Discount Tricks for Competitive Exams
1.प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बट्टा ट्रिक्स (Discount Tricks for Competitive Exams):
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बट्टा ट्रिक्स (Discount Tricks for Competitive Exams) से हम कम समय में सवालों को हल करना सीखेंगे।बट्टा के ऐसे सवालों को हल करेंगे जो विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं (Different Competitive Exams) में पूछे गये हैं।
Also Read This Article:- Mixture Tricks for Competitive Exam
2.बट्टा के सवालों को हल करने के की शाॅर्ट ट्रिक्स (Short Tricks to Solve Discount Questions):
ट्रिक (Trick):1.यदि किसी वस्तु को बेचने पर r% का बट्टा दिया जा रहा है,तो वस्तु का विक्रय मूल्य=अंकित मूल्य × \frac{100-r}{100}
ट्रिक (Trick):2.यदि किसी वस्तु पर r_1\% , r_2 \% और r_3 \% का बट्टा दिया जाता है,तो वस्तु का विक्रय मूल्य
=अंकित मूल्य (Marked Price) \left(1-\frac{r_1}{100}\right) \left(1-\frac{r_2}{100}\right) \left(1-\frac{r_3}{100}\right)
ट्रिक (Trick):3.यदि किसी वस्तु पर 1% छूट देकर भी R% का लाभ प्राप्त करना हो,तो वस्तु का अंकित मूल्य=क्र०मू० (Cost price)× \frac{100+R}{100-r}
ट्रिक (Trick):4.दो बट्टों r_1\% और r_2 \% के समतुल्य एकल बट्टा=\left[r_1+r_2-\frac{r_1r_2}{100}\right]\%
ट्रिक (Trick):5.यदि किसी वस्तु पर क्रमशः r_1\% , r_2 \% और r_3 \% का बट्टा दिया जाता है,तो इन दिए गए बट्टों का समतुल्य बट्टा=
\left[1-\left(1-\frac{r_1}{100}\right)\left(1-\frac{r_2}{100}\right) \left(1-\frac{r_3}{100}\right)\right] \times 100 \%
ट्रिक (Trick):6.यदि किसी वस्तु पर क्रमशः r_1\% , r_2 \% और r_3 \% का बट्टा दिया जाता है तथा वस्तु का विक्रय मूल्य दिया हो,तो वस्तु का अंकित मूल्य=विक्रय मूल्य (Selling price)× \frac{100 \times 100 \times 100}{(100-r_1)(100-r_2)(100-r_3)}
ट्रिक (Trick):7.यदि किसी वस्तु पर r% छूट देने के उपरान्त भी R% का लाभ प्राप्त करने के लिए वस्तु का अंकित मूल्य,क्रय मूल्य से \left( \frac{100+R}{100-r} \times 100 \right) \% बढ़ाकर अंकित किया जाएगा।
ट्रिक (Trick):8.यदि किसी वस्तु पर r_1\% छूट देने के लिए वस्तु के अंकित मूल्य को r% बढ़ाकर अंकित करने पर होने वाले लाभ या हानि (Profit or Loss Percentage)=\frac{r \times (100-r_1)}{100}-r_1
3.बट्टा गणित की साधित एग्जाम समस्याएँ (Discount Math ki Solved Exams Problems):
Illustration:1.एक व्यापारी एक वस्तु के अंकित मूल्य पर 14% की छूट देता है।यदि वस्तु का विक्रय मूल्य ₹ 645 हो,तो वस्तु का अंकित मूल्य होगा:
(a) ₹ 800 (b) ₹ 810 (c) ₹ 750 (d) ₹ 775
Solution:माना अंकित मूल्य=x
विक्रय मूल्य=x-\frac{14x}{100}= 645 \\ \Rightarrow \frac{86x}{100}= 645 \\ \Rightarrow x= \frac{645\times100}{86}= 750
विकल्प (c) सही है।
Illustration:2.₹ 80 अंकित मूल्य के छाते को ₹ 68 में बेचा गया।छूट की दर कितनी है?
(a) 15 % (b) 12 % (c) 11\frac{1}{17} \% (d) 20 %
Solution:माना छूट की दर=x%
विक्रय मूल्य=80-\frac{80x}{100}=68 \\ \Rightarrow 80-68= \frac{80x}{100} \\ \Rightarrow 12=\frac{4x}{5} \\ \Rightarrow x =\frac{12\times5}{4} = 15
x=15
विकल्प (a) सही है।
Illustration:3.एक पंखे का सूची मूल्य ₹ 1500 है और सूची मूल्य पर 20% का बट्टा दिया जाता है।अब,किसी ग्राहक को कितना अतिरिक्त बट्टा दिया जाए,ताकि उसका शुद्ध मूल्य ₹ 1104 पर आ जाए?
(a) 8 % (b) 10 % (c) 15 % (d)12 %
Solution:पंखे का सूची (अंकित) मूल्य=1500
माना अतिरिक्त बट्टा x है तो
P= P_0\left(1-\frac{r_1}{100}\right) \left(1-\frac{r_2}{100}\right) \\ \Rightarrow 1104 = 1500 \left(1-\frac{20}{100}\right)\left(1-\frac{x}{100}\right) \\ \Rightarrow 1104 = 1500 \times \frac{80}{100} \left(1-\frac{x}{100}\right) \\ \Rightarrow 1104 = 1200 \left(1-\frac{x}{100}\right) \\ \Rightarrow \frac{1104}{1200}\times100 = 100-x \\ \Rightarrow x =100-92= 8
विकल्प (a) सही है।
Illustration:4.किसी वस्तु का मूल्य 30% बढ़ाकर फिर उस पर 10% और 10%के दो क्रमिक बट्टे दिए जाते हैं।अन्तिम रूप में वस्तु का मूल्य
(a) 10 % बढ़ जाता है (b) 5.3 % बढ़ जाता है (c) 3 % बढ़ जाता है (d) 5.3 % घट जाता है
Solution:माना वस्तु का मूल्य=100
30% बढ़ाने और 10% के दो क्रमिक बट्टे देने के बाद वस्तु का मूल्य
130 \times \frac{90}{100} \times \frac{90}{100} \\ = 105.3
वस्तु के मूल्य में वृद्धि=105.3-100=5.3%
विकल्प (b) सही है।
Illustration:5.एक घड़ी का अंकित मूल्य ₹ 1600 है।दो क्रमवार बट्टे देने के उपरान्त इसे ₹ 1224 में बेचा जाता है।यदि पहले बट्टे की दर 10% हो,तो दूसरे बट्टे की दर होगी
(a) 12 % (b) 15 % (c)16 % (d) 18 %
Solution:माना दूसरे बट्टे की दर=x%
1600 \left(\frac{100-10}{100}\right) \left(\frac{100-x}{100}\right)=1224 \\ \Rightarrow 1600 \times \frac{90}{100} \left(\frac{100-x}{100}\right)=1224 \\ \Rightarrow 100-x=\frac{1224 \times 100}{144} \\ \Rightarrow (100-x)=85 \\ \Rightarrow x=100-85 \\ \Rightarrow x=15
विकल्प (b) सही है।
Illustration:6.10% और 20% के क्रमिक बट्टों के समतुल्य एक अकेला बट्टा निम्न है:
(a) 30 % (b) 15 % (c) 28 % (d) 12 %
Solution: 100 \times \frac{90}{100}\times\frac{80}{100}=72
समतुल्य बट्टा=100-72=28
विकल्प (c) सही है।
Illustration:7.किसी वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 14% का बट्टा देकर ₹ 387 में बेच दिया जाता है।वस्तु का अंकित मूल्य है:
(a) ₹ 450 (b) ₹ 427 (c) ₹ 500 (d) ₹ 440
Solution:माना अंकित मूल्य=x रुपये
विक्रय मूल्य=x-\frac{14x}{100}=387 \\ \frac{86x}{100}=387 \\ x=\frac{387\times100}{86}=450
विकल्प (a) सही है।
Illustration:8.राहुल किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 25%छूट लेकर एक वस्तु खरीदता है।इस वस्तु को ₹ 660 में बेचने से उसे 10% लाभ प्राप्त होता है।वस्तु का अंकित मूल्य क्या है?
(a) ₹ 800 (b) ₹ 700 (c) ₹ 400 (d) ₹ 900
Solution:माना अंकित मूल्य=x
25% छूट लेने के बाद (क्र०मू०) मूल्य=x-\frac{25x}{100}=\frac{75x}{100}=\frac{3x}{4}
वि०मू०=\frac{3x}{4}\times\frac{110}{100}=660 \\ \Rightarrow x=\frac{660\times4\times100}{3 \times110}=800
विकल्प (a) सही है।
Illustration:9.किसी वस्तु का अंकित मूल्य ₹ 500 है।वह 20% और 10% के क्रमिक बट्टों पर बेची जाती है उस वस्तु का विक्रय मूल्य (₹ में) है:
(a) 350 (b) 375 (c) 360 (d) 400
Solution:वस्तु का विक्रय मूल्य =500\times\frac{100-20}{100}\times\frac{100-10}{100} \\ =500\times\frac{80}{100}\times\frac{90}{100} \\ =5\times80\times \frac{90}{100} \\ =360
विकल्प (c) सही है।
Illustration:10.30%,20% तथा 10% के क्रमिक बट्टों के समतुल्य एकमात्र बट्टा है:
(a)50 % (b) 49.60 % (c) 49.40 % (d) 51%
Solution: 100 \times \frac{100-30}{100} \times \frac{100-20}{100} \times\frac{100-10}{100} \\ =\frac{70\times80\times90}{100\times100} =50.4
समतुल्य बट्टा=100-50.4=49.60
विकल्प (b) सही है।
Illustration:11.कोई दुकानदार अपने अंकित मूल्य पर 4% का बट्टा देता है।यदि किसी वस्तु का क्रय मूल्य ₹ 100 हो,तो उसे उस वस्तु पर 20% लाभ प्राप्त करना हो,तो उसका अंकित मूल्य होगा:
(a) ₹ 96 (b)₹ 120 (c)₹ 125 (d) ₹ 130
Solution:माना अंकित मूल्य=x
वस्तु का विक्रय मूल्य=\text{क्र०मू० } \times\frac{100+20}{100} \\ 100 \times\frac{120}{100} \\=120
वि०मू०=x-\frac{4x}{100}=120 \\ \frac{96x}{100}=120 \\ x=\frac{120\times100}{96}=125
विकल्प (c) सही है।
Illustration:12.एक व्यक्ति एक वस्तु ₹ 80 में खरीदता है और उसका मूल्य ₹ 120 अंकित कर देता है।फिर वह अंकित मूल्य पर 40% बट्टा देता है।उसका प्रतिशत लाभ या हानि है:
(a) 12% लाभ (b) 12% हानि (c) 10% लाभ (d) 10% हानि
Solution:वि०मू०=120\times\frac{60}{100}=72
प्रतिशत हानि =\frac{80-72}{80}\times100 \\ =\frac{8\times100}{80}
=10% हानि
विकल्प (d) सही है।
Illustration:13.किसी वस्तु का अंकित मूल्य,उसके क्रय मूल्य से 20% अधिक है।अंकित मूल्य पर 20% का एक बट्टा दिया जाता है।इस प्रकार की बिक्री में विक्रेता को होगा:
(a) न लाभ न हानि (b) 4% की हानि (c) 4% का लाभ (c) 8% का लाभ
Solution:माना क्र०मू०=100
अंकित=120
वि०मू०= 120\times\frac{100-20}{100} \\ =\frac{120\times80}{100} \\ =96
हानि=100-96=4%
विकल्प (b) सही है।
Illustration:14.यदि अंकित मूल्य,लागत मूल्य से 30% अधिक हो तथा अंकित मूल्य पर 10% की छूट दी गई हो,तो लाभ प्रतिशत कितना होगा:
(a) 18 \frac{1}{2}\% (b) 20 % (c) 1 \frac{1}{2}\% (d) 17 %
Solution:माना लागत मूल्य=100
अंकित मूल्य=100+30=130
वि०मू०=130 \times\frac{100-10}{100} \\ =130\times\frac{90}{100} \\ =117
लाभ प्रतिशत= \frac{117-100}{100} \times 100 \\ =17\%
विकल्प (d) सही है।
Illustration:15.एक विक्रेता अपनी वस्तुओं पर लागत कीमत से 30% अधिक मूल्य अंकित करता है किन्तु नगद भुगतान के लिए 15% की छूट देता है।नगद सौदे में उसके लाभ का प्रतिशत क्या है?
(a) 10.5 % (b) 8.5 % (c) 9 % (d) 15 %
Solution:माना लागत मूल्य=100
अंकित मूल्य=100+30=130
वि०मू०= 130\times\frac{100-15}{100} \\ =130\times\frac{85}{100}
=110.5
लाभ=110.5-100=10.5%
विकल्प (a) सही है।
Illustration:16.₹ 100000 के एक बिल पर मिलने वाली 40% की कटौती तथा दो 36% तथा 4% की सतत कटौतियों का अन्तर है:
(a) कुछ नहीं (b) ₹ 1440 (c) ₹ 2500 (d) ₹ 4000
Solution:40% कटौती=100000\times\frac{40}{100} =40000
36% व 4% की क्रमिक बट्टा राशि=100000 \left[ 100-\left(\frac{100-36}{100}\right) \left( \frac{100-4}{100} \right)\right] \times \frac{1}{100} \\=100000 \left[ 100-\frac{64\times96}{100} \right] \frac{1}{100} \\ =100000\times\frac{10000-6144}{100} \\ =1000 \times\frac{3856}{100} \\ =38560
अन्तर=40000-38560=1440
विकल्प (b) सही है।
Illustration:17.एक वस्तु को उसके अंकित मूल्य के \frac{2}{3} पर बेचने से 10% हानि होती है।यदि उस वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर बेचा जाए,तो कितने प्रतिशत लाभ होगा?
(a) 20 % (b) 30% (c) 35% (d) 40 %
Solution:अंकित मूल्य=100
वि०मू०= 100 \times \frac{2}{3} =\frac{200}{3}
क्र०मू०=\frac{200}{3}\times\frac{100}{100-10} =\frac{200}{3} \times \frac{100}{90}=\frac{2000}{27}
लाभ=100-\frac{2000}{27}=\frac{700}{27}
% लाभ=\frac{700}{27}\times \frac{27}{2000} \times 100 =35\%
विकल्प (c) सही है।
Illustration:18.एक व्यापारी ने अपने माल की कीमत इस प्रकार अंकित की,कि उसमें 25% का लाभ सम्मिलित हो जाए।अंकित मूल्य पर उसने 16% की छूट दी।उसका यथार्थ लाभ था:
(a) 5 % (b) 9 % (c) 16 % (d) 25 %
Solution:माना क्र०मू०=100
25% लाभ सहित अंकित मूल्य=125
वास्तविक वि०मू०=125 \times\frac{100-16}{100}
=105
वास्तविक लाभ=105-100=5%
विकल्प (a) सही है।
Illustration:19.एक दुकानदार किसी पुस्तक पर अंकित मूल्य पर 10% की छूट के साथ पुस्तक को बेचने पर 12% का लाभ अर्जित करता है।पुस्तक के क्रय मूल्य तथा उस पर अंकित मूल्य में अनुपात है:
(a)99:125 (b) 25:37 (c) 50:61 (d) 45:56
Solution:माना अंकित मूल्य=100
वि०मू० =\frac{(100-10)\times100}{100}=90
क्र०मू०=90\times\frac{100}{100+12} \\ =\frac{9000}{112} \\ =\frac{1125}{14}
क्र०मू०:अंकित मूल्य= 100:\frac{1125}{14} \\ =56:45
विकल्प (d) सही है।
Illustration:20.एक वस्तु का लागत मूल्य ₹ 800 है।उसे बेचते समय निर्धारित मूल्य पर 10% छूट दी गई और 12.5% लाभ भी प्राप्त किया।तदनुसार,उस वस्तु का अंकित मूल्य कितना है?
