Vidyarthi Utkrishtta Dhancha: Chhatron ke Vikas ke liye Behtareen Margdarshika
1.विद्यार्थी उत्कृष्ट ढाँचा: छात्रों के विकास के लिए बेहतरीन मार्गदर्शिका (Vidyarthi Utkrishtta Dhancha: Chhatron ke Vikas ke liye Behtareen Margdarshika):
- विद्यार्थी उत्कृष्ट ढाँचा: छात्रों के विकास के लिए बेहतरीन मार्गदर्शिका (Vidyarthi Utkrishtta Dhancha: Chhatron ke Vikas ke liye Behtareen Margdarshika) क्या हैं? एक शिक्षक और अभिभावक की छात्र-छात्रा को उत्कृष्ट बनाने में क्या भूमिका हो सकती है? कैसे वे अपनी जिम्मेदारी निभाएँ?
Also Available in Hindi:7 Best Spells of How to Be Teacher
2.अभिभावक विद्यार्थियों का पक्ष लेते हैं (abhibhavak chhatron ke paksh lete han):
- परिवार की तरह शिक्षण संस्थान भी सामूहिकता के साथ जुड़े हुए सद्गुणों के विकास का एक महत्त्वपूर्ण स्थान है।प्राचीनकाल में बालकों को गुरुकुलों में पढ़ने के लिए इसी दृष्टि से भेजा जाता था कि वहाँ की पारिवारिकता उच्चकोटि की रहने से उसमें रहकर छात्रों को व्यक्तित्व विकास का समुचित आधार मिल सके। वहाँ गुरु/आचार्य ही अभिभावक की भूमिका निभाते थे। माता का दुलार,संरक्षण एवं समर्थन उन्हें गुरु-पत्नी से मिल जाता था।ऐसी दशा में छात्रों को घर छोड़ने का अभाव खटकता नहीं था।
- इन दिनों शिक्षा प्रणाली की उस समग्रता में बहुत कुछ कमी रह जाती है।सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा करके किसी प्रकार पास होना ही एकमात्र लक्ष्य रह जाता है।अध्यापक और छात्र इतने भर से ही अपने स्कूली कर्त्तव्य की पूर्ति मान लेते हैं।जबकि होना यह चाहिए कि अभिभावकों की कमियों को अध्यापक पूरा करें।इतना ही नहीं सद्भाव भरा सम्बन्ध दोनों पक्षों में इस स्तर का बना रहे कि व्यक्तित्व विकास सम्बन्धी परामर्श अध्यापकों द्वारा दिए जाने पर छात्र उसे अपना सकें।
- पाठ्यपुस्तकों की पढ़ाई आवश्यक तो है,पर समझना चाहिए कि इतना ही पर्याप्त नहीं।उठती आयु ही प्रवृत्तियों को अपनाने की अवधि होती है।बड़े होने पर तो जो आदतें अपना ली जाती हैं,वे हीं परिपक्व होती रहती हैं।उनमें सुधार करना कठिन पड़ता है।बचपन और किशोरावस्था में शरीर यात्रा के उपरान्त का समय स्कूली परिसर में ही बीतता है।वहाँ अध्यापक वर्ग आमतौर से अभिभावकों की तुलना में अधिक योग्य होता है। इसलिए आशा की जाती है कि उनके सम्पर्क में शिक्षार्थी न केवल पढ़ाई अच्छी तरह पूरी करेंगे वरन् उन सदगुणों का अभ्यास भी करेंगे जो घर की तुलना में स्कूलों के सहकारी वातावरण में अधिक अच्छी तरह उपलब्ध हो सकते हैं।
- अध्यापक यदि इस ओर भी ध्यान दें और सच्चे मन से प्रयत्न करें तो अभिभावकों की कमी को इन विद्या मन्दिरों में पूरा किया जा सकता है।शिक्षा की समग्रता इसी प्रकार बनती है अन्यथा उसे मात्र पढ़ाई का शिल्प-शिक्षण भर कहा जा सकता है।कारीगरों के साथ रहकर श्रमिक जिस प्रकार उस विषय की योग्यता प्राप्त कर लेते हैं यदि उतना ही स्कूलों में बन पड़ा तो समझना चाहिए कि गुरु-शिष्य परम्परा की गरिमा समाप्त हो गई।
- पढ़ाई तो घर रहकर भी की जा सकती है।ट्यूटर लगाकर या पत्राचार उपक्रम के सहारे भी पूरी की जा सकती है। स्कूलों की उपयोगिता तभी बनती है जब वहाँ छात्रों को अपने व्यक्तित्व विकास का भी समुचित अवसर मिलता रहे।यह कार्य पढ़ाई के साथ भी चलता रह सकता है। इसके लिए छात्रों की उत्सुक जिज्ञासा और अध्यापकों की गुरु-गरिमा को सजीव-सक्रिय बनाए रखने की अत्यन्त आवश्यकता है।भले ही इसके लिए संरकारी अनिवार्यता न हो,पर उस पर कोई रोक भी तो नहीं है।अच्छाई सीखने और सिखाने के प्रयत्न तो सदा सराहे ही जाते हैं।इसमें छात्रों का हित होता है।
- अध्यापक की गरिमा बढ़ती है।अभिभावक इस सुयोग के लिए कृतज्ञ रहते हैं और समूचा समाज यह अनुभव करता है कि राष्ट्र को सुयोग्य नागरिक प्रदान करने की शिक्षणतन्त्र द्वारा महती सेवा-साधना सम्पन्न हो गई।
3.आधुनिक शिक्षण संस्थानों का ढाँचा (aadhunik shikshan sansathano ka dhaancha):
- कारखानों में मशीनें और श्रमिक काम करते हैं।उनके हर पक्ष की साज-सँभाल किए रहने वाले को ही मैनेजर कहते हैं।वह यह भी प्रयत्न करता है कि बने माल को खपाने के लिए ग्राहकों को संतुष्ट बनाए रखने की व्यवस्था भी बनी रहे।कारखाना इसी आधार पर ख्याति प्राप्त करता और नफे में चलता है।मैनेजर की प्रतिष्ठा एवं पदोन्नति भी इसी पर निर्भर है।ठीक यही बात परिवार संचालन एवं स्कूली अध्ययन-अध्यापन पर लागू होती है।उस तन्त्र का सुसंचालन ही उसकी सर्वतोमुखी सफलता का आधार है।
- प्रबन्धक की बुद्धि यों तो आर्थिक,राजनैतिक,सामाजिक कार्यों में भी इतनी ही अभीष्ट समझी जाती है,पर तब इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है,जब मनुष्य को अधिक शिष्ट,सभ्य और आदर्शवादी बनाने का लक्ष्य सामने हो।सरकस के प्रशिक्षिकों को इसलिए अधिक सराहा जाता है कि वे अनगढ़ ही नहीं खूंखार जानवरों को भी कलाकारों जैसे कौतुक करने के लिए अभ्यस्त बना लेते हैं।
- पारिवारिक वातावरण और स्कूल परिकर की सार्थकता-प्रतिष्ठा तब ही है,जबकि अनगढ़ स्तर के समुदाय को सुसंस्कारी बनाने में इस स्तर तक सफल हो सकें कि उनके माध्यम से प्रतिभाओं का निर्माण हो।समाज को अनेक वस्तुओं की आवश्यकता रहती है और उसकी पूर्ति के लिए बहुमुखी चेष्टाएँ होती रहती है।इस प्रयास में इतना और जुड़ना चाहिए कि परिष्कृत व्यक्तित्वों का निर्माण सर्वोपरि है।उन्हीं के पास वैयक्तिक एवं सामूहिक प्रयोजनों को पूरा कर सकने की क्षमता एवं साहसिकता होती है।
- शेष लोग तो खर्चने और बर्बाद करने में ही लगे रहते हैं।वे उत्कर्ष के स्थान पर अपकर्ष खड़ा करने में ही अपने स्वभाव और प्रयास को निरर्थक करते रहते हैं। इनके द्वारा खोदी गई खाई को वे प्रतिभाएँ ही भरती हैं,जिनका व्यक्तित्व उस स्तर की विशेषता से सम्पन्न होता है।इन्हीं का उपार्जन देश-समाज की महती आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रमुख उपाय है।
- साधन जुटाना सभी की चाह रहती है और उपयोगिता भी समझ में आती है,पर यह भुला दिया जाता है कि प्रतिभावान ही महत्त्वपूर्ण उत्पादन एवं निर्माण कर पाते हैं।सदुपयोग करना और भी कठिन है।जो इन दोनों कसौटियों पर खरे उतरते हैं वे ही समुन्नत सुसंस्कृत होने के साथ-साथ सुसम्पन्न भी बनते हैं।उन्हीं के माध्यम से बड़े साधन जुटा सकना सम्भव होता है।
- प्रगति किसी भी क्षेत्र की क्यों न हो,उसे प्रतिभाशाली लोग ही सम्पन्न करते हैं।यहाँ तक कि हेय दुरभिसंधियाँ रच सकना भी उन्हीं से बन पड़ता है।फिर श्रेष्ठता की दिशा में बढ़ सकना,बढ़ा सकना तो उसके बिना बन ही कैसे पड़े? सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण प्रसंग यही है।इतिहास में जिनने भी कुछ अविस्मरणीय काम किए हैं,उन सभी में प्रतिभा विद्यमान थी,जिसमें सज्जनता का समुचित समावेश रहा,जिन्होंने अपनी शक्तियों का एक कण भी बर्बाद नहीं किया और अपने विशिष्ट उद्देश्य की पूर्ति में समग्र तन्मयता और तत्परता के साथ जुटे रहे। अस्त-व्यस्त स्तर के लोग तो किसी प्रकार दिन ही काट पाते हैं।अथवा जो दूसरों का कमाया है,उसे बर्बाद करते रहते हैं।
Also Available in English:Wikipedia:Student assignments
4.अनगढ़ विद्यार्थियों को सुगढ़ बनाएं (angarh vidyarthiyon ko sugarh banayein):
- अभिभावकों और अध्यापकों की इस प्रयोजन में सबसे बड़ी भूमिका रहती है।कारण कि उठती उम्र उन्हीं के संरक्षण में गुजरती है।हरी लकड़ी को किसी भी दिशा में मोड़ा जा सकता है।गीली मिट्टी से किसी भी प्रकार के खिलौने-बर्तन बन सकते हैं,किन्तु सूखी मिट्टी या लकड़ी जैसी भी है वैसी ही बनी रहती है।टूट जाती है,पर बदलती नहीं।यही बात मनुष्यों के सम्बन्ध में भी है। तरुण हो जाने के उपरान्त प्रायः कम ही लोग सुधर पाते है।आरम्भ में जमीं बुरी आदतें और अधिक पनप तो सकती है,पर उनमें सुधार-परिवर्तन होना कुछ अपवाद में ही देखा जाता है।
- अभिभावक बच्चों को हँसाने,खिलाने,सजाने जैसे कृत्यों में ही लगे रहते हैं।उन्हें यह नहीं सूझता कि आँगन में खेलने वाले बालकों को यदि सुसंस्कारिता के ढाँचे में ढाला जा सके तो वे अपनी गरिमा बढ़ाने और दूसरों की असाधारण सेवा कर सकने में समर्थ हो सकते है।इसके लिए हँसाने-खिलाने के कौतुक काम नहीं देते वरन् उनकी प्रवृत्तियों का सूक्ष्म पर्यवेक्षण करते हुए उनमें उत्कृष्टता के बीज सावधानीपूर्वक बोए जाने चाहिए।
यह कार्य उथली दृष्टि से नहीं हो जाता वरन् उसी प्रकार करना होता है,जिस प्रकार स्वर्णकार सोने की डली को अपने हस्त कौशल के सहारे आकर्षक आभूषणों के रूप में गढ़कर यशस्वी एवं लाभान्वित होता है।बालकों के सम्बन्ध में भी यही नीति अपनाई जानी चाहिए।सच्चे अर्थों में अभिभावक बनने के लिए इससे कम में काम नहीं चलता। - अध्यापकों का काम भी इससे कम गम्भीर एवं जटिल नहीं है।मोटेतौर पर निर्धारित पाठ्यक्रम का पूरा करा देना ही उनका काम माना जाता है।छात्र भी इतने से ही सन्तुष्ट हो जाते हैं और अभिभावक इससे अधिक आशा-अपेक्षा नहीं करते।यह शिथिलता,उपेक्षा एवं अपूर्णता तीनों ही पक्षों पर लांछन लगाती है और छात्र के भविष्य तथा समाज के प्रति कर्त्तव्यपालन में एक बाधा बनकर अड़ी रहती है।
- अच्छे डिवीजन से पास होने में अच्छी नौकरी पा लेने भर से उसकी उपयोगिता सिद्ध नहीं हो जाती।कमाई की दृष्टि से तो कई बहुत कम पढ़े व्यवसायी भी उनसे अधिक कमा लेते हैं।शिक्षा की सार्थकता तब बनती है जब उसकी छत्रछाया में अधिक सुसंस्कृत,अधिक प्रतिभावान एवं अधिक क्रियाकुशल व्यक्तित्व का निर्माण हो।इसके लिए उपयुक्त वातावरण बनाना अध्यापन तन्त्र का कर्त्तव्य है।
5.अध्यापकों और अभिभावकों की भूमिका (abhibhavako aur shikshakaon ki bhumika):
- सामूहिक उपदेश देने भर से बात नहीं बनती वरन् यह भी आवश्यक हो जाता है कि प्रत्येक छात्र की मनःस्थिति एवं रुझान प्रवाह पर ध्यान रखा जाय।उसके साथ आत्मीयता का सम्बन्ध सूत्र जोड़ा जाय और परिस्थितियों के अनुरूप ऐसे सुझाव देते रहा जाय,जिससे भटकाव से बचना व प्रगति पथ पर सही रीति से चल सकना सम्भव हो सके।इसके लिए मार्गदर्शक का निज का व्यक्तित्व भी ऐसा होना चाहिए जो प्रभाव छोड़ने में न केवल ज्ञान की दृष्टि से वरन् चरित्र की दृष्टि से भी समर्थ हो।जिन विद्यालयों के छात्र न केवल बुद्धिमान वरन् चरित्रनिष्ठ एवं समाजनिष्ठ बनकर निकलें,समझना चाहिए कि शिक्षा को सार्थक करने वाली विशिष्टता बन पड़ी।हर शिक्षक,हर विद्यालय इन विशेषताओं को उत्पन्न करने के लिए प्राणप्रण से प्रयत्न करे तभी उसका गौरव है।
- उद्योग,व्यवसाय के क्षेत्र में भी,कारखानों,दफ्तरों के अन्तर्गत बड़ी जनंसख्या काम करती है।यदि वहाँ श्रमिकों को रोटी और मालिकों को रोजी भर मिल सकी तो समझना चाहिए कि यहाँ शरीर रक्षा में काम आने वाले निर्वाह भर की व्यवस्था है।इतना ही पर्याप्त नहीं। होना यह भी चाहिए कि जितने व्यक्ति जिस परिकर में काम करते हैं,उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में कर्त्तव्यपरायण होने की शिक्षा-प्रेरणा भी मिलती रहे।वे न केवल कारखाने के प्रति निष्ठावान रहें वरन् अपनी निजी जीवन में भी क्रिया-कुशल,सुव्यवस्थित एवं नीतिवान बनकर रहें।
- राष्ट्रीय प्रगति का वास्तविक आधार उत्पादन भर बढ़ा लेना नहीं है वरन् यह भी है कि नागरिकों में आदर्शवाद के प्रति निष्ठा और समाज में सद्भाव बनाए रहने वाली शालीनता अपनाये रहने की एक लोकरुचि समुन्नत स्तर की बनी रहे।ऐसा प्रशिक्षण एवं वातावरण भी उन सभी परिसरों में होना चाहिए,जहाँ अनेक लोग एकत्रित होते हैं।भले ही वे आते रोटी पाने के लिए ही हों,पर उन्हें वहाँ से वेतनों के अतिरिक्त ऐसा उत्साह भी साथ लेकर लौटना चाहिए कि निजी जीवन को मानवी मर्यादाओं के अनुरूप विकसित कर सकें।जहाँ प्रत्यक्ष प्रयोजनों के लिए कार्यक्रम बनते हैं वहाँ एक कड़ी यह भी जुड़ी रहनी चाहिए कि बिना दबाव के जुड़े घटक सिद्धान्तवादी और कर्तव्यपरायण बन सकें।इस व्यवस्था के बन पड़ने पर वे दफ्तर,कारखाने सराहने योग्य बन सकते हैं जहाँ अभीष्ट उत्पादन ही नहीं होता वरन् चरित्रों को भी उत्कृष्टता के ढाँचे में ढाला जाता है।
- कामगार अधिक सुविधा चाहते हैं और मालिक अपने लाभांश अथवा निर्धारण की पूर्ति भर से सन्तुष्ट हो जाते हैं।होना यह भी चाहिए कि जैसे सेना में अनुशासन,देशभक्ति एवं कर्त्तव्यपालन सिखाने के लिए युद्ध कौशल की तरह प्रयत्न किया जाता है,वैसा ही व्यक्तित्व को विकसित करने वाली प्रेरणा उन सभी संस्थानों में हो जो छात्रों या व्यक्तियों को अपने साथ जोड़कर रखती है।
6.विद्यार्थियों को उपदेश देने से बात नहीं बनेगी (chhatran ko updesh dene se baat nahin banegi):
- (A)अध्यापक विद्यार्थियों को उत्कृष्टता के ढाँचे में ढाले से सम्बन्धित छात्र-छात्राओं से कुछ मननशील प्रश्न (shikshak chhatron ko utkrishtata ke dhaanche mein dhale se sambandhit chhatra-chhatron se kuch manansheel prashn)
(1.) आधुनिक शिक्षा में अध्यापक की क्या भूमिका है? (aadhunik shiksha mein shikshak ki kya bhumika hai?)
(2.) आपके विचार से अध्यापक कैसा होना चाहिए? (aapke vichar se shikshak kaisa hona chahiye?)
(3.) अध्यापक विद्यार्थियों को उत्कृष्टता के ढाँचे में कैसे ढाले? (shikshak chhatra-chhatraon ko utkrishtata ke dhaanche mein kaise dhale?)
(4) आधुनिक शिक्षा में अध्यापक और छात्रों में कैसा सम्बन्ध है? (aadhunik shiksha mein shikshak aur chhatron ka kya sambandh hai?)
(5.) अध्यापक को अधिक उत्तरदायित्वपूर्ण कैसे बनाया जाए? (shikshak ko adhik uttardayitvpurn kaise banaya jaye?)
(6.)क्या अध्यापक को राजनीति में भाग लेना चाहिए? हाँ/नहीं तो क्यों? (kya shikshak ko rajniti mein bhag lena chahiye? han/nahin to kyon?)
(7.)आधुनिक शिक्षा में अध्यापक की आज्ञा पालन छात्र क्यों नहीं करते हैं? (aadhunik shiksha mein shikshak ki aagya ka palan chhatra kyon nahin karte?)
(8.)शिक्षक शिक्षा को व्यावसायिक क्यों मानते है? (shikshak shiksha ko vyavsay kyon mante hai?)
(9.) अध्यापक शिक्षा के प्रति समर्पित क्यों नहीं है? (shikshak shiksha ke prati samarpan kyon nahin hai?)
(10.)शिक्षक छात्रों के बीच सम्बन्धों को कैसे सुधारा जाय? (shikshak vidyarthiyon ke aapsi sambandho ko kaise sudhara jaye?)
- (B)शिक्षक विद्यार्थियों को उत्कृष्ठ बनाएं के दिव्य प्रश्न (shikshak-shikshikaon ko utkrisht banayein ke divya prashn):
(1.)अभिभावक विद्यार्थियों का पक्ष लेते हैं (abhibhavak chhatron ke paksh lete han)
(2.)आधुनिक शिक्षण संस्थानों का ढाँचा (aadhunik shikshan sansathano ka dhaancha)
(3.) अनगढ़ विद्यार्थियों को सुगढ़ बनाएं (angarh vidyarthiyon ko sugarh banayein)
(4.) अध्यापकों और अभिभावकों की भूमिका (abhibhavako aur shikshakaon ki bhumika)
(5.) विद्यार्थियों को उपदेश देने से बात नहीं बनेगी (chhatran ko updesh dene se baat nahin banegi)
उपर्युक्त आर्टिकल में विद्यार्थी उत्कृष्ट ढाँचा: छात्रों के विकास के लिए बेहतरीन मार्गदर्शिका (Vidyarthi Utkrishtta Dhancha: Chhatron ke Vikas ke liye Behtareen Margdarshika) के बारे में बताया गया है। - ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
* 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
* 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
* 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
**पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏
Also Available in Hindi:What Should Maths Teacher Be Like?
7.अध्यापिका की छात्रों को नसीहत (Teacher’s advice to students):
- अध्यापिका (छात्रों से):मोबाइल की लत मत लगाओ,अभी पढ़ने-लिखने की उम्र है।
- छात्र-छात्राएँ: मेडम अभी ही तो हमारी मौज-मस्ती करने की उम्र है।
- अध्यापिका: मौज-मस्ती का अर्थ गलत राह पर चलना नहीं है।
- छात्र-छात्राएँ:तो आप ही बता दें ये उम्र किस काम की है?
- अध्यापिका: पढ़ाई करना और योग्य बनकर गुणों को धारण करने से है।
- छात्र-छात्राएँ:फिर मौज-मस्ती कब करेंगे?
- अध्यापिका: मौज भी करना है पर मर्यादा में रहकर।
8.विद्यार्थी उत्कृष्ट ढाँचा: छात्रों के विकास के लिए बेहतरीन मार्गदर्शिका (Frequently Asked Questions Related to Vidyarthi Utkrishtta Dhancha: Chhatron ke Vikas ke liye Behtareen Margdarshika) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.अध्यापक छात्रों को कैसे प्रेरित करें? (How do teachers motivate students?):
उत्तर:महापुरुषों की प्रेरक जीवनियाँ और अच्छे दृष्टान्त देकर प्रेरित कर सकते हैं।
प्रश्न:2.अध्यापक का आज के युग में क्या सम्बन्ध है? (What is the relationship of teachers in today’s era?):
उत्तर:आधुनिक युग में छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक यार-दोस्त जैसा बर्ताव करते हैं।जबकि अध्यापक व छात्र-छात्राओं को मर्यादित व्यवहार करना चाहिए,यार दोस्त जैसा नहीं।
प्रश्न:3.आज के युग में अध्यापक कैसे सुधार कर सकता है? (How can a teacher improve in today’s world?):
उत्तर:अध्यापक पाठ्यक्रम को पढ़ाते समय में बीच-बीच में ऐसे कई प्रसंग आते हैं जिनके माध्यम से छात्र-छात्राओं में सुधार कर सकता है।
- उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा विद्यार्थी उत्कृष्ट ढाँचा: छात्रों के विकास के लिए बेहतरीन मार्गदर्शिका (Vidyarthi Utkrishtta Dhancha: Chhatron ke Vikas ke liye Behtareen Margdarshika) की प्राइमरी टर्म्स के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- *”यह आर्टिकल **Satyam Mathematics** ब्लॉग पर **Satyam Coaching Centre** के द्वारा तैयार किया गया है।”*








