
(a) शुक्रवार (b) शनिवार (c) रविवार (d) बृहस्पतिवार
Solution:विकल्प (d) सही है।
Example:32.कौन-से दिन कोई भी व्याख्यान नहीं है?
(a) रविवार (b) सोमवार (c) शुक्रवार (d) निश्चित नहीं कर सकते
Solution:विकल्प (b) सही है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा सामान्य बुद्धि में पहेली परीक्षण (Puzzle Test in General Intelligence),पहेली परीक्षण (Puzzle Test) को समझ सकते हैं।
3.सामान्य बुद्धि में पहेली परीक्षण की समस्याएँ (Puzzle Test in General Intelligence Problems):
निर्देश नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए।
(i)एक परिवार में A,B,C,D,E एवं F छः सदस्य हैं।समूह में दो विवाहित युगल हैं।
(ii)समुदाय में दो इंजीनियर,एक टीचर,एक समाजशास्त्री व दो कलाकार हैं।दोनों इंजीनियर समलिंगी है।
(iii)A और C का एक ही व्यवसाय है।
(iv)टीचर की शादी इंजीनियर के साथ हुई है तथा एक कलाकार की शादी महिला समाजशास्त्री के साथ हुई है।
(v)A एक कलाकार है तथा E एक पुरुष इंजीनियर है।दोनों ही अविवाहित हैं।
(vi)’F’, B का पति है।
Example:1.टीचर के साथ किसकी शादी हुई है?
(a)B (b)F (c)C (d) A
Example:2.समाजशास्त्री कौन है?
(a) D (b)B (c) F (d)E
Example:3.निम्न में से कौन-से विवाहित युगल हैं?
(a) C P और FB (b)CD और EB (c)FD और BE (d) इनमें से कोई नहीं
Example:4.उपर्युक्त जानकारी में कौन-सी जानकारी अनावश्यक नहीं है
(a) केवल (ii) (b) केवल (iii) (c)(v) और (vi) दोनों (d) कोई अनावश्यक नहीं है
Example:5.B का व्यवसाय क्या है?
(a) कलाकार (b) टीचर (c) इन्जीनियर (d) समाजशास्त्री
उत्तर (Answers):(1.)(b) (2.) (a) (3.)(a) (4.)(d)(5.)(b)
उपर्युक्त सवालों को हल करने पर सामान्य बुद्धि में पहेली परीक्षण (Puzzle Test in General Intelligence),पहेली परीक्षण (Puzzle Test) को ठीक से समझ सकते हैं।
Also Read This Article:- Direction Test in General Intelligence
4.सामान्य बुद्धि में पहेली परीक्षण (Frequently Asked Questions Related to Puzzle Test in General Intelligence),पहेली परीक्षण (Puzzle Test) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.पहेली परीक्षण किसे कहते हैं? (What is a Puzzle Test?):
उत्तर:ऐसा कठिन कथन जो सत्य होने के बाद भी अस्पष्ट अर्थ दर्शाता हो पहेली कहलाता है,इन्हीं कथनों को क्रमबद्ध या तालिकाबद्ध या तार्किक दृष्टिकोण के आधार पर स्पष्ट करने वाले अर्थ को पहेली परीक्षण कहते हैं।
प्रश्न:2.पहेली परीक्षण के प्रश्नों को हल करने में क्या ध्यान रखें? (What to Keep in Mind in Solving Puzzle Test?):
उत्तर:(1.)सर्वप्रथम वैसे कथन की पहचान करेंगे,जिसमें ज्यादा जानकारियाँ दी गई है।
(2.)एक कथन से दूसरे कथन में सामंजस्य स्थापित करेंगे।
(3.)एक ही पहेली में बहुत सी जानकारियाँ दी गयी होती हैं जिनको क्रमबद्ध तरीके से स्पष्ट करने की जरूरत होती है।
प्रश्न:3.रक्त सम्बन्ध एवं व्यवसाय पर आधारित पहेली परीक्षण को स्पष्ट करो। (Clarify the Puzzle Test Based, on Blood Relation and Business):
उत्तर:इस पर आधारित प्रश्नों में रिश्तों के साथ उनके व्यवसाय भी दिए रहते हैं,जो एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा सामान्य बुद्धि में पहेली परीक्षण (Puzzle Test in General Intelligence),पहेली परीक्षण (Puzzle Test) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
(Puzzle Test in General Intelligence)
सामान्य बुद्धि में पहेली परीक्षण
(Puzzle Test in General Intelligence)
(Puzzle Test in General Intelligence)
सामान्य बुद्धि में पहेली परीक्षण (Puzzle Test in General Intelligence) के इस
आर्टिकल में पहेली परीक्षण पर आधारित प्रश्नों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
Related Posts
About Author
Satyam
About my self I am owner of Mathematics Satyam website.I am satya narain kumawat from manoharpur district-jaipur (Rajasthan) India pin code-303104.My qualification -B.SC. B.ed. I have read about m.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 15 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.



