Number/Letter/Symbol Aptitude Test
1.औपबन्धित संख्या/अक्षर/प्रतीक योग्यता परीक्षण (Conditional Number/Letter/Symbol Aptitude Test):
औपबन्धित संख्या/अक्षर/प्रतीक योग्यता परीक्षण (Conditional Number/Letter/Symbol Aptitude Test) के इस आर्टिकल में प्रतीक योग्यता परीक्षण के सवालों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- Blood Relations in Reasoning Test
2.औपबन्धित संख्या/अक्षर/प्रतीक योग्यता परीक्षण पर आधारित उदाहरण (Illustrations Based on Conditional Number/Letter/Symbol Aptitude Test):
Illustration:1.निम्नलिखित संख्या अनुक्रम में ऐसे कितने ‘0’ हैं जिसके बाद में सम संख्या तथा पहले विषम संख्या है?
3025032032027040580704208
(a) 4 (b) 3 (c) 2 (d) 1
Solution:अभीष्ट शून्य निम्न हैं:
\fbox{302} 503203202\fbox{704}0580\fbox{704}208
अतः ऐसे शून्य तीन हैं।
विकल्प (b) सही है।
Illustration:2.नीचे दी गई अंक श्रृंखला में ऐसे कितने 6 हैं,जिनके ठीक बाद कोई सम संख्या है और ठीक पहले विषम संख्या है?
3625632632627646586764268
(a) 1 (b) 2 (c) 3 (d) 4
Solution: केवल तीन 6 ऐसे हैं जिनके ठीक पहले विषम संख्या तथा ठीक बाद में कोई सम संख्या मौजूद है।
\fbox{362}563263262\fbox{764}6586\fbox{764}268
विकल्प (c) सही है।
Illustration:3.निम्नलिखित श्रृंखला में ऐसे कितने 6 हैं,जिनके ठीक पहले 7 है तथा ठीक बाद में 3 है?
63377663737673763366773673
(a)1 (b) 2 (c) 3 (d) शून्य
Solution:श्रृंखला में केवल एक 6 है,जिसके ठीक पहले 7 और ठीक बाद 3 है।
63377663737673\fbox{763}366773673
विकल्प (a) सही है।
Illustration:4.निम्नलिखित संख्या श्रृंखला में ऐसे कितने 7 हैं,जिनके ठीक पहले उन संख्याओं के जोड़े हैं जिनका योग उन संख्याओं के जोड़ों के योग से अधिक है जो ठीक 7 के बाद है?
22713948765428357465978643974652
(a) 1 (b) 4 (c) 2 (d) 3
Solution:श्रृंखला में ऐसे दो 7 हैं जिनके ठीक पहले संख्याओं के जोड़ों का योग 7 के ठीक बाद जोड़ों के योग से अधिक है।
227139 \fbox{48765} 42835746597864\fbox{39746}52
4+8=12>6+5=11, 3+9=12>4+6=10
विकल्प (c) सही है।
Illustration:5.निम्नलिखित अंक श्रृंखला में ऐसे कितने 7 हैं,जिनके तत्काल पहले तथा तत्काल बाद कोई सम संख्या है?
2758739767477654278274
(a) 8 (b) 6 (c) 4 (d) 3
Solution:श्रृंखला में ऐसे तीन 7 हैं,जिनके तत्काल पहले तथा तत्काल बाद कोई सम संख्या है।
27587397\fbox{674}77654\fbox{278} \quad \fbox{274}
विकल्प (d) सही है।
Illustration:6.नीचे दी गई अंकों की सूची में कितने 8 ऐसे हैं,जिनके आगे 6 आता हो,पर उनके पहले 2 न आता हो?
6432182186934528638649216864954264
(a) 5 (b) 4 (c) 3 (d) 1
Solution:श्रृंखला में ऐसे तीन 8 है जिनके आगे 6 हो और पहले 2 न हो।
6432182\fbox{186} 9345286 \fbox{386} 4921 \fbox{686} 4954264
विकल्प (c) सही है।
Illustration:7.नीचे कितने 4 ऐसे हैं,जिनके पहले 7 आता हो पर बाद में 3 न आता हो?
5932174269746132874138325674395820187463
(a) 3 (b) 5 (c) 6 (d) 4
Solution:ऐसे तीन 4 हैं जिनके पहले 7 आता हो परन्तु बाद में 3 न आता हो।
59321\fbox{742}69\fbox{746}1328\fbox{741}3832567439582018\fbox{746}3
विकल्प (d) सही है।
Illustration:8.निम्नलिखित अनुक्रम में कितने 1 ऐसे हैं जो 6 का अनुयायी है किन्तु उसके पहले 9 नहीं होता है?
6197116916916196191
(a) चार (b) तीन (c) एक (d) कुछ नहीं
Solution:6 के पहले 1 हो परन्तु 1 से पहले 9 न हो ऐसा एक बार है।
61971\fbox{116}916916196191
विकल्प (c) सही है।
Illustration:9.निम्नलिखित श्रेणी में कितने 7 ऐसे हैं,जो सम संख्या से पहले आए हैं परन्तु विषम संख्या के बाद नहीं आए हैं?
437523721367542712276572
(a) एक (b) दो (c) तीन (d) चार
Solution:7 के पहले सम तथा बाद में सम संख्या हो ऐसा केवल एक बार मिलता है।
437523721367542712\fbox{276}572
विकल्प (a) सही है।
Illustration:10.निम्न श्रेणी में ऐसा 6 कितनी बार आया है जिसके ठीक आगे 9 और ठीक पीछे 3 नहीं है?
634296369417536966969362
(a) 2 (b) 8 (c) 4 (d) 9
Solution:6 के ठीक आगे 9 और ठीक पीछे 9 न हो ऐसा दो बार आया है।
6342\fbox{963}69417536\fbox{966}969362
विकल्प (a) सही है।
Illustration:11.नीचे दी गई अंक श्रृंखला में कितने 3 के ऐसे अंक हैं जिनके ठीक पहले 6 तथा ठीक बाद में 9 नहीं है?
9366395937891639639
(a) दो (b) एक (c) तीन (d) चार
Solution:ऐसे तीन दो बार आया है जिनके बाद में 9 और पहले 6 न हो
\fbox{936}6395\fbox{937}891639639
विकल्प (a) सही है।
Illustration:12.निम्नलिखित श्रृंखला में ऐसे कितने 9 हैं जिनके पहले 2 परन्तु एकदम बाद में 5 नहीं है?
2955952295729159272952294195
(a) एक (b) दो (c) तीन (d) पाँच
Solution:ऐसे 9 दो बार आया है जिसके पहले 2 हो परन्तु बाद में 5 नहीं हो।
29559522957\fbox{291}59272952\fbox{294}195
विकल्प (b) सही है।
Illustration:13.यदि निम्न श्रृंखला को उल्टे क्रम में लिखा जाए,तो कौन-सा अंक बाएँ से चौथा होगा?
7,3,9,7,0,3,8,4,6,2,1,0,5,11,13
(a) 9 (b) 7 (c) 5 (d) 0
Solution:विपरीत क्रम में लिखने परः
13,11,5,0,1,2,6,4,8,3,0,7,9,3,7
बाएँ से चौथा अंक 0 है।
विकल्प (d) सही है।
Illustration:14.यदि संख्या 3856490271 के पहले और दूसरे अंकों की स्थितियाँ परस्पर बदल दी जाएँ,तीसरे और चौथे अंकों की स्थितियाँ परस्पर बदल दी जाएँ और आगे भी इसी प्रकार जब तक 9वें और 10वें अंकों की स्थितियाँ परस्पर बदल दी जाएँ,तो बाएँ सिरे से 5वाँ अंक कौन-सा होगा?
(a) 6 (b) 4 (c) 9 (d)0 (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:प्रश्नानुसार अंकों की स्थितियाँ बदलने परः
3856490271 \longrightarrow 8365942017
बाएँ से पाँचवा अंक 9 है।
विकल्प (c) सही है।
Illustration:15.क्या संख्या 76483912 के दूसरे,छठे तथा सातवें अंकों से प्रत्येक अंक को सिर्फ एक बार प्रयोग करके तीन अंकों की एक पूर्ण वर्ग संख्या बनाना सम्भव है यदि हाँ,तो दूसरा अंक आपका उत्तर है?
यदि सम्भव नहीं है,तो आपका उत्तर 0 है और यदि एक से अधिक संख्याएँ बनाना सम्भव हो तो आपका उत्तर 5 है।
(a) 5 (b) 0 (c) 1 (d) 6 (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:प्रश्नानुसार दूसरा अंक 6,छठा अंक 9 तथा सातवाँ अंक 1 है।
इनसे तीन पूर्ण वर्ग संख्याएँ 169,196,961 बन सकती हैं।
विकल्प (a) सही है।
Illustration:16.यदि संख्या 589463271 के सभी विषम अंकों को पहले आरोही क्रम में आयोजित किया जाता है,फिर सभी सम अंकों को आरोही क्रम में आयोजित किया जाता है तो दाईं ओर के सिरे से 5वें अंक के दाईं ओर दूसरा अंक कौन-सा होगा?
(a) 1 (b) 6 (c) 2 (d) 4 (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:प्रश्नानुसार अंकों को लिखने पर
13 5 7 \fbox{9} 2 \fbox{4} 6 8
दाईं ओर से 5वाँ अंक
इसमें बाईं ओर के सिरे से 5वाँ अंक 9 है जिसके दाईं ओर दूसरा अंक 4 है।
विकल्प (d) सही है।
Illustration:17.यदि संख्या 30651972 के तीसरे पाँचवें और छठवें अंक से प्रयोग करने पर किसी विषम संख्या के वर्ग वाली तीन अंकों की एक संख्या का बनाना सम्भव हो,तो उस संख्या का अन्तिम अंक आपका उत्तर है।यदि ऐसी कोई संख्या नहीं बन सकती,तो आपका उत्तर 4 है और यदि एक से अधिक ऐसी संख्याएँ बनना सम्भव हो,तो आपका उत्तर 8 है।
(a) 1 (b) 9 (c) 8 (d) 4
Solution:30651972 का तीसरा,पाँचवा और छठवाँ अंक क्रमशः 6,1,9 से बनने वाली विषम संख्या का वर्ग होगा:
13^2=169,29^2=961
विकल्प (c) सही है।
Illustration:18.यदि संख्या 483592 के अंकों को अवरोही क्रम में सजाया जाए,तो कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रह जाएगा?
(a) एक भी नहीं (b) एक (c) दो (d) तीन (e) तीन से अधिक
Solution:संख्या 483592 के अंकों को अवरोही क्रम में रखने पर
अवरोही क्रम \longrightarrow 985432
8 व 2 का स्थान अपरिवर्तित है।
विकल्प (c) सही है।
Illustration:19.संख्या 8261479 में कितने अंकों की संख्या अपरिवर्तित रहेगी जबकि इन अंकों को आरोही क्रम में लिखा जाए?
(a) एक भी नहीं (b) एक (c) दो (d) तीन (e) तीन से अधिक
Solution: \begin{array}{|cc|c|cccc|c|} \hline \text{मूल संख्या } & 8 & 2 & 6 & 1 & 4 & 7 & 9 \\ \text{आरोही क्रम} & 1 & 2 & 4 & 6 & 7 & 8 & 9\\ \hline \end{array}
2 व 9 अंक की स्थिति अपरिवर्तित रहती है।
विकल्प (c) सही है।
Illustration:20.यदि संख्या 4972863 के प्रत्येक विषम अंक में 3 घटाया जाए तथा सम अंक में 1 जोड़ा जाए और सभी अंकों को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो बनी नई संख्या में एकदम मध्य का अंक क्या होगा?
(a) 5 (b) 4 (c) 3 (d) 7 (e) 9
Solution:प्रश्नानुसार
\begin{array}{cccccccc} \text{आरोही क्रम } & \longrightarrow & 0 & 3 & 4 & \fbox{5} & 6 & 7 & 9 \end{array}
संख्या के ठीक मध्य का अंक=5
विकल्प (a) सही है।
Illustration:21.यदि संख्या 4873529 के प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाए और प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएँ से दूसरे अंक और दाएँ से तीसरे अंक के बीच क्या अन्तर होगा?
(a) 4 (b) 3 (c) 5 (d) 2 (e) 6
Solution:प्रश्नानुसार
9-4=5
विकल्प (c) सही है।
Illustration:22.किसी संख्या 2905186734 के पहले अंक का छठे अंक से आपस में स्थान परिवर्तन करा दिया जाता है इस प्रकार दूसरे अंक को सातवें से और यह सिलसिला आगे भी जारी रहता है इस प्रक्रिया के उपरान्त प्राप्त होने वाली संख्या का दाईं ओर से चौथा अंक निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
(a) 19 (b) 6 (c) 5 (d) 0
Solution:प्रश्नानुसार अंकों का स्थान परिवर्तित करने पर
2905186734 \longrightarrow 867342\fbox{9}051
दाईं ओर से चौथा अंक 9 है।
विकल्प (a) सही है।
निर्देश (प्र०सं० 23-27) निम्नलिखित प्रश्न नीचे दी गई पाँच त्रिअंकी संख्याओं पर आधारित है।
496 528 317 824 795
Illustration:23.प्रत्येक विषम संख्या के अन्तिम अंक में ‘1’ जोड़ा जाए और प्रत्येक सम संख्या के अन्तिम अंक से ‘1’ घटाया जाए,तो इस प्रकार बनी सबसे बड़ी विषम संख्या और सबसे छोटी सम संख्या के बीच क्या अन्तर होगा?
(a) 27 (b) 505 (c) 209 (d) 37 (e) 328
Solution:प्रश्नानुसार
सबसे बड़ी विषम संख्या=823
सबसे छोटी सम संख्या=318
अन्तर=823-318=505
विकल्प (b) सही है।
Illustration:24.प्रत्येक संख्या के पहले और दूसरे अंक परस्पर बदल दिए जाएँ,तो इस प्रकार बनी सबसे बड़ी संख्या के पहले अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक से विभाजित करने पर परिणाम क्या होगा?
(a) 9 (b) 2 (c) 4 (d) 3 (e) 6
Solution:प्रश्नानुसार
\begin{array}{cccccc} & 496 & 528 & 317 & 824 & 795 \\ & \downarrow & \downarrow & \downarrow & \downarrow & \downarrow \\ \text{प्रथम व दूसरे } & 946 & 258 & 137 & 284 & 979 \\ \text{अंक को बदलने पर} & & & & & \end{array}
सबसे बड़ी संख्या 979 का पहला अंक=9
सबसे छोटी संख्या 137 का दूसरा अंक=3
9÷3=3
विकल्प (d) सही है।
Illustration:25.यदि सभी संख्याओं को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में लगाया जाए,तो दाएँ से चौथी संख्या के तीन अंकों का योग निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
(a) 15 (b) 11( c ) 19 (d) 14 (e) 21
Solution:आरोही क्रम में व्यवस्थित करने परः
\begin{array}{cccccc} 317 & \fbox{496} & 528 & 795 & 824 & \\ & 4 & 3 &2 & 1 & \longleftarrow & \text{दाएँ से चौथी} \end{array}
विकल्प (c) सही है।
Illustration:26.सबसे छोटी और सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंकों का गुणा करने पर परिणाम क्या होगा?
(a) 24 (b)18 (c) 21 (d) 14 (e) 28
Solution:सबसे छोटी संख्या= 3 1 \fbox{7}
सबसे बड़ी संख्या=8 2 \fbox{4}
दोनों संख्याओं के तीसरे अंकों का गुणनफल=7×4=28
विकल्प (e) सही है।
Illustration:27.प्रत्येक संख्या में संख्या के भीतर सभी अंकों को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में लगाया जाए तो कितनी सम संख्याएँ बनेंगी?
(a) कोई नहीं (b) एक (c) दो (d) तीन (e) चार
Solution:मूल संख्या 496 528 317 824 795
प्रत्येक संख्या के अंकों को आरोही क्रम में रखने पर 469 \fbox{258} 317 \fbox{248} 579
सम संख्याएँ=258,248 (दो)
विकल्प (c) सही है।
Illustration:28.अँग्रेजी वर्णमाला में यदि A तथा B तथा इसी प्रकार C तथा D,E तथा F,G तथा H एवं इसी तरह Y एवं Z तक अपनी स्थिति बदलते हैं,तो बाएँ से सातवाँ अक्षर कौन-सा होगा?
(a)A (b)F (c) I (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:अँग्रेजी वर्णमाला क्रम A B C D E F G H
प्रश्नानुसार क्रम बदलने पर B A D C F E \fbox{H} G
बाएँ से सातवाँ अक्षर=H
विकल्प (d) सही है।
Illustration:29.यदि अँग्रेजी वर्णमाला A,B,C,D,……….., Z में से उलट कर सारे VOWELS निकाल दिए जाए,तो दाएँ से आठवाँ अक्षर कौन-सा होगा?
(a) L (b)R (c)K (d) H
Solution:अँग्रेजी वर्णमाला में VOWELS को निकालकर क्रम उलटने पर
Z Y X W V T S R Q P N M L \fbox{K} H G F D C B
दाएँ से आठवाँ अक्षर=K
विकल्प (c) सही है।
Illustration:30.नीचे कितने L ऐसे हैं,जिनके पहले R न आता हो और उनके आगे T भी न आता हो?
Z Q S T L R M N Q N R T U V R L T A S L T Q R
(a) 2 (b) 1 (c) 3 (d) 5
Solution:Z Q S \fbox{T L R} M N Q N R T U V R L T A S L T Q R
विकल्प (b) सही है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा औपबन्धित संख्या/अक्षर/प्रतीक योग्यता परीक्षण (Conditional Number/Letter/Symbol Aptitude Test) को समझ सकते हैं।
3.औपबन्धित संख्या/अक्षर/प्रतीक योग्यता परीक्षण पर आधारित सवाल (Questions Based on Conditional Number/Letter/Symbol Aptitude Test):
(1.)संख्या 561234 में अंकों के ऐसे कितने जोड़े हैं जिनमें से प्रत्येक के बीच संख्या में उतने ही अंक हैं जितने कि अंकों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर हैं?
(a) कोई नहीं (b) एक (c) दो (d) तीन (e) तीन से अधिक
(2.)यदि संख्या 1 से 30 में जिन संख्याओं में केवल एक संख्या ‘2’ हो उन संख्याओं को और जो 2 द्वारा विभाजित होती हैं,उनको भी हटा दिया जाए तो शेष कितनी संख्याएँ बचेंगी?
(a)12 (b) 14 (c) 13 (d) 10
उत्तर (Answers):(1.)(e) (2.)(d)
उपर्युक्त सवालों को हल करने पर औपबन्धित संख्या/अक्षर/प्रतीक योग्यता परीक्षण (Conditional Number/Letter/Symbol Aptitude Test) को ठीक से समझ सकते हैं।
Also Read This Article:- Puzzle Test in General Intelligence
4.औपबन्धित संख्या/अक्षर/प्रतीक योग्यता परीक्षण (Frequently Asked Questions Related to Conditional Number/Letter/Symbol Aptitude Test) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.प्रतीक योग्यता परीक्षण से क्या आशय है? (What is Meant by Symbol Aptitude Test?):
उत्तर:किसी खास परिस्थिति में उपस्थित संख्या/अक्षर/प्रतीक को औपबन्धिक संख्या/अक्षर/प्रतीक कहते हैं।
प्रश्न:2.औपबन्धिक संख्या में संख्या श्रृंखला पर आधारित प्रश्न को स्पष्ट करो। (Explain the Question Based on the Number Series in the Conditional Number):
उत्तर:इसके अन्तर्गत ऐसे औपबन्धिक प्रश्न पूछे जाते हैं जो अंक श्रृंखला से सम्बन्धित होते हैं जिन्हें किसी शर्त के अनुसार ज्ञात करना होता है।
उदाहरण:निम्नलिखित अंकों की श्रृंखला में ऐसे कितने 8 हैं जिनके ठीक पहले 7 है,लेकिन ठीक बाद में 5 नहीं है?
7 8 3 7 8 5 1 2 7 8 3 3 4 7 8 2 5 6 6 8 3
(a) एक (b) दो (c) तीन (d) चार
\fbox{7 8 3} 7 8 5 1 2 \fbox{7 8 3} 3 4 \fbox{7 8 2} 5 6 6 8 3
विकल्प (c) सही है।
प्रश्न:3.प्रतीक योग्यता परीक्षण में मिश्रित प्रश्न को उदाहरण द्वारा समझाइए। (Explain the Mixed Question in the Symbol Aptitude Test with an Example):
उत्तर:इसके अन्तर्गत एक संख्या या पाँच/छः/सात संख्याओं के जोड़े दिए जाते हैं जिन्हें प्रश्न में दी गई शर्त के अनुसार पुनर्व्यवस्थित करने के पश्चात उत्तर ज्ञात करना होता है।
उदाहरण:89123647 में पहले और पाँचवें अंक का स्थान परस्पर परिवर्तित किया जाता है।इसी प्रकार,दूसरे और छठे तथा उसके बाद के अंकों के स्थान भी परस्पर बदले जाते हैं।पुनर्व्यवस्था के बाद दाएँ छोर से चौथा अंक निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
(a)9 (b)8 (c)1 (d)2 (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:दी गई संख्या=89123647
परिवर्तन के बाद बनी नयी संख्या=36478912
अतः दाएँ से चौथा अंक 8 होगा।
विकल्प (b) सही है।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा औपबन्धित संख्या/अक्षर/प्रतीक योग्यता परीक्षण (Conditional Number/Letter/Symbol Aptitude Test) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| No. | Social Media | Url |
|---|---|---|
| 1. | click here | |
| 2. | you tube | click here |
| 3. | click here | |
| 4. | click here | |
| 5. | Facebook Page | click here |
| 6. | click here | |
| 7. | click here |
Conditional Number/Letter/Symbol Aptitude Test
औपबन्धित संख्या/अक्षर/प्रतीक योग्यता परीक्षण
(Conditional Number/Letter/Symbol Aptitude Test)
Conditional Number/Letter/Symbol Aptitude Test
औपबन्धित संख्या/अक्षर/प्रतीक योग्यता परीक्षण (Conditional Number/Letter/Symbol
Aptitude Test) के इस आर्टिकल में प्रतीक योग्यता परीक्षण के सवालों को हल करके
समझने का प्रयास करेंगे।
Related Posts
About Author
Satyam
About my self I am owner of Mathematics Satyam website.I am satya narain kumawat from manoharpur district-jaipur (Rajasthan) India pin code-303104.My qualification -B.SC. B.ed. I have read about m.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 15 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.



