Menu

GATE 2022 Exam Correction Window Opened

Contents hide

1.गेट 2022 परीक्षा करेक्शन विन्डो खोली (GATE 2022 Exam Correction Window Opened),गेट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की करेक्शन विन्डो खोली (Correction Window Opened of Application for Gate Exam 2022):

  • गेट 2022 परीक्षा करेक्शन विन्डो खोली (GATE 2022 Exam Correction Window Opened) गई है।गेट आयोजित करने वाले संस्थान आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) द्वारा परीक्षा पोर्टल gate.iitkgp.ac.in पर अपडेट जारी कर दिया गया है।ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) (Graduate Aptitude Test in Engineering) 2022 के लिए एप्लिकेशन की गलतियों में सुधार के लिए करेक्शन विन्डो 26 अक्टूम्बर 2021 को ओपन कर दी गई थी।
    जिन कैंडिडेट्स को ईमेल या एसएमएस के जरिए अपने आवेदन में गलतियों के सुधार हेतु सूचित किया गया था वे आवेदन में त्रुटियों में सुधार एसएमएस या ईमेल प्राप्त होने की दिनांक से 2 दिनों के भीतर करा सकते थे।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट के अनुसार सुधार में किसी प्रकार की दुविधा हो या कोई प्रश्न हो तो वे अपने सम्बन्धित गेट के जोन आफिस के फोन नम्बर और ईमेल पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।गेट के सम्बन्धित जोन आफिस की ईमेल व फोन नम्बर गेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
  • ऐसे कैंडिडेट्स जो उपर्युक्त समय सीमा में अपने गेट 2022 एप्लिकेशन में की गई त्रुटियों में सुधार नहीं कर पाए हैं या किसी अन्य विवरण में सुधार या करेक्शन करना चाहते हैं उनके लिए करेक्शन विन्डो 1 नवम्बर 2021 को पुनः ओपन कर दी गई है।ऐसे कैंडिडेट्स को सुधार या करेक्शन कराने के लिए आईआईटी खड़गपुर द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।आईआईटी खड़गपुर द्वारा सुधार के लिए 500 रुपए से लेकर 1250 रुपए तक शुल्क निर्धारित किया गया है।आपको ज्ञात हो कि GATE एग्जाम 2022 फरवरी माह में आयोजित होनेवाली है।
  • उपर्युक्त विवरण में गेट 2022 परीक्षा करेक्शन विन्डो खोली (GATE 2022 Exam Correction Window Opened),गेट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की करेक्शन विन्डो खोली (Correction Window Opened of Application for Gate Exam 2022) के बारे में बताया गया है।
  • आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article:GATE 2022 Registration Date Extended

2.गेट 2022 परीक्षा की तैयारी हेतु टिप्स (Preparation Tips for GATE 2022 Examination):

  • परीक्षा में अच्छा पेपर करने का सीधा सम्बन्ध आपके केरियर ग्रोथ से जुड़ा है।यानि आप पेपर अच्छा करते हैं तो गेट परीक्षा के द्वारा अपना केरियर शुरू करने की पहली सीढ़ी चढ़ चुके होते हैं।इससे मोटिवेट करने की क्षमता आती है और यह भी पता चलता है कि आपकी सब्जेक्ट पर कितनी पकड़ है।अधिकांश कैंडिडेट्स पेपर को देखकर ही घबरा जाते हैं।लेकिन यदि कुछ बड़ा करना है और लोगों के बीच अपने काम के द्वारा पहचान बनानी है तो अपने डर पर काबू पाना है।यदि आप बार-बार पूर्व में माॅडल पेपर्स का अभ्यास करते हैं तथा प्रयास करते हैं तो डर पर काबू पाया जा सकता है।प्रयास चाहे छोटे-छोटे टाॅपिक्स को तैयार करने से शुरुआत करें।क्योंकि छोटे-छोटे टाॅपिक्स से ही पूरा सिलेबस बनता है।पेपर को देने से पूर्व ही अथवा पेपर को देखकर घबराने के कुछ कारण होते हैं लेकिन इससे उबरने के तरीके भी हैं:
  • असल में पेपर देने से पहले सबसे बड़ी समस्या होती है नर्वस हो जाना।ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेपर में आनेवाले प्रश्नों तथा प्रश्नों के उत्तर देने व परीक्षा में पेपर अच्छा करने या न करने के बारे में कुछ ज्यादा ही चिन्ता करने लगते हैं।जब दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं और हथेलियों में पसीना आने लगता है तो हमें ऐसा महसूस होता है कि कोई बहुत बड़ी गलती होनेवाली है।लेकिन इससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अनुसन्धानों से पता चला है कि थोड़ी चिन्ता होने पर हम अलर्ट हो जाते हैं तथा यह गलती करने से हमें रोकती है।आप चाहे तो अपने से पूर्व सीनियर कैंडिडेट्स से उनके अनुभव जान सकते हैं।ऐसे सीनियर तथा आगे बढ़ने वाले कैंडिडेट्स की जीवनी को करीब से देखेंगे तो इससे आपको प्रेरणा मिलेगी।
    पेपर देने से पूर्व घबराने वाले शुरू में अपने घर पर या कोचिंग क्लास में पेपर देने का प्रजेन्टेशन का उपयोग कर सकते हैं।
  • हालांकि वास्तविक रूप में परीक्षा में पेपर देना तथा घर व कोचिंग क्लास में पेपर देने में बहुत फर्क होता है।घर व कोचिंग क्लास में जब हम पेपर देते हैं तो उसके परिणाम की हम ज्यादा कोई परवाह नहीं करते हैं क्योंकि उन पेपर के आधार पर आपका चयन नहीं होता है।इसलिए घर व कोचिंग क्लास में पेपर का प्रजेन्टेशन देना ज्यादा अच्छा तरीका तो नहीं है परन्तु परीक्षा में नर्वस होने से रोकने में इस प्रकार का प्रजेन्टेशन कुछ हद तक आपकी मदद करेगा।एक दो बार आप इसी प्रकार का कोई काॅम्पीटिशन दे चुके होंगे तो इस प्रकार का डर निकल जाएगा।
  • पेपर देते समय अपने आपको पूरी तरह पेपर से कनेक्ट कर दें।इसके लिए जरुरी है कि आपकी तैयारी तथा सब्जेक्ट से सम्बन्धित प्रत्येक टाॅपिक के आंकड़ों व तथ्यात्मक जानकारी से युक्त हो।गेट,जैम तथा जेईई जैसी प्रतियोगिता परीक्षाएं ऐसी होती हैं जिनमें आप अपनी निजी जिन्दगी की बातों तथा अनुभवों को नहीं जोड़ सकते हैं और न ही कोई किस्सा कहानी लिखी जा सकती है।इस तरह की बातें आपके जीवन को बदलने में तो सहायक हो सकती है।परन्तु गेट,जैम तथा जेईई में विज्ञान व गणित जैसे विषयों से सम्बन्धित पेपर की परीक्षा ली जाती है।इसमें इधर-उधर की बातें तथा घुमा फिराकर उत्तर नहीं दिए जा सकते हैं।
  • पेपर से पूरी तरह अपने आपको पूरी तरह तभी कनेक्ट कर सकते हो जब आपकी विषय पर अच्छी पकड़ हो।कुछ व्यावहारिक ज्ञान भी आवश्यक है।जैसे आपमें धैर्य, एकाग्रता तथा ध्यान का अच्छा अभ्यास किया है तो आप अपने आपको पेपर से अच्छी प्रकार कनेक्ट कर पाओगे।केवल विषय पर पकड़ होना ही जरूरी नहीं है।इसलिए अपने जीवन में कुछ व्यावहारिक बातों जैसे धैर्य,एकाग्रता, ध्यान व योग करने के लिए भी थोड़ा बहुत समय देना चाहिए।ऊपर बताए गए उपाय करेंगे तो पेपर देते समय नर्वस होने की समस्या से आप छुटकारा पा सकते हैं और पेपर को बेहतरीन तरीके से हल कर सकते हैं।

Also Read This Article:GATE 2021 Counselling Started

3.गेट 2022 परीक्षा करेक्शन विन्डो खोली (GATE 2022 Exam Correction Window Opened),गेट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की करेक्शन विन्डो खोली (Correction Window Opened of Application for Gate Exam 2022) के सम्बन्ध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.क्या गेट 2022 सिलेबस जारी है? (Is GATE 2022 Syllabus released?):

उत्तर:परीक्षा संचालन प्राधिकारी द्वारा गेट 2022 पाठ्यक्रम अभी जारी किया जाना है।उम्मीद है कि जब तक नया पेपर शुरू नहीं हो जाता तब तक सिलेबस अंतिम वर्ष के आधार पर होगा।
हालांकि जनरल एप्टीट्यूड (GA) सेक्शन का सिलेबस सभी पेपर्स के लिए कॉमन रहता है।

प्रश्न:2.गेट 2022 पेपर कौन सेट करेगा? (Who will set GATE 2022 paper?):

उत्तर:बस एक नज़र रखना।गेट 2022 आयोजन संस्थान – गेट 2022 आईआईटी,खड़गपुर (IIT Kharagpur) द्वारा आयोजित किया जाएगा।
गेट आयोजन संस्थान (GATE Organizing Institutes)
क्रम संख्या गेट/आयोजन संस्थान/गेट आयोजन वर्ष
1. आईआईटी, कानपुर * गेट – 2023 (IIT, Kanpur* GATE – 2023)
2. आईआईटी, खड़गपुर गेट – 2022 (IIT, Kharagpur GATE – 2022)
3. आईआईटी, बॉम्बे गेट – 2021 (IIT, Bombay GATE – 2021)
4. आईआईटी, दिल्ली गेट – 2020 (IIT, Delhi GATE – 2020)

प्रश्न:3.क्या मैं अपना गेट परीक्षा केंद्र 2021 बदल सकता हूं? (Can I change my gate exam Centre 2021?):

उत्तर:गेट 2021 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थी gate.iitb.ac.in स्थित आधिकारिक वेबसाइट पर आज तक परीक्षा शहर/केंद्र नवीनतम बदल सकते हैं।एग्जाम सिटी का चुनाव बदलने की सुविधा 14 दिसंबर को खुली। गेट 2021 27 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा।

उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा गेट 2022 परीक्षा करेक्शन विन्डो खोली (GATE 2022 Exam Correction Window Opened),गेट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की करेक्शन विन्डो खोली (Correction Window Opened of Application for Gate Exam 2022) के बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

GATE 2022 Exam Correction Window Opened

गेट 2022 परीक्षा करेक्शन विन्डो खोली (GATE 2022 Exam Correction Window Opened)

GATE 2022 Exam Correction Window Opened

गेट 2022 परीक्षा करेक्शन विन्डो खोली (GATE 2022 Exam Correction Window Opened) गई है।गेट आयोजित करने वाले संस्थान आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) द्वारा परीक्षा पोर्टल gate.iitkgp.ac.in पर अपडेट जारी कर दिया गया है।

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *