Arithmetic Progression in Class 10th
1.10वीं में समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic Progression in Class 10th),समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic Progression):
10वीं में समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic Progression in Class 10th) के इस आर्टिकल में समान्तर श्रेढ़ी का सार्वअन्तर,विभिन्न पद ज्ञात करने के बारे में अध्ययन करके समझने का प्रयास करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- Nature of Roots of Quadratic Equation
2.10वीं में समान्तर श्रेढ़ी के साधित उदाहरण (Arithmetic Progression in Class 10th Solved Examples):
Example:1.निम्नलिखित समान्तर श्रेढ़ी के लिए प्रथम पद a एवं सार्वअन्तर d ज्ञात कीजिए:
Example:1.निम्नलिखित समान्तर श्रेढ़ी के लिए प्रथम पद a एवं सार्वअन्तर d ज्ञात कीजिए:
Example:1(i).6,9,12,15……
Solution:6,9,12,15……
a=6,d=9-6=3
Example:1(ii).-7,-9,-11,-13,…..
Solution:-7,-9,-11,-13,…..
a=-7,d=-9-(-7)=-9+7=-2
Example:1(iii). \frac{3}{2}, \frac{1}{2},-\frac{1}{2},-\frac{3}{2}, \cdots
Solution: \frac{3}{2}, \frac{1}{2},-\frac{1}{2},-\frac{3}{2}, \cdots
a=\frac{3}{2}, d=\frac{1}{2}-\frac{3}{2}=\frac{-2}{2}=-1
Example:1(iv).1,-2,-5,-8,……
Solution:1,-2,-5,-8,……
a=1,d=-2-1=-3
Example:1(v). -1, \frac{1}{4}, \frac{3}{2}, \cdots
Solution: -1, \frac{1}{4}, \frac{3}{2}, \cdots \\ a=-1, \quad d=\frac{1}{4}-(-1)=\frac{1}{4}+1=\frac{5}{4}
Example:1(vi).3,1,-1,-3,……
Solution:3,1,-1,-3,……
a=3,d=1-3=-2
Example:1(vii).3,-2,-7,-12,……
Solution:3,-2,-7,-12,……
a=3,d=-2-3=-5
Example:2.यदि किसी समान्तर श्रेढ़ी के लिए प्रथम पद a एवं सार्व अन्तर d निम्नानुसार दिया हुआ है,तो उस श्रेढ़ी के प्रथम चार पद लिखिए।
Example:2(i). a=-1, d=\frac{1}{2}
Solution: a=-1, d=\frac{1}{2} \\ a=-1, \quad a_2=a+d=-1+\frac{1}{2}=-\frac{1}{2} \\ a_3=a_2+d=-\frac{1}{2}+\frac{1}{2}=0 \\ a_4=a_3+d=0+\frac{1}{2}=\frac{1}{2}
प्रथम चार पदः -1,-\frac{1}{2}, 0, \frac{1}{2}
Example:2(ii). a=\frac{1}{3}, d=\frac{4}{3}
Solution: a=\frac{1}{3}, d=\frac{4}{3} \\ a_2=a+d=\frac{1}{3}+\frac{4}{3}=\frac{5}{3} \\ a_3 =a_2+d=\frac{5}{3}+\frac{4}{3}=\frac{9}{3}=3 \\ a_4=a_3+d=3+\frac{4}{3}=\frac{13}{3}
प्रथम चार पदः \frac{1}{3}, \frac{5}{3}, 3, \frac{13}{3}
Example:2(iii). a=0.6, d=1.1 \\ a_2=a+d=0.6+1.1=1.7 \\ a_3=a_2+d=1.7+1.1=2.8 \\ a_4=a_3+d=2.8+1.1=3.9
Solution:a=0.6,d=1.1
प्रथम चार पदः 0.6,1.7,2.8,3.9
Example:2(iv).a=4,d=-3
Solution: a=4, d=-3 \\ a_2=a+d=4-3=1 \\ a_3=a_2+d=1-3=-2 \\ a_4=a_3+d=-2-3=-5
प्रथम चार पदः4,1,-2,-5
Example:2(v). a=11,d=-4
Solution: a=11,d=-4 \\ a_2=a+d=11-4=7 \\ a_3=a_2+d=7-4=3 \\ a_4=a_3+d=3-4=-1
प्रथम चार पदः11,7,3,-1
Example:2(vi).a=-1.25,d=-0.25
Solution: a=-1.25, d=-0.25 \\ a_2=a_1+d=-1.25-0.25=-1.5 \\ a_3=a_2+d=-1.5-0.25=-1.75 \\ a_4=a_3+d=-1.75+0.25=-2.00
प्रथम चार पदः-1.25,-1.5,-1.75,-2
Example:2(vii). a=20, d=-\frac{3}{4}
Solution: a=20, d=-\frac{3}{4} \\ a_2=a+d=20-\frac{3}{4}=\frac{80-3}{4}=\frac{77}{4} \\ a_3=a_2+d=\frac{77}{4}-\frac{3}{4}=\frac{74}{4}=\frac{37}{2} \\ a_4=a_3+d=\frac{37}{2}-\frac{3}{4}=\frac{71}{4}
प्रथम चार पदः 20, \frac{77}{4}, \frac{37}{2}, \frac{71}{4}
Example:3.ज्ञात कीजिए:
Example:3(i).समान्तर श्रेढ़ी 2,7,12,…..का 10वाँ पद
Solution:2,7,12,…..का 10वाँ पद
a=2, d=7-2=5, n=10 \\ a_n=a+(n-1) d \\ =2+(10-1) \times 5=2+45 \\ \Rightarrow a_{10}=47
Example:3(ii). समान्तर श्रेढ़ी \sqrt{2}, 3 \sqrt{2}, 5 \sqrt{2}, \ldots \ldots का 18वाँ पद
Solution: \sqrt{2}, 3 \sqrt{2}, 5 \sqrt{2}, \ldots , \ldots का 18वाँ पद
a=\sqrt{2}, d=3 \sqrt{2}-\sqrt{2}=2 \sqrt{2}, n=18 \\ a_n=a+(n-1) d \\ =\sqrt{2}+(18-1) \times 2 \sqrt{2} \\ =\sqrt{2}+17 \times 2 \sqrt{2}=\sqrt{2}+34 \sqrt{2} \\ \Rightarrow a_{18}=35 \sqrt{2}
Example:3(iii).समान्तर श्रेढ़ी 84,80,76,…….. का कौनसा पद शून्य है?
Solution:84,80,76,……..
a=84,d=80-84=-4
a_n=0, n=? \\ a_n=a+(n-1) d \\ \Rightarrow 0=84+(n-1)(-4) \\ \Rightarrow \frac{-84}{-4}=n-1 \\ \Rightarrow n-1=21 \\ \Rightarrow n=22
Example:4.समान्तर श्रेढ़ी 1,4,7,10,……,88 में अन्त से 12वाँ पद ज्ञात कीजिए।
Solution:1,4,7,10,…..,88
a=88, d=7-10=-3, n=12 \\ a_n=a+(n-1) d \\ =88+(12-1)(-3) \\ =88+11 \times -3=88-33=55 \\ \Rightarrow a_{12} =55
Example:5.एक समान्तर श्रेढ़ी में 60पद हैं।यदि उसका प्रथम पद तथा अन्तिम पद क्रमशः 7 तथा 125 है,तो उसका 32वाँ पद ज्ञात कीजिए।
Solution: n=60, a=7, a_n=125 \\ a_n=a+(n-1) d \\ 125=7+(60-1) d \\ \Rightarrow \frac{125-7}{59}=d \\ \Rightarrow d=2 \\ a_{32}=7+(32-1) \times 2 \\ =7+31 \times 2=7+62 \\ \Rightarrow a_{32}=69
Example:6.चार संख्याएँ समान्तर श्रेढ़ी में हैं।यदि संख्याओं का योग 50 तथा सबसे बड़ी संख्या,सबसे छोटी संख्या की चार गुनी है,तो संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
Solution:माना चारों संख्याएँ a,a+d,a+2d,a+3d हैं।
a+(a+d)+(a+2 d)+(a+3 d)=50 \\ \Rightarrow 4 a+6 d=50 \\ \Rightarrow 2(2 a+3 d)=50 \\ \Rightarrow 2 a+3 d=25 \cdots(1) \\ a+3d=4a \\ \Rightarrow a=d \cdots(2)
समीकरण (2) से (1) में मान रखने परः
2d+3 d=25 \Rightarrow 5 d=25 \\ \Rightarrow d=5
a=5,d=5
a+d=5+5=10,a+2d=5+2×5=15
a+3d=5+3×5=20
अतः चारों संख्याएँ हैं:5,10,15,20
Example:7.यदि समान्तर श्रेढ़ी का छठा पद तथा 17वाँ पद क्रमशः 19 तथा 41 हैं,तो 40वाँ पद ज्ञात कीजिए।
Solution: a_n=a+(n-1) d \\ \Rightarrow a_6=a+(6-1) d=19 \\ \Rightarrow a+5 d=19 \cdots(1) \\ a_{17}=a+(17-1) d=41 \\ \Rightarrow a+16 d=41 \cdots(2)
समीकरण (1) में से (2) घटाने परः
(a+5 d)-(a+16 d)=19-41 \\ \Rightarrow a+5 d-a-16 d=-22 \\ \Rightarrow-11 d=-22 \\ \Rightarrow d=\frac{-22}{-11}=2
d का मान समीकरण (1) में रखने परः
a+5 \times 2=19 \\ \Rightarrow a+10=19 \\ \Rightarrow a=19-10=9 \\ \Rightarrow a=9
40वाँ पद
a_n=a+(n-1) d \\ a_{40}=9+(40-1) \times 2 \\ =9+39 \times 2=9+78 \\ \Rightarrow a_{40}=87
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा 10वीं में समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic Progression in Class 10th),समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic Progression) को समझ सकते हैं।
3.10वीं में समान्तर श्रेढ़ी पर आधारित समस्याएँ (Problems Based on Arithmetic Progression in Class 10th):
(1.)किसी समान्तर श्रेढ़ी का 5वाँ पद 11 तथा 9वाँ पद 7 हो,तो 16वाँ पद ज्ञात कीजिए।
(2.)क्या 185 स.श्रे. 3+7+11+….. का एक पद है?
(3.)स.श्रे. 4+9+14+19+…… का कौनसा पद 124 है?
उत्तर (Answers): (1.)a_{16}=0 (2.)स.श्रे. का पद नहीं है। (3.)n=25 अर्थात् a_{25}=124
उपर्युक्त सवालों को हल करने पर 10वीं में समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic Progression in Class 10th),समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic Progression) को ठीक से समझ सकते हैं।
Also Read This Article:- To Solve Quadratic Equation by Factor
4.10वीं में समान्तर श्रेढ़ी (Frequently Asked Questions Related to Arithmetic Progression in Class 10th),समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic Progression) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.अनुक्रम से क्या आशय है? (What is Meant by Sequence?):
उत्तर:यदि राशियाँ किसी क्रम में निश्चित नियमानुसार हो,तो उसे अनुक्रम कहते हैं।अनुक्रम की प्रत्येक संख्या उसका पद कहलाती है।
जैसे 2,5,8,11,….. तथा 3,6,12,24,……दोनों अनुक्रम हैं।
प्रश्न:2.श्रेणी किसे कहते हैं? (What is a Series?):
उत्तर:यदि a_1,a_2,a_3 \ldots \ldots a_n \ldots एक अनुक्रम हो,तो व्यंजक a_1 \pm a_2 \pm a_3 \pm \ldots \ldots \pm a_n \pm \ldots को श्रेणी कहते हैं।अतः प्रत्येक अनुक्रम के संगत एक श्रेणी होती है,जिसमें पदों के मध्य धन या ऋण का चिन्ह होता है।प्रत्येक श्रेणी का एक संगत अनुक्रम भी होता है।
प्रश्न:3.श्रेढ़ी किसे कहते हैं? (What is Progression?):
उत्तर:कुछ विशिष्ट प्रतिबन्ध होने पर अनुक्रम को श्रेढ़ी कहते हैं अर्थात् एक अनुक्रम श्रेढ़ी कहलाती है यदि उसके पदों का संख्यात्मक मान किसी विशिष्ट नियम के अन्तर्गत बढ़ता या घटता है।
प्रश्न:4.समान्तर श्रेढ़ी की परिभाषा दीजिए। (Define Arithmetical Progression):
उत्तर:समान्तर श्रेढ़ी वह श्रेढ़ी है जिसका प्रत्येक पद अपने पूर्व पद में कोई नियत राशि जोड़ने अथवा घटाने से प्राप्त होता है।दूसरे शब्दों में समान्तर श्रेढ़ी एक अनुक्रम है जिसके प्रत्येक पद का उसके पूर्ववर्ती पद से अन्तर सदैव स्थिर रहता है।इस स्थिर अन्तर को सार्वअन्तर कहते हैं।समान्तर श्रेढ़ी को संक्षेप में स.श्रे.(A.P.) लिखते हैं।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा 10वीं में समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic Progression in Class 10th),समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic Progression) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
Arithmetic Progression in Class 10th
10वीं में समान्तर श्रेढ़ी
(Arithmetic Progression in Class 10th)
Arithmetic Progression in Class 10th
10वीं में समान्तर श्रेढ़ी (Arithmetic Progression in Class 10th) के इस आर्टिकल में
समान्तर श्रेढ़ी का सार्वअन्तर,विभिन्न पद ज्ञात करने के बारे में अध्ययन करके समझने
का प्रयास करेंगे।
Related Posts
About Author
Satyam
About my self I am owner of Mathematics Satyam website.I am satya narain kumawat from manoharpur district-jaipur (Rajasthan) India pin code-303104.My qualification -B.SC. B.ed. I have read about m.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 15 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.



