Menu

Probability in Class 10th

1.कक्षा 10वीं में प्रायिकता (Probability in Class 10th),प्रायिकता (Probability):

कक्षा 10वीं में प्रायिकता (Probability in Class 10th) के इस आर्टिकल में प्रायिकता से सम्बन्धित सवालों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article:-  Arithmetic Progression 10th

2.कक्षा 10वीं में प्रायिकता के उदाहरण (Probability in Class 10th Examples):

Example:1.एक बैग में 5 लाल और 13 हरी गेंदें हों तो एक हरी गेंद होने की प्रायिकता होगी:
(a) \frac{5}{18} (b) \frac{5}{13} (c) \frac{13}{18} (d) 1
Solution:अनूकूल परिणाम=13
निःश्शेष परिणाम=5+13=18
हरी गेंद होने की प्रायिकता=\frac{\text{अनुकूल परिणाम}}{\text{निःश्शेष परिणाम}} \\ =\frac{13}{18}
विकल्प (c) सही है।
Example:2.एक तीरदांज ने सटीक निशाने लगाने के लिए 15 निशाने लगाए जिनमें से 4 निशाने सही लगे।निशाने न लगाने की प्रायिकता होगी:
(a) \frac{11}{15} (b) \frac{4}{15} (c) \frac{4}{19} (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:कुल घटनाएँ=15
निशाने लगाने के परिणाम (E)=4
P(E)=\frac{ \text{घटना (E) के अनुकूल परिणाम}}{\text{कुल घटनाएँ}} \\ \Rightarrow P(E)=\frac{4}{15}
निशाना न लगाने की प्रायिकता
P(\overline{E})=1-P(E)=1-\frac{4}{15}=\frac{11}{15}
विकल्प (b) सही है।
Example:3.500 अण्डों में से एक खराब अण्डा होने की प्रायिकता 0.036 है।कुल खराब अण्डों की संख्या होगी:
(a) 36 (b) 18 (c) 50 (d) 100
Solution:एक खराब अण्डा होने की प्रायिकता=\frac{\text{खराब अण्डों की संख्या}}{\text{कुल अण्डों की संख्या}}
0.036=\frac{\text{खराब अण्डों की संख्या}}{500}
खराब अण्डों की संख्या=0.036×500=18
विकल्प (b) सही है।
Example:4.यदि P(A),घटना A के होने की प्रायिकता को दर्शाता हो तो
(a)P(A) \leq 0 (B)P(A)>1 (C) 0 \leq P(A) \leq 1 (D)-1 \leq P(A) \leq 1
Solution:विकल्प (c) सही है।
Example:5.यदि P(E)=0.23 हो तो P(\overline{E}) की प्रायिकता होगी:
(a) 0.23 (b) 0.10 (c) 0.77 (d) 0.80
Solution:P(E)=0.23
P(E)=0.23 \\ P(\overline{E})=1-P(E)=1-0.23=0.77
विकल्प (c) सही है।
Example:6. P(\overline{E}) की प्रायिकता 0.11 हो तो P(E) होगी:
(a)0.90 (b)0.11 (c)0.15 (d)0.89
Solution: P(E)+P(\overline{E})=1 \\ \Rightarrow P(E)+0.11=1 \\ \Rightarrow P(E)=1-0.11 \\ \Rightarrow P(E)=0.89
विकल्प (d) सही है।
Example:7.निश्चित घटना की प्रायिकता होगी:
(a) 0 (b) 1 (c) 0 और 1 के मध्य (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:विकल्प (b) सही है।
Example:8.ताश की गड्डी में से लाल रंग की रानी न होने की प्रायिकता होगी:
(a) \frac{1}{26} (b) \frac{3}{4} (c) \frac{11}{52} (d) \frac{25}{26}
Solution:ताश की गड्डी में कुल पत्तों की संख्या=52
अनुकूल परिणाम (रानी होने के)=2
ताश की गड्डी में लाल रंग की रानी निकाले जाने की प्रायिकता
P(E)=\frac{2}{52}=\frac{1}{26}
ताश की गड्डी में से लाल रंग की रानी न निकाले जाने की प्रायिकता
P(\overline{E})=1-P(E)=1-\frac{1}{26}=\frac{25}{26}
विकल्प (d) सही है।

Example:9.ताश की गड्डी में से एक पान का पत्ता निकाले जाने की प्रायिकता होगी:
(a) \frac{1}{4} (b) \frac{1}{52} (c) \frac{1}{13} (d) \frac{12}{13}
Solution:कुल पत्तों की संख्या=52
पान का पत्ता निकालने के अनुकूल परिणाम=13
पान का पत्ता निकालने की प्रायिकता
P(E)=\frac{13}{52}=\frac{1}{4}
विकल्प (a) सही है।
Example:10.एक पासे को फेंकने पर अभाज्य संख्या आने की प्रायिकता होगीः
(a) \frac{1}{3} (b) \frac{2}{3} (c) \frac{1}{2} (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:पासे को फेंकने पर निःश्शेष परिणाम (1,2,3,4,5,6)=6
अभाज्य संख्या आने के परिणाम (2,3,5)=3
अतः अभाज्य संख्या आने की प्रायिकता
P(E)=\frac{\text{अनुकूल परिणाम}}{\text{निःश्शेष परिणाम}} \\ =\frac{3}{6}=\frac{1}{2}
विकल्प (c) सही है।
Example:11.घटना E की प्रायिकता+घटना E नहीं की प्रायिकता होगी:
(a) 0 (b) 1 (c) 0 और 1 के मध्य (d) 0 से छोटा
Solution:
विकल्प (b) सही है।
Example:12.यदि दो सिक्कों को एक साथ उछाला जाता है तो चित आने की प्रायिकता होगी:
(a) \frac{3}{4} (b) \frac{1}{2} (c)\frac{1}{4} (d) 1
Solution:दो सिक्कों को उछालने पर सम्भव परिणाम (HH,HT,TH,TT)=4
चित आने के अनुकूल परिणाम (HH,TH,HT)=3
अतः सिक्के पर चित आने की प्रायिकता=\frac{3}{4}
विकल्प (a) सही है।
Example:13.एक पासे को फेंकने पर 2 से बड़ी संख्या आने की प्रायिकता होगी:
(a) \frac{2}{3} (b) \frac{3}{4} (c) \frac{1}{4} (d)\frac{1}{2}
Solution:पासे पर कुल सम्भव परिणाम (3,4,5,6)=4
2 से बड़ी संख्या आने के अनुकूल परिणाम (3,4,5,6)=4
2 से बड़ी संख्या आने की प्रायिकता=\frac{4}{6}=\frac{2}{3}
विकल्प (a) सही है।
Example:14.बारह टिकटों पर एक-एक संख्या 1 से 12 तक लिखी गई है।उनमें से एक टिकट का यादृच्छिक चयन किया जाता है तो इस पर लिखी गई संख्या 4 के गुणज होने की प्रायिकता होगी:
(a)\frac{2}{3} (b) \frac{1}{12} (c) \frac{1}{2} (d) \frac{1}{4}
Solution:1 से 12 तक की संख्याओं में 4 के गुणज वाली संख्याएँ 4,8,12 हैं।
4 के गुणज के अनुकूल परिणाम=3
निःश्शेष परिणाम=12
4 के गुणज होने की प्रायिकता=\frac{3}{12}=\frac{1}{4}
विकल्प (d) सही है।
Example:15.यदि दो पासों को एक साथ फेंका जाता है तो दोनों पासों पर एक ही संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता होगी:
(a) \frac{1}{6} (b) \frac{5}{6} (c) \frac{1}{36} (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:दो पासों को फेंकने पर कुल सम्भव परिणाम=6^2=36
दो पासों पर एक ही संख्या प्राप्त होने के अनुकूल परिणाम {(1,1),(2,2),(3,3),(4,4),(5,5),(6,6)}=6
अभीष्ट प्रायिकता=\frac{6}{36}=\frac{1}{6}
विकल्प (a) सही है।
Example:16.अपक्षपातपूर्ण तीन सिक्के एक साथ उछाले जाते हैं तो ठीक दो चित प्राप्त होने के लिए प्रायिकता होगी:
(a) \frac{1}{2} (b) \frac{3}{8} (c) \frac{5}{8} (d) \frac{1}{8}
Solution:तीन सिक्कों को उछालने पर कुल सम्भव परिणाम {(HHH),(HHT),(HTH),(THH),(HTT),(, THT),(TTH),(TTT)}=8
ठीक दो चित प्राप्त होने के अनुकूल परिणाम={(HHHT),(HTH),(THH)}=3
ठीक दो चित प्राप्त होने की प्रायिकता=\frac{3}{8}
विकल्प (b) सही है।
Example:17.एक बैग में 5 लाल और 4 नीले रंग के कंचे हैं।यादृच्छया एक कंचा निकाला जाता है,तो एक नीला कंचा निकालने की प्रायिकता होगी:
(a) \frac{5}{9} (b) \frac{4}{5} (c) 1 (d) \frac{4}{9}
Solution:कुल कंचों की संख्या=5+4=9
नीले कंचों के अनुकूल परिणाम=4
नीले रंग के एक कंचे निकालने की प्रायिकता=\frac{4}{9}
विकल्प (d) सही है।
Example:18.एक लीप वर्ष में 53 सोमवार होने की प्रायिकता होगी:
(a) \frac{1}{7}  (b) \frac{2}{7}  (c) \frac{3}{7} (d) ज्ञात करना सम्भव नहीं है
Solution:एक लीप वर्ष में 366 दिन होते हैं अतः 52 सप्ताह में प्रत्येक वार शामिल हैं।बाकी 2 दिन की सम्भावनाएँ
(रविवार,सोमवार),(सोमवार,मंगलवार),(मंगलवार,बुधवार),(बुधवार,बृहस्पतिवार),(बृहस्पतिवार,शुक्रवार),(शुक्रवार,शनिवार),(शनिवार,रविवार)
सोमवार होने के अनुकूल परिणाम=2
अभीष्ट प्रायिकता=\frac{2}{7}
विकल्प (b) सही है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा कक्षा 10वीं में प्रायिकता (Probability in Class 10th),प्रायिकता (Probability) को समझ सकते हैं।

3.कक्षा 10वीं में प्रायिकता पर आधारित समस्याएँ (Problems Based on Probability in Class 10th):

(1.)एक पासे को फेंकने पर निम्न की प्रायिकता ज्ञात कीजिए:
(i)6 से छोटा अंक आने की (ii)6 से बड़ा अंक आने की।
उत्तर (Answers):1.(i)\frac{5}{6} (ii)0
उपर्युक्त सवालों को हल करने पर कक्षा 10वीं में प्रायिकता (Probability in Class 10th),प्रायिकता (Probability) को ठीक से समझ सकते हैं।

Also Read This Article:- Trigonometric Ratios in Class 10th

4.कक्षा 10वीं में प्रायिकता (Frequently Asked Questions Related to Probability in Class 10th),प्रायिकता (Probability) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.अभिप्रयोग एवं घटना किसे कहते हैं? (What is Experiment and Event?):

उत्तर:किसी भी प्रयोग की समस्त सम्भावनाओं में से एक परिणाम का अवश्य होना एक अभिप्रयोग कहलाता है तथा समस्त सम्भावनाओं को घटनाएँ कहते हैं।

प्रश्न:2.कुल घटनाओं से क्या आशय है? (What Do You Mean by Total Events?):

उत्तर:किसी अभिप्रयोग की समस्त सम्भावनाएँ उस अभिप्रयोग की कुल घटनाएँ कहलाती हैं।

प्रश्न:3.प्रायिकता ज्ञात करने का सूत्र लिखो। (Write the Formula to Find the Probability):

उत्तर:किसी घटना E के घटित होने की प्रायिकता
P(E)=\frac{\text{अनुकूल घटनाएँ}}{\text{निःश्शेष (कुल) घटनाएँ}}
घटना E के घटित न होने की प्रायिकता P(\overline{E})=1-P(E)
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा कक्षा 10वीं में प्रायिकता (Probability in Class 10th),प्रायिकता (Probability) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here
6. Twitter click here
7. Twitter click here

Probability in Class 10th

कक्षा 10वीं में प्रायिकता
(Probability in Class 10th)

Probability in Class 10th

कक्षा 10वीं में प्रायिकता (Probability in Class 10th) के इस आर्टिकल में प्रायिकता
से सम्बन्धित सवालों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *