Menu

Arithmetic Mean in Class 10th

Contents hide

1.कक्षा 10वीं में समान्तर माध्य (Arithmetic Mean in Class 10th),औसत कक्षा 10वीं (Average Class 10th):

कक्षा 10वीं में समान्तर माध्य (Arithmetic Mean in Class 10th) के इस आर्टिकल में व्यक्तिगत श्रेणी व वर्गीकृत श्रेणी का समान्तर माध्य ज्ञात करने के लिए कुछ सवालों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article:- Probability Class in 10th

2.कक्षा 10वीं में समान्तर माध्य के साधित उदाहरण (Arithmetic Mean in Class 10th Solved Examples):

Example:1.यदि माध्य=75 और माध्यक=60 हो तो बहुलक होगाः
(a) 30 (b) 105 (c) 330 (d) 345
Solution: Z=3 M-2 \overline{X} \\ =3 \times 60-2 \times 75
बहुलक (Z)=180-150=30
विकल्प (a) सही है।
Example:2.निम्नलिखित बारम्बारता बंटन में 25 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों की संख्या हैः
\begin{array}{|cc|} \hline \text{आयु (वर्षों में)} & \text{ विद्यार्थियों की संख्या } \\ \hline 5-10 & 3 \\ 10-15 & 6\\ 15-20 & 8\\ 20-25 & 8 \\ 25-30 & 2 \\ \hline \end{array}
(a) 8 (b) 6 (c) 17 (d) 25
Solution:

\begin{array}{|c|c|} \hline \text{आयु (वर्षों में)} & \text{विद्यार्थियों की संख्या} \\ \hline 10 \text{ से कम} & 3 \\ 15 \text{ से कम} & 9(6+3) \\ 20 \text{ से कम} & 17(9+8) \\ 25 \text{ से कम} & 25(17+8) \\ 30 \text{ से कम} & 27(25+2) \\ \hline \end{array}
25 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों की संख्या 25 होगी।
विकल्प (d) सही है।
Example:3.यदि 5,7,9,x का समान्तर माध्य 9 हो,तो x का मान हैः
(a)11 (b)15 (c) 18 (d) 16
Solution:समान्तर माध्य (\overline{X})=\frac{\Sigma X}{N} \\ \Rightarrow 9=\frac{5+7+9+x}{4} \\ \Rightarrow 9=\frac{21+x}{4} \\ \Rightarrow 36=21+x \\ \Rightarrow x=36-21=15
विकल्प (b) सही है।
Example:4.एक छात्र को गणित,भौतिक विज्ञान तथा रसायन विज्ञान में क्रमशः 85,87 तथा 83 अंक मिले।उसके इन विषयों में प्राप्तांकों का माध्य हैः
(a) 86 (b) 84 (e) 85 (d) 85.5
Solution:समान्तर माध्य (\overline{X})=\frac{\Sigma X}{N} \\ =\frac{85+87+83}{3} \\ =\frac{255}{3}=85
विकल्प (c) सही है।

Example:5.चार छात्रों के सांख्यिकी में प्राप्तांक 57,75,42,70 हैं।उनके प्राप्तांकों के समान्तर माध्य हैं:
(a) 42 (b) 64 (c) 60 (d) 56
Solution:समान्तर माध्य (\overline{X})=\frac{\Sigma X}{N} \\ =\frac{53+75+42+70}{4}=\frac{240}{4}=60
विकल्प (c) सही है।
Example:6.किन्हीं n प्रेक्षणों का औसत \overline{X} है।यदि प्रथम पद में 1,द्वितीय पद में 2,इसी प्रकार अन्य पदों में 3,4,5,…….,n जोड़ दिए जाएं तो नया माध्य होगा:
(a)\overline{X}+n (b)\overline{X}+\frac{n}{2} (c)\overline{X}+\frac{n+1}{2} (d) इनमें से कोई नहीं
Solution: विकल्प (c) सही है।
Example:7.किसी कारखाने के 30 श्रमिकों का भार निम्न बारम्बारता बंटन द्वारा दर्शाया गया है।इनका माध्य ज्ञात कीजिए:
\begin{array}{|cc|} \hline \text{ भार } & \text{श्रमिकों की संख्या} \\ \text{ (किग्रा में) } & \\ \hline 40-44 & 5 \\ 44-48 & 6 \\ 48-52 & 5 \\ 52-56 & 9 \\ 56-60 & 3 \\ 60-64 & 2 \\ \hline \end{array}
Solution:माना कल्पित माध्य A=54
\begin{array}{|ccccc|} \hline \text{ भार } & \text{मध्य-मान} & \text{श्रमिकों की संख्या} & & \\ \text{ (किग्रा में) } & x & f & u=\frac{x_{i}-54}{4} & fu \\ \hline 40-44 & 42 & 5 & -3 & -15 \\ 44-48 & 46 & 6 & -2 & -12 \\ 48-52 & 50 & 5 & -1 & -5 \\ 52-56 & 54 & 9 & 0 & 0 \\ 56-60 & 58 & 3 & +1 & +3 \\ 60-64 & 62 & 2 & +2 & +4 \\ \hline \text { Total } & & \Sigma f=30  && \Sigma fu=-25 \\ \hline \end{array}
पद विचलन विधि (step deviation method) से समान्तर माध्य
\overline{X}=A+\frac{\Sigma f u}{\Sigma f} \times i \\ =54+\left(-\frac{25}{30}\right) \times 4 \\ \approx \approx 54-3.33 \\ \Rightarrow \overline{X} \approx 50.67
Example:8.गणित की एक परीक्षा में 36 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त किए गए अंकों का बंटन निम्नवत् है:
\begin{array}{|cc|} \hline \text{ प्राप्तांक } & \text{विद्यार्थियों की संख्या} \\ \hline 0-10 & 4 \\ 10-20 & 7 \\ 20-30 & 13 \\ 30-40 & 9 \\ 40-50 & 3 \\ \hline \end{array}
इन आँकड़ों का माध्य ज्ञात कीजिएः
Solution:माना कल्पित माध्य A=25
\begin{array}{|ccccc|} \hline \text{ प्राप्तांक } & \text{मध्य-मान} & \text{विद्यार्थियों की संख्या} & & \\ & x & f & d=x-A & fd \\ \hline 0-10 & 5 & 4 & -20 & -80 \\ 10-20 & 15 & 7 & -10 & -70 \\ 20-30 & 25 & 13 & 0 & 0 \\ 30-40 & 35 & 9 & +10 & 90 \\ 40-50 & 45 & 3 & +20 & 60 \\ \hline \text{Total}& & \Sigma f=36 & & \Sigma fd=0 \\ \hline \end{array}
माध्य \overline{X}=A+\frac{\Sigma f d}{\Sigma f} \\ \Rightarrow \overline{X}=25+\frac{0}{36}=25
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा कक्षा 10वीं में समान्तर माध्य (Arithmetic Mean in Class 10th),औसत कक्षा 10वीं (Average Class 10th) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

