Imp Illustrations of Euclid Geometry
1.यूक्लिड की ज्यामिति के महत्त्वपूर्ण उदाहरण का परिचय (Introduction to Imp Illustrations of Euclid Geometry),यूक्लिड की ज्यामिति (Euclid’s Geometry):
यूक्लिड की ज्यामिति के महत्त्वपूर्ण उदाहरण (Imp Illustrations of Euclid Geometry) के इस आर्टिकल में वस्तुनिष्ठ उदाहरणों के जरिए यूक्लिड की ज्यामिति को समझने का प्रयास करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- Factors of Algebraic Expression
2.यूक्लिड की ज्यामिति के महत्त्वपूर्ण उदाहरण (Imp Illustrations of Euclid Geometry):
Illustration:1.ज्योमेट्री शब्द की उत्पत्ति हुई है:
(a) ज्यामिति से (b)केवल ज्या से (c) केवल मीटर्स से (d)जियो तथा मीट्रीन से
Solution:विकल्प (d) सही है।
Illustration:2.वह आकृति जिसके पार्श्व फलक ऊपर एक ही बिन्दु पर मिलने वाले त्रिभुज होते हैं,कहलाती है:
(a) शंकु (b) पिरामिड (c) गोला (d) बेलन
Solution:विकल्प (b) सही है।
Illustration:3.यूक्लिड की परिभाषा के अनुसार,एक पृष्ठ (surface) वह है,जिसकी केवल…….. होती है:
(a) लम्बाई (b) चौड़ाई (c) लम्बाई और चौड़ाई (d) ऊँचाई
Solution:विकल्प (c) सही है।
Illustration:4.यूक्लिड के अभिगृहीत के अनुसार,पूर्ण अपने भाग से होता है:
(a) बड़ा (b) छोटा (c) बराबर (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:विकल्प (a) सही है।
Illustration:5.यूक्लिड की अभिधारणा के अनुसार,किसी को केन्द्र मानकर और किसी त्रिज्या से वृत्त खींचा जा सकता है:
(a) एक (b) दो (c) तीन (d) अनन्त
Solution:विकल्प (a) सही है।
Illustration:6.एक बारीक नोंक वाली पेन्सिल से पैमाने के सहारे-सहारे नोंक चलाने पर बनने वाली आकृति को कहते हैं:
(a) रेखा (b) रेखाखण्ड (c) किरण (d) बिन्दु
Solution:विकल्प (b) सही है।
Illustration:7.दो भिन्न रेखाओं में अधिकतम बिन्दु उभयनिष्ठ हो सकते हैं:
(a) एक (b) दो (c) चार (d) असंख्य
Solution:विकल्प (a) सही है।
Illustration:8.जिन कथनों को यूक्लिड ने सिद्ध किया वे कहलाती थीः:
(a) अभिगृहीत (b) अभिधाराणाएँ (c) परिभाषाएँ (d) प्रमेय
Solution:विकल्प (d) सही है।
Illustration:9.एक बिन्दु से होकर रेखाएँ खींची जा सकती हैं:
(a) केवल एक (b) केवल दो (c) केवल तीन (d) अनेक
Solution:विकल्प (d) सही है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा यक्लिड की ज्यामिति के महत्त्वपूर्ण उदाहरण (Imp Illustrations of Euclid Geometry),यूक्लिड की ज्यामिति (Euclid’s Geometry) को समझ सकते हैं।
3.अतिलघुत्तरात्मक उदाहरण (Very Short Type Illustrations):
Illustration:10.नीचे दिए गए कथन सत्य हैं या असत्य जाँच कीजिएः
(1.)वे वस्तुएँ जो परस्पर संपाती हों,एकदूसरे के बराबर होती हैं।
(2.)पूर्ण भाग अपने भाग के बराबर है।
(3.)सभी समकोण एकदूसरे के बराबर होते हैं।
(4.)एक ही वस्तुओं के दुगुने परस्पर बराबर होते हैं।
(5.)वे वस्तुएँ जो एक ही वस्तु के बराबर हों एकदूसरे के बराबर नहीं होती हैं।
(6.)दिए हुए दो भिन्न बिन्दुओं से होकर एक अद्वितीय रेखा खींची जा सकती है।
(7.)यदि बराबरों को बराबरों में जोड़ा जाए,तो पूर्ण भी बराबर होते हैं।
(8.)यदि बराबरों को बराबरों में से घटाया जाय तो शेषफल बराबर नहीं होते हैं।
(9.)दो रेखाएँ हमेशा समान्तर होंगी,यदि वे प्रतिच्छेद न करें।
उत्तर (Answers):(1.)सत्य (2.)असत्य (3.)सत्य (4.)सत्य (5.)असत्य (6.)सत्य (7.)सत्य (8.)असत्य (9.)सत्य
Illustration:11.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(1.)एक सरल रेखा,किरण अथवा रेखाखण्ड पर……… बिन्दु होते हैं।
(2.)एक रेखा की…….. नहीं होती है।
(3.)सत्यापित ज्यामितीय निष्कर्षों को………. कहते हैं।
(4.)वे ज्यामितीय निष्कर्ष जिन्हें मौलिक तौर पर बिना प्रमाण के ही सत्य स्वीकार कर लेते हैं ताकि अन्य ज्यामितीय निष्कर्षों को सिद्ध किया जा सके……… कहते हैं।
(5.)उन सरल और स्पष्ट गणितीय तथ्यों को जिनकी सत्यता सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं होती……. कहते हैं।
(6.)प्रमेय का एक भाग……. और दूसरा भाग…… होता है।
(7.)ज्यामितीय नियमों के आधार पर की गई रचनाओं को……… कहते हैं।
उत्तर (Answers):(1.)अनन्त (2.)चौड़ाई और मोटाई (3.)प्रमेय (4.)अभिगृहीत (5.)स्वयंसिद्ध (6.)परिकल्पना,निष्कर्ष (7.)निर्मेय
Illustration:12.निम्नलिखित का एक शब्द में उत्तर दीजिए:
(1.)दो विभिन्न रेखाएँ कितने अधिकतम बिन्दुओं पर प्रतिच्छेद कर सकती हैं?
(2.)एक अद्वितीय रेखा को बताने के लिए कितने विभिन्न बिन्दुओं की आवश्यकता होती है?
(3.)दो विभिन्न तल कितनी अधिकतम रेखाओं द्वारा प्रतिच्छेदित किये जा सकते हैं?
उत्तर (Answers):(1.)एक (2.)दो (3.)अनन्त
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा यूक्लिड की ज्यामिति के महत्त्वपूर्ण उदाहरण (Imp Illustrations of Euclid Geometry),यूक्लिड की ज्यामिति (Euclid’s Geometry) को समझ सकते हैं।
Also Read This Article:- Imp Illustrations of Euclid Geometry
4.यूक्लिड की ज्यामिति के महत्त्वपूर्ण उदाहरण (Frequently Asked Questions Related to Imp Illustrations of Euclid Geometry),यूक्लिड की ज्यामिति (Euclid’s Geometry) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.ज्यामिति किसे कहते हैं (What is Geometry?):
उत्तर:गणित की जिस शाखा के अन्तर्गत बिन्दुओं,रेखाओं,तलों और ठोस पिण्डों के आकार,विस्तार और गुणों का अध्ययन किया जाता है,उसे ज्यामिति कहते हैं।
प्रश्न:2.रेखा किसे कहते हैं? (What is a Line?):
उत्तर:रेखा वह ज्यामितीय आकृति होती है जिसकी कोई मोटाई नहीं होती है,इसकी लम्बाई असीमित होती है अर्थात् यह दोनों ओर अनन्त तक बढ़ी हुई होती है।
प्रश्न:3.एक बिन्दु क्या है? (What is a Point?):
उत्तर:यह समतल में एक स्थिति विशेष को बताने के लिए एक सूक्ष्म चिन्ह है जिसका कोई आकार नहीं होता है।जैसे:पेन्सिल द्वारा लगाया गया सूक्ष्म चिन्ह आदि।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा यक्लिड की ज्यामिति के महत्त्वपूर्ण उदाहरण (Imp Illustrations of Euclid Geometry),यूक्लिड की ज्यामिति (Euclid’s Geometry) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
No. | Social Media | Url |
---|---|---|
1. | click here | |
2. | you tube | click here |
3. | click here | |
4. | click here | |
5. | Facebook Page | click here |
6. | click here | |
7. | click here |
Imp Illustrations of Euclid Geometry
यूक्लिड की ज्यामिति के महत्त्वपूर्ण उदाहरण
(Imp Illustrations of Euclid Geometry)
Imp Illustrations of Euclid Geometry
यूक्लिड की ज्यामिति के महत्त्वपूर्ण उदाहरण (Imp Illustrations of Euclid Geometry)
के इस आर्टिकल में वस्तुनिष्ठ उदाहरणों के जरिए यूक्लिड की ज्यामिति को समझने का
प्रयास करेंगे।
Related Posts
About Author
Satyam
About my self I am owner of Mathematics Satyam website.I am satya narain kumawat from manoharpur district-jaipur (Rajasthan) India pin code-303104.My qualification -B.SC. B.ed. I have read about m.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 15 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.