Menu

Bachchon ko Yogya Kaise Banaen? 10 Prabhavshali Tarike jo Badal Denge Unka Bhavishya

Contents hide
3 3.निस्वार्थ प्रेम (Unconditional Love) और स्नेह का अहसास कराएं (niswarth prem) (bina shart pyar):

1.बच्चों को योग्य कैसे बनाएं? 10 प्रभावकारी तरीके जो बदल देंगे उनका भविष्य (Bachchon ko Yogya Kaise Banaen? 10 Prabhavshali Tarike jo Badal Denge Unka Bhavishya):

  • बच्चों को योग्य कैसे बनाएं? (Bachchon ko Yogya Kaise Banaen?) बच्चों का सही लालन-पालन (Parenting) कैसे करें? जानिए 10 विस्तार से बताए गए प्रभावकारी तरीके (10 Prabhavshali Tarike jo Badal Denge Unka Bhavishya) जो आपके बच्चे को साहसी, मानसिक रूप से मजबूत,संस्कारी और प्रेम भाव से परिपूर्ण इंसान बनाएंगे।
    आज के इस भागदौड़ भरे और डिजिटल युग में बच्चों का सही लालन-पालन (Parenting) करना हर माता-पिता के सामने एक बड़ी चुनौती बन गया है। आज के समय में सिर्फ बच्चों को अच्छी शिक्षा,महंगे स्कूल और सुख-सुविधाएं दिला देना ही काफी नहीं है। असली चुनौती यह है कि हम उन्हें एक योग्य,निडर, संस्कारी और संवेदनशील इंसान कैसे बनाएं।
  • बच्चों का बचपन ही उनके भविष्य की नींव होता है। यदि इस दौर में उन्हें सही दिशा,अटूट प्यार और चुनौतियों का सामना करने का साहस मिल जाए,तो वे जीवन की हर बाधा को पार कर सकते हैं।आइए विस्तार से जानते हैं बच्चों के लालन-पालन से जुड़े 10 सबसे महत्वपूर्ण और असरदार तरीकों के बारे में:

Also Available in Hindi:6 Formulas to Make Children Excellent

2.बच्चों में साहसी और निडर बनने की भावना जगाएं (bacche mein develari aur nidar banne ki bhavna jagti hai):

  • जीवन में सफलता और योग्यता हासिल करने के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं,बल्कि आंतरिक साहस का होना बेहद जरूरी है।एक साहसी बच्चा ही जीवन की अनिश्चितताओं और असफलताओं का डटकर सामना कर सकता है।
  • जोखिम लेना और नया सीखना सिखाएं:बच्चों को हमेशा सेफ ज़ोन में रखने के बजाय उन्हें नई चीजें आजमाने दें।यदि वे साइकिल चलाना सीख रहे हैं और गिर जाते हैं,तो उन पर चिल्लाने या डरने के बजाय उन्हें दोबारा उठने की प्रेरणा दें।
  • डर का सामना करना सिखाएं: कई बार बच्चे अंधेरे, ऊंचाई या नए लोगों से डरते हैं।माता-पिता होने के नाते उनके डर का मजाक न उड़ाएं।बल्कि,उनके साथ खड़े रहें और प्यार से समझाएं कि डर पर काबू पाना ही बहादुरी है।
  • बच्चों में डर की भावना बचपन से ही पनपने लगती है, जैसे साधु से डरना,भूत से डरना आदि।इसके अतिरिक्त बच्चों में ज्यादातर डर की भावना मार या डांट की भी देखने को मिलती है या फिर किसी छोटे से जानवर को भी देखकर।बच्चों में यह डर की भावना कैसे उत्पन्न होती है और क्यों होती है,यह जानना भी अत्यंत आवश्यक होता है।
  • देखा जाए तो बचपन तो शरारतपूर्ण होता ही है और बच्चे जाने-अनजाने में न जाने कितने ही प्रकार की शैतानियां कर डालते हैं।उनमें से कुछ तो कभी-कभी काफी भयंकर एवं तकलीफदेह भी हो जाती है।इसलिए उनकी शरारतों को देखते हुए माता-पिता अक्सर किसी-न-किसी चीज का भय दिखाकर उन्हें शैतानी करने से रोकते हैं।जैसे बहुत से घरों में छोटे बच्चों को यह कहकर डराते हैं कि बाहर निकलोगे तो बच्चा चुराने वाला साधु बाबा पकड़ ले जाएगा।यदि बच्चे ने शैतानी में कोई कीमती सामान तोड़ दिया या फिर गुस्से में अपने भाई या बहन को मार दिया तो घर के बड़े सदस्य उसे डांटते हुए कहेंगे’ दुबारा ऐसा किया तो कुत्ते से कटवा देंगे।’नतीजा बच्चा दुबारा वही कार्य करने में डरेगा।
  • बच्चों में जो डर पनप रहा है वह केवल घर से ही नहीं,अपने दोस्तों से भी पनपता है।जैसे बच्चे को भूत-भूत कहकर डराने या उसके किस्से सुनाना,चोर-डाकू की कहानी सुनाना या फिर किसी जानवर की बोली बोलकर डराना,यह सब आज के समय में बच्चों के लिए आम बातें हो गई हैं।बच्चों में डर खेल-खेल में पनपता है।कभी-कभी भयंकर लड़ाई में जैसे अत्यधिक चोट का लग जाना आदि।पेड़ों की छाया को बच्चे अकसर भूत समझकर डर जाते हैं।यह सब डर इनके मन में हमेशा के लिए बैठ जाता है।
  • बच्चों की शैतानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है,क्योंकि उनकी यह शैतानियां कभी-कभी हद पार कर देती हैं।ऐसे में बच्चे को थोड़ा-बहुत भय दिखाना भी अत्यंत आवश्यक हो जाता है,लेकिन ऐसा डर बच्चों के मन में बिठाएं,जो उन्हें डरपोक न बनाए।
    अक्सर घरों में यही चर्चा रहती है कि मेरा बच्चा बड़ा होकर क्या बनेगा,यह तो महा-डरपोक है।जरा-जरा-सी चीजों को देखकर डर जाता है।यहां तक कि अपने पापा की आवाज सुनकर चुपचाप बैठ जाता है।होता यह है कि जब बच्चा शैतानी करता है और पिता ऊंची आवाज में उसे डांट देते हैं तो वह उनसे डरने लगता है।बच्चों में डर की भावना न आने दें।उन्हें निडर बनाएं।यदि बच्चे किसी भी चीज से डरते हैं,तो उन्हें उस चीज की वास्तविकता बताएं।उनमें आत्मविश्वास की भावना जगाएं।झूठ-मूठ की बातें बोलकर न डराएं।
  • बच्चे सबसे ज्यादा भूत से डरते हैं।उन्हें यह समझाएं कि तुम तो बहादुर हो,साहसी हो।भूत-प्रेत कुछ नहीं होता है,सब मन का भ्रम है।इससे बच्चे में साहस का संचार होगा। उसके अंदर से डर की भावना हटेगी।
  • दूसरे,माता-पिता को शुरू से इस बात पर ध्यान देना अति आवश्यक है कि बच्चे किस तरह की कॉमिक्स पढ़ रहे हैं।कोई डरावनी तो नहीं।उन्हें वीरता से संबंधित किताबें लाकर दें।उन्हें साहसी वीरों की कहानियां सुनाएं।साथ ही उन्हें किसी भी बात पर ऐसे न डांटे कि वह आपसे डरने लगे। उसके मन में कभी भी डर की भावना न विकसित होने दें।इसके साथ ही घर के सदस्यों को भी इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि वह बच्चों को कोई डराने वाली बात न कहें,बल्कि उन्हें साहसी बनने की प्रेरणा दें।
  • उन्हें आत्मविश्वासी बनाएं।अगर बच्चा रात के अंधेरे में डरता हो तो उसे समझाएं कि डरो नहीं,हिम्मत दिखाओ। इन सब बातों का बच्चे पर अच्छा असर पड़ेगा।उसके दोस्तों को भी यही बताएं।उन्हें अच्छे खेल खेलने की सलाह दें।बच्चों को कहानी सुनाएं तो वीर पुरुषों की। उन्हें बचपन से ही रोमांचक खेल दिखाएं।उन्हें अच्छे खेल खिलवाएं।उन्हें कभी यह कहकर न डराएं कि अरे ! यह खेल खेलोगे तो चोट लग जाएगी,तुम गिर जाओगे। उनसे हमेशा यही कहें कि गिर जाओगे तो क्या हुआ, फिर से उठो और भाग लो।इससे बच्चे आत्मनिर्भर होकर चीजों को सीखते हैं।उनमें डर नहीं पैदा हो पाता है।साथ ही उन्हें खेलने का व कार्य करने का सही ढंग भी बताएं।इसके साथ ही बच्चों में कभी भी यह नहीं होना चाहिए कि मुझे अपने पापा से डर लग रहा है या फिर मम्मी से।
    उनमें इतना साहस होना चाहिए कि वह अपने माता-पिता से अपनी बातों को कह सकें।अपनी परेशानियों से उन्हें अवगत करा सकें;साथ ही उनके साथ मिलकर अपने को निर्भय एवं निडर बनाएं।
  • इसमें तनिक भी संदेह नहीं है कि जब उनमें डर की भावना नहीं रहेगी,तभी उनका विकास सही ढंग से हो पाएगा।वह आगे बढ़ पाएगा,उसकी रुचि खेलों की तरफ बढ़ेगी,वह पढ़ाई में भी नहीं घबराएगा।इसके साथ ही माता-पिता बचपन से ही उसे बताएं कि पढ़ाई से डरो नहीं,पढ़-लिखकर एक नेक इंसान बनो।
    अगर स्कूल में शिक्षक ने तुम्हें किसी बात पर डांटा है,तो दोबारा ऐसी गलती न हो।इसका ध्यान रखो।उनको अपनी समस्याएं बताओ।शिक्षक के भय से बच्चे स्कूल न जाएं,ऐसी स्थिति न आने दें।इसके साथ ही बच्चे को अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहन देना भी अति आवश्यक होता है।
    बच्चों में साहस का संचार करें।उन्हें भयमुक्त होकर समाज में रहने की शिक्षा दें।जब तक बच्चा साहसी नहीं बनेगा,तब तक वह अपने भविष्य को संवार नहीं सकेगा और जब वह साहसी बनेगा,तभी वह कठिन-से-कठिन कार्यों को करने से कभी नहीं घबराएगा।विपरीत परिस्थतियों में भी साहसी एवं निडर कार्य कर सकेगा और तब माता-पिता को भी संतुष्टि मिलेगी कि उनका बच्चा साहसी है,डरपोक नहीं और वे गर्व से कह सकेंगे कि मेरा लाड़ला कितना साहसी है।

Also Available in English:Parenting

3.निस्वार्थ प्रेम (Unconditional Love) और स्नेह का अहसास कराएं (niswarth prem) (bina shart pyar):

  • जिस बच्चे को घर के अंदर पर्याप्त प्रेम,अपनापन और सुरक्षा की भावना मिलती है, उसका मानसिक और भावनात्मक विकास सबसे बेहतर तरीके से होता है।
    प्यार को खुलकर व्यक्त करें: बच्चों को रोज यह महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।उन्हें गले लगाएं,उनकी पीठ थपथपाएं और उनकी छोटी-छोटी कोशिशों की सराहना करें।
  • करुणा और परोपकार सिखाएं: बच्चों को सिर्फ अपने तक सीमित न रहने दें।उन्हें घर के आसपास के बेजुबान जानवरों के प्रति दया दिखाना,जरूरतमंदों की मदद करना और परिवार के सदस्यों के साथ प्यार से रहना सिखाएं।जब बच्चा प्यार बांटना सीखता है,तो उसका मन कोमल और मजबूत दोनों बनता है।

4.अच्छे संस्कारों और नैतिक मूल्यों का बीजारोपण करें (ache sanskar aur naitik vichardhara ka bijaropan karen):

  • लालन-पालन की असली पहचान संस्कारों से होती है। आधुनिकता की दौड़ में हमें अपने नैतिक मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए।
    बड़ों का आदर और सम्मान:बच्चों को सिखाएं कि उम्र,अनुभव और पद का सम्मान कैसे किया जाता है। घर के बुजुर्गों से बात करने का तरीका और मेहमानों का स्वागत करना उनके स्वभाव का हिस्सा बनना चाहिए।
  • सत्य और ईमानदारी की राह: बच्चों के सामने यह स्पष्ट करें कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हों,सच का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए।ईमानदारी से मिला छोटा सम्मान भी बेईमान सफलता से बहुत बड़ा होता है।

5.अनुशासन और संतुलित दिनचर्या (Routine) तय करें (anushasan aur lagu (niumit) tay karen):

  • एक योग्य और सफल इंसान बनने के लिए जीवन में अनुशासन का होना रीढ़ की हड्डी की तरह है।बिना अनुशासन के प्रतिभा भी बिखर जाती है।
    निश्चित समय-सारणी: बच्चों के सोने,उठने,पढ़ने,खेलने और मनोरंजन का एक तय समय होना चाहिए।
  • स्वयं के काम खुद करना: बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से छोटे-छोटे काम खुद करने की आदत डालें,जैसे- अपने स्कूल का बैग लगाना,पहनने के बाद जूते सही जगह रखना या अपनी अध्ययन की मेज को साफ रखना।इससे उनमें जिम्मेदारी की भावना आती है।

6.मोबाइल और स्क्रीन टाइम को बुद्धिमानी से नियंत्रित करें (mobyle aur screen ke samay ko buddhimatta se niyantrit karen):

  • आज के डिजिटल युग में बच्चों का लालन-पालन करना सबसे कठिन हो गया है,क्योंकि स्मार्टफोन और सोशल मीडिया उनकी दिनचर्या पर कब्जा कर चुके हैं।
    स्क्रीन टाइम की सीमा तय करें:बच्चों को दिनभर मोबाइल या टीवी से चिपके रहने न दें।इसके लिए एक निश्चित समय (जैसे दिन में अधिकतम 1 से 2 घंटे) तय करें।
  • रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें:मोबाइल की वर्चुअल दुनिया से निकालकर उन्हें आउटडोर गेम्स (जैसे बैडमिंटन,दौड़ना,क्रिकेट),पेंटिंग,पजल सोल्विंग या किताबें पढ़ने की आदत डालें।इससे उनका मानसिक विकास बेहतर होता है।

7.तुलना (Comparison) करने की भूल से बचें (tulna (tulna) karna ki bhool se bachein):

  • हर बच्चा अपनी क्षमता,रुचि और विशेषताओं के साथ इस दुनिया में आया है।दो बच्चों की तुलना कभी नहीं की जा सकती।
    तुलना हीन भावना पैदा करती है:जब आप अपने बच्चे की तुलना उसके भाई-बहन या पड़ोसी के बच्चे से करते हैं, तो उसके मन में हीन भावना और जिद्दीपन जन्म लेने लगता है।
  • उसकी यूनीक खूबी पहचानें:हर बच्चे में कोई न कोई खास हुनर होता है।उसकी कमजोरियों को कोसने के बजाय उसकी खूबियों को पहचानें और आगे बढ़ाने में मदद करें।
  • ऐसा अकसर बच्चों में देखा गया है कि वे किसी से मिलना-जुलना पसंद नहीं करते हैं और न ही कहीं आते-जाते हैं।ऐसे बच्चे किसी-न-किसी हीन भावना से ग्रसित रहते हैं।ऐसे बच्चों का भविष्य बनना कठिन हो जाता है।माता-पिता अपने बच्चों को बात-बात पर डांटते हैं तथा उन्हें किसी दूसरे की बड़ाई करके शर्मिंदा करते हैं।इससे बच्चे और भी ज्यादा हीन भावना से ग्रसित हो जाते हैं।ऐसे बच्चे मन-ही-मन कुढ़ते हैं और दुःखी होकर अंधकार में रहना ही ज्यादा पसंद करते हैं।उनका मन किसी भी कार्य में नहीं लगता है।
  • अन्य बच्चे उसे मोटी या मोटा कहकर चिढ़ाएं तो वह बच्चा किसी के सामने बोलने अथवा निकलने में झिझकेगा।उसका यह स्वभाव ही उसे हीन भावना से पीड़ित कर देगा।यदि बच्चे को अपने में कोई कमी अन्य बच्चों की तुलना में दिखाई देती है,तो बच्चे में एक प्रकार का मानसिक अवसाद-सा हो जाता है,जो ठीक नहीं है।
    बच्चों के होश संभालने के बाद माता-पिता उनकी हर प्रतिक्रिया पर पूरा ध्यान देते रहते हैं।
  • उन्हें बात-बात पर अच्छी-बुरी बातों का ध्यान करने के लिए कहते रहते हैं, लेकिन वह बच्चों को सिखाने के चक्कर में,बच्चा क्या चाहता है इस बात पर पूरा ध्यान नहीं देते हैं।नतीजा बच्चे माता-पिता के बार-बार टोकने से या तो डर जाते हैं अथवा हीन भावना वाले हो जाते हैं,क्योंकि बच्चों के सामने यदि उन्हें बात-बात पर टोका जाए तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होने लगती है।वह किसी अन्य बच्चे के सामने बोलने,खेलने अथवा साथ जाने से कतराने लगते हैं।ऐसे में दोष किसका ?
    इसमें जरा भी संदेह नहीं है कि बच्चों के पूरे विकास के लिए जरूरी है,सही तरीके से लालन-पालन।वैसे भी हर माता-पिता की यही इच्छा रहती है कि उनके बच्चे का विकास सही ढंग से हो,बच्चा सामान्य व्यवहार करे,परंतु फिर भी बच्चों के पालन-पोषण में कहीं-न-कहीं कमी जरूर रह जाती है,जिसके कारण बच्चों मैं हीन भावना घर कर जाती है।
  • कभी-कभी किसी पार्टी में अकसर किसी बच्चे को आपस में अन्य बच्चों से ऊंची-ऊंची उड़ान वाली बातें करते सुना होगा,अथवा ऐसा प्रदर्शन जो अन्य सामान्य बच्चों की तुलना में बिलकुल भिन्न हो तो ऐसे बच्चे किसी-न-किसी कारणवश कुंठित होते हैं।वे अपने को सबसे ऊंचा समझने लगते हैं।ऐसी-ऐसी बात करने लगते हैं,जो सुनने में अजीब-सी लगती है।ऐसे बच्चे सबकी नजर में सबसे पहले आते हैं और टोक देने पर वह और भी विद्रोही दिखाई देने लगते हैं।
    बच्चों का अटपटा व्यवहार,जो सामान्य बच्चों की तुलना में अलग हो,तो माता-पिता को बच्चों की समस्याओं पर पूरा ध्यान देना चाहिए।उन्हें उनकी बातों को समझकर उनकी शिकायतों को दूर करना चाहिए।साथ ही घर के अन्य सदस्यों को भी इस बात पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए कि जो कमजोर बच्चा है,उसको किस प्रकार हिम्मत से काम लेना सिखाएं।उसे पूरा समय दें ताकि वह किसी भी कार्य में पिछड़े नहीं।यदि वह किसी भी कार्य में कमजोर हो तो उसे करना सिखाएं,उसका उत्साह बढ़ाएं।
  • यदि वह शारीरिक रूप से अक्षम हो तो उसे हिम्मत बंधाएं,आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करें।
    बच्चों के शुरुआती दिनों में यदि माता-पिता अपने बच्चों का लालन-पालन सही ढंग से करते हैं।उनकी हर प्रतिक्रिया पर नजर रखते हैं।बच्चों को बजाए डांट-फटकार के अच्छे ढंग से समझा-बुझाकर सही मार्ग अपनाने की हिम्मत बंधाएं तो बच्चे कभी भी हीन भावना से ग्रसित नहीं दिखाई देंगे।वे भी आम बच्चों की तरह ही अपना सर्वांगीण विकास कर सकेंगे।बच्चों में हीन भावना कभी भी न आने दें।उससे उनके व्यक्तित्व का विकास सही ढंग से नहीं हो पाएगा।
    यदि बच्चा किसी भी कारण से हीन भावना से ग्रसित है, तो ऐसे समय में जरूरत है,उसे प्यार एवं सहयोग देने की।उसके साथ मित्रवत व्यवहार करने की ताकि वह इस बीमारी से छुटकारा पाकर अपना स्वयं का विकास कर सकें।दूसरों के सामने आम बच्चे की तरह व्यवहार कर सकें और अपना जीवन सुखमय बनाएं।

8.असफलता को सीखने की सीढ़ी बनाना सिखाएं (asafalta ko sikhane ki sidhi banana sikhaya jata hai):

  • योग्य और साहसी इंसान वही बनता है जो अपनी हार या असफलता से घबराता नहीं,बल्कि उससे सीख लेकर नई शुरुआत करता है।
    हार को सामान्य बनाएं:यदि बच्चे के परीक्षा में कम नंबर आते हैं या वह किसी प्रतियोगिता में हार जाता है,तो उसे डांटने के बजाय आश्वस्त करें कि अगली बार वह और बेहतर करेगा।
  • गलतियों से सीखना:उन्हें समझाएं कि गलतियां करना इंसान का स्वभाव है,लेकिन गलती से सीख न लेना बड़ी भूल है।

9.खुला संवाद (Open Communication) और विश्वास का माहौल बनाएं (khula samvad (opan kammunication) aur vishwas ka avsad):

  • माता-पिता और बच्चे के बीच का रिश्ता ऐसा होना चाहिए जहाँ बच्चा अपनी हर बात बिना किसी डर के कह सके।
    ध्यान से सुनना सीखें:जब बच्चा स्कूल या बाहर की कोई बात आपसे शेयर करे,तो अपनी व्यस्तता छोड़कर उसकी बात को ध्यान से सुनें।
    दोस्त जैसा व्यवहार:बच्चे को यह भरोसा दिलाएं कि गलती होने पर भी वह सबसे पहले आपके पास आ सकता है,क्योंकि आप उसे सजा देने के बजाय सही रास्ता दिखाने के लिए हैं।

10.आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएं (aatmnirbharta aur nirnay lene ki kshama):

  • अत्यधिक लाड़-प्यार या हर काम बच्चे की जगह खुद कर देना,उसे मानसिक रूप से कमजोर बना सकता है।
    छोटे फैसले लेने दें:बच्चों को अपने छोटे-छोटे निर्णय खुद लेने की छूट दें,जैसे- आज कौन से कपड़े पहनने हैं या जन्मदिन पर कौन सी किताब खरीदनी है।
    समस्या समाधान (Problem Solving):जब बच्चे के सामने कोई छोटी-सी समस्या आए,तो तुरंत उसे हल करने के बजाय उससे पूछें कि “तुम्हारे हिसाब से इसका क्या हल हो सकता है?” इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

11.स्वयं एक बेहतरीन रोल मॉडल (Role Model) बनें (swayn ek utkrisht roll model bane) (rol model):

  • बच्चे आपके भाषणों या उपदेशों से नहीं,बल्कि आपके रोजमर्रा के आचरण और व्यवहार से सबसे ज्यादा सीखते हैं।
    जो कहें,वो जिएं: यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा शांत रहे,सच बोले,बड़ों का आदर करे और मोबाइल से दूर रहे,तो आपको स्वयं भी घर में वैसा ही आचरण प्रस्तुत करना होगा।
  • सकारात्मक माहौल:घर का वातावरण हमेशा खुशनुमा,प्रेमपूर्ण और तनावमुक्त रखने का प्रयास करें,क्योंकि घर की ऊर्जा का सीधा प्रभाव बच्चे के मानसिक विकास पर पड़ता है।

12.निष्कर्ष (Conclusion):

  • बच्चों का सही लालन-पालन कोई एक दिन का टास्क नहीं है,बल्कि यह माता-पिता की तरफ से दी जाने वाली एक जीवनभर की साधना है।जब आप अपने बच्चों को सही संस्कार,चुनौतियों से लड़ने का अदम्य साहस और दिल खोलकर अटूट प्रेम देते हैं,तो वे न केवल अपने जीवन में सफल होते हैं,बल्कि समाज और देश के लिए एक जिम्मेदार,योग्य और संवेदनशील नागरिक भी साबित होते हैं।
  • तो देखा आपने बच्चों को योग्य कैसे बनाएं? 10 प्रभावकारी तरीके जो बदल देंगे उनका भविष्य का सारांश (Summary of Bachchon ko Yogya Kaise Banaen?) के ये 10 विस्तार से बताए गए प्रभावकारी तरीके (10 Prabhavshali Tarike jo Badal Denge Unka Bhavishya) कितने अद्भुत हैं।

13.बच्चों को योग्य कैसे बनाएं? 10 प्रभावकारी तरीके जो बदल देंगे उनका भविष्य का सारांश (Summary of Bachchon ko Yogya Kaise Banaen? 10 Prabhavshali Tarike jo Badal Denge Unka Bhavishya):

  • (A)छात्र-छात्राओं से बच्चों को योग्य बानाने से सम्बन्धित उपयोगी प्रश्न (chhatra-chhatron se bachchon ke liye upyukt banane se sambandhit upyogi prashn):
  • (1.)बच्चों की परवरिश करने की सबसे अधिक जिम्मेदारी किसकी है? (skul ki dikshant samaroh ki sabse adhik jimmedari kiski hai?)
    (2.)बच्चें सीखने की शुरुआत कैसे करते हैं? (bacche sikhane ki shuruaat kaise karte han?)
    (3.)क्या बच्चों में चिन्तन और मनन करना सिखया जा सकता है? (kya bachchon mein chintan aur manan karna sikhaya ja sakta hai?)
    (4.)बच्चों में पढ़ने की आदत कैसे डालें? (bacchon mein padhai ki aadat kaise dali jaati hai?)
    (5.)आजकल के बच्चों में भटकाव क्यों पैदा हो जाता है? (aajkal ke bachchon mein bhatkav kyon paida hota hai?)
    (6.)क्या बच्चों को केवल भौतिक शिक्षा या जॉब की शिक्षा दी जानी चाहिए? (kya bachchon ko keval bhautik shiksha ya naukri ki shiksha di jaani chahiye?)
    (7.)क्या बच्चों को आध्यात्मिक शिक्षा नहीं दी जानी जाहिए? (kya bachchon ko aadhyatmik shiksha nahin di jaani chahiye?)
    (8.)आधुनिक शिक्षा में बिना बदलाव के शिक्षा कैसे दी जा सकती है? (aadhunik shiksha mein bina badlav ke shiksha kaise di ja sakti hai?)
    (9.)क्या बच्चों में भटकाव के लिए केवल शिक्षण संस्थान की ही जिम्मेदारी है? (kya bachchon mein bhatkav ke liye keval shikshan sansthan ki hi jimmedari hai?)
    (10.)हम बच्चों को योग्य बनाने में किस प्रकार मदद कर सकते है? (ham bachchon ko upyukt banane mein kis prakar madad kar sakte han?)
  • (B)बच्चों को योग्य बनाने के महत्त्वपूर्ण बिन्दु
    (1.)बच्चों में साहसी और निडर बनने की भावना जगाएं (bacche mein develari aur nidar banne ki bhavna jagti hai)
    (2.)निस्वार्थ प्रेम (Unconditional Love) (niswarth prem) (bina shart pyar)
    (3.)अच्छे संस्कारों और नैतिक मूल्यों का बीजारोपण करें (ache sanskar aur naitik vichardhara ka bijaropan karen)
    (4.)अनुशासन और संतुलित दिनचर्या (Routine) तय करें (anushasan aur lagu (niumit) tay karen)
    (5.)मोबाइल और स्क्रीन टाइम को बुद्धिमानी से नियंत्रित करें (mobyle aur screen ke samay ko buddhimatta se niyantrit karen)
    (6.)तुलना (Comparison) करने की भूल से बचें (tulna (tulna) karna ki bhool se)
    (7.)असफलता को सीखने की सीढ़ी बनाना सिखाएं (asafalta ko sikhane ki sidhi banana sikhaya jata hai)
    (8.)खुला संवाद (Open Communication) और विश्वास का माहौल बनाएं (khula samvad (opan kammunication) aur vishwas ka avsad)
    (9.)आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएं (aatmnirbharta aur nirnay lene ki kshama)
    (10.)स्वयं एक बेहतरीन रोल मॉडल (Role Model) बनें (swayn ek utkrisht roll model (rol model)
    उपर्युक्त आर्टिकल में बच्चों को योग्य कैसे बनाएं? 10 प्रभावकारी तरीके जो बदल देंगे उनका भविष्य (Bachchon ko Yogya Kaise Banaen? 10 Prabhavshali Tarike jo Badal Denge Unka Bhavishya) के बारे में गहराई और विस्तार से बताया गया है।
  • ### 📢 यदि आपको यह गणित का आर्टिकल पसंद आया हो:
    * 👥 **मित्रों के साथ शेयर करें:** ज्ञान बांटने से बढ़ता है,इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें।
    * 🔔 **वेबसाइट को फॉलो करें:** अगर आप यहाँ पहली बार आए हैं, तो हमारे **ईमेल सब्सक्रिप्शन** को फॉलो करें।साथ ही, **Push Notification (घंटी के आइकॉन) को भी अलाउ (Allow) करें** ताकि हर नए ज़रूरी आर्टिकल और टेस्ट सीरीज़ का नोटिस आपके मोबाइल पर तुरंत मिल जाए!
    * 💬 **अपने सुझाव दें:** यदि आपकी कोई समस्या है या कोई सुझाव देना चाहते हैं,तो नीचे **कमेंट** करके हमें ज़रूर बताएं।
    **पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका स्वागत है!** 🙏

Also Available in Hindi:Children Trapped in Commercial Trap

14.माँ द्वारा बच्चे को योग्य बनाने का तरीका (हास्य-व्यंग्य) (How the mother qualifies the baby) (Humour-Satire):

  • टीचर (छात्र की माँ से): आप बच्चे को क्यों पीट रही हो?
  • माँ: इसने गृहकार्य नहीं किया है।
  • टीचर: आप बैठकर करवाती।
  • माँ: मुझे घर से ही फुर्सत नहीं मिलती।
  • टीचरः आप इसे समझाती ।
  • माँ : समझाने से कहाँ मानते हैं?
  • माँ : बच्चे को ताड़‌ना देने से समझते है?
  • टीचर: ताड़ना देने का अर्थ मारना-पीटना नहीं है।
  • टीचर: समझाना,डाँटना होता है।
  • Bachchon ko Yogya Kaise Banaen?

15.बच्चों को योग्य कैसे बनाएं? 10 प्रभावकारी तरीके जो बदल देंगे उनका भविष्य (Frequently Asked Questions Related to Bachchon ko Yogya Kaise Banaen? 10 Prabhavshali Tarike jo Badal Denge Unka Bhavishya) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रश्न:1.बच्चों के लालन-पालन की सही उम्र कब से शुरू होती है?

उत्तर:बच्चों का लालन-पालन और उनके संस्कारों की नींव उनके जन्म के साथ ही (बल्कि गर्भकाल से ही) शुरू हो जाती है।बच्चा जन्म के बाद से ही अपने आसपास के माहौल,माता-पिता के व्यवहार और घर की भाषा को बहुत तेजी से ऑब्जर्व करता है।इसलिए शुरुआती वर्षों (0 से 7 वर्ष) में बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

प्रश्न:2.जिद्दी और गुस्सैल बच्चों को कैसे संभालें?

उत्तर:जिद्दी बच्चों के साथ शक्ति दिखाने के बजाय धैर्य से काम लें।उनकी बात को सुनें,उन्हें यह महसूस कराएं कि आप उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं।जब बच्चा शांत हो,तब प्यार से समझाएं कि जिद करने से उनकी बात नहीं मानी जाएगी,बल्कि बातचीत से समाधान निकलेगा।

प्रश्न:3.बच्चों को मोबाइल की लत (Screen Addiction) से कैसे दूर रखें?

उत्तर:बच्चों को अचानक मोबाइल से पूरी तरह दूर करना मुश्किल होता है।इसके लिए धीरे-धीरे उनका स्क्रीन टाइम कम करें।उन्हें आउटडोर गेम्स खेलने,परिवार के साथ समय बिताने,चित्रकारी करने या अच्छी किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करें।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि माता-पिता खुद बच्चों के सामने कम से कम मोबाइल का इस्तेमाल करें।

प्रश्न:4.क्या बच्चों की तुलना करना उनके विकास को प्रभावित करता है?

उत्तर: हां,बच्चों की दूसरों से तुलना करना उनके आत्मविश्वास को पूरी तरह तोड़ देता है।इससे उनके मन में हीन भावना (Inferiority Complex) और माता-पिता के प्रति दूरियां आ जाती हैं।हर बच्चा अनोखा है,इसलिए उसकी तुलना किसी और से करने के बजाय उसकी पिछली परफॉर्मेंस से उसकी तुलना करें और उसे आगे बढ़ाएं।

प्रश्न:5.बच्चों को साहसी और निडर कैसे बनाया जाए?

उत्तर:बच्चों को हर गलती पर डांटने के बजाय उन्हें नई चीजें आजमाने की आजादी दें।जब वे असफल हों,तो उनका मजाक उड़ाने के बजाय उनका हौसला बढ़ाएं। उन्हें सिखाएं कि हार या गलती जीवन का अंत नहीं,बल्कि सीखने का एक नया अवसर है।

  • उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा बच्चों को योग्य कैसे बनाएं? 10 प्रभावकारी तरीके जो बदल देंगे उनका भविष्य (Bachchon ko Yogya Kaise Banaen? 10 Prabhavshali Tarike jo Badal Denge Unka Bhavishya) की प्राइमरी टर्म्स के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • *”यह आर्टिकल **Satyam Mathematics** ब्लॉग पर **Satyam Coaching Centre** के द्वारा तैयार किया गया है।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *