Menu

Consumer Price Index Numbers

Contents hide
1 1.उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index Numbers),शिरोबन्धन सूचकांक (Spliced Index Numbers):

1.उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index Numbers),शिरोबन्धन सूचकांक (Spliced Index Numbers):

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index Numbers) ज्ञात करने हेतु समूह व्यय विधि या भारित समूही व्यय विधि तथा भारित मूल्यानुपात विधि या पारिवारिक बजट विधि का प्रयोग किया जाता है।सामान्य सूचकांकों से यह ज्ञात नहीं होता है कि समाज के विभिन्न वर्गों में रहन-सहन पर मूल्य परिवर्तन का प्रभाव पड़ा है? समाज के विभिन्न वर्गों में रीति-रिवाज,फैशन,उपभोग्य वस्तुओं इत्यादि में पर्याप्त अन्तर पाया जाता है।अतः मूल्य परिवर्तन उपभोक्ताओं को विभिन्न रूप से प्रभावित करते हैं।इस प्रकार किसी स्थान विशेष से सम्बन्धित वर्ग-विशेष पर पड़ने वाले मूल्य परिवर्तनों के प्रभाव का माप करने के लिए जो मूल्य सूचकांक बनाये जाते हैं उन्हें उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index Number) या जीवन निर्वाह व्यय सूचकांक (Cost of Living Index Number) के नाम से जाना जाता है।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके । यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए । आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Also Read This Article:-Fisher Ideal Index Number

2.उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित उदाहरण (Examples Based on Consumer Price Index Numbers):

Example:1.निम्न समंकों से भारित समूही सूचकांक 2001 को आधार वर्ष मानकर ज्ञात कीजिएः
(Calculate weighted aggregative price index number taking 2001 as base, from the following data):

  उपभोग की गई मात्रा इकाई कीमत की प्रति इकाई
Commodity Quantity कुन्तल Base Year Current year
गेहूँ 4 Qut. Quint 80 200
चावल 1 Qut. Quint 120 250
चना  1 Qut. Quint 100 150
दालें 2 Qut. Quint 200 300

Solution:Calculation Table of Cost of Living Index (Aggregate Expenditure Method)

Commodity   Unit Base Year Curent Year 2000 2004
  q_{0}   p_{0} p_{1} p_{0}q_{0} p_{1}q_{0}
Wheat 4 Qut. Quint 80 200 320 800
Rice 1 Qut. Quint 120 250 120 250
Gram 1 Qut. Quint 100 150 100 150
Pulses 2 Qut. Quint 200 300 400 600
Total         940 1800

P_{01}=\frac{\Sigma p_1 q_0}{\Sigma p_1 q_1} \times 100 \\ P_{01}=\frac{1800}{940} \times 100 \\ \Rightarrow P_{01}=191.489 \\ \Rightarrow P_{01} \approx 191.49
Example:2.सूचकांकों के समूह निम्नवत् प्रस्तुत हैं,एक 1983 पर दूसरा 1991 पर आधारित हैः
(Given below are two sets of indices, one based on 1983 and other on 1991.)

Series A   Series B  
Year Index Year Index
1983 100 1991 100
1984 140 1992 110
1985 160 1993 96
1986 200 1994 98
1987 300 1995 106
1988 350 1996 112
1989 370 1997 98
1990 380 1998 96
1991 420    

सूचकांकों के ‘A’ समूह को ‘B’ से तथा फिर “B” को “A” से शिरोबन्धित कीजिए)
(Splice the ‘A’ set of index number with ‘B’ set and then the ‘B’ set of index number with set ‘A’)
Solution:Calculation Table of Spliced Index Numbers

year A series B series Spliced B with A Spliced A with B
1983 100   100 23.8
1984 140   140 33.3
1985 160   160 38.1
1986 200   200 47.6
1987 300   300 71.4
1988 350   300 83.3
1989 370   350 88.1
1990 380   380 90.5
1991 420 100 420 100
1992   110 462 110
1993   96 403.2 96
1994   98 411.6 98
1995   106 445.2 106
1996   112 470.4 112
1997   98 411.6 98
1998   96 403.2 96

B with A(1991) :100=420

\text { 1992: } \frac{110 \times 420}{160}=462 \\ \text { 1993: } \frac{96 \times 420}{160}=403.2 \\ \text { 1994: } \frac{98 \times 420}{100}=411.6 \\ \text { 1995: } \frac{106 \times 420}{100}=445.2 \\ \text { 1996: } \frac{112 \times 420}{100}=470.4 \\ \text { 1997: } \frac{98 \times 420}{100}=411.6 \\ \text { 1998: } \frac{96 \times 420}{100}=403.2

A with B(1991) :200=100

\text { 1983: } \frac{1000 \times 100}{420}=23.8 \\ \text { 1984: } \frac{140 \times 100}{420}=33.3 \\ \text { 1985: } \frac{160 \times 100}{420} =38.09 \approx 38.1\\ \text { 1986: } \frac{200 \times 100}{420}=47.6 \\ \text { 1987: } \frac{300 \times 100}{420} = 71.4 \\ \text { 1988: } \frac{350 \times 100}{420}=83.3 \\ \text { 1989: } \frac{370 \times 100}{420} \approx 88.09 \\ \text { 1990: } \frac{380 \times 100}{420} =90.47
Example:3.नीचे सूचकांकों की दो श्रेणियाँ प्रस्तुत हैं, एक को आधार मानकर तथा दूसरी वर्ष 2000 को आधार मानकर श्रेणी B का पुरानी श्रेणी 1997 के आधार पर परिवर्तित कीजिएः
(Given below are two series of index numbers, one based on 1997 and the other on 2000.Splice the new series on 1997 base):

Year Old Series(A) New Series(B)
1997 100  
1998 110  
1999 125  
2000 150 100
2001   105
2002   120
2003   130
2004   150

Solution: Calculate index numbers

Year Old Series(A) New Series(B) New spliced with old 
1997 100   100
1998 110   110
1999 125   125
2000 150 100 150
2001   105 157.5
2002   120 180
2003   130 195
2004   150 225

B with A(2000) :100=150

\text { 2001: } 105 \times \frac{150}{100}=157.5,\text { 2002: } \frac{120 \times 150}{100}=180 \\ \text { 2003: } \frac{130 \times 150}{100}=195 \\ \text { 2004: } \frac{150 \times 150}{100}=225

Example:4.निम्नलिखित सूचनाओं से वास्तविक मजदूरी के सूचकांकों की परिगणना कीजिएः
(Calculate index numbers or real wages from the following data):

Year Wages in Rs. price index
1996 3600 100
1997 4400 170
1998 6800 300
1999 7200 320
2000 7300 330
2001 7400 340
2002 7500 350

Solution:Construction of Real Wages Index Numbers

Year Wages in Rs. Price index  Real Wages Index no. of Real Wages
1996 3600 100 \frac{3600}{100} \times 100=3600 100
1997 4400 170 \frac{4400}{170} \times 100=2588.23 71.9
1998 6800 300 \frac{6800}{300} \times 100=2266.67 63
1999 7200 320 \frac{7200}{320} \times 100=2250 62.5
2000 7300 330 \frac{7300}{330} \times 100=2212.12 61.4
2001 7400 340 \frac{7400}{340} \times 100=2167.47 60.4
2002 7500 350 \frac{7500}{300} \times 100=2142.86 59.5

Formula: Real wages =\frac{\text { Wages }}{\text { Price Index Number }} \times 100
Index No. of Real wages =\frac{\text { Real wages of Current year }}{\text { Real wages of Base Year }} \times 100
Example:5.निम्नलिखित समंकों से 1999 वर्ष को आधार मानकर वास्तविक मजदूरी के सूचकांकों की परिगणना कीजिएः
(From the following data calculate index numbers of real wages with 1990 as the base):

Year Average wages(Rs.) consumer Price Index
1996 2400 100
1997 2640 120
1998 2860 130
1999 3000 150
2000 3420 190
2001 4000 200
2002 4200 210

Solution:Construction of Real Wages Index Numbers

Year Average Wages Consumer price Real Wages index No. of Real wages
1996 2400 100 \frac{2400}{100} \times 100=2400 120
1997 2640 120 \frac{2640}{120} \times 100=2200 110
1998 2860 130 \frac{2860}{130} \times 100=2200 110
1999 3000 150 \frac{3000}{150} \times 100=2000 100
2000 3420 190 \frac{3420}{190} \times 100=1800 90
2001 4000 200 \frac{4000}{200} \times 100=2000 100
2002 4200 210 \frac{4200}{210} \times 100=2000 100

Formula: Real wages =\frac{\text { Wages }}{\text { price Index Number }} \times 100
Index No of Real Real wages =\frac{\text {Real Wages of current Year }}{\text { Real Wages of Base Year }} \times 100
Example:6.निम्नलिखित समंक प्रस्तुत हैंः
(The following data are given):

Commodities P_{0} Q_{0} P_{1} Q_{1}
A 1 10 2 5
B 1 5 x 2

यहाँ P=कीमत व Q=मात्रा के लिए है,यदि लास्पेयर (L) एवं पाशे (P) सूचकांकों का अनुपात 28:27 (L:P) हो तो x का मान ज्ञात कीजिए।
(Here P is used for price and Q for Quantity.If the ratio of L:P (Laspeyer’s:Paashe’s formulae is 28:27, find out the value of x.)

Solution:Calculation Table of Price Index Number

Commodity   A B Total
Base Year P_{0} 1 1  
  Q_{0} 10 5  
Current year P_{1} 2 x  
  Q_{1} 5 2  
  P_{1}Q_{0} 20 5x 20+5x
  P_{0}Q_{0} 10 5 15
  P_{1}Q_{1} 10 2x 10+2x
  P_{0}Q_{1} 5 2 7

L: P=28: 27 

\frac{\Sigma P_{1} Q_{0}}{\Sigma P_{0} Q_{0}} \times 100: \frac{\Sigma P_{1} Q_{1}}{\Sigma P_{0} Q_{1}} \times 100=28: 27 \\ \Rightarrow \frac{20+5 x}{15}: \frac{10+2 x}{7}=28 : 27 \\ \Rightarrow 27\left(\frac{20+5 x}{15}\right)=28\left(\frac{10+2 x}{7}\right) \\ \Rightarrow \frac{540+135 x}{15}=\frac{280+56 x}{15} \\ \Rightarrow 3780+945 x=4200+840 x \\ \Rightarrow 945 x-840 x=4200-3780 \\ \Rightarrow 105 x=420 \Rightarrow x=\frac{420}{105} \\ \Rightarrow x=4

3.भारित सूचकांकों के उदाहरण (Weighted Index Numbers Examples):

Example:7.मूल्यानुपातों का गुणोत्तर माध्य विधि द्वारा निम्न समंकों से वर्ष 2000 को आधार मानकर 2004 का मूल्य सूचकांक परिकलित कीजिएः
(Calculate the price index for 2004 based on 2000 by using weighted geometric mean of price relatives method from the following data):

वस्तु (Item) भार (weight) मूल्य (price)
    2000 2004
A 4 50 100
B 3 30 90
C 5 20 100
D 3 60 90
E 5 20 120

Solution:Calculation of Index Number for 2004 (by Weighted Geometric Mean of Price Relatives Method)

Item Weight Base Year Price Current Year Price(2004) Weighted Agg. Log R (log R)W
    P_{0} P_{1} Relative(R)    
A 4 50 100 200 2.3010 9.2040
B 3 30 90 300 2.4771 7.4313
C 5 20 100 500 2.6990 13.495
D 3 60 90 150 2.1761 6.5283
E 5 20 120 600 2.7782 13.8910
Total 20         50.5496

Price Index No. =A.L. \left[\frac{\Sigma (\log R) \times W}{W}\right] \\ =A.L. \left[\frac{50.5496}{20}\right] \\ =A.L \cdot(2.52748) \\ =336.90
Example:8.निम्नलिखित समंकों से भारित माध्य मूल्यानुपात रीति से वर्ष 2004 का सूचकांक ज्ञात कीजिएः
(Find out the index number for the year 2004 from the following data using the weighted average of price relative method):

वस्तु (Item) भार (weight) मूल्य (price)
    2000 2004
A 4 50 100
B 3 30 90
C 5 20 100
D 3 60 90
E 5 20 120

Solution:Calculation Table of Index Number for 2004 (by Weighted Relatives Method)

Item Weight Base Year Price Current Year Price(2004) Weighted Agg. RW
    P_{0} P_{1} Relative(R)  
A 4 50 100 200 800
B 3 30 90 300 900
C 5 20 100 500 2500
D 3 60 90 150 450
E 5 20 120 600 3000
Total 20       7650

(1.)सर्वप्रथम प्रत्येक मद या वस्तु के मूल्यानुपात (R) ज्ञात किये गये हैं।सूत्रः R=\frac{P_{1}}{P_{0}} \times 100
(2.)फिर मूल्य भार W दिया है।
(3.)अब R को W से गुणा कर उनका योग किया गया
(4.)भारित सूचकांक ज्ञात करने हेतु निम्न सूत्र का प्रयोग करेंगे।

P_{01}=\frac{\Sigma RW}{\Sigma W}=\frac{7650}{20}=382.5
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index Numbers),शिरोबन्धन सूचकांक (Spliced Index Numbers) को समझ सकते हैं।

4.उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित सवाल (Questions Based on Consumer Price Index Numbers):

(1.)एक सूचकांक 1961 में 100 था।1962 में वह 4% बढ़ गया, 1963 व 1964 में क्रमशः 6% और 4% घट गया तथा 1965 में फिर 3% बढ़ गया।1963 को आधार वर्ष मानकर पाँचों वर्षों के सूचकांक ज्ञात कीजिए।
(2.)1937 में थोक मूल्यों का औसत 1936 की तुलना में 15.1% अधिक था जबकि दोनों वर्षों के मूल्य-सूचकांक (आधार 1930=100) क्रमशः 108.7 और 94.4 थे।यह वृद्धि पिछले तीन वर्षों में क्रमशः 6.1,1.0 और 2.8% वृद्धियों के बाद हुई जबकि प्रत्येक वर्ष की पिछले वर्ष से तुलना की गई।1933 में मूल्य-स्तर वही था जो 1932 में था लेकिन यह 1931 की अपेक्षा 2.5% कम था।1931 में मूल्य 1930 की तुलना में 12.2% कम था।इन समंकों से 1930 से 1937 तक प्रत्येक वर्ष का मूल्य सूचकांक ज्ञात कीजिए।
उत्तर (Answers):(1.) 102.29,106,38,100,96,98.89
(2.)100,87.5,85.6,85.6,88,88.9,94,4,108.7
उपर्युक्त सवालों को हल करने पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index Numbers),शिरोबन्धन सूचकांक (Spliced Index Numbers) को ठीक से समझ सकते हैं।

Also Read This Article:-Weighted Index Numbers

5.उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Frequently Asked Questions Related to Consumer Price Index Numbers),शिरोबन्धन सूचकांक (Spliced Index Numbers) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.उपभोक्ता मूल्य सूचकांक कैसे तैयार किया जाता है? (How is the Consumer Price Index Numbers Prepared?):

उत्तरःइन सूचकांकों को तैयार करते समय उपभोक्ता द्वारा जीवन निर्वाह के लिए दैनिक जीवन में प्रयुक्त की जाने वाली विभिन्न वस्तुओं में हुए मूल्य परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है।ये वस्तुएँ उपभोक्ता के जीवन निर्वाह पर या निर्वाह सूचकांक एक वर्ग-विशेष के रहन-सहन में होने वाले मूल्य परिवर्तनों को बताता है।इन सूचकांकों का प्रयोग सरकार मूल्य नियन्त्रण, महँगाई भत्ता व न्यूनतम मजदूरी इत्यादि निर्धारित करने में करती है।

प्रश्न:2.पारिवारिक बजट रीति का निर्माण किन वस्तुओं के आधार पर तैयार किया जाता है? (Family Budget Method is Prepared on the Basis of Which Items?):

उत्तर:वर्ग विशेष का निर्धारण कर लेने के पश्चात समस्त वर्ग में से कुछ परिवारों को दैव आधार पर चुना जाता है।इन चुने हुए परिवारों के पारिवारिक बजट का विस्तृत अध्ययन किया जाता है।पारिवारिक बजट के अध्ययन में परिवार की आय-व्यय की मदें, उपभोग्य वस्तुओं की मात्रा, मूल्य आदि के विषय में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।साधारण परिवारों में जीवन पर किए जाने वाले व्यय को निम्न पाँच वर्गों में बाँटा जा सकता हैः
(1.)खाद्यान्न (Food)
(2.)वस्त्र (Clothing)
(3.)ईंधन व प्रकाश (Fuel and Lighting)
(4.)मकान किराया (House Rent)
(5.)विविध व्यय (Miscellaneous Expenses)
उपर्युक्त पाँच वर्गों में प्रत्येक को कई उपवर्गों में विभक्त किया जा सकता है।जैसे खाद्यान्न को चावल, गेहूँ, घी, दाल, चीनी आदि में विभक्त कर सकते हैं।सूचकांक तैयार करते समय यथासम्भव ऐसी वस्तुओं को शामिल किया जाना चाहिए जिसकी किस्म में अत्यधिक अन्तर न हो।

प्रश्न:3.पारिवारिक बजट रीति में वस्तुओं को भार प्रदान करने से क्या तात्पर्य है? (What is Meant by Assigning Weight to Item in the Family Budget Method?):

उत्तर:परिवार में उपभोग की विभिन्न वस्तुओं का उपभोग में समान महत्त्व नहीं होता है।अतः यह आवश्यक है कि विभिन्न वस्तुओं का अलग-अलग सापेक्षिक महत्त्व व्यक्त करने के लिए उन्हें किसी सुनिश्चित एवं तर्कपूर्ण विधि से भारित किया जाता है।इस कारण से उपभोक्ता सूचकांक हमेशा भारित सूचकांक ही होते हैं।प्रत्येक व्यक्तिगत मद या वस्तु पर किया गया प्रतिशत व्यय ‘व्यक्तिगत भार ‘ (Individual Weight) कहलाता है तथा प्रत्येक वर्ग या वस्तुओं के समूह पर किए गए व्यय के प्रतिशत को ‘वर्ग भार’ (Group Weight) के नाम से जाना जाता है।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index Numbers),शिरोबन्धन सूचकांक (Spliced Index Numbers) के बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No. Social Media Url
1. Facebook click here
2. you tube click here
3. Instagram click here
4. Linkedin click here
5. Facebook Page click here
6. Twitter click here

Consumer Price Index Numbers

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
(Consumer Price Index Numbers)

Consumer Price Index Numbers

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index Numbers) ज्ञात करने हेतु समूह व्यय
विधि या भारित समूही व्यय विधि तथा भारित मूल्यानुपात विधि या पारिवारिक बजट विधि का
प्रयोग किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *