Menu

Power of Social Media:Impact,Opportunities and Real-Life Stories

Contents hide
4 9.सोशल मीडिया की शक्ति:प्रभाव,अवसर और वास्तविक जीवन की स्टोरी (Frequently Asked Questions Related to Power of Social Media:Impact,Opportunities and Real-Life Stories) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1.सोशल मीडिया की शक्ति:प्रभाव,अवसर और वास्तविक जीवन की स्टोरी (Power of Social Media:Impact,Opportunities and Real-Life Stories):

  • आधुनिक युग में सोशल मीडिया (Power of Social Media) की असली ताकत जानिए।सोशल मीडिया अब सिर्फ चैटिंग का प्लेटफॉर्म नहीं रहा;यह बातचीत,बिजनेस और सामाजिक आन्दोलनों के लिए एक ग्लोबल इंजन बन गया है।इस लेख में हम जानेंगे  कि कैसे सोशल मीडिया में करियर बनाने,जागरूकता फैलाने और कुछ ही सैकण्ड में लोगों की राय बदलने की ताकत है।

Also Read This Article:The Growing Scope of Multimedia 2025

2.सोशल मीडिया कैसे लोगों और छोटे बिजनेस को मजबूत बनाता है? (How does social media make people and small businesses stronger?):

  • पहले मार्केटिंग के लिए हजारों रुपयों की जरूरत होती थी,लेकिन आज कोई भी Instagram,Youtube या Facebook का इस्तेमाल करके घर बैठे अपना ब्रांड शुरू कर सकता है।सोशल मीडिया आम लोगों,लोकल कलाकारों और छोटे क्रिएटर्स को अपनी बात रखने का मौका देता है,जिससे वे बिना किसी बिचौलिए के दुनिया भर के लोगों तक पहुँच सकते हैं।
  • Instagram,Facebook और YouTube पसर्नल ब्रान्डिंग आधारित प्लेटफॉर्म हैं।वहाँ आप अपना मोबाइल नम्बर,कोर्स लिंक या प्रमोशनल इमेज जितनी बार चाहें डाल सकते हैं।इन प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाइए और फ्री में अपना करियर का प्रमोशन कीजिए।यदि आपको अपने बिजनेस या संगठन का और भी ज्यादा प्रमोशन (promotion) करना है तो सशुल्क एड भी (विज्ञापन) भी करा सकते हैं।
  • पहले किसी भी व्यक्ति को अपना बिजनेस खड़ा करने के लिए कई वर्ष गुजर जाते थे लेकिन यदि आज आपके पास ज्ञान है,स्किल है और पैसा है तो रातोंरात आप लोगों की पिक्चर में आ जाते हैं।यदि आपके पास पैसे नहीं है (Advertisement के लिए) तो थोड़ा समय लग सकता है।
  • आज बहुत से लोग ऑफलाईन और ऑनलाइन बिजनेस करते हैं।सोशल मीडिया दोनों को प्रमोट करने का एक बेहतरीन माध्यम है।लेकिन आपको सोशल मीडिया का प्रयोग करने के लिए तकनीक और सोशल मीडिया के एल्गोरिथ्म की समझ होनी चाहिए।सोशल मीडिया तथा प्लेटफॉर्म पर लगातार अपडेट और अपग्रेड होते रहते हैं। अतः उनसे परिचित होते रहना बहुत जरूरी है।
  • यदि आपको तकनीक (Tecnology) की समझ नहीं हैं तो फिर आप सोशल प्लेटफॉर्म का उपयोग ठीक से नहीं कर पाएँगे।फिर आप ‘सोशल प्लेटफॉर्म्स’ को दोष दें या उस पर दोष मढ़ दें तो उससे सोशल प्लेटफॉर्स का तो कुछ बिगड़ने वाला नहीं है,आपका ही अहित हो सकता है।

Also Read This Article:What are the differences between real and reel?

3.लोकल कारीगर से ग्लोबल ब्रांड तक (From local artisan to global brand):

  • पारम्परिक भारतीय हस्तशिल्प या योग के किसी आसन को दिखाने वाला एक साधारण सा वीडियो भी वायरल हो सकता है और रातों-रात USA और यूरोप से ऑर्डर मिल सकते हैं।लोगों तक पहुंचने का यह लोकतान्त्रिक तरीका ही छोटे उद्यमियों के लिए सोशल मीडिया ही असली ताकत है।
  • ऐसे छोटे स्तर पर काम करने वाले स्टार्टअप (Starup),कोचिंग (Coaching) और अन्य बहुत से छोटे कलाकार और कारीगर सोशल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल करके अपना वजूद कायम करने में सफल हो रहे हैं और खत्म होने से बच रहे हैं।
  • यदि आप ऑनलाईन कार्य भी करते है जैसे कन्टेन्ट रायटर (Content writer),वीडियो और लेख एडिटिंग (Vedio and Article),ब्लॉगर (Bloger),वेब डिजाइनिंग,ऐप डवलपमेन्ट आदि का कार्य करते हैं तो ऑनलाइन इन सोशल प्लेटफार्म का उपयोग करके अपने करियर में सफल हो सकते हैं।

4.सामाजिक बदलाव और जागरुकता का माध्यम (A medium of social change and awareness):

  • जब भी कोई अन्याय होता है या कोई इमरजेंसी आती है (जैसे खून की जरुरत या आपदा के समय) या भ्रष्राचार के खिलाफ आवाज उठानी हो (जैसे नीट पेपर यूजी स्केम में CJP द्वारा) हो तो सोशल मीडिया पारम्परिक मीडिया से ज्यादा तेजी से काम करता है।हैशटेग और वायरल पोस्ट से अधिकारियों,राजनीतिक नेताओं (political Leaders) का ध्यान तुरन्त खींचा जा सकता है और समुदाय का समर्थन मिल सकता है।
  • पहले सोशल मीडिया के बिना कर्मचारी/अधिकारी गबन,घोटाला करते रहते थे और अरबो रूपयों को चट कर जाते थे।आज के युग में कोई अन्याय,गबन,घोटाला की भनक लगते ही सोशल मीडिया में खबर फैल जाती है,वायरल हो जाती है।इस प्रकार यह जनसमुदाय लोगों और युवाओं को जागरूक (Youth are aware) करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
  • आज चाहे धार्मिक,आध्यात्मिक और राजनैतिक अथवा सामाजिक संगठन हो,वह अपनी योजना व कार्यप्रणाली को अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाने या उन्हें जागरूक करने के लिए सोशल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता है। आज अखबार या प्रिंट मीडिया के द्वारा कोई भी खबर पहुंचाने के लिए एक-दो दिन लग जाते है परन्तु सोशल प्लेट‌फॉर्म के द्वारा मिनटों और घण्टों में विश्व के एक कोने से दूसरे कोने तक अपनी बात पहुंचायी जा सकती है।
  • आज समाज में तेजी से बदलाव (Rapid changes in society) दिखाई दे रहा है उसमें तकनीकी और सोशल मीडिया व सोशल प्लेटफॉर्म की ही सबसे अधिक भूमिका है।विश्व में सबसे अधिक युवा पीढ़ी ही सोशल मीडिया से जुड़ी हुई है।कोई भी तात्कालिक बदलाव में युवाओं की ही सबसे अहम भूमिका होती है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

5.कम्यूनिटी सपोर्ट का वायरल असर के उदाहरण (Examples of the viral impact of community support):

  • रीयल स्टोरी (Real Story):जैसे दिल्ली का मशहूर “बाबा का ढाबा” दिखाती है कि कैसे एक वायरल वीडियो ने सामूहिक शेयरिंग की ताकत से एक बुजुर्ग जोड़े के संघर्ष कर रहे खाने के स्टॉल को 24 घन्टे से भी कम समय में एक सफल बिजनेस में बदल लिया।बाबा का ढाबा बिल्कुल अनाम था यानी उसकी कोई पापुलेरिटी नहीं थी,लोगों की नजरों में नहीं था परन्तु सोशल प्लेटफॉर्म पर उसका वीडियो वायरल होते ही चारों ओर उसकी प्रसिद्धि फैल गयी।जिसका उसके बुजुर्ग जोड़े ने भरपूर फायदा उठाया और उसका ढाबा चल निकला,लोगो की नजरों में वह चढ़ गया।
  • यह अवश्य है कि किसी भी व्यापार,संगठन या स्टार्टअप (startup) को सोशल प्लेटफार्म पर वायरल (Viral on social platforms) तो कराया जा सकता है या हो सकता है लेकिन लोग तभी जुड़ते हैं जब आपके पास क्वालिटी,आपमें गुण हों,प्रोडक्स में गुण हों,बिना गुणवत्ता के वायरल होने के बाद वह औंधे मुंह गिर पड़ता है।जितनी जल्दी ऊपर चढ़ता है,उतनी जल्दी ही नीचे गिरता भी है,इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
  • दूसरा उदाहरण है अभी ताजा नीट पेपर यूजी स्केम।यह दूसरी बार हुआ है कि नीट यूजी पेपर घोटाला (NEET-UG paper scam) हुआ है। जो युवा साल-दो साल से लगातार मेहनत कर रहे थे,उनकी आशाओं पर पानी फिर गया।सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि यह पेपर उच्च स्तर के अधिकारियों के द्वारा ही लीक किया गया था।इससे युवाओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया,लेकिन यह आक्रोश संगठित प्रयास के अभाव में गति नहीं पकड़ सका।यह गति पकड़ा जब CJP कॉकरोच जनता पार्टी ने इसको सही दिशा दी।इसमें युवाओं की बड़ी संख्या ने भाग लिया।
  • प्रारम्भ में सरकार ने इसे हलके में लिया परन्तु जब विपक्षी दलों और जनमानस का साथ मिला तो यह आंदोलन केन्द्र दिल्ली से तेजी से राज्यों में फैलने लगा।13 दिन के इस आन्दोलन को तेज गति दी सोशल मीडिया ने।
  • हालोकि इसमें कॉकरोच जनता पार्टी की टॉप लीडरशिप का संघर्ष भी मुख्य था।सोशल मीडिया का इस्तेमाल समझदार व्यक्ति और संगठन ही उठा सकता है और यही हुआ।केन्द्र सरकार को जब अपनी जमीन खिसकती हुई नजर आयी तो फौरन हरकत में आयी और उसे युवाओं की माँगों को मानना पड़ा।
    अक्सर हमसे एक सवाल पूछा जाता है कि आप किस पार्टी का समर्थन करते हैं? (Which party do you support?):एक जागरूक नागरिक के रूप में वोट देना हमारा व्यक्तिगत और संवैधानिक अधिकार है।हम किसी पार्टी को नहीं,बल्कि जो नेता विकास,शिक्षा,और सामाजिक कल्याण के लिए काम करता है उसे ही वोट देते हैं।
  • दूसरा सवाल यह पूछा जाता है कि CJP राजनीतिक पार्टी के रूप में भाग लें,इसके बारे में आपके क्या विचार हैं? (What are your thoughts on CJP participating as a political party?) इसके उत्तर में निवेदन है कि अभी की स्थिति में हमारा यह विचार है कि भारत में बहुत सी राजनैतिक पार्टिया पहले से ही वजूद में हैं।यदि भारत में इस समय कमी है तो वह है,एक अराजनैतिक संगठन/पार्टी का अभाव।अभी पिछले समय अन्ना हजारे द्वारा संगठन खड़ा किया गया था।कुछ समय संघर्ष करके कुछ उपलब्धियाँ भी हासिल की जैसे लोकपाल की व्यवस्था (भ्रष्टाचार के खिलाफ)।लेकिन वह संगठन बिखर गया।
  • दरअसल कोई भी संगठन खड़ा हो जाता है तो नेतृत्व करने वाले नेताओं में यह महत्त्वाकांक्षा जागृत हो जाती है और वे राजनीति की तरफ मुड़ जाते हैं।इस प्रकार कोई भी संगठन जब राजनीति में घुसता है तो उसमें भी वे ही विकृतियाँ आ जाती हैं जो पहले से ही राजनैतिक पार्टियों में है।उदाहरणार्थ असम गण परिषद के द्वारा असम में छात्र आन्दोलन चलाया गया जो बाद में राजनैतिक पार्टी बन गई।अन्ना हजारे के नेतृत्व में आन्दोलन (Student Protest in Assam) चलाया गया और उसके मुख्य नेताओं ने राजनैतिक पार्टी बना ली।जेपी द्वारा कांग्रेस के कुशासन के विरुद्ध आन्दोलन चलाया गया जो बाद में राजनैतिक पार्टी बन गई।इस प्रकार और उदाहरण दिए जा सकते हैं।तात्पर्य यह है कि राजनैतिक पार्टियों के कुशासन,अन्याय,अत्याचार,मोनोपोली को रोकने के लिए एक अराजनैतिक संगठन भी होना चाहिए।भारत में अराजनैतिक संगठन नहीं दिखाई देता है और राजनैतिक पार्टियाँ इसीलिए मनमानी करती हैं।
  • जेन-जी द्वारा बंगाल,श्रीलंका और नेपाल में आन्दोलन चलाया गया जो सफल रहा।लेकिन ये संगठन तात्कालिक समय तक ही काम करते हैं।फिर सत्ता में वही पुराना खेल चलने लगता है।यदि जेन-जी राजनैतिक पार्टी बन जाती हैं तो उनमें भी वही दोष और विकृतियाँ (Defects and Deformities) आ जाएंगी।इन सभी आन्दोलनों में युवाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना और संघर्षशील होना तो वजह है ही परन्तु इस अन्दोलन को सफल बनाने में सोशल मीडिया की शक्ति को नकारा नहीं जा सकता है।

6.जिम्मेदारी और गलत जानकारी (Responsibility and misinformation):

  • हालाँकि सोशल मीडिया की ताकत बहुत ज्यादा है,लेकिन इसके साथ सही तरीके से इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी भी आती है।फेक न्यूज,क्लिकबेट को बढ़ावा देने वाले एल्गोरिथम और डिजीटल लत कुछ गम्भीर कमियाँ हैं जिनसे यूजर्स को सावधानी से निपटना चाहिए।
  • शक्ति के साथ उसके सही उपयोग का अनुशासन भी रहे तो वह शक्ति सही दिशा में काम करती है।परन्तु सोशल मीडिया में जैसे ऊपर बताया गया है फेक न्यूज वगैरह वायरल हो जाती है तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है और आपस में लड़ाई-झगड़े (Fights),दंगा-फसाद,गाली-गलौच की नौबत आ जाती है।
  • चूंकि सोशल मीडिया पर किसी सरकार का कोई नियम-कानून काम नहीं करता है।ये प्लेटफार्म ग्लोबल एरिया को कवर कर जाते हैं।जबकि हर देश की सभ्यता और संस्कृति (Civilization and Culture),रीति-रिवाज (customs and practice),नियम-कानून अलग-अलग होते हैं।जब समाज के कोई रीति-रिवाज और संस्कृति के विरुद्ध इन पर वीडियो या पोस्ट अथवा रील अपलोड कर दी जाती है तो जनता में सोशल मीडिया के प्रति आक्रोश फैल जाता है।हालांकि कन्टेन्ट और वीडियो डालने वाले हमारे अन्दर ही होते हैं।
  • परन्तु ये वो लोग हैं जो सज्जनता का चोला ओढ़कर सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करते हैं।इन पर लगाम लगाना सोशल मीडिया के संचालकों और सरकारों के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।यदि समझदार यूजर्स किसी भी वीडियो और लेख को शेयर,लाइक और कमेंट करने से पहले विचार कर लें तो इस प्रकार की घटनाओं को खत्म (Eliminate Events) तो नहीं किया जा सकता है परन्तु इन पर नियंत्रित जरूर किया जा सकता है।

7.सोशल मीडिया की शक्ति का निष्कर्ष (Conclusion to the Power of Social Media):

  • सोशल मीडिया बिजली की तरह है:यह आपकी जिन्दगी पर कैसा असर डालेगा,यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। जब इसका इस्तेमाल शिक्षा,विकास को बढ़ावा;स्किल शेयरिंग और ईमानदार नेटवर्किंग (Honest Networking) के लिए किया जाता है तो जिन्दगी बदलने की इसकी ताकत बेजोड़ होती है।
  • उपर्युक्त आर्टिकल में सोशल मीडिया की शक्ति:प्रभाव,अवसर और वास्तविक जीवन की स्टोरी (Power of Social Media:Impact,Opportunities and Real-Life Stories) के बारे में विस्तार और गहराई से बताया गया है।
  • ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
    * 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
    * 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
    * 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
    **पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏

Also Read This Article:6 Best Ways to Find Job

8.छात्र द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग (हास्य-व्यंग्य) (Use of social media by students) (Humour-Satire):

  • एक छात्र (दूसरे छात्र से):क्या कर रहे हो?
  • दूसरा छात्रःसोशल प्लेटफॉर्म पर सर्फिंग।
  • पहला छात्र:क्यों?
  • दूसरा छात्र:यह जिन्दगी मौज-मजे के लिए है तो इसका मौज-मजा और मस्ती करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग कर रहा हूँ।
  • पहला छात्र:पर तुम्हारे लक्ष्य (अध्ययन) का क्या होगा,लक्ष्य तो नहीं पा सकोगे।

9.सोशल मीडिया की शक्ति:प्रभाव,अवसर और वास्तविक जीवन की स्टोरी (Frequently Asked Questions Related to Power of Social Media:Impact,Opportunities and Real-Life Stories) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.स्टूडेंट्स और शिक्षा के लिए सोशल मीडिया कैसे फायदेमंद है? (How is social media beneficial for students and education?):

उत्तर:सोशल मीडिया स्टूडेंट्स को एजुकेशनल कंटेंट, ऑनलाइन कोर्स और स्टडी ग्रुप्स तक फ्री एक्सेस देता है। YouTube और एजुकेशनल ब्लॉग जैसे प्लेटफॉर्म स्टूडेंट्स को दुनिया भर के एक्सपर्ट्स से अपनी गति के अनुसार मुश्किल टॉपिक सीखने का मौका देते हैं।

प्रश्न:2.क्या छोटे बिज़नेस बिना बड़े बजट के सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके सच में बढ़ सकते हैं? (Can small businesses really grow using social media without a big budget?):

उत्तर:हाँ,बिल्कुल।ऑर्गेनिक पोस्ट,शॉर्ट रील्स और दिलचस्प कैप्शन छोटे बिज़नेस को अपने प्रोडक्ट्स सीधे टारगेट ऑडियंस तक फ्री में पहुँचाने का मौका देते हैं।सोशल मीडिया बड़े एडवरटाइजिंग बजट वाले बड़े ब्रांड्स के मुकाबले छोटे बिज़नेस को भी बराबरी का मौका देता है।

प्रश्न:3.अगर सावधानी से इस्तेमाल न किया जाए,तो सोशल मीडिया के मुख्य नकारात्मक प्रभाव क्या हो सकते हैं? (What can be the main negative effects of social media if not used carefully?):

उत्तर:सोशल मीडिया के ज़्यादा इस्तेमाल से स्क्रीन की लत लग सकती है,ध्यान लगाने की क्षमता कम हो सकती है,बिना पुष्टि वाली खबरें फैल सकती हैं और दूसरों से लगातार तुलना करने के कारण मानसिक थकान हो सकती है।

प्रश्न:4.क्रिएटर्स Instagram और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर वफादार ऑडियंस कैसे बना सकते हैं? (How can creators build a loyal audience on platforms like Instagram and TouTube?):

उत्तर:सोशल मीडिया पर सफलता निरंतरता, हाई-क्वालिटी कंटेंट,फॉलोअर्स के साथ असली जुड़ाव और सही ऑडियंस तक पहुँचने के लिए साफ़ SEO टाइटल और टैग्स के इस्तेमाल पर निर्भर करती है।

प्रश्न:5.क्या पर्सनल ब्रांडिंग और बिज़नेस प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? (Is social media safe for personal branding and business promotion?):

उत्तर:हाँ,अगर सही प्राइवेसी सेटिंग्स और नैतिक दिशानिर्देशों का पालन किया जाए तो सोशल मीडिया सुरक्षित है।संवेदनशील निजी जानकारी सार्वजनिक रूप से शेयर करने से बचें और अपनी विशेषज्ञता और स्किल्स के ज़रिए वैल्यू देने पर ध्यान दें।

  • उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा सोशल मीडिया की शक्ति:प्रभाव,अवसर और वास्तविक जीवन की स्टोरी (Power of Social Media:Impact,Opportunities and Real-Life Stories) की प्राइमरी टर्म्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • *”यह आर्टिकल **Satyam Mathematics** ब्लॉग पर **Satyam Coaching Centre** के द्वारा तैयार किया गया है।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *