Continuity of Function of Two Variable
1.दो चरों के फलन की सांतत्यता (Continuity of Function of Two Variable):
दो चरों के फलन की सांतत्यता (Continuity of Function of Two Variable) में हम जानेंगे कि दो चरों के लिए सांतत्यता का परीक्षण किस प्रकार किया जाता है।इसे हम थ्योरी व उदाहरणों के द्वारा ज्ञात करना सीखेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- Limits of Functions of Two Variables
2.दो चरों के फलन की सांतत्यता की महत्त्वपूर्ण बातें (Important Points of Continuity of Two Variable):
(1.)युगपत सीमा में दो चर (x,y) होते हैं जबकि एक चर की सीमा में x या y केवल एक चर होता है।जैसे:
युगपथ सीमा है (Simultaneous Limits):
\underset{\substack{x \rightarrow x_{0} \\ y \rightarrow y_{0}}}{\lim} f(x,y)
तथा एक चर की सीमा है (Limits of One Variable):
\underset{x \rightarrow x_{0}}{\lim} f(x)
(2.)फलन की सांतत्यता की शर्त है कि फलन परिभाषित हो,सीमा का अस्तित्व हो और सीमा का मान फलन के मान के बराबर हो।
(3.)पथ पर निर्भरता का परीक्षण (Path Dependency Test):
यदि सीमा पथ पर निर्भर करती है तो सीमा अद्वितीय नहीं होती फलतः फलन संतत नहीं होता है।जैसे
f(x, y)=\frac{x y}{x^2+y^2}
माना y=mx \\ f(x,mx)=\frac{x(m x)}{x^2+(m x)^2} \\ f(x,mx)=\frac{m x^2}{x^2\left(1+m^2\right)} \\ f(x,mx)=\frac{m}{1+m^2}
चूँकि उक्त सीमा m पर निर्भर है अतः,यह फलन संतत नहीं है।
(4.)एपसाईलन-डेल्टा परिभाषा (Epsilon-delta Definition (for Two Variables)):
हमने FAQ में Epsilon-delta तकनीक के द्वारा दो फलनों की सांतत्यता की परिभाषा लिखी है उसे पढ़ें।
(5.)सांतत्यता की जाँच करने के लिए फलन का मान निकालें (x,y) पर और सीमा की जाँच करें,भिन्न-भिन्न पथ पर।दोनों की तुलना करें।दोनों समान होने पर फलन संतत होता है।
3.टिप्पणी (Note:Continuity of Two Variables):
\begin{array}{|l|}\hline \\ \text{Note: यदि एक फलन किसी बिन्दु पर संतत है तो इसकी युगपत सीमा} \\ \text{(Simultaneous limit) का अस्तित्व होना चाहिए और उसका मान} \\ \text{फलन के मान के बराबर हो।} \\ \hline \end{array}4.Comparison:Continuity of 1-Variable VS 2-Variables
5.दो चरों के फलन की सांतत्यता के साधित उदाहरण (Continuity of Function of Two Variable Solved Illustrations):
Illustration:1.सिद्ध कीजिए कि फलन f(x, y)=x^2+3 x y बिन्दु (1,2) पर संतत है।
(Prove that the function f(x, y)=x^2+3 x y continuous on the point (1,2).)
Solution: \underset{\substack{x \rightarrow 1 \\y \rightarrow 2}}{\lim} f(x, y)=\underset{\substack{x \rightarrow 1 \\y \rightarrow 2}}{\lim} \left(x^2+3 x y\right) \\ =1^2+3 \times 1 \times 2=1+6=7 \\ \underset{\substack{x \rightarrow 1 \\y \rightarrow 2}}{\lim} f(x, y)=7 \\ f(1,2)=x^2+3 x y=1^2+3 \times 1 \times 2=7
तथा \underset{\substack{x \rightarrow 1 \\y \rightarrow 2}}{\lim} f(x, y)=f(1,2) =7
फलतः फलन बिन्दु (1,2) पर संतत है।
Illustration:2.निम्न फलनों का मूलबिन्दु पर सांतत्यता का विवेचन कीजिए:
(Discuss the continuing of the following functions at the given points):
Illustration:2(i). f(x, y)=\left\{\begin{array}{cc} \frac{x^2-y^2}{x^2+y^2}, & x \neq 0, y \neq 0 \\ 0, & x=0, y=0 \end{array}\right.
Solution: f(x, y)=\left\{\begin{array}{cc} \frac{x^2-y^2}{x^2+y^2}, & x \neq 0, y \neq 0 \\ 0, & x=0, y=0 \end{array}\right.
सीमा x \rightarrow 0 जबकि y=0
\underset{x \rightarrow 0}{\lim} f(x, 0)=\underset{x \rightarrow 0}{\lim} \frac{x^2-0^2}{x^2+0^2} \\ =\underset{x \rightarrow 0}{\lim} \frac{x^2}{x^2}=\underset{x \rightarrow 0}{\lim} 1=1
y-अक्ष की ओर अग्रसर होने पर (x=0)
\underset{y \rightarrow 0}{\lim} f(0, y)=\underset{y \rightarrow 0}{\lim} \frac{0^2-y^2}{0^2+y^2} \\ =\underset{y \rightarrow 0}{\lim} \frac{-y^2}{y^2} \\ =\underset{y \rightarrow 0}{\lim} (-1) \\ \Rightarrow \underset{y \rightarrow 0}{\lim} f(0, y) =-1
युगपत सीमा का अस्तित्व नहीं फलतः फलन संतत नहीं है।
Illustration:2(ii). f(x, y)=\left\{\begin{array}{cc} \frac{x y}{x^3-y^3}, & x \neq 0, y \neq 0 \\ 0, & x=0, y=0 \end{array}\right.
Solution: f(x, y)=\left\{\begin{array}{cc} \frac{x y}{x^3-y^3}, & x \neq 0, y \neq 0 \\ 0, & x=0, y=0 \end{array}\right.
सीमा x \rightarrow 0 जबकि y=0
\underset{x \rightarrow 0}{\lim} f(x, 0)=\underset{x \rightarrow 0}{\lim} \frac{x(0)}{x^3-0^3} \\ =\underset{x \rightarrow 0}{\lim} \frac{0}{x^3} \\ =\underset{x \rightarrow 0}{\lim} 0 \\ \Rightarrow \underset{x \rightarrow 0}{\lim} f(x, 0)=0
y-अक्ष की ओर अग्रसर होने पर (x=0)
\underset{y \rightarrow 0}{\lim} f(0, y)=\underset{y \rightarrow 0}{\lim} \frac{0(y)}{0^3-y^3} \\ =\underset{y \rightarrow 0}{\lim} \left(\frac{0}{-y^3}\right)=0 \\ f(x,y)=f(0,0)=0 \\ \therefore \underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} f(x, y)=f(0,0)=0
फलतः फलन मूलबिन्दु (0,0) पर संतत है।
Illustration:3.निम्न फलन के सांतत्य का परीक्षण मूलबिन्दु पर कीजिए।
(Examine the continuity of the following function on the origin):
f(x, y)=\left\{\begin{array}{cc} \frac{x y}{x^2+y^2}, & (x, y) \neq(0,0) \\ 0, & (x, y)=(0,0) \end{array}\right.
Solution: f(x, y)=\left\{\begin{array}{cc} \frac{x y}{x^2+y^2}, & (x, y) \neq(0,0) \\ 0, & (x, y)=(0,0) \end{array}\right.
जब x \rightarrow 0 तब y=mx से y \rightarrow 0
\therefore \underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} f(x, y)= \underset{\substack{x \rightarrow 0 \\ y \rightarrow 0}}{\lim} \frac{x y}{x^2+y^2} \\ = \underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} \frac{x(m x)}{x^2+(m x)^2} [y=mx रखने पर ]
=\underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} \frac{m x^2}{x^2\left(1+m^2\right)} \\ \underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} \frac{m}{1+m^2}
जो कि x पर निर्भर है अर्थात् m के विभिन्न मानों के लिए भिन्न-भिन्न होगी।उदाहरणार्थ
m=2\\ \underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} f(x, y)=\underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} \frac{2}{1+2^2}=\frac{2}{5} \\ m=1 \\ \underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} f(x,y)=\frac{1}{1+1^2}=\frac{1}{2}
फलतः सीमा उपगमन पथ पर निर्भर करती है इसलिए
\underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} f(x,y)
का अस्तित्व नहीं है।अतः फलन संतत नहीं है।
Illustration:4.सिद्ध कीजिए कि फलन f(x, y)=\frac{2xy}{x^2+y^2},(x \neq 0, y \neq 0), f(0,0)=0
केवल x या y का मूलबिन्दु पर संतत फलन है परन्तु एक साथ (0,0) पर असंतत है।
(Prove that the function f(x, y)=\frac{2xy}{x^2+y^2},(x \neq 0, y \neq 0), f(0,0)=0
is continuous only at the origin for x and y but it is discontinuous at simultaneous x=0,y=0 or (0,0).)
Solution: f(x, y)=\frac{2xy}{x^2+y^2} जब (x, y) \neq(0,0) \\ \underset{x \rightarrow 0}{\lim} \underset{y \rightarrow 0}{\lim} f(x, y)=\lim _{x \rightarrow 0} \frac{2 x(0)}{x^2+0^2} \\ \Rightarrow \underset{x \rightarrow 0}{\lim} \underset{y \rightarrow 0}{\lim} f(x,y)=\underset{x \rightarrow 0}{\lim} \frac{0}{x^2}=\underset{x \rightarrow 0}{\lim} 0=0
तथा \underset{y \rightarrow 0}{\lim} \underset{x \rightarrow 0}{\lim} f(x, y)=\underset{y \rightarrow 0}{\lim} \frac{2(0) y}{0^2+y^2} \\ =\underset{y \rightarrow 0}{\lim} \frac{0}{y^2}=\underset{y \rightarrow 0}{\lim} 0=0 \\ \Rightarrow \underset{y \rightarrow 0}{\lim} \underset{x \rightarrow 0}{\lim} f(x, y)=0
फलतः पुनरावृत्ति सीमा का अस्तित्व है और शून्य के बराबर है अतः
\underset{x \rightarrow 0}{\lim} \underset{y \rightarrow 0}{\lim} f(x, y)=\underset{y \rightarrow 0}{\lim} \underset{x \rightarrow 0}{\lim} f(x, y)=f(0,0)=0
अतः केवल x या y का मूलबिन्दु पर संतत फलन है।
युगपत सीमा के लिए:
अब जब x \rightarrow 0 तब y=mx से y \rightarrow 0
\therefore \underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} f(x, y)=\underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim}\left(\frac{2 x y}{x^2+y^2}\right) \\ =\underset{x \rightarrow 0}{\lim} \frac{2 x(m x)}{x^2+(m x)^2} [y=mx रखने पर ]
=\underset{x \rightarrow 0}{\lim} \frac{2 m x^2}{x^2\left(1+m^2\right)} \\ =\underset{x \rightarrow 0}{\lim} \left(\frac{2 m}{1+m^2}\right)
जो कि m पर आधारित है अर्थात् m के विभिन्न मानों के लिए भिन्न-भिन्न होगी फलतः सीमा उपगमन पथ पर निर्भर करती है इसलिए \underset{(x,y) \rightarrow (0,0)}{\lim} f(x, y) का अस्तित्व नहीं है।
\underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} f(x, y) \neq f(0,0)
फलतः फलन एक साथ (0,0) पर असंतत है।
Illustration:5.सिद्ध करिए कि निम्न फलन मूलबिन्दु पर संतत नहीं है:
(Prove that the following function is not continuous on the origin):
f(x, y)=\left\{\begin{array}{cc} \frac{x y^3}{x^2+y 6} ; & x \neq 0, y \neq 0 \\ 0 ; & x=y=0 \end{array}\right.
Solution: f(x, y)=\left\{\begin{array}{cc} \frac{x y^3}{x^2+y 6} ; & x \neq 0, y \neq 0 \\ 0 ; & x=y=0 \end{array}\right. \\ x=my^3 लेने परः
f\left(m y^3, y\right)=\frac{\left(m y^3\right) \cdot y^3}{\left(m y^3\right)^2+y^6} \\ =\frac{m y^6}{y^6\left(m^2+1\right)} \\ \Rightarrow f\left(m y^3, y\right)=\frac{m}{1+m^2} \\ \underset{y \rightarrow 0}{\lim} f\left(m y^3, y\right)=\frac{m}{m^2+1}
अतः सीमा का मान m पर निर्भर है (विशिष्ट पथ चुनने पर),सीमा अद्वितीय नहीं है।
यदि m=2, तो सीमा है \frac{2}{1+2^2}=\frac{2}{5}
यदि m=3,तो सीमा है \frac{3}{1+3^2}=\frac{3}{10}
भिन्न-भिन्न पथ के लिए सीमा के भिन्न मान हैं अतः सीमा विद्यमान नहीं है।
\underset{\substack{x \rightarrow 0 \\y \rightarrow 0}}{\lim} f(x, y) \neq f(0,0)
फलतः फलन असंतत है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा दो चरों के फलन की सांतत्यता (Continuity of Function of Two Variable) को समझ सकते हैं।
6.छात्र-छात्राओं द्वारा सामान्य गलतियाँ (Common Mistakes by Students):
प्रायः छात्र-छात्राएँ एक सामान्य गलती कर देते हैं वे युगपत सीमा (Simultaneous Limits) को पुनरावृत्त सीमा (iterated Limits) समझ लेते हैं।
पढ़ाई के साथ सेहत का भी ध्यान रखें,पढ़िए हमारा नया आर्टिकल:Weight Loss for Students 2026 Update
Also Read This Article:- Continuity
7.दो चरों के फलन की सांतत्यता (Frequently Asked Questions Related to Continuity of Function of Two Variable) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.दो चरों के फलन की सांतत्यता की परिभाषा (Definition of Continuity of Function of Two Variables):
उत्तर:एक फलन f(x,y) बिन्दु पर संतत फलन कहलाता है यदि प्रत्येक के लिए एक का अस्तित्व इस प्रकार हो ताकि \left|x-x_0\right|<\delta,\left|y-y_0\right|< \delta , \Rightarrow \left| f(x, y)-f\left(x_0, y_0\right) \right| < \varepsilon
अथवा \left|(x, y)-\left(x_0, y_0\right)\right|< \delta , \Rightarrow\left|f(x, y)-f\left(x_0, y_0\right)\right|<\varepsilon
अथवा \underset{\substack{x \rightarrow x_{0} \\ y \rightarrow y_{0}}}{\lim} f(x, y)=f\left(x_0, y_0\right)
अर्थात् फलन की बिन्दु \left(x_0, y_0\right) युगपत सीमा फलन के मान के बराबर हो।
प्रश्न:2.एक बिन्दु का सामीप्य अथवा प्रतिवेश को समझाइए। (Explain Neighbourhood of a point):
उत्तर:मानलो xy-समतल (R^2) में (a,b) एक बिन्दु है तथा \delta एक स्थिर धनात्मक संख्या है तब बिन्दु (a,b) का सामीप्य जो \delta से निर्धारित किया जाता है।निम्न रेखाओं से परिबद्ध वर्ग है:
x=a-\delta, x=a+\delta तथा y=b-\delta, y=b+\delta
अब यदि (a,b) कि सामीप्य में बिन्दु (x,y) है , तब
a-\delta < x < a+\delta तथा b-\delta <y<b+\delta
अथवा |x-a|<\delta तथा |y-b|<\delta
साथ ही वर्ग का केन्द्र बिन्दु (a,b) पर स्थित है और यह वर्ग का बिन्दु (a,b) का वर्ग सामीप्य कहलाता है।
प्रश्न:3.एक बिन्दु का वृत्ताकार सामीप्य क्या होता है? (Circular Neighboured of a Point kya Hota Hai?):
उत्तर:xy-समतल (R^2) में (a,b) एक बिन्दु है तथा \delta एक स्थिर धनात्मक संख्या है तब बिन्दु (a,b) का वृत्ताकार सामीप्य जो \delta इसे निर्धारित किया जाता है उन सभी (x,y) बिन्दुओं का समुच्चय है जिनकी बिन्दु से दूरी से \delta कम है।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा दो चरों के फलन की सांतत्यता (Continuity of Function of Two Variable) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
Continuity of Function of Two Variable
दो चरों के फलन की सांतत्यता
(Continuity of Function of Two Variable)
Continuity of Function of Two Variable
दो चरों के फलन की सांतत्यता (Continuity of Function of Two Variable) में हम जानेंगे
कि दो चरों के लिए सांतत्यता का परीक्षण किस प्रकार किया जाता है।इसे हम थ्योरी व
उदाहरणों के द्वारा ज्ञात करना सीखेंगे।
Related Posts
About Author
Satyam
About my self Lekhak Ke Baare Mein (About the Author) **Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.