(a) ₹ 1000 (b) ₹ 1100 (c) ₹ 1200 (d) ₹ 1300
Solution:माना अंकित मूल्य=x
वि०मू०= x-\frac{10x}{100} =800\times\frac{100+12.5}{100} \\ \Rightarrow \frac{9x}{10}=800 \times 112.5 \\ x=\frac{800\times112.5\times10}{100\times9} =1000
विकल्प (a) सही है।
Illustration:21.₹ 1100 अंकित मूल्य वाली एक साइकिल को 10% बट्टा देने के बाद एक दुकानदार को 10% का लाभ होता है।साइकिल का क्रय मूल्य है:
(a) ₹1100 (b) ₹ 900 (c) ₹ 1089 (d) ₹ 891
Solution:वि०मू०=1100\times\frac{100-10}{100}=990
क्र०मू०=वि०मू० \times \frac{100}{100+ \text{ लाभ}} \\ =990\times\frac{100}{100+10} \\ =990 \times \frac{100}{110}=900
विकल्प (b) सही है।
Illustration:22.किसी वस्तु का अंकित मूल्य,उसके लागत मूल्य से ₹ 600 अधिक है।दुकानदार 12.25% की छूट देता है और 17% लाभ कमाता है।उस वस्तु का लागत मूल्य कितना है?
(a) ₹2400 (b) ₹2200 (c) ₹2000 (d) ₹1008 (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:माना लागत मूल्य (क्र०मू०)=x
अंकित मूल्य=x+600
वि०मू०= (x+600)-\frac{(x+600)\times 12.25}{100}= \frac{x(100+17)}{100} \\ \Rightarrow\ (x+600)-\frac{12.25x}{100}-73.5 = \frac{117x}{100} \\ \Rightarrow \frac{100x-12.25x}{100} = \frac{117x}{100}-600+73.5 \\ \Rightarrow \frac{87.75x}{100}-\frac{117x}{100} = -526.5 \\ \Rightarrow\ -\frac{29.25x}{100} = -526.5 \\ \Rightarrow x = \frac{526.5\times 100}{29.25}=1800
विकल्प (d) सही है।
Illustration:23.₹ 80 अंकित दाम वाली जुराबों के एक दर्जन जोड़े 10% छूट पर उपलब्ध है।₹ 24 में जुराबों के कितने जोड़े खरीदे जा सकते हैं?
(a) 4 (b) 5 (c) 3 (d) 6
Solution:₹ 24 में जुराबों की संख्या=12 \times 24 \div 80 \times \frac{100-10}{100}\\ =288 \times \frac{100}{80\times90}=4
विकल्प (a) सही है।
Illustration:24.दिलीप एक टी.वी. उसके मूल्य से 20% छूट पर खरीदता है और उसके मूल्य से 20% अधिक पर बेचता है,तो उसे कितने प्रतिशत लाभ हुआ?
(a) 40 % (b) 50 % (c) 60 % (d) 70 %
Solution:माना टी.वी. का मूल्य=100 रुपये
क्र०मू०=100 \times \frac{100-20}{100}=80
विक्रय मूल्य=100 \times \frac{100+20}{100}=120
प्रतिशत लाभ=\frac{120-80}{80}\times100 =50 \%
विकल्प (b) सही है।
Illustration:25.किसी घड़ी का अंकित मूल्य ₹ 820 था।एक आदमी ने दो क्रमवार बट्टे,जिनमें से पहला 20% का था,प्राप्त करने के बाद उसे ₹ 570.72 में खरीदा।दूसरे बट्टे की दर थी
(a) 18 % (b) 15 % (c) 13 % (d) 11%
Solution:माना दूसरे बट्टे की दर=x%
क्र०मू०=820\times \frac{100-20}{100}\times \frac{100-x}{100}=570.72 \\ \Rightarrow 820\times \frac{80}{100}\times \frac{100-x}{100}=570.72 \\ 100-x=\frac{570.72\times100\times100}{820\times80}\\ x =100-\frac{5707200}{65600}\\ =100-87
x=13%
विकल्प (c) सही है।
Illustration:26.किसी वस्तु का अंकित मूल्य ₹ 920 है।कोई ग्राहक क्रमवार कटौतियाँ लेकर उसे ₹ 742.90 में खरीदता है।यदि पहली कटौती की दर 15% है,दूसरे बट्टे की दर होगी:
(a) 3 % (b) 5 % (c) 8 % (d) 12 %
Solution:माना दूसरे बट्टे की दर=x%
क्र०मू०=920\times \frac{100-15}{100}\times \frac{100-x}{100}=742.90\\ \frac{920\times85}{100\times100}(100-x)=742.90\\ 100-x =\frac{742.90\times100\times100}{920\times85}\\ x =100-\frac{7429000}{78200}\\ =100-95
x=5%
विकल्प (b) सही है।
Illustration:27.एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹ 162 तथा विक्रय मूल्य ₹ 135 है।बट्टे की दर है:
(a) 20 % (b) 16 \dfrac{2}{3}\% (c) 13 \frac{1}{2} \% (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:माना बट्टे की दर=x%
वि०मू०=162 \times\frac{100-x}{100} =135\\ 100-x =\frac{135\times100}{162}\\ x =100-\frac{13500}{162}\\ =\frac{16200-13500}{162}\\ \Rightarrow x=\frac{2700}{162}\\ \Rightarrow x=\frac{50}{3}\\ \Rightarrow x=16\dfrac{2}{3}\%
विकल्प (b) सही है।
Illustration:28.किसी घड़ी को बेचने पर एक दुकानदार 15% की छूट देता है।यदि वह 20% छूट देता है,तो वह ₹ 51 कम लाभ कमाता है।घड़ी की वास्तविक कीमत क्या है?
(a) ₹920 (b) ₹985 (c) ₹1125 (d) ₹1020
Solution:माना अंकित मूल्य=x
लाभ में अन्तर= x\frac{100-15}{100}-x\frac{100-20}{100} \\ \frac{85x-80x}{100} =51\\ x=\frac{5100}{5}\\ =1020
विकल्प (d) सही है।
Illustration:29.₹ 500 पर 40% के एक बट्टे तथा उतनी ही धनराशि पर 30% तथा 10% के दो क्रमवार बट्टों की धनराशियों का अन्तर है:
(a) ₹15 (b) ₹0 (c) ₹20 (d) ₹10
Solution:बट्टों का अन्तर=500\left[1-\left(\frac{100-40}{100}\right)\right]-500\left[1-\frac{100-30}{100}\times\frac{100-10}{100}\right] \\ =500\times \frac{40}{100}- 500\times \left[1-\frac{70}{100} \times\frac{90}{100}\right] \\=200-500\times\frac{37}{100}\\\\ =200-185\\ =15
विकल्प (a) सही है।
Illustration:30.एक व्यापारी ₹ 950 अंकित मूल्य वाला एक पुराना कूलर खरीदता है तथा इस पर 10% का एक बट्टा प्राप्त करता है।वह इसकी मरम्मत पर ₹ 45 व्यय करता है।यदि वह कूलर को 25% के लाभ पर बेचे,तो कूलर का विक्रय मूल्य होगा:
(a) ₹1125 (b) ₹1215 (c) ₹1251 (d) ₹1512
Solution:कूलर का क्र०मू०=950\times \frac{100-10}{100}\\ =950\times \frac{90}{100}\\ =855
वास्तविक क्र०मू०=855+45=900
वस्तु का वि०मू०=900 \times \frac{125}{100}=1125
विकल्प (a) सही है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बट्टा ट्रिक्स (Discount Tricks for Competitive Exams) को समझ सकते हैं।
4.छात्र-छात्राओं के लिए प्रैक्टिस क्वेश्चंस (Practice Questions for Students):
(1.)किसी वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 15% का बट्टा देकर ₹ 680 में बेच दिया जाता है।वस्तु का अंकित मूल्य है:
(a) ₹ 850 (b) ₹ 800 (c) ₹ 750 (d) ₹ 700
(2.)₹ 1100 अंकित मूल्य वाली एक साइकिल को 10% बट्टा देने के बाद एक दुकानदार को 10% लाभ होता है।साइकिल का क्र० मू० है:
(a) ₹ 1100 (b) ₹ 900 (c) ₹ 1089 (d) ₹ 893
उत्तर (Answers):(1.)(b) (2.)(b)
Also Read This Article:- Area of Plane Figure
- ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
* 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
* 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें ताकि हर नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको तुरंत मिले।
* 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
*पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका वेलकम है!*
5.प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बट्टा ट्रिक्स (Frequently Asked Questions Related to Discount Tricks for Competitive Exams) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.बट्टा किसे कहते हैं? (Discount kise kahate hai?):
उत्तर:जब भी किसी दुकानदार से कोई वस्तु खरीदी जाती है,तो दुकानदार अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अंकित मूल्य में कुछ कमी कर देता है,जिससे ग्राहक को वह सामान कुछ सस्ता पड़ता है।अंकित मूल्य में की गई उस कमी को छूट या बट्टा कहते हैं।
प्रश्न:2.बट्टा ज्ञात करने का सूत्र क्या है? (Discount Gyat karane ka Formula kya hai?):
उत्तर:बट्टा (Dicount)= \frac{ \text{अंकित मूल्य (M.P.)}× \text{बट्टे की दर (R)}}{100}
प्रश्न:3.छूट और लाभ या हानि में क्या अंतर है? (Discount aur Profit ya Loss mein kya antar hai?):
उत्तर:छूट या कमीशन अंकित मूल्य पर दिया जाता है,परन्तु लाभ या हानि वस्तु के क्रय मूल्य पर निकाला जाता है।
छात्र-छात्राओं से एक सवाल (Students Se Ek Sawal)
“एक पेन्सिल-पेन का मूल्य 10 रुपये है।पेन का मूल्य पेन्सिल के मूल्य से 9 रुपये अधिक है।दोनों का अलग-अलग मूल्य बताओ।आपका जो जवाब हो नीचे कमेन्ट बाॅक्स में दें।”
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बट्टा ट्रिक्स (Discount Tricks for Competitive Exams) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
Discount Tricks for Competitive Exams
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बट्टा ट्रिक्स
(Discount Tricks for Competitive Exams)
Discount Tricks for Competitive Exams
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बट्टा ट्रिक्स (Discount Tricks for Competitive Exams) से हम कम
समय में सवालों को हल करना सीखेंगे।बट्टा के ऐसे सवालों को हल करेंगे जो विभिन्न प्रतियोगिता
परीक्षाओं (Different Competitive Exams) में पूछे गये हैं।
Related Posts
About Author
Sanjay Kumawat
(1.)**Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.A dedicated math expert with 23+ years of teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.After guiding thousands of students through Satyam Coaching Center,now share Mathematics,Trigonometry (Upto M.sc) and Educational Strategies in simple language on this blog from December 2018.* (2.)**(Technical Expert & Co-Admin):** ***Name:Sanjay Kumawat* *Qualification:Graduate in Mechanical Engineering (B.Tec) in 2013* *Profession:Physics Lecturer* *Teaching Experience:15 Years and Teaching to NEET,JEE Students* *Technical Experience:5 Years Coding and Article Editing,Classic Photo Editing by Laptop in Satyam Coaching Centre Blog* *A school lecturer and digital content strategist.On this blog,he handles all the responsibility of coding,image editing,SEO, and technical management,so that the mathematical content reaches the readers in a very accurate and beautiful form.*