3.कक्षा 10वीं में समान्तर माध्य के सवाल (Arithmetic Mean in Class 10th Questions):

(1.)निम्न बारम्बारता बंटन के लिए समान्तर माध्य ज्ञात कीजिए:
\begin{array}{|cc|}\hline \text{प्राप्तांक} & \text{ बारम्बारता} \\ 0-10 & 5 \\ 10-20 & 8\\ 20-30 & 20\\ 30-40 & 14\\ 40-50 & 3 \\ \hline \end{array}
(2.)निम्न तीन समूहों का माध्य ज्ञात कीजिए:
\begin{array}{|c|llllllll|} \hline \text { Group A } & 7 & 7 & 7 & 7 & 7 & 7 & 7 & 7 \\ \hline \text { Group B } & 8 & 7 & 9 & 8 & 6 & 7 & 5 & 6 \\ \hline \text { Group C } & 0 & 9 & 8 & 10 & 9 & 2 & 8 & 10 \\ \hline \end{array}
उत्तर (Answers):(1.) \overline{X}=25.4 अंक  (2.)\overline{X}=7
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा कक्षा 10वीं में समान्तर माध्य (Arithmetic Mean in Class 10th),औसत कक्षा 10वीं (Average Class 10th) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read This Article:- Probability in Class 10th

4.कक्षा 10वीं में समान्तर माध्य (Frequently Asked Questions Related to Arithmetic Mean in Class 10th),औसत कक्षा 10वीं (Average Class 10th) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.समान्तर माध्य को स्पष्ट कीजिए। (Explain the Arithmetic Mean):

उत्तर:समान्तर माध्य वह मान है जो दिए हुए आँकड़ों के योगफल को,आँकड़ों की संख्या से भाग देने पर प्राप्त होता है।

प्रश्न:2.व्यक्तिगत श्रेणी से क्या तात्पर्य है? (What Do You Mean by Individual Series?):

उत्तर:जब केवल आँकड़े दिए हुए हों तो उसे व्यक्तिगत श्रेणी कहते हैं।

प्रश्न:3.समान्तर माध्य ज्ञात करने के सूत्र लिखो। (Write the Formulae to Find the Arithmetic Mean):

उत्तर:(1.)व्यक्तिगत श्रेणी का समान्तर माध्य \overline{X}=\frac{\Sigma X}{N}
(2.)असतत व वर्गीकृत श्रेणी के समान्तर माध्य
(i)प्रत्यक्ष विधि \overline{X}=\frac{\Sigma fx}{\Sigma f}
(ii)कल्पित माध्य विधि (\overline{X})=A+\frac{\Sigma fd}{\Sigma f}
(iii)पद विचलन विधि (\overline{X})=A+\frac{\Sigma f_{i} u_{i}}{\Sigma f} \times i
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा कक्षा 10वीं में समान्तर माध्य (Arithmetic Mean in Class 10th),औसत कक्षा 10वीं (Average Class 10th) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here
6. Twitter click here
7. Twitter click here

Arithmetic Mean in Class 10th

कक्षा 10वीं में समान्तर माध्य
(Arithmetic Mean in Class 10th)

Arithmetic Mean in Class 10th

कक्षा 10वीं में समान्तर माध्य (Arithmetic Mean in Class 10th) के इस आर्टिकल में
व्यक्तिगत श्रेणी व वर्गीकृत श्रेणी का समान्तर माध्य ज्ञात करने के लिए कुछ सवालों को
हल करके समझने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *