Preparing for College Exams in 2026
1.2026 में काॅलेज परीक्षा की तैयारी (Preparing for College Exams in 2026),काॅलेज परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for College Exams?):
- 2026 में काॅलेज परीक्षा की तैयारी (Preparing for College Exams in 2026) के इस लेख में कॉलेज परीक्षा की तैयारी हेतु रणनीति बताई जा रही है।आप अपने अनुसार परीक्षा की रणनीति बनाकर तैयारी करेंगे तो परिणाम उत्कृष्ट प्राप्त कर सकते हैं।
- आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:सफलता प्राप्त करने के लिए मन को वश में करने की 5 टिप्स
2.परीक्षा की तैयारी दिल से करें (Prepare for the exam with your heart):
- आधुनिक युग में छात्र-छात्राओं पर इस तरह का दबाव बनाया जाता है कि वे अव्वल आएं,अधिक अंक प्राप्त करें।अधिक अंकों से उत्तीर्ण होंगे तो भविष्य शानदार बनेगा,अच्छा जॉब मिलेगा,मान-सम्मान,यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी आदि।इस प्रकार विद्यार्थी प्रतियोगिता की अंधीदौड़ में बेमन से शामिल हो जाता है।और एक बार शामिल होने के बाद उसे इससे बाहर निकलने का रास्ता दिखाई ही नहीं देता है।क्योंकि चारों ओर मित्र-संबंधी,माता-पिता,भाई-बहन इसी तरह का वातावरण का निर्माण कर देते हैं।किसी पर लादी गई चीज कामयाब नहीं होती है,वह उसे मौका पाते ही उतार फेंक देता है।
- बोर्ड परीक्षाओं के बाद बच्चों में थोड़ी अधिक परिपक्वता आ जाती है और वे स्वतंत्रतापूर्वक निर्णय लेने लगते हैं।लेकिन बहुत से छात्र-छात्राएँ इस स्वतंत्रता का दुरुपयोग करते हैं।कॉलेज में बंक मारना,अनुपस्थित रहना,मटरगश्ती करना,पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरतना आदि।उन्हें अधिक संजीदगी से पढ़ाई करनी चाहिए उसकी जगह अधिक बेपरवाह हो जाते हैं,कोई समझाए तो समझने के लिए तैयार नहीं होते,बड़ों की अच्छी बातों को सुनते नहीं,किसी की आधी बात भी सुनने को तैयार नहीं तो मानना तो दूर की बात है।
- परीक्षा के निकट उनकी आंखें खुलती है तब उसका शॉर्टकट रास्ता ढूंढते हैं और उसका शॉर्टकट रास्ता है वन वीक सीरीज,सीरीज,गैस पेपर आदि पढ़ कर परीक्षा में उत्तीर्ण होना।अक्सर कॉलेज परीक्षाओं में निबन्धात्मक प्रश्न व सवाल पूछे जाते हैं।उनमें भी अधिकांश रिपीट हो जाते हैं अतः सीरीज वगैरह पढ़कर पास हो जाते हैं।सीरीज भी पढ़ने और समझने की आवश्यकता नहीं है,प्रश्नों व सवालों के उत्तरों को हूबहू रट लेते हैं और उत्तर पुस्तिका में लिख आते हैं।
- सीरीज और गैस पेपर को रटकर उत्तीर्ण होने वाले बच्चों का भविष्य कैसा हो सकता है,इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।विषयवस्तु को पढ़ने,समझने और नोट्स बनाने के लिए पूरे वर्ष पाठ्य पुस्तकें पढ़नी पड़ती है।सीरीज के आधार पर पढ़ने वाले और उत्तीर्ण होने वाले बच्चों का भविष्य उज्ज्वल ना हो सकेगा तो देश का निर्माण करने की कल्पना करना बेमानी है।
अतः हम तो यही कहना चाहेंगे कि पुस्तकों को दिल से पढ़े,बोझ ना समझें,समझ कर पढ़े,नोट्स बनाएं और उसके बाद उन्हें याद करें। - वैसे गणित के सवालों को तो रटकर याद करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।बार-बार अभ्यास करने,नियमित रूप से गणित को पढ़ने से गणित के सवालों पर मजबूत पकड़ हो जाती है।दिल से पुस्तकों को पढ़ने,डूब कर अध्ययन करने से अध्ययन सामग्री आत्मसात हो जाती है,वह भार महसूस नहीं होती है।पाठ्य-पुस्तकें पढ़ने से रुचि भी बढ़ती है और ऐसी विषयवस्तु हमारे आचरण का हिस्सा बनती है।जो छात्र-छात्रा रुचिपूर्वक गहन और सतत अभ्यास करता है,उसका भविष्य तो उज्ज्वल होता ही है,शानदार अंक अर्जित करके माता-पिता का गौरव बढ़ाता है।देश के भविष्य का निर्माण ऐसे छात्र-छात्रा ही करते हैं।
3.अच्छे अंक प्राप्त कैसे करें? (How to get good marks?):
- हर विद्यार्थी की आकांक्षा होती है कि वह अंक प्राप्त करे,उसकी परसेंटेज अच्छी बनें।परंतु हर विद्यार्थी की यह आकांक्षा पूरी नहीं होती बल्कि यह कह सकते हैं कि बहुत थोड़ी-से विद्यार्थियों की यह आकांक्षा पूरी होती है।
- यह आकांक्षा पूरी क्यों नहीं होती क्योंकि जैसे पानी-पानी का जाप करने से प्यास नहीं बुझती।प्यास बुझाने के लिए पानी पीने का करतब करना होता है,पुरुषार्थ करना होता है।इसी तरह मन ही मन केवल आकांक्षा रखने से मनोरथ पूरा नहीं होता है।परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हों इसके लिए सतत और नियमित अभ्यास करना पड़ता है,रिवीजन करना होता है,अध्ययन करने का पुरुषार्थ करना पड़ता है,अपनी संपूर्ण शक्तिभर पुरुषार्थ करना पड़ता है,तब कहीं जाकर हमारा प्रयास सफल होता है।
आप प्रयास और प्रयत्न कब करेंगे जब आप में दृढ़ इच्छाशक्ति होगी,बिना दृढ़ इच्छाशक्ति के अच्छे अंक पाना रेत में से तेल निकालने के समान है।बोर्ड परीक्षाओं में एक फायदा यह होता है कि उन्हें सत्रांक के अंक मिल जाते हैं जो उन्हें उत्तीर्ण करने में काफी मददगार साबित होते हैं।परंतु कॉलेज और विश्वविद्यालयी शिक्षा में ऐसा नहीं होता है। - इच्छाएं वही पूरी होती हैं जो अपनी क्षमता,सामर्थ्य और योग्यता के अनुसार की जाती है और उसके बाद उसे पूरा करने के लिए विद्यार्थी दृढ़तापूर्वक चल पड़ता है। उदाहरणार्थ आपके 50-60% अंक आते हैं और एकदम से आप 90-95% अंक प्राप्त करने का लक्ष्य बना लेते हैं और जब उसको प्राप्त करने के लिए चल पड़ते हैं तब मार्ग में हाथ-पांव फूल जाते हैं।
- इच्छा को अपना लक्ष्य बनाइए।यदि आप पढ़ते रहेंगे,अध्ययन करते रहेंगे और आपको यह पता ही नहीं है कि आप अध्ययन क्यों कर रहे हैं जब कितना प्रयास किस दिशा में करना है यह आपको पता नहीं है तो आप कहां पहुंचेंगे।वास्तव में इसका स्पष्ट ज्ञान जरूरी है।लक्ष्यहीन अध्ययन बहुत बड़ी उलझन है।जिनका लक्ष्य स्पष्ट नहीं है,किंतु मन में चाहना उठती रहती है,वह वास्तव में चाहता कुछ भी नहीं है,उसे मात्र मनोरथ करते रहने का चस्का लगा हुआ है।इस प्रकार का विद्यार्थी आज डॉक्टर बनने की ओर बढ़ना चाहता है,तो कल इंजीनियर बनने की ओर।यदि आज वह व्यवसायी बनना चाहता है,तो कल एक बड़ा अधिकारी।आज यदि लेखक बनना चाहता है,तो कल राजनीति में स्थान पाने की कामना करने लगता है।आज यदि यशवान बनने का मनोरथ करता है,तो कल धनवान बनने का।ऐसे इच्छाशील विद्यार्थी का कोई एक लक्ष्य नहीं होता।
- विद्यार्थी का सुलझा हुआ सरल मार्ग है।यदि इसे लक्ष्य तय करके प्रसन्नता के साथ पूरा किया जाए,किंतु यह संभव तभी होगा जब वह अपनी शक्ति-सामर्थ्य के अनुरूप इच्छा करे,उन्हें पाने के लिए संपूर्ण शक्ति का उपयोग करे और आकस्मिक असफलताओं को स्वीकार करने के लिए साहसपूर्वक तैयार रहे।अनियंत्रित मनोरथ,अस्थिर इच्छाएं और केवल सफलताओं की उत्सुक कामना विद्यार्थी के सुलझे जीवन को निश्चय ही एक उलझी पहेली बना देगी।जिसको सुलझाते-सुलझाते उसका विद्यार्थी काल गुजर जाएगा और अंत में वह जीवन में भयंकर असंतोष के साथ चल पड़ेगा जो उसे अंधी गली में धकेल देगी और एक दिन इसी असंतोष को लेकर वह संसार से विदा हो जाएगा।
4.लक्ष्य एक हो (The goal is one):
- विद्यार्थी को एक लक्ष्य तय करके उसको प्राप्त करने के लिए चल पड़ना चाहिए।काॅलेज परीक्षा केवल उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं है यह आपके जीवन की डगर पर चलने की नींव लगाता है।इस विद्यार्थी काल में अनेक प्रलोभन आ सकते हैं,जिनसे तात्कालिक लाभ उठाने की संभावना रहती है।ऐसे लाभ को देखकर विद्यार्थी का मन डगमगाने लगता है।वह विचलित होकर पथभ्रष्ट हो जाता है।ऐसे अवसरों पर मन को दृढ़ रखने की आवश्यकता है।अपने लक्ष्य के प्रति विद्यार्थी को हर दशा में सजग रहना चाहिए।
- यदि आपका लक्ष्य स्थिर है,तो आप सैकड़ों बाधाओं से दूर रहेंगे।आपका मन अनिश्चित और अंतर्द्वन्द्व से मुक्त रहेगा।द्विविधापूर्ण परिस्थितियों में आप निर्णय ले सकेंगे और आपकी इच्छाशक्ति दृढ़ बनेगी।आप समय का सदुपयोग करना सीख सकेंगे,क्योंकि जब फालतू बातों की ओर आपका ध्यान ही न जाएगा,तो समय का अपव्यय अपने आप रुक जाएगा।
- प्रायः आप अपनी शक्ति की संपदा का भारी अपव्यय करते रहते हैं,परंतु लक्ष्य के निश्चय से आपकी शक्ति का एक-एक कण उसी की पूर्ति में लगेगा।आपको तभी अपनी शक्ति का अनुमान भी होगा।सूर्य की किरणों में यों साधारण गर्मी होती है,परंतु जब बहुत-सी किरणें आतिशी शीशे के द्वारा एक केंद्र पर इकट्ठा कर ली जाती है,तो उनमें भस्म कर देने की शक्ति आ जाती है।आप निर्बलता का अनुभव इसलिए करते हैं कि आपकी शक्तियां बिखरी रहती है।अतः आपके जीवन का लक्ष्य एक हो।
- आप बिखरी हुई शक्तियों के सहारे अध्ययन करेंगे तो परिणाम भी आकांक्षा के अनुरूप नहीं आएगा।हमारा लक्ष्य क्या है? इसका हमें पता तक नहीं,यही आश्चर्य का विषय है।सभी विद्यार्थी अध्ययन करते हैं,पर उसका हेतु क्या है? इसका उत्तर विरले ही छात्र-छात्रा ठीक से दे सकेंगे।सभी पढ़ते हैं तो हमें भी पढ़ना चाहिए,सभी जाॅब प्राप्त करते हैं तो हम भी जाॅब प्राप्त करें,सभी धन कमाते हैं तो हम भी धन कमाएँ,इस प्रकार अन्धानुकरण की वृत्ति ही हमारे विचारों और क्रियाओं की आधारशिला प्रतीत होती है।आखिर जाॅब से कमाई किस तरह एवं संग्रह क्यों और कहां तक? इसका तो विचार होना चाहिए,पर हम
चैतन्यशून्य,लक्ष्यविहीन एवं यंत्रवत जड़ से हो रहे हैं।अध्ययन कर रहे हैं,पर हमें विचार का अवकाश कहाँ? जिस प्रकार कितना और किसलिए पढ़ना है,यह जाने बिना कोई पढ़ता ही रहे तो इस पढ़ते रहने का क्या अर्थ होगा? लक्ष्य का निर्णय किए बिना हमारा अध्ययन निरर्थक होगा।
- हम विद्यालय में प्रवेश लेते हैं,इधर-उधर का थोड़ा-बहुत पढ़ लेते हैं और आगे की कक्षाओं में चढ़ते जाते हैं।यदि यह क्रम चलता रहता है।आखिर विद्यालय में प्रवेश क्यों और उससे मुक्ति भी क्यों? क्या इस पर विचार करने की जरूरत नहीं है।
यदि है तो उसको कैसे तय करें और उसकी साधना कैसे की जाए? इस पर विचार करना परमावश्यक है।यह तो निश्चित है कि विद्या अर्जित करनी चाहिए,इसीलिए लक्ष्य को निर्धारित कर उसी तक पहुंचने के लिए प्रगतिशील बना जाए,समय को व्यर्थ न खोकर प्राप्त साधन-सुविधाओं को अध्ययन में प्रयुक्त किया जाए और लक्ष्य पर पहुंचकर ही विश्राम लिया जाए।यही विद्यार्थी का परम कर्त्तव्य है।कॉलेज परीक्षाएँ निकट ही हैं अतः आप कॉलेज की परीक्षा देने के लिए कमर कसकर तैयार हो जाइए और अपने लक्ष्य को पाकर ही दम लीजिए।लक्ष्य तो पहले निर्धारण कर ही लिया होगा यदि नहीं किया गया हो तो अब कर लीजिए।लक्ष्य के अनुरूप ही अपनी तैयारी में जुट जाइए।
5.विषयों की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for the topics?):
- जैसा कि आपको बताया जा चुका है कि कॉलेज परीक्षा में सत्रांक के अंक प्राप्त नहीं होते हैं।साथ ही सिलेबस का आकार भी बढ़ चुका होता है।अतः प्रत्येक विषय का टाइम टेबल बनाकर उसकी तैयारी हेतु कड़ी मेहनत करें।गणित,भौतिकी,रसायन शास्त्र में से जो विषय कमजोर है उसको अधिक समय देकर तैयार करें और जो विषय अच्छी तरह तैयार हैं उसका रिवीजन करें।
- कमजोर विषय में जिन टॉपिक को पढ़ लिया है उसकी पुनरावृत्ति करते रहें।भौतिकी में डेरिवेशन को समझें और फिर उसके नोट्स बनाकर याद करें।रसायन शास्त्र में रासायनिक अभिक्रियाओं को याद करें।इन दोनों विषयों में आंकिक प्रश्नों को हल करें।आंकिक प्रश्नों को हल करने से भौतिकी और रसायन शास्त्र की कांसेप्ट क्लियर होती है।पढ़ा हुआ ठीक से समझ में आ जाता है।थ्योरी के साथ प्रेक्टिकल प्रश्नों (आंकिक प्रश्नों) को हल करने से विषय पर मजबूत पकड़ होती है।जिस टॉपिक को पढ़कर,समझकर नोट्स बनाएं उस पर आधारित आंकिक प्रश्नों के उदाहरणों को हल करें फिर अभ्यास के लिए दिए गए छोटे-बड़े सभी आंकिक प्रश्नों को हल करें।
- आंकिक सवाल या प्रश्न समझ में ना आए तो संदर्भ पुस्तकों,मित्रों या शिक्षकों की सहायता से हल करें।यदि आप प्रारंभिक कक्षाओं से ही विज्ञान के आंकिक प्रश्नों को हल करते रहे हैं तो आपको कॉलेज की पुस्तकों में आंकिक सवालों को हल करने में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।आंकिक प्रश्न थ्योरी को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।पर होता अक्सर यह है कि विद्यार्थी थ्योरी को तो याद कर लेते हैं परंतु आंकिक प्रश्नों को या तो हल करते ही नहीं है और यदि करते हैं तो नाम मात्र के आंकिक प्रश्नों को हल करते हैं।इसके तीन कारण हैं एक तो परीक्षाओं में आंकिक प्रश्न कम पूछे जाते हैं,दूसरा कारण यह है कि आंकिक प्रश्नों को हल करने के लिए थ्योरी क्लियर होनी चाहिए और सूत्र याद होने चाहिए,इसके बावजूद भी आंकिक प्रश्न हल नहीं हो पाते हैं।तीसरा कारण यह है कि छात्र-छात्राओं की आंकिक प्रश्नों को हल करने में रुचि नहीं रहती है।परंतु इससे आंकिक प्रश्नों का महत्त्व कम नहीं हो जाता है।आंकिक प्रश्नों को हल करने से भौतिक विज्ञान व रसायन शास्त्र की नींव मजबूत हो जाती है,थ्योरी की एक-एक गुत्थी स्पष्ट हो जाती है।अतः विद्यार्थियों को आंकिक प्रश्नों को अवश्य हल करना चाहिए ताकि उनका मजबूत बेस तैयार हो सके।
6.गणित विषय की तैयारी (Mathematics Subject Preparation):
- गणित प्रैक्टिकल विषय है अतः इसके सूत्रों को समझें,प्रमेयों की कॉन्सेप्ट समझें,थ्योरी को समझें।इसके पश्चात एक-एक उदाहरण को समझकर हल करें।फिर एक्सरसाइज के सवालों को हल करें।गणित का अधिक से अधिक अभ्यास करें।जितना अभ्यास और रिवीजन करेंगे उतना ही गणित के सवाल समझ में आएंगे।
- गणित रटने का विषय नहीं है बल्कि थ्योरी को समझकर हल करने का विषय है।फॉर्मूलों को याद करें,प्रमेयों को समझें।अगर एकाग्रतापूर्वक आप एक बार समझ लेंगे तो गणित इतना कठिन विषय भी नहीं है कि समझ में ना आएं।गणित की बेसिक बातों को स्पष्ट कर लें,समझ लें।एक-एक सवाल को हल करें।जहां कहीं समझ में नहीं आए वहीं अपने मित्रों,शिक्षकों व संदर्भ पुस्तकों अथवा ऑनलाइन माध्यमों द्वारा समझकर हल करें। मानसिक और लिखित रूप में जितना अभ्यास करेंगे गणित पर उतनी ही मजबूत पकड़ होती जाएगी।
- इसकी थ्योरी पढ़ने से बेसिक बातें क्लियर होती है।अक्सर छात्र-छात्राएं सीधे ही फाॅर्मूलों के आधार पर सवाल हल करना प्रारंभ कर देते हैं और सवालों को हल भी कर लेते हैं परंतु इससे गणित की बेसिक बातें क्लियर नहीं होती है जो आगे की कक्षाओं में समस्या खड़ी कर देती है और काम्पटीशन में भी बेसिक क्लियर ना होने से उत्तीर्ण नहीं कर पाते हैं।
उपर्युक्त आर्टिकल में 2026 में काॅलेज परीक्षा की तैयारी (Preparing for College Exams in 2026),काॅलेज परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for College Exams?) के बारे में बताया गया है।
Also Read This Article:परीक्षा की जरूरत होने की समीक्षा 2025
7.छात्र का तमाशा (हास्य-व्यंग्य) (Student Spectacle) (Humour-Satire):
- छात्र:सर गणित इस तरह पढ़ाएं जिसे पढ़कर मन झूम उठे और बदन नाचने लगे।
- टीचर:हमारी कोचिंग में गणित पढ़ाई जाती है।हमारी कोचिंग डांस सेंटर नहीं है जो आपको नागिन डांस सिखाया जाए।
8.2026 में काॅलेज परीक्षा की तैयारी (Frequently Asked Questions Related to Preparing for College Exams in 2026),काॅलेज परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for College Exams?) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.अभिभावक छात्रों की मदद कैसे कर सकते हैं? (How can parents help students?):
उत्तर:छात्र-छात्राओं की तुलना दूसरे से ना करें।उन्हें परीक्षा के समय सान्त्वना देना चाहिए,मानसिक प्रेशर न दें।नकारात्मक सजेशन न दें।जैसे तुम फेल हो जाओगे,पढ़ लो आदि।
प्रश्न:2.कॉलेज छात्र क्या ध्यान रखें? (What should college students keep in mind?):
उत्तर:एकाग्रता व पूर्ण समर्पण के साथ तैयारी करें,कठिन मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।सही रणनीति के साथ तैयारी करें।
प्रश्न:3.दिनचर्या कैसी रखें? (How to keep the routine?):
उत्तर:संतुलित आहार लें।पर्याप्त नींद लें।तेज मिर्च,मसाले।चाय कॉफी लेने से बचें।हल्का व सुपाच्य भोजन लें।
- उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा 2026 में काॅलेज परीक्षा की तैयारी (Preparing for College Exams in 2026),काॅलेज परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for College Exams?) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
Related Posts
About Author
Satyam
About my self I am owner of Mathematics Satyam website.I am satya narain kumawat from manoharpur district-jaipur (Rajasthan) India pin code-303104.My qualification -B.SC. B.ed. I have read about m.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 15 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.










