Class 9 Maths Number System:13 Important Questions (MCQ and Descriptive)
1.कक्षा 9 गणित संख्या पद्धति:13 महत्त्वपूर्ण सवाल (एमसीक्यू और निबन्धात्मक) (Class 9 Maths Number System:13 Important Questions (MCQ and Descriptive)):
कक्षा 9 गणित संख्या पद्धति:13 महत्त्वपूर्ण सवाल (एमसीक्यू और निबन्धात्मक) (Class 9 Maths Number System:13 Important Questions (MCQ and Descriptive)) के इस लेख में संख्या पद्धति के कुछ विशिष्ट एमसीक्यू और निबन्धात्मक सवालों को हल करेंगे।परीक्षा पैटर्न के अनुसार महत्त्वपूर्ण तथ्यों सहित जानेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- Quadrilateral in Class 9th
2.संख्या पद्धति के मुख्य तथ्य (Key Facts of Number System):
(1.)प्राकृत संख्याएँ (Natural Numbers):
गिनती की सभी संख्याएँ प्राकृत संख्याएँ कहलाती हैं।यह 1 से प्रारम्भ होकर अनन्त तक जाती है,जैसे:1,2,3,….
(2.)पूर्ण संख्याएँ (Whole Numbers):प्राकृत संख्याओं के समूह में शून्य (0) को शामिल कर लेने से प्राप्त संख्याओं का समूह पूर्ण संख्याएँ कहलाती हैं,जैसे 0,1,2,3…….
(3.)पूर्णांक संख्याएँ (Integer Numbers):
जब पूर्ण संख्याओं को धनात्मक और ऋणात्मक चिन्ह के साथ व्यक्त किया जाता है,तब वे संख्याएँ पूर्णांक संख्याएँ कहलाती हैं,जैसे……. -3,-2,-1,0,1,2,3……
यहाँ धनात्मक संख्याएँ धनात्मक पूर्णांक (Positive integers) और ऋणात्मक संख्याएँ ऋणात्मक पूर्णांक (Negative integers) कहलाती है।शून्य (0) उदासीन पूर्णांक (Neutral Integer) कहलाता है।स्पष्टतः पहला और अन्तिम पूर्णांक संख्याएँ प्राप्त नहीं की जा सकती है।
(4.)सम-संख्याएँ (Even Numbers):
वे प्राकृत संख्याएँ जो 2 से पूर्णतः विभाजित हो,सम संख्याएँ कहलाती हैं।इसका व्यापक रूप 2n होता है,जहाँ n प्राकृत संख्याएँ हैं।जैसे:2,4,6,8,……….
(5.)विषम संख्याएँ (Odd Numbers):
वे प्राकृत संख्याएँ जो 2 से पूर्णतः विभाजित नहीं हो,विषम संख्याएँ कहलाती हैं।इसका व्यापक रूप (2n-1) होता है,जहाँ n प्राकृत संख्याएँ हैं।जैसे:1,3,5,7………
(6.)रूढ़ या अभाज्य संख्याएँ (Prime Numbers):
1 से बड़ी संख्याएँ जो 1 या अपने को छोड़कर किसी अन्य संख्या से पूर्णतः विभाजित न हो,रूढ़ या अभाज्य संख्याएँ कहलाती है।जैसे:2,3,5,7,11,13,….
अतः 2 एकमात्र सम अभाज्य संख्या है।
(7.)यौगिक या भाज्य संख्याएँ (Composite Numbers):
एक से बड़ी वे सभी संख्याएँ जो 1 या अपने को छोड़कर किसी अन्य संख्या से भी अवश्य विभाजित हो,यौगिक या भाज्य संख्याएँ कहलाती हैं।जैसे:4,6,8,9,10,12,14,15
(8.)सह-अभाज्य संख्याएँ (Co-prime Numbers):
दो या दो से अधिक वे संख्याएँ जिसमें 1 के अतिरिक्त अन्य उभयनिष्ठ गुणनखण्ड न हो,अर्थात जिसके महत्तम समापवर्तक (H.C.F.)1 हो,सह-अभाज्य संख्याएँ कहलाती हैं।
(9.)परिमेय संख्याएँ (Rational Numbers):
वे संख्याएँ जो \frac{m}{n} के रूप में हो,जहाँ m और n पूर्णांक संख्याएँ हैं और n \neq 0 तथा m और n में कोई common factor न हो,परिमेय संख्याएँ कहलाती हैं।जैसे: \frac{3}{7}, \frac{13}{5} ,0 ,5,-\frac{2}{3} इत्यादि।
(10.)अपरिमेय संख्याएँ (Irrational Numbers):
वे सभी संख्याएँ \frac{m}{n} रूप में प्रकट नहीं किया जा सकता,अपरिमेय संख्याएँ कहलाती हैं।ऐसी संख्याएँ प्रायः पूर्ण वर्ग नहीं होती और उसे “\sqrt{\quad}” के अन्दर रखा जाता है।
जैसे \sqrt{5} , \sqrt{10}, \frac{4}{\sqrt{5}} ,2 \sqrt{6} इत्यादि।
अपरिमेय संख्याओं का दशमलव रूप असांत (Non-terminating) और अनावर्ती (Non-recurring) होता है।
(11.)वास्तविक संख्याएँ (Real Numbers):परिमेय और अपरिमेय संख्याओं को सम्मिलित रूप से वास्तविक संख्याएँ कहते हैं।
जैसे: \sqrt{5} , \frac{3}{2}, \sqrt{10} , \frac{1}{2} इत्यादि।
(12.)अवास्तविक या काल्पनिक संख्याएँ (Imaginary Numbers):
वे संख्याएँ जो वास्तविक नहीं है अर्थात् जिसकी मात्र कल्पना की जा सकती है,अवास्तविक या काल्पनिक संख्याएँ कहलाती है।
जैसे: \sqrt{-9}, \sqrt{-15}, \sqrt{-25} , \sqrt{-29} इत्यादि।
किसी ऋणात्मक संख्याओं का वर्गमूल ज्ञात नहीं किया जा सकता है।
3.सेक्शन A (Section A (MCQ)):
Illustration:1. \frac{1}{3-\sqrt{2}} के हर का परिमेयकरण होगा
(a) 3+\sqrt{2} (b) \frac{3-\sqrt{2}}{(3-\sqrt{2})^2}
(c) 3-\sqrt{2} (d) \frac{1}{5}(3+\sqrt{2})
Solution: \frac{1}{3-\sqrt{2}} \times \frac{3+\sqrt{2}}{3+\sqrt{2}}= \frac{3+\sqrt{2}}{9-4} \\ =\frac{1}{5}(3+\sqrt{2})
विकल्प (d) सही है।
Illustration:2.निम्न में परिमेय संख्या है:
(a)\pi (b) e (c) \sqrt{5} (d) \sqrt{9}
Solution: \sqrt{9}=3
विकल्प (d) सही है।
Illustration:3. 2^{2^3} का मान होगा:
(a) 64 (b) 32 (c) 128 (d) 256
Solution: 2^{2^3}=2^8=256
विकल्प (d) सही है।
Illustration:4. \left(2^5\right)^2 का मान होगा:
(a) 33554432 (b) 128 (c) 1024 (d) 256
Solution: \left(2^5\right)^2=2^{(5 \times 2)}=2^{10} \\ =1024
विकल्प (c) सही है।
Illustration:5. 5^{\frac{2}{3}} \div\left(3^{\frac{4}{3}} \times 5^{-\frac{1}{3}}\right) का मान होगा:
(a) \frac{5}{3^{\frac{4}{3}}} (b) 5 \times 3^{\frac{4}{3}}
(c) \frac{3^{\frac{4}{3}}}{5} (d) \frac{5^{-1}}{3^{\frac{4}{3}}}
Solution: 5^{\frac{2}{3}} \div\left(3^{\frac{4}{3}} \times 5^{-\frac{1}{3}}\right) \\ =5^{\frac{2}{3}} \times \frac{1}{3^{\frac{4}{3}} \times 5^{-\frac{1}{3}}} \\ = \frac{5^{\frac{2}{3}+\frac{1}{3}}}{3^{\frac{4}{3}}}=\frac{5}{\left(3^{\frac{4}{3}}\right)}
विकल्प (a) सही है।
Illustration:6. \frac{2}{5} का दशमलव संख्या में मान होगा:
(a)0.04 (b)4 (c)40 (d)0.4
Solution: \frac{2}{5} \times \frac{2}{2}=\frac{4}{10}=0.4
विकल्प (d) सही है।
Illustration:7. \sqrt{2} निम्न में से कौन-सी संख्या है:
(a) सांत (b) असांत आवर्ती (c) असांत अनावर्ती (d) असांत
Solution:विकल्प (c) सही है।
Illustration:8. \frac{100}{9} का दशमलव प्रसार होगा:
(a) 11.\overline{1} (b) 11.0 \overline{1}
(c) 11.\overline{001} (d) 11.\overline{101}
Solution: \frac{100}{9}=11.111111 \ldots=11.\overline{1}
विकल्प (a) सही है।
Illustration:9.वास्तविक संख्याएँ होती है:
(a) केवल पूर्णांक संख्याएँ (b) केवल परिमेय संख्याएँ (c) केवल पूर्ण संख्याएँ (d) परिमेय और अपरिमेय संख्याएँ
Solution:विकल्प (d) सही है।
4.सेक्शन B (Section B (Discriptive Questions)):
Illustration:10. (\sqrt{8})^{\frac{1}{3}} \times\left(\frac{243}{32}\right)^{-\frac{4}{5}} \times \frac{\sqrt{2}}{2} का मान निकाले।
Solution: (\sqrt{8})^{\frac{1}{2}} \times\left(\frac{243}{32}\right)^{-\frac{4}{5}} \times\left( \frac{\sqrt{2}}{2}\right) \\ =\left(2^{\frac{3}{2}}\right)^{\frac{1}{3}} \times\left[\left(\frac{3}{2} \right)^5 \right]^{-\frac{4}{5}} \times \frac{2^{\frac{1}{2}}}{2} \\ =2^{\left(\frac{1}{2}+\frac{1}{2}-1\right)} \times \frac{3^{-4}}{2^{-4}} \\ =\frac{2^{\left(\frac{1}{2}+\frac{1}{2}-\frac{1}{1}+4\right)}}{3^4}= \frac{2^{(\frac{1+1-2+8}{2})}}{81} \\ =\frac{2^{\frac{8}{2}}}{81}=\frac{2^4}{81}=\frac{16}{81}
Illustration:11.सरल कीजिए:
\frac{\sqrt{3}}{\sqrt{2}+\sqrt{2+\sqrt{3}}}+\frac{\sqrt{3}}{\sqrt{2}-\sqrt{2+\sqrt{3}}}
Solution: \frac{\sqrt{3}}{\sqrt{2}+\sqrt{2+\sqrt{3}}}+\frac{\sqrt{3}}{\sqrt{2}-\sqrt{2+\sqrt{3}}} \\ =\frac{\sqrt{3}}{\sqrt{2}+\sqrt{2+\sqrt{3}}} \times \frac{\sqrt{2}-\sqrt{2+\sqrt{3}}}{\sqrt{2}-\sqrt{2+\sqrt{3}}}+\frac{\sqrt{3}}{\sqrt{2}-\sqrt{2+\sqrt{3}}} \times \frac{\sqrt{2}+\sqrt{2+\sqrt{3}}}{\sqrt{2}+\sqrt{2+\sqrt{3}}} \\ =\frac{\sqrt{3}(\sqrt{2}-\sqrt{2+\sqrt{3}})}{2-(2+\sqrt{3})}+\frac{\sqrt{3}(\sqrt{2}+\sqrt{2+\sqrt{3}})}{2-(2+\sqrt{3})} \\ =\frac{\sqrt{6}-\sqrt{3} \sqrt{2+\sqrt{3}}+\sqrt{6}+\sqrt{3}(\sqrt{2+\sqrt{3}})}{-\sqrt{3}} \\ =\frac{2 \sqrt{6}}{-\sqrt{3}}=-2 \sqrt{2}
Illustration:12. \left(6^2\right)^3 \times 12^4 \div\left[4^5 \times 9^4\right] \times \left(6^3\right)^{12} \div\left[\left(3^4\right)^4(12^6)^3\right] का मान प्राप्त कीजिए।
Solution: \left(6^2\right)^3 \times 12^4 \div\left[4^5 \times 9^4\right] \times\left(6^3\right)^{12} \div\left[\left(3^4\right)^4(12^6)^3\right] \\ =6^6 \times 12^4 \div\left(4^5 \times 9^4\right) \times 6^{36} \div\left[3^{16} \times 12^{18}\right] \\ =6^6 \times 12^4 \times \frac{1}{4^5 \times 9^4} \times 6^{36} \times \frac{1}{3^{16} \times 12^{18}} \\ =\frac{6^{6+36}}{4^5 \times 9^4 \times 3^{16} \times 12^{8-4}} \\ =\frac{6^{42}}{4^5 \times 3^8 \times 3^{16} \times 12^{14}} \\ =\frac{6^{42}}{4^5 \times 3^{8+16} \times 4^{14} \times 3^{14}}=\frac{2^{42} \times 3^{42}}{4^{5+14} \times 3^{24+14}} \\ =\frac{2^{12} \times 3^{42}}{4^{19} \times 3^{38}}=\frac{2^{42} \times 3^{42-38}}{2^{38}}=2^{42-38} \times 3^4 \\ =2^4 \times 3^4=1296
Illustration:13. 16^{-4} \times \frac{(625)^{\frac{1}{4}}}{4^{-2}} \times\left(\frac{1}{64}\right)^{-\frac{10}{3}} मान ज्ञात कीजिए।
Solution: 16^{-4} \times \frac{(625)^4}{4^{-2}} \times\left(\frac{1}{64}\right)^{-\frac{10}{3}} \\ =4^{-8} \times \frac{\left(5^4\right)^{\frac{1}{4}}}{4^{-2}} \times \frac{1}{\left(4^3\right)^{-\frac{10}{3}}} \\ =\frac{5}{4^{-2+8}} \times \frac{1}{4^{-10}}=\frac{5}{4^{6-10}}=\frac{5}{4^{-4}} \\ =5 \times 4^4=1280
Also Read This Article:- Quadrilaterals in Class 9th
5.कक्षा 9 गणित संख्या पद्धति:13 महत्त्वपूर्ण सवाल (एमसीक्यू और निबन्धात्मक) (Frequently Asked Questions Related to Class 9 Maths Number System:13 Important Questions (MCQ and Descriptive)) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.करणी क्या होती है? (Surds kya hoti hai?):
उत्तर:यदि किसी संख्या का मूल (root) पूर्णरूपेण नहीं ज्ञात किया जा सकता तो उस मूल को करणी या अमूलक संख्या कहते हैं।जैसे: \sqrt{3},\sqrt[4]{6},\sqrt[9]{8} इत्यादि।
प्रश्न:2.घातांक क्या होता है? (Indices kya hota hai?):
उत्तर:यदि a×a×a×a को a^4 लिखा जाए,तो 4 को आधार a का घातांक कहा जाता है।
प्रश्न:3.भाज्य किसे कहते हैं? (Dividend kise kahate hai?):
उत्तर:यह वह संख्या है जिसमें किसी संख्या से भाग दिया जाता है।जैसे: \frac{22}{5} में 22 भाज्य है।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा कक्षा 9 गणित संख्या पद्धति:13 महत्त्वपूर्ण सवाल (एमसीक्यू और निबन्धात्मक) (Class 9 Maths Number System:13 Important Questions (MCQ and Descriptive)) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Dear Students,sawalo ko hal karana ek achchhi baat hai,parantu silent hone ke bajay jigyasu hona hee vidyarthi Ko use apane target tak pahunchata hai. **Mera aap se Ek sawal** Kya aap mein jo bhee sawal,jis tarah ke sawal dal doon use chuchap padhana pasad karenge? Ya apane requirment Ke anusar,apani exam Ke anusar sawal batane ke liye kya jigyasa prakat karana pasand karenge? kaunsa tareeka uttam maante hain?
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
Class 9 Maths Number System
कक्षा 9 गणित संख्या पद्धति
(Class 9 Maths Number System)
Class 9 Maths Number System
कक्षा 9 गणित संख्या पद्धति:13 महत्त्वपूर्ण सवाल (एमसीक्यू और निबन्धात्मक) (Class 9
Maths Number System:13 Important Questions (MCQ and Descriptive)) के
इस लेख में संख्या पद्धति के कुछ विशिष्ट एमसीक्यू और निबन्धात्मक सवालों को हल
करेंगे।परीक्षा पैटर्न के अनुसार महत्त्वपूर्ण तथ्यों सहित जानेंगे।
Related Posts
About Author
Satyam
About my self Lekhak Ke Baare Mein (About the Author) **Satyam Narain Kumawat** **Website Name:Satyam Mathematics** *Owner:satyamcoachingcentre.in* *Sthan:Manoharpur,Jaipur (Rajasthan)* **Teaching Mathematics aur Anya Anubhav** ***Shiksha:**B.sc.,B.Ed.,(M.sc. star Ke Mathematics Ko Padhane ka Anubhav),B.com.,M.com. Ke vishayon Ko Padhane ka Anubhav,Philosophy,Psychology,Religious,sanskriti Mein Gahri Ruchi aur Adhyayan ***Anubhav:**phichale 23 varshon se M.sc.,M.com.,Angreji aur Vigyan Vishayon Mein Shikshaka Ka Lamba Anubhav ***Visheshagyata:*Maths,Adhyatma (spiritual),Yog vishayon ka vistrit Gyan* ****In Brief:I have read about M.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 23 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.



