Menu

How to Crack UGC-NET 2026?

Contents hide

1.यूजीसी नेट 2026 कैसे क्रैक करें? (How to Crack UGC-NET 2026?),यूजीसी-नेट 2026 के लिए रणनीति (Strategy for UGC-NET 2026):

  • यूजीसी नेट 2026 कैसे क्रैक करें? (How to Crack UGC-NET 2026?) के इस आर्टिकल में यूजीसी-नेट 2026 को क्रैक करने की युक्ति बताई जा रही है।हालांकि यूजीसी-नेट को क्रैक करने के लिए और भी लेख इस साइट पर अपलोड किए हुए हैं,उन्हें पढ़ेंगे तो आपको रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
  • आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article:यूजीसी-नेट कैसे क्रैक करें के 9 रहस्य

2.पढ़ने की आदत डालें (Get into the habit of reading):

  • यूजीसी-नेट एग्जाम प्रवक्ता पद,जेआरएफ प्राप्त करने और शोध करने के लिए महत्त्वपूर्ण है।प्रतियोगिता के इस युग में अभ्यर्थियों को हर परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना होता है।इसलिए वे अभ्यर्थी ऐसी परीक्षा में केवल नाम मात्र के लिए दाखिल होते हैं जो परीक्षा का शॉर्टकट मार्ग अपनाते हैं या भाग्य भरोसे बिना तैयारी के एपीयर होते हैं अथवा सही रणनीति के बिना तैयारी करते हैं।
  • अभ्यर्थियों को चयनित टाॅपिक्स की तैयारी करने से बचना चाहिए।दोनों पेपर्स में वही अभ्यर्थी परीक्षा को क्लीयर कर पाता है जो पहले से ही जनरल नॉलेज,रीजनिंग की थोड़ी-बहुत तैयारी करता है।विषय पर भी जिसका एकाधिकार है उसकी सफलता सुनिश्चित हो जाती है।दोनों पेपर्स की तैयारी करें।अपने स्टडी करने की आदत को प्रोडक्टिव और प्रोग्रेसिव बनाएं।
  • जो अभ्यर्थी रीजनिंग पढ़े हुए नहीं होते हैं वे रीजनिंग के पेपर की तो कामचलाऊ तैयारी करते हैं और सब्जेक्ट के पेपर की अच्छी तैयारी करते हैं उन्हें यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि दोनों पेपर्स की तैयारी समान रूप से नहीं होगी तब तक परीक्षा से पार पाना मुश्किल है।दोनों पेपर्स की संतुलित तैयारी करें।
  • अतः जनरल नॉलेज व रीजनिंग वाले पेपर में चाहे आपकी रुचि हो या नहीं,नेट (NET) को क्रैक करने के लिए इन विषयों को पढ़ने की अपनी आदत बना लें।इन्हें अपना कर्त्तव्य समझकर पढ़े,अपना धर्म समझकर पढ़े।हम कई काम ऐसे करते हैं जिन्हें हमारी करने की नीयत नहीं होती है लेकिन फिर भी करते हैं क्योंकि वे कर्म करना हमारा दायित्व है।
  • अपना लक्ष्य पहले से ही निश्चित करके अपनी शैक्षिक तैयारी के साथ-साथ कुछ समय जनरल नॉलेज और रीजनिंग की तैयारी में देते रहना चाहिए।रीजनिंग से संबंधित सामग्री नियमित रूप से इस साइट पर भी अपलोड की जाती है।जनरल नॉलेज से संबंधित सामग्री भी आपको मिल जाएगी।इस प्रकार आपको इस साइट पर रणनीति हेतु मार्गदर्शन के साथ-साथ पाठ्य-सामग्री भी मिल जाएगी।और अधिक तैयारी के लिए आपको स्तरीय पुस्तकें पढ़नी चाहिए तथा कई यूट्यूब चैनल भी स्तरीय सामग्री के वीडियो अपलोड करते हैं,उनसे भी मदद ले सकते हैं।
  • आपकी सफलता के लिए आपको अनेक साधन मिल जाएंगे परंतु स्टडी करने की आदत तो आप में होनी ही चाहिए तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे।कड़ी मेहनत (अध्ययन) का कोई विकल्प नहीं है।बिना स्टडी की आदत,अधकचरी स्टडी की आदत,सटीक रणनीति के बिना असफलता के सिवाय कुछ भी नहीं मिलता है।स्टडी करने की आदत से ही सफलता का मार्ग गुजरता है।अतः दोनों पेपर्स को समान महत्त्व देते हुए अभी से इनका अध्ययन और तैयारी चालू कर देनी चाहिए।अपनी पूरी क्षमता,योग्यता,समर्पण और एकाग्रता के साथ स्टडी को अंजाम दें।

3.नियमित रूप से स्टडी का विश्लेषण करें (Regularly analyze the study):

  • केवल पुस्तकों और ऑनलाइन साधनों से केवल स्टडी ही न करते रहें बल्कि की गई स्टडी का मूल्यांकन भी करते रहें।समय-समय पर टेस्ट दें और जाँचे कि क्या कसर रह गई है और उस कमी को दूर करने का भरसक प्रयास करें।
  • यदि रीजनिंग की तैयारी करने में कोई कठिनाई है तो कोचिंग लेने में संकोच न करें।गणित विषय के अभ्यर्थी तो रीजनिंग की तैयारी आसानी से कर लेते हैं परंतु अन्य विषयों के अभ्यर्थियों को रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस के टॉपिक को तैयार करने में कठिनाई महसूस होती है।बार-बार अभ्यास करेंगे,दिमाग पर जोर डालकर कोशिश करेंगे तो इतना मुश्किल भी नहीं है कि इसे तैयार नहीं किया जा सके।पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र,मॉडल पेपर्स को हल करें और जांचे कि कौनसे टॉपिक को हल करने में कठिनाई होती है।
  • एक बार सिलेबस का अध्ययन कर लें,उसके नोट्स बना लें और फिर मॉक टेस्ट दें और जहां कहीं कमजोरी महसूस होती है उसे दुबारा से पढ़ें,समझें और याद करने की कोशिश करें।रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस के प्रश्न समझने के बाद हल करने के होते हैं,उन्हें याद करने की जरूरत नहीं होती हैं।उन्हें समझेंगे नहीं तो रटकर बिल्कुल हल नहीं किया जा सकता है।समझ में आते ही फौरन प्रश्न को हल किया जा सकता है।जबकि जनरल नाॅलेज के प्रश्नों को हल करने के लिए तथ्यों,घटनाओं को याद करना होता है।यदि आपको तथ्य याद नहीं है तो आप प्रश्न का उत्तर गलत कर बैठेंगे।दोनों को हल करने का ढंग अलग है।जनरल नॉलेज के लिए स्मरणशक्ति की आवश्यकता है यानी आपकी स्मरण शक्ति अच्छी है तो आप तथ्यों को याद कर लेंगे।जबकि रीजनिंग में सवालों को समझना होता है अतः उसमें बौद्धिक कुशलता की जरूरत होती है।
  • करंट अफेयर्स के लिए दैनिक समाचार पत्र (स्तरीय) पढ़ें और जनरल नॉलेज की महत्त्वपूर्ण बातों को नोट कर लें।पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।उसके आधार पर न्यूज़ पेपर से ऐसी जानकारी व तथ्यों को नोट करें जो आपके काम की हों।सिलेबस की तैयारी और नोट्स बनाने का कार्य एक माह पूर्व समाप्त कर लें।एक माह में फिर रिहर्सल करें और अपने वीक पाइंट्स को जानें और उन्हें स्ट्रांग बनाते जाएं।अपनी तैयारी का दैनिक और नियमित रूप से विश्लेषण करें।
  • यदि वीक पॉइंट्स को स्वयं नहीं समझ सकते हैं,स्वयं तैयार नहीं कर सकते हैं तो ट्यूटर की मदद लें या कोचिंग लें।अपने वीक पाॅइंट्स को नजरअंदाज न करें क्योंकि परीक्षा में एक-एक अंक महत्त्व रखता है।लक्ष्य केंद्रित अध्ययन और स्टडी का विश्लेषण करते रहना चाहिए।ज्ञान केंद्रित अध्ययन के बजाय परीक्षा केंद्रित अध्ययन करें,क्योंकि ज्ञान केंद्रित अध्ययन में हम अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।जो जरूरी नहीं होता है उसका भी अध्ययन करते चले जाते हैं।
  • यदि आपका कोई मित्र भी परीक्षा में भाग ले रहा है तो उसके साथ डिस्कस करें।एक-दूसरे को प्रश्न पूछे और अपने डाउट्स क्लियर करें।घर में कोई पढ़ा-लिखा है,माता-पिता पढ़े लिखे हैं,भाई-बहन पढ़े-लिखे हैं तो उनसे कहें कि वे आपसे प्रश्न पूछे और आप उनके उत्तर दें।
  • इस प्रकार आप अपनी स्टडी को भिन्न-भिन्न आयाम देंगे तो पढ़ाई में नवीनता भी रहेगी और आपको अपनी कमजोरियों का भी पता चलेगा।किसी भी टॉपिक को न छोड़े,गहन और व्यापक अध्ययन करें।

4.स्टडी करने का सही तरीका (The right way to study):

  • स्टडी करने का सही तरीका है कि आप जो भी पढ़े उसे समझें और नोट्स बनाएं।वीकली तथा रोजाना कुछ समय रिवीजन भी करें।अन्यथा आप आगे से आगे टॉपिक पढ़ते जाएंगे और पिछला भूलते जाएंगे।पढ़े हुए को याद रखने का तरीका है रिवीजन करना,अभ्यास करना,मॉडल पेपर्स को हल करना,बनाएं हुए नोट्स का अध्ययन करना।
  • रिवीजन करना और टेस्ट देते रहना इसलिए जरूरी है कि इससे आपको यह पता चल पाएगा कि आपने जो पढ़ा है वह कितना समझ में आया है और कितना याद रख पाए हैं।अच्छा तरीका तो यह है कि हर टॉपिक को पढ़ें,उसके नोट्स बनाएं और मॉक टेस्ट दें।इस तरह आप सिलेबस को पढ़ते हुए आगे बढ़ते जाएंगे तो पिछला भी याद रहेगा और आगे भी बढ़ते जाएंगे।हालांकि इससे आपको यह आभास हो सकता है कि सिलेबस धीरे-धीरे कवर हो रहा है क्योंकि रिवीजन में समय देने के कारण सिलेबस को फुलटाइम नहीं दिया जा सकता है।परंतु आप विचार करें कि जो पढ़ा है उसे आप याद ही नहीं रख पाएंगे तो उस पढ़ने का क्या फायदा है? कहा भी गया है कि याद है तो आबाद है और भूल गया तो बर्बाद है।और भी कहा गया है कि विद्या कंठ की और पैसा गांठ का ही काम आता है।इनका अर्थ यही इशारा करता है कि आपके स्मरण में है,मेमोरी में है तभी पढ़ा हुआ काम का हो सकता है।भूला,बिसरा किस काम आएगा अर्थात् कुछ भी काम नहीं आएगा।
  • एक बात और ध्यान रखें कि कोई भी विषय तभी समझ में नहीं आता है जब कोई विषय पहली बार पढ़ रहे हों या फिर उस विषय की बेसिक बातें क्लियर ना हों।उदाहरणार्थ दो चर वाले रैखिक समीकरण पढ़ रहे हों तो आपको रैखिक पद और चर की कांसेप्ट क्लियर होनी चाहिए।यदि आप इनका अर्थ नहीं जानते हैं तो दो चर वाले समीकरण को ठीक से ना समझ सकेंगे।होना तो यह चाहिए कि प्रारंभिक कक्षाओं से ही हमें बेसिक बातों का अर्थ जानने का प्रयास करना चाहिए।बेसिक और मौलिक टर्म को उनके अर्थ सहित नोट करते जाना चाहिए।इसे आपको बार-बार पिछली पुस्तकों का अध्ययन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।आपके पास कॉलेज स्तर तक आते-आते एक स्वयं का शब्दकोश तैयार हो जाएगा।उसका खाली समय में तथा वक्त जरूरत पढ़ते रहेंगे तो आपकी बेसिक बातें क्लियर होती रहेगी।
  • यदि आपने ऐसा नहीं किया है तो दूसरा तरीका है कि अंग्रेजी से हिन्दी शब्दकोश,हिंदी से हिंदी शब्दकोश,संस्कृत-हिंदी शब्दकोश,अंग्रेज़ी से अंग्रेजी शब्दकोश,संस्कृत शब्दकोश,मुहावरे व लोकोक्ति कोश,उर्दू-हिंदी शब्दकोश आदि शब्दकोश खरीद लें।इसके अलावा विषय से संबंधित जैसे गणित शब्दकोश,दर्शनशास्त्र शब्दकोश,जो भी आपका ऐच्छिक विषय है उसके शब्दकोश खरीद लें।अध्ययन करते समय कोई भी कठिन शब्द लगे तो उसका अर्थ संबंधित शब्दकोश में देख लें और नोटबुक में लिख लें ताकि उस बेसिक शब्द को बार-बार शब्दकोश में देखने की जरूरत ना पड़े।
  • एनसीईआरटी की पुस्तकों का अध्ययन करने से भी बेसिक बातें क्लियर होती हैं।एनसीईआरटी पुस्तकों की एक विशेषता और भी होती है कि इनमें सही,मौलिक,गहराई से और व्यापक जानकारी होती है।इसके अलावा स्तरीय संदर्भ पुस्तकें पढ़े क्योंकि एनसीईआरटी की पुस्तकें ही पर्याप्त नहीं है।

5.सवाल और प्रश्नों को सही से समझें (Understand the questions correctly):

  • अक्सर अभ्यर्थी प्रश्न या सवाल को सरसरी तौर पर पढ़ते हैं और उसका गलत उत्तर दे बैठते हैं।जैसे सम अभाज्य संख्या कौन-सी है? इसे सरसरी तौर पर अभाज्य संख्या पढ़ने पर सवाल का उत्तर गलत कर देते हैं।इसी तरह हम अनेक सवाल या प्रश्नों को सरसरी तौर पर,जल्दबाजी में,एकाग्र होकर नहीं पढ़ते हैं तो उत्तर गलत होगा ही।
  • सवाल को सतर्क और जागरूक होकर पढ़े,उसकी हर टर्म को समझते हुए पढ़ेंगे तो प्रश्न का सही उत्तर दे पाएंगे।आपके पास सही जानकारी है,आपको प्रश्न का उत्तर भी आता है,परंतु प्रश्न को सही से पढ़ना भी तो चाहिए।
  • कई बार परीक्षा के तनाव व डर के कारण भी सवालों को सही से नहीं पढ़ पाते हैं।इस प्रकार हम कुछ सवालों व प्रश्नों को अपनी लापरवाही व सही तरीके से न पढ़ पाने के कारण गलत कर देते है।ये कुछ सवाल हमें प्रतियोगिता से बाहर कर देते हैं।
  • सवालों को सही पढ़ने की कला,मॉडल पेपर्स व पिछले प्रश्न-पत्रों को हल करते समय,मॉक टेस्ट देते समय सीख लेनी चाहिए ताकि आपको यह ध्यान रहे कि सवालों को सतर्कता के साथ पढ़ना है और कुछ पल सोच कर उसका उत्तर देना है।
  • जनरल नाॅलेज के लिए कोई मासिक पत्रिका पढ़े।अखबर और मासिक प्रतियोगिता पत्रिका से जनरल नॉलेज (करेन्ट) तैयार करें।रीजनिंग के लिए मासिक पत्रिका और कोई स्तरीय पुस्तक तथा इस वेबसाइट पर उपलब्ध लेख पढ़ें।ऐच्छिक विषय के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें और स्तरीय पुस्तकें पढ़े।जनरल नाॅलेज तैयार करने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें भी अच्छा माध्यम है।
  • एग्जाम पैटर्न के अनुसार मॉक टेस्ट दें और तय समय सीमा में उन्हें हल करने की कोशिश करें।जितनी आपकी विषय पर पकड़ मजबूत होगी उतना ही आप टेस्ट में एक्यूरेसी और स्पीड बढ़ाते जाएंगे।
  • कठिन टॉपिक को अधिक समय देकर तैयार करें और जिन टॉपिक पर मजबूत पकड़ है उनका रिवीजन करते रहें।यदि आप पूर्ण एकाग्रता,समर्पण के साथ लक्ष्य केंद्रित अध्ययन करेंगे तो पाएंगे कि कुछ समय में ही आपका विषय पर अधिकार हो जाएगा।
  • रीजनिंग और जनरल नॉलेज की विषय सामग्री अथाह समुद्र के समान है।यदि आप जीवन भर भी पढ़ते रहेंगे तो इनमें पूर्णता हासिल नहीं कर पाएंगे।परंतु यदि सिलेबस के आधार पर अध्ययन करेंगे यानी सिलेबस में इनसे संबंधित जो टॉपिक है उनको ही गहराई और व्यापक तरीके से पढ़ें।इसी प्रकार ऐच्छिक विषय का भी अध्ययन सिलेबस के आधार पर करेंगे तो कोई कारण नहीं है कि सिलेबस कवर नहीं हो पाएगा।
  • सवाल या प्रश्न कुछ घुमा-फिरा कर पूछे जाते हैं तो उनको ठीक से समझकर उत्तर देने की जरूरत होती है।परंतु कुछ सवाल या प्रश्न सीधे और सरल भी पूछे जाते हैं जिन्हें पढ़ते ही फौरन उत्तर सूझ जाता है।
  • प्रश्नों का उत्तर देने के बारे में एक लेख इस साइट पर अभी हाल ही में पोस्ट किया गया है।उसे पढ़ कर आप जान सकेंगे कि वस्तुनिष्ठ सवालों का उत्तर किस युक्ति और समझ से दिया जाए।वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करने की तकनीक जानकर आप प्रश्न का सही उत्तर दे सकेंगे।हमने उत्तर देने की कला के लिए यह लेख विशेष रूप से लिखा है।
  • हालांकि अभ्यर्थियों को यों लगता है कि यदि पढ़ा हुआ याद है तो इसमें कौन-सी बड़ी बात है कि प्रश्न का उत्तर सही दें परंतु वास्तव में प्रश्न का उत्तर देने की भी कला है।वरना जानते हुए हम क्यों कुछ सवाल या प्रश्न गलत कर बैठते हैं।परंतु हमारा ध्यान इस तरफ जाता ही नहीं है।इसे समझें और यूजीसी-नेट (UGC-NET) की परीक्षा की यूनीक तैयारी करें।
  • उपर्युक्त आर्टिकल में यूजीसी नेट 2026 कैसे क्रैक करें? (How to Crack UGC-NET 2026?),यूजीसी-नेट 2026 के लिए रणनीति (Strategy for UGC-NET 2026) के बारे में बताया गया है।

Also Read This Article:यूजीसी-नेट परीक्षा क्रेक करने की 6 रणनीतियाँ

6.ट्यूशन टीचर की गफलत (हास्य-व्यंग्य) (Tution Teacher’s Mistake) (Humour-Satire):

  • ट्यूशन टीचर:गधे,तूने फिर पढ़ा हुआ याद नहीं किया और जैसे गए थे उसी तरह वापस आ गए।
  • बिल्लू:जरा तमीज से बात करो।आप टीचर हैं और मैं इस परीक्षा में पास करके,लेक्चरर बनने जा रहा हूं।

Also Read This Article:9 Golden Tips to Write Best Answers

7.यूजीसी नेट 2026 कैसे क्रैक करें? (Frequently Asked Questions Related to How to Crack UGC-NET 2026?),यूजीसी-नेट 2026 के लिए रणनीति (Strategy for UGC-NET 2026) से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.यूजीसी-नेट में कितने पेपर होते हैं? (How many papers are there in UGC-NET?):

उत्तर:दो पेपर।पहला पेपर तर्कक्षमता,सामान्य ज्ञान,समझ,अध्यापन अभियोग्यता से संबंधित और द्वितीय पेपर ऐच्छिक विषय से संबंधित होता है।

प्रश्न:2.प्रश्न-पत्र का माध्यम क्या है? (What is the medium of the question paper?):

उत्तर:प्रश्न-पत्र अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है,जो कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित किया जाता है।

प्रश्न:3.ऐच्छिक विषय कुल कितने हैं? (How many optional subjects are there?):

उत्तर:कुल 85 विषयों में से एक ऐच्छिक विषय का चयन करना होता है विस्तृत जानकारी के लिए जून,2025 का लेख पढ़ें।

प्रश्न:4.यूजीसी-नेट 2026 प्रथम सेशन परीक्षा कब आयोजित होगी? (When will the UGC-NET 2026 first session exam be conducted?):

उत्तर:यूजीसी-नेट NTA द्वारा प्रथम सेशन परीक्षा (Tentative) 25 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित करने की सम्भावना है।विस्तृत जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।

  • उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा यूजीसी नेट 2026 कैसे क्रैक करें? (How to Crack UGC-NET 2026?),यूजीसी-नेट 2026 के लिए रणनीति (Strategy for UGC-NET 2026) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here
6. Twitter click here
7. Twitter click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *